नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन फरवरी और मार्च में भारत और श्रीलंका के संयुक्त मेज़बानी में किया जाएगा। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होगा, जिसमें पाकिस्तान और नीदरलैंड की टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी।
भारतीय टीम भी 7 फरवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान जल्द ही होने वाला है, लेकिन उससे पहले पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने अपनी संभावित टीम का चयन किया है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम का ऐलान कब होगा?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान 20 दिसंबर 2025 को किया जा सकता है। मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, चयन समिति इसी दिन टीम के स्क्वॉड का चयन कर सकती है।
आकाश चोपड़ा ने अपनी टीम का चयन किया
आकाश चोपड़ा ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी संभावित टीम का चयन किया है। उन्होंने सलामी बल्लेबाज़ के रूप में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल को टीम में शामिल किया है। चोपड़ा का मानना है कि गिल ओपनिंग करेंगे और वे उपकप्तान भी रहेंगे।
चोपड़ा ने संजू सैमसन को बैकअप विकेटकीपर और ओपनर के रूप में रखा है। उनका मानना है कि 2024 टी20 वर्ल्ड कप की तरह इस बार भी संजू को शायद खेलने का मौका न मिले।
रिंकू सिंह और मोहम्मद सिराज बाहर रह सकते हैं
चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि रिंकू सिंह को 2024 टी20 वर्ल्ड कप में नहीं चुना गया था और इस बार भी उनके बाहर रहने की संभावना है। इसके अलावा, टीम प्रबंधन ने मोहम्मद सिराज को भी नहीं रखा है। रिंकू की जगह वॉशिंगटन सुंदर को प्राथमिकता दी जा सकती है। यशस्वी जायसवाल को भी इस टीम में शामिल नहीं किया जाएगा।
पूर्व सलामी बल्लेबाज के अनुसार, सिराज की जगह हर्षित राणा को टीम में शामिल किया जाएगा। तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप का नाम भी है। वहीं, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती भी अपनी जगह बनाने में सफल रहेंगे।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए आकाश चोपड़ा की संभावित टीम
आकाश चोपड़ा द्वारा चयनित टीम में शामिल हैं: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा।

प्रातिक्रिया दे