श्रेणी: Accident

  • तेज रफ्तार हाइवा के चपेट में आने से सीसीएल के इलेक्ट्रीशियन की मौत

    तेज रफ्तार हाइवा के चपेट में आने से सीसीएल के इलेक्ट्रीशियन की मौत


    घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा, मुआवजे की मांग

    बोकारो। कथारा-फुसरो मार्ग के डीएवी जूनियर विंग स्कूल कथारा के पास आज सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर खूब हंगामा किया। बताया गया कि हाइवा ट्रक जेएच 09 एजे 1922 की चपेट में आने से बाइक सवार प्रेम भूइयां (32 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई। प्रेम बोकारो थर्मल के सीसीएल गोविंदपुर कॉलोनी का निवासी था। वह सीसीएल गोविंदपुर परियोजना में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत था। हादसे के तुरंत बाद ही बोकारो थर्मल थाना और कथारा ओपी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। परिजनों ने बताया कि प्रेम भूइयां ड्यूटी के किसी कार्य से फुसरो गया था। फुसरो से वापस लौटने के दौरान डीएवी जूनियर विंग स्कूल के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कोयला लदे हाइवा गाड़ी ने बाइक सहित प्रेम को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में प्रेम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बोकारो थर्मल की पुलिस एवं अन्य रहागीरों की सहायता से सीसीएल के कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद प्रेम को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि सहित अन्य जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे। यहां मृतक की पत्नी और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मौके पर मौजूद श्रमिक प्रतिनिधि जनप्रतिनिधि एवं परिजन हाइवा के चालक पर कानूनी कार्रवाई करने और मुआवजा सहित सीसीएल प्रबंधन से मृतक के आश्रित को नौकरी देने की मांग पर अड़ गये।

  • वंदे भारत ट्रेन पटना से रांची आ रही दुर्घटनाग्रस्त

    वंदे भारत ट्रेन पटना से रांची आ रही दुर्घटनाग्रस्त

    रांची | जब से वंदे भारत का परिचालन शुरु हुआ है तब से आए दिन कुछ न कुछ खबर इसको लेकर आती हीं रहती हैं. इस ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर भी उतनी ही प्रमुखता से सुनने को मिलती रहती हैं .जानकारी के मुताबिक अभी पटना से रांची आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है.इस दुर्घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ने एक भैंस को टक्कर मार दी थी. जिसके बाद यह दुर्घटना हो गई. दुर्घटना के बाद भैंस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के पहियों में फंस गयी.भैंस से टक्कर के बाद ट्रेन को वहीं रोकना पड़ गया. जिससे ट्रेन अभी भी घटनास्थल पर ही खड़ी हुई है.

  • हाईवे पर कंटेनर में जा घुसी स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

    हाईवे पर कंटेनर में जा घुसी स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

    रोहतास में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना शिवसागर थानाक्षेत्र से पखनारी के पास हुई। NH 2 पर बुधवार अहले सुबह कंटेनर में पीछे से स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सात लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। घटना के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। 
    पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर स्कॉर्पियो में फंसी लोगों की लाश को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, हाईवे किनारे खड़े कंटेनर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोड़दार थी कि स्कॉर्पियो कंटेनर में जा घुसी। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई। 

     मरने वालों की पहचान तारा कुमारी (18), चांदनी कुमारी (15), अरविंद शर्मा (50), राजमती देवी (50), आदित्य कुमार (8), रिया कुमारी (9), और सोनी कुमारी (35) के रूप में हुई। वहीं घायलों में  रवि नंदन प्रियदर्शी (30), रितु शर्मा (14), सुदेश्वर शर्मा (60), दिव्या कुमारी (25) और उपेंद्र शर्मा (30) शामिल हैं। परिनजों का कहना है कि स्कॉर्पियो पर 12 लोग महिला पुरुष बच्चे सवार होकर बोधगया से कैमूर जिला के सबार थाना के कुडारी गांव लौट रहे थे। रोहतास जिला के पखनारी के पास शिवसागर थाना इलाके में स्कॉर्पियो और कंटेनर की टक्कर हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, हादसे के बाद स्थानीय लोग परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि हाईवे के साइड कई जगह ट्रक चालक गाड़ी खड़ी कर छोड़ देते हैं, अंधेरा होने के कारण कई बार चालक को खड़ा ट्रक दिखाई नहीं देता और वह हादसे का शिकार हो जाते हैं। प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेनी चाहिए।

  • चितरपुर में ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

    चितरपुर में ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

    रामगढ़। बोकारो मार्ग पर चितरपुर मेन रोड में दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी है। मृतक की पहचान चरगी पेटरवार निवासी धनंजय कुमार महतो लगभग (22) के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार मृतक अपने हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल जेएच-24 के-4165 से शुक्रवार की रात रामगढ़ की ओर जा रहा था। इस बीच विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर ने उसे धक्का मार दिया। इस हादसे में घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गयी। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना रजरप्पा पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह सदलबल घटनास्थल पहुंचे। इस बीच शव की शिनाख्त को लेकर ग्रामीणों ने युवक के पॉकेट से आधार कार्ड और पैन कार्ड निकाला। तब युवक की पहचान हो पायी। इसके आधार पर मृतक की पहचान राजेश महतो के पुत्र धनंजय कुमार महतो के रूप में हुई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

  • ट्रक और कमांडर जीप में आमने-सामने की टक्कर, 6 लोग घायल

    ट्रक और कमांडर जीप में आमने-सामने की टक्कर, 6 लोग घायल

    पलामू। रंका थाना क्षेत्र के एनएच में बीती रात सड़क हादसा में छह लोग घायल हो गये। यहां गढ़वा-अंबिकापुर मार्ग के भादुवा घाटी में एक ट्रक और कमांडर डीप के बीच में भीषण टक्कर हो गयी। जिससे 6 लोग गं•ाीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। सोनदाग पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हेमंत कुमार पासवान, झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा अध्यक्ष दीपक कुमार सोनी और हुरदाग के ग्रामीणों ने सहयोग किया। घटना के संबंध में रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि कमांडर जीप मरीज को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका आ रही थी। इसी क्रम में भदुवा घाटी में विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक ने कमांडर को टक्कर मार दी। जिससे उसमें सवार छह लोग घायल हो गये। टक्कर इतनी भीषण थी कि कमांडर जीप के परखच्चे उड़ गये।

  • सिलेंडर फटने से मदुरै स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के कोच में लगी आग, 10 की मौत, 50 झुलसे

    सिलेंडर फटने से मदुरै स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के कोच में लगी आग, 10 की मौत, 50 झुलसे

    मदुरै: तमिलनाडु के मदुरै स्टेशन पर शनिवार को खड़ी एक ट्रेन के कोच में आग लग गई, न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन के एक यात्री कोच में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई है और 50 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं, जानकारी के अनुसार, पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस में सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर मदुरै यार्ड में निजी कोच में आग लगने की सूचना मिली, अग्निशमन सेवाओं ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है, मदुरै कलेक्टर एमएस संगीता ने बताया कि सभी उत्तर प्रदेश के सभी तीर्थयात्री थे, रेलवे के अनुसार, आग यात्री द्वारा छुपाकर गैस सिलेंडर ले जाने के चलते हुई, अधिकारियों ने कहा कि निजी पार्टी कोच में यात्री गैस सिलेंडर को “अवैध रूप से तस्करी” कर ले जाया गया था, वहीं रेलवे ने 10 लाख रुपए का मुआवजा देने का एलान किया है, दक्षिणी रेलवे के अधिकारी के मुताबिक आग शनिवार सुबह 5.15 बजे लगी और आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन सेवा कर्मियों ने सुबह 7.15 बजे तक आग पर काबू पा लिया, अधिकारियों ने कहा कि घटनास्थल पर बिखरे हुए सामान में एक सिलेंडर और आलू का एक बैग शामिल था, जिससे पता चलता है कि वहां खाना पकाने की कोशिश के दौरान हादसा हुआ।

  • निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से 17 मजदूरों की मौत

    निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से 17 मजदूरों की मौत

     मिजोरम में बुधवार (23 अगस्त) को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के गिरने से कम से कम 17 मजदूरों की मौत हो गई है। घटनास्थल पर कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है। जहां घटना हुई है वह जगह राजधानी आइजोल से करीब 21 किलोमीटर दूर सुबह 10 बजे के करीब हुई। घटना के समय सभी मजदूर पुल का काम कर रहे थे।

    एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “मलबे से अब तक 17 शव बरामद किए जा चुके हैं। कई अन्य अभी भी लापता हैं।”

    प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने एक्स अकाउंट पर घटनास्थल का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में टूटा पुल दिखाई दे रहा है। सीएम ने अपनी पोस्ट में लिखा कि इस घटना से बहुत दुखी और प्रभावित हूं। मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

  • कांवड़ लेकर आ रहे कांवड़ियों को पिकअप ने कुचला, एक की मौत

    कांवड़ लेकर आ रहे कांवड़ियों को पिकअप ने कुचला, एक की मौत

    बुलंदशहर। श्रावण माह में अनूपशहर से कांवड़ में जल भरकर गंतव्य की ओर जा रहे नगर के तीन कांवड़ियों को दूध से भरी पिकअप ने कुचल दिया। इससे एक कांवड़िये की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके पर पिकअप छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    हादसे में कांवड़िये राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संजय और ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजकुमार के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। हादसा होने पर आरोपित चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया है।

    चौला थाना प्रभारी अंकित चौहान ने बताया कि बुलंदशहर-चौला मार्ग पर रात करीब साढे 12 बजे वह गश्त कर रहे थे। इसी दौरान तीनों कांवड़िया यात्रा पूरी कर रहे थे। कांवड़ियों से आराम करने की बात कही गई, लेकिन उन्होंने बताया कि सोमवार को उन्हें भोला भाईपुर गांव के शिवालय पर जल चढ़ाना है और 10 बजे तक घर पहुंच जाएंगे। कुछ देर बाद ही हादसे की सूचना मिली। 

  • बुढ़ाना मोड़ के पास भीषण सड़क हादसे, एक की मौत आठ महिलाएं घायल

    बुढ़ाना मोड़ के पास भीषण सड़क हादसे, एक की मौत आठ महिलाएं घायल

    कोयला ढोने वाली हाइवा और टाइल्स लदे ट्रेलर की बीच हुई जोरदार टक्कर

    हजारीबाग। बड़कागांव-हजारीबाग रोड स्थित बुढ़ाना मोड़ के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। मोड़ के पास त्रिवेणी सैनिक लिमिटेड की कोयला ढोने वाली हाइवा जेएच 02 बीके 6864 और राजस्थान से टाइल्स लेकर आने वाली टेÑलर आरजे 19 जीएफ 5413 के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिससे हाइवा 100 मीटर पीछे एक पहाड़ी से भी टकरा गयी। हाइवा का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया, जबकि टेलर पलट गया। टेलर भी काफी क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण टेलर में बैठे मजदूर तिलेश्वर रजक (उम्र 40 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई। जबकि दोनों वाहन के चालक व टेलर में बैठी 8 महिलाएं भी घायल हो गई है। घटना आज, सुबह करीब 9 बजे की है। घायलों का इलाज बड़कागांव अस्पताल और हजारीबाग सदर अस्पताल में किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। इधर दोनों वाहन के चालकों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटनास्थल बड़कागांव थाना से 4 किलोमीटर दूर है।

  • सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, दुसरा गंभीर स्थिति में रिम्स रेफर

    सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, दुसरा गंभीर स्थिति में रिम्स रेफर


    बालूमाथ-बरियातू रोड पर देर रात घायल अवस्था में मिले थे दोनों युवक

    लातेहार। बालूमाथ-बरियातू रोड पर दुर्घटना में एक की मौत हो गयी। वहीं दुसरे व्यक्ति को गंभीर अवस्था में रिम्स रेफर कर दिया गया है। पुलिस को शुक्रवार की देर रात गंभीर अवस्था में 2 लोग मिले। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने जांच के दौरान एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। मृतक की पहचान अजय उरांव के रूप में हुई, जबकि घायल शख्स का नाम उपेंद्र उरांव है। दोनों दरियालू थाना के हिसरी गांव के रहने वाले हैं। प्रथम दृष्टया यह घटना सड़क दुर्घटना का प्रतीत होता है। हिसरी गांव निवासी अजय उरांव और उपेंद्र उरांव अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम के लिए बालूनाथ जाने के लिए निकले थे। इसी बीच शुक्रवार की देर रात बालूमाथ बरियातू मुख्य पथ के किनारे दोनों को गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ देखकर कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान अजय उरांव को मृत घोषित कर दिया। वहीं उपेंद्र उरांव को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। इस संबंध में चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर ध्रुव कुमार ने बताया कि पुलिस के द्वारा अस्पताल में घायल अवस्था में दो लोगों को लाया गया था। इनमें एक की मौत हो गई है जबकि दूसरे की स्थिति अत्यंत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। प्रथम दृष्टया इस मामले में मोटरसाइकिल दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है. लेकिन दोनों युवकों के सिर, चेहरे और गले के पास गंभीर जख्म के निशान बने रहने के कारण पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच आरंभ कर दी है।

  • चासनाला में सड़क हादसे में वेदाता स्टील के मैनेजर की दर्दनाक मौत

    चासनाला में सड़क हादसे में वेदाता स्टील के मैनेजर की दर्दनाक मौत


    अपनी अपाची बाइक से लौट रहे थे घर अज्ञात वाहन ने ले लिया चपेट में

    धनबाद। झरिया-सिंदरी मुख्य सड़क मार्ग पर सड़क हादसे में वेदाता स्टील के मैनेजर संदीप सुमन राय (32 वर्ष) की मौत हो गई। संदीप सुमन रात को अपनी बाइक से घर लौट रहे थे इसी क्रम में यह दुर्घटना हुई। कार्यालय में कार्य करने के बाद संदीप सुमन राय शुक्रवार की रात अपनी अपाची बाइक से लौट रहे थे। इस दौरान पाथरडीह थाना क्षेत्र के चासनाला स्थित मां कल्याणेश्वरी मंदिर के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। लोग आक्रोशित हो उठे और हंगामा करने लगे। गुस्से में लोगों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की। गुस्साये लोगों ने सड़क पर खड़े एक ट्रक को भी आग के हवाले कर दिया। इसके बाद सड़क जाम कर यातायात बाधित कर दिया। हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत कराने की कोशिश की। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से तीखी बहस भी हुई। घटना के संबंध में उनके चचेरे भाई उदित राय ने बताया कि अपर कांड्रा मिडिल स्कूल के समीप निवासी पूर्व सेल चासनाला कर्मचारी सुशील राय के बड़े इजीनियर पुत्र संदीप सुमन बोकारो क्षेत्र के तेलगड़िया में वेदाता स्टील में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। वह अक्सर अपनी अपाची बाइक या किसी प्राइवेट वाहन से घर आना जाना करते थे। वह वेदाता स्टील से कार्य कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। तभी चासनाला स्थ्ति मां कल्याणेश्वरी पुल से पहले अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

  • कार सीख रहे नाबालिग ने कई लोगों को मारा धक्का, कई घायल

    कार सीख रहे नाबालिग ने कई लोगों को मारा धक्का, कई घायल

    लोगों ने पीछा कर कार को रोका, नाबालिग को पकड़ कर जिरवाबाड़ी पुलिस को सौंपा

    साहिबगंज। कार सीखने की चाह में नाबालिग लड़के ने सड़क पर तांडव मचा दिया। कार सीखने के दौरान उसने कई लोगों को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से कई लोग अस्पताल पहुंच गये। इनमें से एक छात्रा को सिर में काफी चोट आई है। ये पूरी घटना आज सुबह 10 बजे की है। नाबालिग कार चलाकर अपने भाई बहन को संत जेवियर्स स्कूल छोड़ने आ रहा था। लड़के को कार चलानी नहीं आती थी, लेकिन उसने अपनी कार से सड़क पर कई लोगों को टक्कर मारकर जख्मी कर दिया। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र पुलिस लाइन स्थित शिव मंदिर के पास पढ़ने आ रही चार छात्राओं को कार से धक्का मारा। जिसमें एक छात्रा प्रियंका कुमारी (18) वर्ष) का सिर फट गया। इसके साथ ही उसकी अन्य सहेलियों को हल्की छोटी आई हैं। वहीं सड़क पर एक दो पुलिसकर्मियों को भी धक्का मारते हुए नाबालिग कार लेकर आगे बढ़ता गया। इस दौरान उसकी कार ने कई जानवर को भी अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने लड़के की बदमाशी को देखते हुए कार का पीछा किया और संत जेवियर स्कूल के पास नाबालिग को पकड़ लिया। लड़के की गाड़ी से बाहर निकाल कर ग्रामीण ने उसे अपने कब्जे में लिया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर जिरवाबाड़ी ओपी की पुलिस मौके पर पहुंचकर नाबालिग को अपने साथ थाना ले गयी।

  • ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, मुआवजा को लेकर सड़क जाम

    ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, मुआवजा को लेकर सड़क जाम

    बोकारो औद्योगिक क्षेत्र के बालीडीह की घटना, मृतक कृष्ण गोपाल सिंह गोड़ाबाली गांव का था


    बोकारो। बालीडीह में सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई है। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। बताया जा रहा है कि सीमेंट लदे वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया है। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। क्रोधित ग्रामीणों ने इस हादसे के बाद कंपनी से मुआवजे की मांग की है। बोकारो औद्योगिक क्षेत्र के बालीडीह में आज सुबह हुई सड़क दुर्घटना में जिसकी मौत हुई है। उसकी पहचान कृष्ण गोपाल सिंह के रूप में की गयी है। कृष्ण गोपाल सिंह गोड़ाबाली गांव का रहने वाला है। वह गांव से कुछ सामान की खरीद करने गोविंद बाजार जा रहा था। इस बीच औद्योगिक क्षेत्र के फेज दो स्थित बल्ब कारखाना के समीप सीमेंट लदे वाहन के चपेट में आ गया।


    परिवार को 15 लाख मुआवजा की मांग


    सीमेंट वाहन चालक बाइक सवार कृष्ण गोपाल को कुचलकर मौके से भाग निकला। इस घटना की सूचना काम करने वाले मजदूरों ने पुलिस को दी । वहीं, सूचना मिलने के बाद गांव के लोग व परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए। लोगों ने औद्योगिक क्षेत्र की सड़क को जाम कर दिया। उनकी मांग है कि मृतक के एक परिवार को डालमिया भारत सीमेंट प्लांट में स्थाई नियोजन और कंपनी की ओर से कम से 15 लाख रुपये का मुआवजा मिलना चाहिए। हालांकि, इस मामले को लेकर पुलिस की तरफ से क्या कार्रवाई की गई है। इसके बारे में समाचार लिखे जाने तक जानकारी नहीं मिल पाई है।

  • मुहल्ले में गिरा 11 हजार वोल्ट का तार, करंट से महिला की हुई मौत

    मुहल्ले में गिरा 11 हजार वोल्ट का तार, करंट से महिला की हुई मौत

    बिजली का स्वीच आॅन करते ही महिला को लगा करंट, क्षेत्र में अफरातफरी

    धनबाद। पाथरबंगला जामाडोबा निवासी असंगठित मजदूर धनंजय राम की 32 वर्षीय पत्नी मीरा देवी की मौत आज सुबह बिजली करंट से हो गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिवार के लोगों को सौंप दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जामाडोबा आर एस फीडर सेंटर 200 केबी का ट्रांसफॉर्मर पोल लगा हुआ है। सुबह 4 बजे 11 हजार केबी का तार टूट कर गिर गया। तार टूटने की आवाज सुन कर कई लोग घर छोड़ कर बाहर निकल गए। इसी बीच मीरा देवी ने नहाने के लिए बाथरूम गई। बाथरूम का बल्ब जलाने के लिए स्वीच आॅन किया तो करंट की चपेट में आ गई। उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। परिवार के लोगों ने बोर्रागढ़ पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने पंचनामा करा कर शव परिवार के लोगों को सौंप दिया है। मृत महिला के ससुर श्याम सुंदर ने बताया कि सुबह 11 हजार का तार टूट कर गिरने के बाद पड़ोस के स•ाी लोग घर छोड़ कर बाहर निकल गए। जबकि पूरे मुहल्ले में अफरातफरी मच गया। लोग दहशत में रहे, फिर बिजली वि•ााग के कर्मचारियों ने आकर लाइन काटा तब स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

  • डांगुवापोसी यार्ड में कई बोगियां हुईं बेटपरी, एक के ऊपर एक चढ़ी बोगियां

    डांगुवापोसी यार्ड में कई बोगियां हुईं बेटपरी, एक के ऊपर एक चढ़ी बोगियां

    सुबह 10:30 बजे हुई घटना के बाद रूट की कई ट्रेनों को परिचालन प्रभावित

    चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर डिविजन के डांगुवापोसी रेलवे स्टेशन के सीक लाइन यार्ड में मालगाड़ी की कई बोगियां रोल डाउन हो जाने के बाद बेपटरी हो गईं। बोगियां एक के ऊपर एक चढ़ गईं। यह रेल दुर्घटना आज सुबह लगभग 10:30 बजे की बतायी जा रही है। रेल अधिकारियों ने मौके पर जाकर राहत काम करना शुरू कर दिया है। दुर्घटना कलैईया गांव के समीप सीक लाइन यार्ड की बतायी जा रही है। फिलहाल अधिकारिक रूप से इस रेल दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता नही चल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार, जिस मालगाड़ी की बोगियां बेपटरी हुई है उसमें इंजन नही थी। शायद बोगियों की छिटपुट मरम्मती के लिए यार्ड में खड़ी थी या फिर कुछ अन्य कारणों से खड़ी थी यह फिलहाल स्पष्ट नही है।
    राहत कार्य में जुटे रेलकर्मी
    बताया जा रहा है कि सुबह के लगभग 11 बजे स्टेशन में हूटर बजा। इसके बाद कर्मचारियों, अधिकारियों व आसपास के लोगों को जानकारी हुई कि कहीं रेल दुर्घटना हुई होगी। बोगियों के सीक लाइन यार्ड में बेपटरी होने की सूचना मिलते ही रेलकर्मियों व संबंधित विभाग के पदाधिकारी घटनास्थल पहुंचकर राहत कार्य में जुट गये हैं।

    रूट पर कई ट्रेनों का आवागमन प्रभावित
    सूचना मिली है कि चक्रधरपुर से रिलीफ ट्रेन के साथ लग•ाग 140 टन क्रेन भेजा गया है। घटना के बारे में कुछ लोग बता रहे हैं शायद कंपन के कारण मालगाड़ी की बोगियां बेपटरी होकर एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गई होगी।

    इस रेल दुर्घटना के बाद अप और डाउन लाईन पर पैसेजरों व अन्य ट्रेनों का आवगमन प्रभावित हो रहा है। समाचार लिखे जाने तक रेलवे कर्मचारी पदाधिकारी बोगियों को पटरी में लाने के कार्य में लगे हुए हैं।

  • अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा, बाल-बाल बचा ड्राइवर

    अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा, बाल-बाल बचा ड्राइवर

    जमशेदपुर। बहरागोड़ा में आज सुबह एक सड़क हादसे में चालक घायल हो गया। घटना बड़सोल थाना क्षेत्र के नवोदय विद्यालय के पास एनएच-49 के पास की है। जहां अहले सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रक बहरागोड़ा से कोलकाता की ओर जा रहा था। इसी बीच अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि इस हादसे में ट्रक चालक की जान बाल-बाल बच गई। ट्रक का गाड़ी नंबर हइ11ऊ0272 है। जिस पर पाउडर लदा हुआ था। इधर, ट्रक पलटने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों की जानकारी के बाद मौके पर बड़सोल पुलिस पहुंची। पुलिस ने देखा कि ट्रक के अंदर ट्रक चालक फंसा हुआ है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से चालक को ट्रक से बाहर सुरक्षित निकाला। घटनास्थल पर पुलिस और स्थानीय लोगों की मौके पर पहुंचने और सहायता से चालक की जान बच गई।

  • ड्यूटी में बासुकीनाथ मंदिर जा रही महिला होमगार्ड सड़क हादसे में घायल

    ड्यूटी में बासुकीनाथ मंदिर जा रही महिला होमगार्ड सड़क हादसे में घायल

    फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है इलाज, स्थिति गंभीर

    दुमका। श्रावणी मेला बासुकीनाथ में ड्यूटी पर प्रतिनियुक्त महिला होमगार्ड जवान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। महिला होमगार्ड जवान फूल कुमारी मरांडी ड्यूटी पर पति के साथ स्कूटी से जा रही थी। इसी क्रम में जाना थाना क्षेत्र के दुमका-बासुकीनाथ मार्ग पर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं। गंभीर हालत में घायल महिल होमगार्ड जवान को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहं उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार फूल कुमारी मरांडी पाकुड़ जिला में कार्यरत हैं और वर्तमान में उनकी ड्यूटी बासुकीनाथ श्रावणी मेले में लगी है। इस दौरान वह अपने मायके काठीकुंड से ड्यूटी आ रही थी। बताया जाता है कि आज सुबह फूल कुमारी अपने पति सुभाष हेम्ब्रम के साथ स्कूटी पर सवार होकर बासुकीनाथ जा रही थी। स्कूटी सुभाष चला रहा था। इसी दौरान सड़क पर स्पीड ब्रेकर के पास स्कूटी अनियंत्रित हो गई। जिसमें फूलकुमारी काफी दूर जा गिरी और उसका सिर पत्थर से टकरा गया। इस कारण वह वहीं बेहोश हो गई। हालांकि दुर्घटना में उनके पति बाल-बाल बच गये और अगल-बगल के लोगों की मदद से पत्नी को उठाकर फूलो झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। घायल महिला होमगार्ड जवान फूलकुमारी मरांडी का इलाज फिलहाल फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल घायल महिला होमगार्ड जवान की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

  • डाल्टनगंज में मच्छली आपूर्ति कर लौट रहा पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

    डाल्टनगंज में मच्छली आपूर्ति कर लौट रहा पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत


    धनबाद के राजगंज में जीटी रोड पर हुआ हादसा, पिकअप वैन व ट्रक में हुई टक्कर

    धनबाद। सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं वाहन में सवार अन्य चार लोग घायल हो गये है। घटना के बाद सभी को एसएनएमएमसीएच लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने घायलों को कोलकाता रेफर कर दिया है। सभी कोलकाता के रहने वाले हैं। राजगंज में जीटी रोड पर यह हादसा हुआ, जहां एक पिकअप वैन की एक ट्रक से टक्कर हो गई। दिल्ली से कोलकाता रूट पर अपनी सही दिशा में पिकअप वैन जा रही थी। एक टर्निंग पर एक ट्रक जीटी रोड पर घुसा। इस दौरान ट्रक और पिकअप वैन की जोरदार टक्कर हो गई। वैन के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं पिकअप वैन में सवार पांच लोगों में से एक की मौत हो गई है। जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद सभी को एसएनएमएमसीएच लाया गया। घायलों के आग्रह पर इलाज के लिए सभी को कोलकाता रेफर कर दिया गया है। पिकअप वैन में सवार व्यक्ति ने बताया कि वे लोग कोलकाता के नया टिकी के रहने वाले हैं। कोलकाता से वह विभिन्न राज्यों में मछली की सप्लाई करते हैं। पिकअप वैन में मछली लोड कर वे झारखंड के डाल्टनगंज गए थे। वापस लौटने के दौरान राजगंज में एक ट्रक से पिकअप वैन की टक्कर हो गई। इस घटना में पिकअप वैन के खलासी की मौत हो गई है। वहीं ड्राइवर और वाहन के डाला में सवार चार अन्य लोग जख्मी हो गये। घटना के बाद सभी को धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच लाया गया। जहां से डॉक्टरों के द्वारा जख्मी लोगों का प्राथमिक उपचार किया गया। उसके बाद सभी घायलों को कोलकाता रेफर कर दिया गया है।

  • चमोली में बडा़ हादसा, नमामि गंगे प्रोजेक्ट में ट्रांसफार्मर फटने से 10 की मौत

    चमोली में बडा़ हादसा, नमामि गंगे प्रोजेक्ट में ट्रांसफार्मर फटने से 10 की मौत

    कई लोग बुरी तरह से झुलसे हैं. हादसा अलकनंदा नदी के पास हुआ है. आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

    उत्तराखंड के चमोली कस्बे (Chamoli) में एक बड़ा हादसा हुआ है. नमामि गंगे प्रोजेक्ट की जगह करंट लगने से 10 लोगों की मौत हो गई है. कई लोग बुरी तरह से झुलसे हैं. हादसा अलकनंदा नदी के पास हुआ है. आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. हादसे की वजह ट्रांसफार्मर का फटना बताया जा रहा है.

    चमोली के SP परमेंद्र डोवाल ने बताया,

    चमोली जिले में अलकनंदा नदी के तट पर ट्रांसफार्मर फटने से 10 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस टीम राहत और बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. इस बीच ऊर्जा निगम पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं. ऊर्जा निगम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है.

  • रांची में दाह संस्कार के बाद अस्थियां लेकर गंगा में प्रवाहित करने जा रहा था परिवार,दनुआ घाटी में हुई भीषण सड़क हादसा में तीन की मौत

    रांची में दाह संस्कार के बाद अस्थियां लेकर गंगा में प्रवाहित करने जा रहा था परिवार,दनुआ घाटी में हुई भीषण सड़क हादसा में तीन की मौत

    हजारीबाग जिले में चौपारण के दनुआ घाटी में एक और भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन व्यक्ति की मौत हो गया है जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी की कि टक्कर के बाद स्कॉर्पियो 30 फीट गहरी घाटी में जाकर गिरी।

    स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि रांची में परिजन की मृत्यु होने पर दाह संस्कार में शामिल होने रांची पूरा परिवार गया था। दाह संस्कार के बाद मृत व्यक्ति की अस्थियां लेकर लोग बनारस गंगा में प्रवाहित करने जा रहे थे इसी दौरान दनुआ घाटी के पास यह हादसा हुआ है।

    दनुआ घाटी में पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी । जिससे स्कार्पियो 30 फीट नीचे घाटी में जा गिरा। स्कार्पियो में आठ लोग सवार थे जिसमें से एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। इलाज के दौरान दो लोगों की जान चली गयी पांच लोग गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज चल रहा है। घायलों का इलाज सामुदायिक अस्पताल चौपारण में किया जा रहा है। एम्बुलेंस से जब शव को अस्पताल आया तो अस्पताल के कर्मचारियों ने शव को उतारने से मना कर दिया। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद किसी तरह अस्पताल की महिला कर्मियों ने शव को गाड़ी से बाहर निकाला

  • दिल्ली- मेरठ ‘एक्सप्रेस वे’ पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, देखे विडियो

    दिल्ली- मेरठ ‘एक्सप्रेस वे’ पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, देखे विडियो

    बस ड्राइवर की गलती से हुआ हादसा. गेट काटकर निकालने पड़े शव.

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस (Delhi Meerut Expressway) पर 11 जुलाई की सुबह भीषण हादसा हो गया. गाजियाबाद के पास इस एक्सप्रेस वे पर गलत दिशा से आ रही बस और एक TUV कार में टक्कर हो गई. इस हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि हादसे में 8 साल का एक बच्चा घायल हो गया. बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  हादसे के वक्त कार में कुल 8 लोग मौजूद थे.

    इस पूरी घटना का CCTV फुटेज सामने आया है. जहां साफ देखा जा सकता है कि स्कूल बस गलत दिशा से आ रही थी. इस दौरान एक तेज रफ्तार कार बिल्कुल सामने आ जाती है. कार सवार बचने के लिए अपनी गाड़ी को बाईं तरफ मोड़ता है, लेकिन बस का ड्राइवर भी गाड़ी को दाई ओर मोड़ देता है और फिर भीषण टक्कर हो जाती है. टक्कर इतनी तेज थी कि एक्सीडेंट के बाद शव कार में ही फंस गए. काफी मशक्कत के बाद गेट को कटर से काटकर कार में फंसे शवों को निकाला गया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

    पुलिस ने क्या कहा?

    वहीं इस हादसे को लेकर पुलिस का बयान सामने आया है. गाजियाबाद के ADCP (ट्रैफिक) RK कुशवाहा के मुताबिक, आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा,

    हादसे के समय एक स्कूल बस दिल्ली के गाजीपुर से CNG लेकर गलत दिशा से आ रही था. जबकि TUV कार मेरठ की ओर से आ रही थी. इस दौरान दोनों की टक्कर हो गई. यहां पूरी गलती बस ड्राइवर की थी, जो गलत दिशा से आ रहा था. आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया गया है. हादसे का शिकार हुए कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे. वहीं  स्कूल बस खाली थी.

    बताते चलें कि इस हाईवे पर गाड़ियों की रफ्तार काफी ज्यादा होती है. ऐसे में कोई वाहन गलत दिशा से आ जाए, तो गाड़ी को कंट्रोल कर पाना लगभग असंभव हो जाता है. इस हादसे के दौरान भी यही देखने को मिला.