श्रेणी: Accident

  • भारी बारिश के बाद गंगनानी के पास भूस्खलन, मलबे में दबे यात्रियों के तीन वाहन, चार की मौत

    भारी बारिश के बाद गंगनानी के पास भूस्खलन, मलबे में दबे यात्रियों के तीन वाहन, चार की मौत

    उत्तराखंड में आज भी मौसम खराब बना हुआ है। देर रात गंगोत्री हाईवे बंद होने के कारण यात्रियों के वाहन गंगनानी के समीप खड़े थे। तभी अचानक भूस्खलन हो गया और पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा एक टेम्पो ट्रेवल्स सहित तीन वाहनों पर गिर गया। मलबे में तीन वाहन दब गए। जिसमें एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। सभी यात्री मध्य प्रदेश के बताए जा रहे हैं। वहीं, अभी तक सात घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

    आपदा स्वयं सेवी राजेश रावत ने देर अकेले ही घटना में घायल लोगों का रेस्क्यू किया। वहीं, मंगलवार सुबह हाईवे खुलने पर एसडीआरएफ की टीम पर भी मौके पर पहुंची। बीआरओ के अधिकारी मेजर वीएस वीनू ने बताया की भटवाड़ी से गंगनानी के बीच 20 किमी के क्षेत्र में गंगोत्री हाईवे पर सात स्थानों पर भूस्खलन हुआ था। जिसे पूरी रात तेज बारिश के बीच कड़ी मशक्कत के बाद खोला गया।

    भटवाड़ी एसडीएम चत्तर सिंह चौहान ने बताया कि घटना में एक टेम्पो ट्रैवलर, एक टवेरा और एक स्विफ्ट डिजायर मलबे में दबे हैं। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। सात घायलों में दो गंभीर हैं और पांच सामान्य घायल हैं।

    एसडीआरएफ की टीम मौके पर तैनात है। कोशिश है कि जल्द ही वाहनों को मलबे से निकाला जा सके। हाईवे पर लगातार पत्थर गिर रहे है। वहीं, बारिश के कारण बीच-बीच में रेस्क्यू रोकना पड़ रहा है। 

    यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में भी लगातार बारिश के चलते यमुना नदी समेत सहायक नदी और नाले उफान पर हैं। जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

    उधर, पिछले तीन दिन से प्रदेशभर में चल रहे बारिश का क्रम मंगलवार को भी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने आज प्रदेशभर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। 

  • पूजा कराने रजरप्पा मंदिर जा रही बस चौपारण में दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत 12 घायल

    पूजा कराने रजरप्पा मंदिर जा रही बस चौपारण में दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत 12 घायल

    छह लेन निर्माण में एनएचएआई की लापरवाही से बेला मोड़ टर्निंग प्वाइंट पर घटी घटना

    हजारीबाग। जहानाबाद से सेकेंड हैंड बस की पूजा कराने रजरप्पा मंदिर जा रही बस चौपारण में दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि 12 लोग घायल हो गये। बताया गया कि जहानाबाद के धामापुर गांव से रजरप्पा मंदिर में पूजा करने जा रही बस बीआर 25 पीए 1455 चौपारण के जीटी रोड बेला मोड़ पिपरा कट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में बस का चारों चक्का ऊपर हो गया। इस दुर्घटना में बस में सवार एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम सिकंदर कुमार है। उसके पिता का नाम बिनोद यादव है। जबकि घटना में 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों को बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां गंभीर रूप से 3 घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर किया गया।


    डिवाइडर से टकराने के बाद टायर ब्लास्ट हो गया
    चौपारण के पिपरा गांव स्थित बेला मोड़ के पास 6 लेन निर्माण कार्य चल रहा है। नया रूट और एनएचएआई की लापरवाही के कारण टर्निंग प्वाइंट पर आज अहले सुबह 3.40 बजे बस का अचानक संतुलन बिगड़ गया। जिससे आगे की पहिया डिवाइडर से टकरा गया और टायर ब्लास्ट कर गया। इस वजह से बस पलट गयी। बस ऐसी पलटी की चारों चक्का ऊपर हो गया। घायलों के चीख-पुकार सुन पिपरा के ग्रामीण मदद को सामने आए। घायलों को बरही अस्पताल भेजवाने में काफी मदद किया।

    बस मालिके रिस्तेदार और करीबी थे सवार
    जानकारी के मुताबिक जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के धामापुर निवासी मंटू प्रसाद ने पुराना बस खरीदा था। जिसका वे पूजा करने रजरप्पा मंदिर अपने रिस्तेदार और गांव के अपने करीबी लोगों को लेकर जा रहे थे। मंटू प्रसाद के बेटे कौशल कुमार ने बताया कि बस में महिला-पुरुष व बच्चे सहित करीब 30 लोग सवार थे।

    ये हुए हैं घायल
    घायलों में संजू देवी 40 पति रमेश कुमार, पिंटू कुमार का 10 वर्षीय पुत्र जीतू कुमार एवं 7 वर्षीय आयुष कुमार, यशोमती देवी 60 पति बाबूलाल, बाल्मीकि प्रसाद का 10 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार, राजू कुमार का 10 वर्षीय पुत्री वर्षा कुमारी, गांगो देवी 45 पति रामप्रवेश प्रसाद, लीला देवी 45 पति संजय प्रसाद, रूबी देवी 32 पति पिंटू कुमार, लाला गोप 60 पिता रामसेवक गोप, बिंदेश्वर गोप 65 पिता रामस्वरूप गोप शामिल है।

    अस्पताल ले जाते समय हुई युवक की मौत
    परिजनों ने बताया कि बरही से हजारीबाग सदर अस्पताल जाने के क्रम में विनोद यादव का 20 वर्षीय पुत्र सिकंदर कुमार की मौत हो गई। बस के मालिक मंटू प्रसाद की बहन संजू देवी की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे बरही अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसके भाई पिंटू प्रसाद और चिंटू प्रसाद ने रांची इलाज के लिए ले कर गए हैं।

  • केन्या में ट्रक की टक्कर से 48 की मौत, 30 घायल

    केन्या में ट्रक की टक्कर से 48 की मौत, 30 घायल

    केन्या के लोंडियानी में शुक्रवार शाम एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ, जब शिपिंग कंटेनर ले जा रहा एक ट्रक सड़क से उतर गया। ट्रक ने पहले बस स्टॉप पर मिनी बस को रौंदा फिर पैदल यात्रियों को कुचल दिया। हादसा केन्या की राजधानी नैरोबी से 200 किमी दूर हुआ।

    स्थानीय पुलिस कमांडर जेफ्री मायेक ने बताया, एक्सीडेंट केरीचो और नाकुरु शहर के बीच हाईवे पर हुआ। 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है। अधिकारी ने बताया, घायलों की संख्या अधिक हो सकती है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा- ट्रक हाईवे से उतरा, लोगों पर चढ़ गया
    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमने देखा कि एक तेज रफ्तार ट्रक हाईवे से नीचे उतर गया। ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मारी फिर पैदल चल रहे लोगों पर चढ़ गया।

    गवर्नर ने कहा- मेरा दिल टूट गया है
    हादसे पर केरिचो के गवर्नर एरिक मुताई ने दुख जताया। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, मेरा दिल टूट गया है। यह केरीचो के लोगों के लिए अंधकारमय पल है। मैं उन परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अभी-अभी अपने प्रियजनों को खोया है।

  • बाँकुड़ा में 2 मालगाड़ियो के बीच टक्कर, कई बोगियां पटरी से उतरी

    बाँकुड़ा में 2 मालगाड़ियो के बीच टक्कर, कई बोगियां पटरी से उतरी

    बंगाल के बांकुड़ा में दो मालगाड़ियों की टक्कर हो गई है. ओंडा रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी में पीछे से टक्कर मारी है. टक्कर के बाद मालगाड़ी की कई बोगियां पटरी से उतर गईं. ट्रेनों की टक्कर में एक लोको पायलट भी घायल हुआ है. टक्कर के बाद इस रूट से कुछ ट्रेनों को भी डायवर्ट किया गया है.