श्रेणी: Bihar

  • सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव होंगे शामिल

    सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव होंगे शामिल

    पटना | सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार 20 मई (शनिवार) दोपहर 12.30 बजे बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में कर्नाटक के CM और डिप्टी CM पद की शपथ लेंगे. दोनों नेताओं ने कल गुरुवार देर शाम राजभवन जाकर राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया. इसके साथ ही राज्यपाल ने सिद्दारमैया और डीके शिवकुमार को शपथ लेने के लिए बुलाया. इस शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे. शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी है.

    वहीं, नीतीश कुमार इन दिनों विपक्षी दल के नेताओं को एकजुट करने में लगे हैं, ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हरा सके. जिसको लेकर वो लगातार राज्यों का दौरा कर रहे और नेताओं से मुलाकात भी कर रहे हैं. नीतीश कुमार ने अबतक दिल्ली में राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, वाम दलों के नेता सीताराम येचुरी और डी .राजा , ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे व एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात कर चुकें हैं.

  • पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दरबार शुरू, श्रद्धालुओं से बोले- सबकी अर्जी लगेगी

    पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दरबार शुरू, श्रद्धालुओं से बोले- सबकी अर्जी लगेगी

    पटना | बागेश्वर धाम वाले बाबा मंच पर पहंच चुके हैं। वह पर्ची निकालकर लोगों की अर्जी सुन रहे हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री पंडाल में मौजूद भीड़ से लोगों को बुला रहे हैं और उनकी अर्जी सुन रहे हैं। इसके बाद बाबा ने भीड़ से पंकज नाम के श्रद्धालु को बुलाया। बाबा ने कहा कि उसकी अर्जी सुन रहे हैं। इसके बाद हनुमंत कथा वाचन करेंगे। इससे पहले बाबा होटल से नौबतपुर स्थित तरेत पाली मठ पहुंचे। यहां पहुंचते ही उन्होंने राघवेंद्र सरकार मठ स्थित राम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद महंत सुदर्शनाचार्य से आशीर्वाद लिया। इसके बाद बाबा हनुमंत कथा स्थल पर बने मंच पर पहुंचे। बाबा को देखते ही पंडाल में श्रद्धालु जय श्री राम और जय बाबा बागेश्वर धाम के जयकारे लगाने लगे। बाबा ने हाथ जोड़कर उनका अभिनंदन किया और कहा कि आज सबकी अर्जी लगेगी।

    हालांकि, रविवार देर रात आयोजन समिति ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि लगातार बढ़ रही भी और गर्मी को देखते हुए सोमवार को लगने वाला दिव्य दरबार कैंसिल कर दिया गया है। आयोजन समिति द्वारा कथा वाचन का समय भी परिवर्तित कर दिया गया था। लेकिन, दोपहर के मौसम को देखते हुए कार्यक्रम में बदलाव किया गया। सोमवार दोपहर करीब एक बजे आयोजन समिति ने दिव्य दरबार के कार्यक्रम की सामूहिक अर्जी निकाली जाएगी।। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि भीड़ न लगाएं। अगर कथावाचन का समय पहले के तरह ही रखा गया। यानी हनुमंत कथा वाचन शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक किया जाएगा। 
    इधर, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों से अपील की है कि जो जहां है वहीं से हनुमंत कथा को सुनें। अपने घर में रहकर ही कथा सुनें। उन्होंने कहा कि हनुमंत कथा रद्द नहीं होगी। अपने समय पर कथा होगी। लोगों से प्रार्थना की गई है कि बाकी लोगो को आने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि कथास्थल वाले इलाके में जाम लग रहा है। ढाई-ढाई घंटे लोग जाम में फंस जा रहे। इसलिए अपील है घर में रहकर ही कथा सुनें। लाखों की भीड़ को देखते हुए अपील है कि कम से कम लोग पंडाल आएं। सोमवार को लगने वाले दरबार में सामूहिक अर्जी लगेगी। फिर जो हनुमान जी की इच्छा।
    आयोजन समिति के संरक्षक अरविंद ठाकुर ने कहा कि सामूहिक अर्जी लगेगी। बाबा खुद अर्जी की प्रॉयरिटी तय करेंगे। बाबा स्वत: पर्ची की पहचान करते हैं। लोगों से अपील है कि टीवी के माध्यम से भी लोग बाबा के दरबार में अर्जी लगा सकते हैं। श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए सोमवार को लगने वाले दिव्य दरबार को कैसिंल किया गया था। आज बाबा सामूहिक पर्चा निकालेंगे। अरविंद ठाकुर ने कहा कि तरैत मठ की क्षमता 3 लाख लोगों की थी लेकिन 7 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।


    सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि जिस होटल में बाबा ठहरे हैं, वहां उन्होंने मध्य रात्रि 2 बजे से 3 बजे दरबार लगाया। यहां उन्होंने खास लोगों की अर्जी सुनी। इसमें खास लोग शामिल हुए। इधर, बागेश्वर धाम सरकार के फेसबुक पेज पर एक वीडियो मिला। एक घंटे का यह वीडियो रविवार रात 11.55 बजे का है। इसमें लिखा है…LIVE : सीधी बात, बागेश्वर धाम सरकार, पटना बिहार। इस वीडियो को देखकर प्रतीत हो रहा है कि बाबा ने लाइव आकर सोशल मीडिया पर लोगों की अर्जी सुनी। उन्हें उनकी समस्या का समाधान कैसे करना है यह बताया। 

  • पटना एयरपोर्ट पर बागेश्‍वर बाबा ने भोजपुरी में बोला सब ठीक बा रौआ?

    पटना एयरपोर्ट पर बागेश्‍वर बाबा ने भोजपुरी में बोला सब ठीक बा रौआ?

    पटना। बागेश्वर बालाजी धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार सुबह 8.00 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। धीरेंद्र शास्त्री की झलक पाने के लिए लोग आतुर दिखे।

    पटना एयरपोर्ट पर बागेश्‍वर बाबा ने भोजपुरी में बोलकर लोगों से कनेक्‍ट करने की को‍शिश की। पूछा- सब ठीक बा रौआ?  यह भी कहा कि बिहार आकर बहुत आनंद आ रहा है। वहीं, बागेश्वर बाबा ने राजनीतिक बयानबाजी से परहेज किया।

    धीरेंद्र शास्त्री ने पटना एयरपोर्ट पर कहा कि बिहार हमारी आत्मा है और यह हमारे दिल में बसता है। सच बोलें तो बिहार के लोगों जैसा ह्रदय कहीं के लोगों का नहीं होता है। बिहार में अब बहार आएगी।

    यह पूछने पर कि आप यहां हिंदू-मुस्लिम करेंगे तो आपका विरोध किया जाएगा, उन्होंने कहा कि वे हिंदू-मुस्लिम नहीं, बल्कि हिंदू-हिंदू करने वाले लोग है साहब। राजनेता नहीं है। हनुमत कथा सनातन धर्म की बात कहती है और हम उसकी ही बात करते हैं।

    बाबा सुबह आठ बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचे। भाजपा सांसद मनोज तिवारी और राम कृपाल यादव, गिरिराज सिंह उनके साथ दिखे। वहां उन्‍होंने स्‍वागत करने वाली भीड़ को कहा- बिहार हमार बा…रउआ सब ठीक बानी ना…।’ हिंदू राष्ट्र के सवाल पर कहा कि वे राजनेता नहीं हैं।

    पटना आने से पहले उन्होंने अपने एक वीडियो ट्वीट लोगों को परिवार के साथ हनुमंत कथा में सादर आमंत्रित किया।

    बता दें कि पटना एयरपोर्ट पर बागेश्वर बाबा के साथ सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी थे। मनोज तिवारी खुद धीरेंद्र शास्त्री को गाड़ी ड्राइव कर होटल ले गए।

    धीरेंद्र शास्त्री होटल में नाश्ता और विश्राम के बाद करीब 26 किलोमीटर दूर नौबतपुर के तरेत पाली वैष्णव पीठ प्रांगण में हनुमत कथा के लिए जाएंगे। यह वैष्णव पीठ 1833 से संचालित है। जिसके प्रधान स्वामी सुदर्शनाचार्य उर्फ सुमिरन बाबा है।

    यहां वेद, संस्कृत, व्याकरण और आयुर्वेद की शिक्षा प्राचीन काल से दी जाती है। प्राचीन गुरुकुल पंरपरा के तहत यहां शिक्षा दी जाती है। कृषि, पशुधन सेवा यहां की विशेषता है।

  • शराबी पिता ने अपने जुड़वा बच्चों को जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला

    शराबी पिता ने अपने जुड़वा बच्चों को जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला

    गया। बिहार के गया में एक शराबी पिता ने अपने जुड़वा बच्चों को पटक पटक कर मार डालने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी के बाद गुरुवार की सुबह मगध मेडिकल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और मृत बच्चों के शव को बरामद कर मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया है. 

    वहीं, घटना के बाद आरोपी पिता देवेश शर्मा फरार हो गया है. देवेश शर्मा ऑटो चलाने का काम करता है. इस बीच बीती रात्रि को वह शराब के नशे में अपने घर में आया और अपनी पत्नी रानी देवी के साथ मारपीट की. पत्नी के साथ मारपीट करने के बाद अपने जुड़वा बच्चों को भी पटक-पटक कर हत्या कर दी. इस संबंध में फरार आरोपी पति देवेश शर्मा की पत्नी रानी देवी ने बताया कि बीती रात को शराब के नशे में उसके पति आए थे.

    उसके साथ पहले मारपीट की और फिर दोनों बच्चों को मार डाला. वही, इस संबंध में विधि व्यवस्था डीएसपी मोहम्मद खुर्शीद आलम ने बताया कि जुड़वा बच्चों को एक पिता द्वारा पटक कर हत्या कर दिए जाने की घटना हुई है. इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है. आरोपित की तलाश की जा रही है.

  • आरसीपी सिंह आज बीजेपी में होंगे शामिल! 

    आरसीपी सिंह आज बीजेपी में होंगे शामिल! 

    पटना | जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और नीतीश कुमार के कभी करीबी रहे आरसीपी सिंह आज गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. सूत्रों की मानें तो आरसीपी सिंह आज दोपहर 12:30 बजे दिल्ली के बीजेपी ऑफिस में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. आरसीपी सिंह ने अगस्त 2022 में जेडीयू से इस्तीफा दे दिया था. तब से कयास लगाया जा रहा था कि वो बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. लेकिन वो बीजेपी में शामिल नहीं हुए. लेकिन आज इस बात पर मुहर लग जायेगी, जब वो बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर लेंगे. आरसीपी सिंह के बीजेपी में शामिल होने से नीतीश कुमार मिशन 2024 से पहले बड़ा झटका लगेगा.

  • बाहुबली आनंद मोहन की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट का नीतीश सरकार को नोटिस

    बाहुबली आनंद मोहन की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट का नीतीश सरकार को नोटिस

    पटना: बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन की फिर मुश्किलें बढ् सकती हैं। आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को नीतीश सरकार को नोटिस जारी किया है।

    आईएएस अधिकारी जी कृष्णैया की हत्या के मामले में दोषी आनंद मोहन को जेल के नियमों में संशोधन कर 27 अप्रैल को रिहा कर दिया था। बिहार सरकार के इस फैसले को कृष्णैया की पत्नी उमा देवी ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

    जी कृष्णैया की पत्नी उमा देवी की याचिका सुप्रीम कोर्ट में स्वीकार हो गई। इसके बाद उन्होंने कहा, ये अच्‍छा संकेत है। मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा है। सुप्रीम कोर्ट हमारे साथ जरूर न्याय करेगा। सर्वोच्‍च न्‍यायालय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके फैसले को वापस लेने का आदेश देगा। उमा देवी की ओर से दायर याचिका में आनंद मोहन को फिर से जेल भेजने की मांग की गई है। इस पर आज सुनवाई है।

    बता दें कि जब आनंद मोहन की रिहाई हुई थी, तब उमा कृष्णैया ने कहा था कि ये वोटबैंक की राजनीति है। बिहार सरकार ने राजपूत वोटों के लिए आनंद मोहन की रिहाई की है।

    पूर्व सांसद आनंद मोहन को 5 दिसंबर 1994 को हुई डीएम कृष्णैया की पीट-पीट कर हत्या आरोपी बनाया गया। लंबे समय तक मुकदमा चला। इसके बाद साल 2007 में आनंद मोहन को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। तब से वे बिहार की सहरसा जेल में सजा काट रहे थे। हाल ही में नीतीश सरकार ने जेल के नियमों में संशोधन कर 27 कैदियों को रिहा किया, जिनमें आनंद मोहन भी शामिल थे। आनंद मोहन की रिहाई पर खूब सियासी बवाल मचा, लेकिन इस पर आनंद मोहन की ओर से कोई टिप्‍पणी नहीं आई। 

  • मनीष कश्‍यप को सुप्रीम कोर्ट से झटका: अदालत ने कहा- NSA पर राहत और जमानत के लिए हाई कोर्ट जाइए

    मनीष कश्‍यप को सुप्रीम कोर्ट से झटका: अदालत ने कहा- NSA पर राहत और जमानत के लिए हाई कोर्ट जाइए

    पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में प्रवासी मजदूरों के फर्जी वीडियो प्रसारित करने के आरोपी मनीष कश्यप की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें हाई कोर्ट जाने का निर्देश दिया।

    यूटयूबर मनीष कश्यप ने तमिलनाडु पुलिस की ओर से लगाए गए कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून हटवाने, बिहार व तमिलनाडु में दर्ज अलग-अलग मामलों को एक जगह ट्रांसफर करने और जमानत देने के लिए गुहार लगाई थी। मनीष कश्यप को यहां से भी राहत नहीं मिली।

    यूट्यूबर मनीष कश्यप की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि तमिलनाडु एक शांत राज्य है। आपने वहां अशांति फैलाने की कोशिश की। इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु और बिहार में दर्ज मामलों को एक साथ जोड़ने से मना कर दिया। जमानत और तमिलनाडु सरकार की तरफ से लगाया गया NSA हटाने पर भी आदेश नहीं दिया। इसके साथ ही सर्वोच्‍च अदालत ने कहा कि राहत के लिए हाई कोर्ट जाइए।

  • बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में लगाई आस्था की डुबकी

    बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में लगाई आस्था की डुबकी

     पटना | वैशाख महीने का बुद्धपूर्णिमा आज है. इस खास मौके पर पटना के गांधी घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. गंगा नदी में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगायी और सुख समृद्धि की कामना की. गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना. पूर्वजों के लिए तर्पण और दान पुण्य किया. बुद्धपूर्णिमा के अवसर पर गया में भी खास आयोजन रखा गया है, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शामिल होंगे.

    बुद्ध पूर्णिमा पर सीएम नीतीश कुमार ने भी लोगों को शुभकामनाएं दी. नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा कि बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन से हमें प्रेम, शांति, सद्भाव, त्याग, अहिंसा एवं संयम जैसे गुणों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है. उनका जीवन हम सभी के लिए आदर्श है. भगवान बुद्ध के बताए हुए अष्टांगिक मार्ग पर चलकर मनुष्य सम्यक और संतुलित जीवन यापन करने में सक्षम हो सकता है. भगवान बुद्ध की शिक्षा को आत्मसात कर हम आपसी प्रेम और सद्भाव की भावना को और मजबूत करें.

  • नीतीश सरकार को बड़ा झटका,जातीय जनगणना पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    नीतीश सरकार को बड़ा झटका,जातीय जनगणना पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    पटना | नीतीश सरकार को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. बिहार में जाति आधारित जनगणना पर हाईकोर्ट ने फिलहाल   रोक लगा दी है. जातीय जनगणना के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह फैसला सुनाया. अब हाईकोर्ट में 3 जुलाई को अगली सुनवाई होगी.

  • राबड़ी देवी के आवास पर नीतीश कुमार ने की लालू यादव से मुलाकात

    राबड़ी देवी के आवास पर नीतीश कुमार ने की लालू यादव से मुलाकात

    पटना | बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पटना पहुंच चुके हैं. उनके पटना पहुंचने पर आरजेडी के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं. वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की. और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना. साथ ही नीतीश कुमार के काम को लेकर उनकी सराहना भी की. साथ ही विपक्षी एकता की मुहिम को लेकर उनका उत्साह भी बढ़ाया. दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक चर्चा हुई.

    बता दें कि लालू यादव के पटना पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया था. लालू यादव पर कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाएं साथ ही मिठाइयां बांट कर उनका स्वागत किया. इस दौरान पार्टी के कई मंत्री और विधायक वहां मौजूद रहे.

  • भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद गिरफ्तार

    सासाराम। जिले के पूर्व भाजपा विधायक जवाहर प्रसाद को सासाराम उपद्रव मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार अलसुबह विधायक को गिरफ्तार कर लिया।

    बताया जा रहा है कि राम नवमी के अवसर पर सासाराम में हुए उपद्रव मामले में बीजेपी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद समेत दो को गिरफ्तार किया गया है। एसपी विनीत कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

    जानकारी के अनुसार सासाराम व्यवहार न्यायालय से पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

    वहीं, सासाराम दंगा मामले में अबतक 65 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 12 नामजद आरोपियों के घर पर इश्तेहार चस्पा किया गया है। 38 पर गैर जमानतीय वारंट जारी है, जिनको पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

    बता दें कि 31 मार्च को सासाराम में रामनवमी का जुलूस निकाला गया, इसके बाद शहर में उपद्रव हो गया। शहर के शहजलाल पीर मोहल्ला, कादिरगंज सहित अन्य इलाकों में उपद्रवियों ने बवाल मचाया। कई घरों को आग लगा दिया गया था।

    बम विस्फोट की भी बात आई थी। हिंसा मामले में एक युवक की मौत हो गई थी। कई दर्जन लोग घायल हो गए थे। हिंसा के तुरंत बाद पुलिस बल ने मौके पर स्थिति संभाली। जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। जिससे अफवाहों पर विराम लगाया जा सके। पूरा शहर छावनी में तब्दील हो गया था। 

    हिंसा को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने अपना सासाराम दौरा रद कर दिया था। जिसके बाद इसपर जमकर राजनीति हुई थी। विपक्षी नेताओं ने नीतीश सरकार पर लॉ एंड ऑर्डर को लेकर जमकर निशाना साधा था।

  • मनीष कश्यप के खिलाफ NSA क्यों; सुप्रीम कोर्ट ने जताई हैरानी

    नई दिल्ली। बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु और बिहार सरकार से जवाब मांगा है। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की पीठ ने मनीष कश्यप की एनएसए के तहत हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए दोनों राज्यों को नोटिस जारी किया।

    पीठ ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान कहा, “याचिकाकर्ता अनुच्छेद 32 के तहत मांगी गई राहत के अलावा एनएसए के तहत हिरासत के आदेश को चुनौती देना चाहता है। याचिकाकर्ता को याचिका में संशोधन करने की अनुमति है। हम निर्देश देते हैं कि याचिकाकर्ता को मदुरै सेंट्रल जेल से स्थानांतरित नहीं किया जाए।” मामले की अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी।

    मनीष कश्यप की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे ने कहा गिरफ्तार यूट्यूबर पर तमिलनाडु में छह और बिहार में तीन एफआईआर दर्ज हैं। उनके खिलाफ एनएसए लगाया गया है। इस पर मुख्य न्यायाधीश ने हैरानी जताते हुए कहा, “मनीष कश्यप के खिलाफ एनएसए? इसके खिलाफ यह प्रतिशोध क्यों?”

    वही, तमिलनाडु सरकार की ओर से कपिल सिब्बल ने दलील पेश की। सिब्बल ने कहा कि मनीष कश्यप ने फर्जी वीडियो बनाकर दावा किया कि तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी मजदूरों पर हमले हो रहे हैं। सिब्बल ने कहा कि मनीष कश्यप के 60 लाख फॉलोवर्स हैं। वह एक राजनेता हैं। उन्होंने चुनाव लड़ा है। वह पत्रकार नहीं हैं।

    मनीष कश्यप ने अपनी याचिका में सभी एफआईआर को एक साथ जोड़ने की भी मांग की है। मनीष के वकील ने एफआईआर को रद्द करने की भी मांग की है। उन्होंने शीर्ष अदालत को बताया था कि उनके मुवक्किल पर अब एनएसए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • निगमों के कर्मियों की मृत्यु पर आश्रित को सरकार देगी मदद

    निगमों के कर्मियों की मृत्यु पर आश्रित को सरकार देगी मदद

    पटना: राज्य सरकार के विभिन्न निगमों में कार्यरत कर्मियों की मृत्यु होने पर भी आश्रितों को सरकार सहायता देगी. जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में इस तरह के आये एक मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश मुख्यमंत्री ने अपने प्रधान सचिव और राज्य के मुख्य सचिव को दिया. सुपौल जिले से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री से कहा कि उनके पिताजी बियाडा में कार्यरत थे, उनकी नौकरी के दरम्यान मौत हो गई थी, लेकिन उसके बाद भी आश्रित को नौकरी नहीं मिली. इसको लेकर मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से जानकारी मांगी तो उनलोगों ने बताया कि निगम में (कॉरपोरेशन) ऐसा प्रावधान नहीं है. इसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉरपोरेशन भी तो राज्य सरकार ही बनाता है. ऐसे में यहां पर भी प्रावधान होना चाहिए. 40 लोगों ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याएं बतायी और उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई का निर्देश दिया. किशनगंज जिले से आए एक युवक ने कहा कि 20 हजार की आबादी का गांव बाढ़ से प्रभावित हो रहा है, उसके लिए उचित उपाय किए जाएं. अरवल जिले से आयी एक महिला ने कहा कि आठ फीट चौड़ी सड़क होने के बाद भी हर घर तक पक्की गली-नाली का निर्माण नहीं हो रहा है. मुजफ्फरपुर जिले से आयी एक महिला ने शिकायत की कि प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति के बाद भी उन्हें अपना घर नसीब नहीं हुआ है, इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पश्चिम चंपारण जिले से आये एक युवक ने मुख्यमंत्री से गुहार लगायी कि जनवरी 2021 से ही उनके ट्रैक्टर को वन विभाग द्वारा जब्त कर लिया गया है. लाख गुहार लगाने के बावजूद उन्हें ट्रैक्टर वापस नहीं मिला है. भोजपुर जिले से आए एक युवक ने कहा कि जनवितरण प्रणाली दुकान में दो लोगों का चयन नियमानुकूल नहीं किया गया, स्थानीय जनप्रतिनिधि की उदासीनता की वजह से शिक्षित बेरोजगार होने के बाद भी उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. इन विभागों से संबंधित मामलों पर हुई सुनवाई सामान्य प्रशासन, ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य, पंचायती राज, ऊर्जा, पथ निर्माण, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, कृषि, सहकारिता, पशु एवं मत्स्य संसाधन, जल संसाधन, उद्योग, नगर विकास एवं आवास, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, परिवहन, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, लघु जल संसाधन, योजना एवं विकास, पर्यटन, भवन निर्माण, वाणिज्य कर, सूचना एवं जन-संपर्क, गन्ना उद्योग एवं विधि विभाग

  • पटना में “मुखिया जी” की हत्या से हड़कंप

    पटना में “मुखिया जी” की हत्या से हड़कंप

    पटना : बड़ी खबर पुनपुन थाने से सामने आई है, जहां दिन दहाड़े पूर्व मुखिया की घर में घुसकर बदमाशों ने हत्या कर दी है। वहीं उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति को भी गोली मारी गई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    घटना के लेकर मिली जानकारी के अनुसार हत्या की यह घटना पुनपुन थाना के केंवड़ा पंचायत की बताई जा रही है। बताया गया पूर्व मुखिया नरेश सिंह अपने घर में जमीन विवाद से जुड़े किस मामले को लेकर पंचायती कर रहे थे। इसी दौरान सुबह दस बजे के करीब बदमाशों ने गोली मार दी। अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।

    बताया जा रहा है नरेश सिंह अपने क्षेत्र से तीन बार मुखिया रह चुके थे और वह लोगों में ही बहुत लोकप्रिय थे। स्थानीय लोगों के बीच वह मुखिया जी के नाम से ही जाने जाते थे।

  • पटना के बाद अब भागलपुर में एलईडी डिस्प्ले पर चला अश्लील संदेश

    पटना के बाद अब भागलपुर में एलईडी डिस्प्ले पर चला अश्लील संदेश

    पटना | पटना रेलवे स्टेशन के टेलीविजन स्क्रीन पर अश्लील वीडियो चलाए जाने के एक महीने बाद, भागलपुर में भी इसी तरह का एक मामला सामने आया है। यहां एक एलईडी जन जागरूकता स्क्रीन पर अश्लील सामग्री दिखाई गई। सूत्रों ने मंगलवार को ये जानकारी दी।

    बिहार में अजूबा घटनाएं इन दिनों खूब हो रही हैं। चोरी-छिपकर होनी वाली बातें खुलकर सामने आ जा रही हैं। कुछ दिनों पहले पटना जंक्शन पर अश्लील फिल्म चल गई थी। इसमें कोलकाता से ऑपरेट होने की बात सामने आई और कार्रवाई भी हुई। अब भागलपुर पहुंचने वाले लोगों की सुविधाओं के संबंध में जानकारी देने वाले जिला प्रशासन के इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड पर अश्लील विज्ञापन का बाकायदा ऑफर चलने लगा। सोमवार शाम इस जब भागलपुर जंक्शन के बाहर इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड पर यह ऑफर दिखना शुरू हुआ तो लोग वीडियो बनाकर वायरल करने लगे। जिला प्रशासन की टीम ने आननफानन में इसकी बिजली बंद कराई।

    सोमवार रात करीब 10 बजे LED स्क्रीन पर चल रही गंदी बात देख लोग दंग रह गए। इसमें अपशब्दों के प्रयोग किए थे। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इधर, सूचना मिलते ही  एसडीओ धनंजय कुमार डीएसपी अजय कुमार चौधरी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। डीएसपी ने कहा कि कि तकनीकी कारणों की वजह से इस तरह की घटना लगातार सामने आ रही है। मामले को लेकर रेलवे के स्टाफ से जानकारी ली जा रही है। जांच टीम को भी बुला लिया गया है। इस मामले में जो भी शामिल होंगे, उनपर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इस मामले में कोई भी पदाधिकारी इस संदर्भ में कुछ भी खुलकर नहीं कह रहे हैं।

    19 मार्च की सुबह पटना जंक्शन पर चला था अश्लील वीडियो
    बता दें कि 19 मार्च को पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर लगे TV स्क्रीन पर चल रहे विज्ञापन की जगह पर अश्लील वीडियो लगा था। यह लगभग तीन मिनट तक चला जिसके बाद जंक्शन पर उहापोह की स्थिति हो गई। साथ ही यात्री आक्रोशित होकर रेलवे प्रबंधक पर भड़कने लगे। टीवी स्क्रीन पर विज्ञापन की जगह अश्लील वीडियो के चलने से यात्रियों में आक्रोश था। इसके बाद रेलवे के वाणिज्य विभाग ने विज्ञापन एजेंसी दत्ता कम्युनिकेशन के खिलाफ FIR दर्ज किया था।  रेल मंडल प्रबंधक प्रभात कुमार का कहना था कि यह काफी गंभीर बात है। उन्होंने विज्ञापन एजेंसी के संचालक पर जुर्माना करने के साथ साथ रेलवे  द्वारा कंपनी के अग्रीमेंट को समाप्त कर दिया गया था। इतना ही नहीं रेलवे अधिकारियों ने एजेंसी के कंट्रोल रूम में छापेमारी की गई तो वहां के एजेंसी कर्मचारियों को अश्लील वीडियो देखते पाया गया। आरपीएफ और जीआरपी के द्वारा एजेंसी के कुछ कर्मचारियों को तत्काल हिरासत में लिया गया था।

  • राज्यपाल का काफिला हादसे का शिकार, तीन जवान समेत 9 घायल

    राज्यपाल का काफिला हादसे का शिकार, तीन जवान समेत 9 घायल

    हाजीपुर | बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर का काफिला सोमवार को वैशाली जिले के भगवानपुर में भीषण हादसे का शिकार हो गया. राज्यपाल पटना से मुजफ्फरपुर जा रहे थे. इसी दौरान हाजीपुर- मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर भगवानपुर के रतनपुरा में काफिले में शामिल दमकल की गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई. डिवाइडर से टकराते हुए फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने ऑटो में धक्का मार दिया. इसमें तीन जवानों के साथ ही नौ लोग घायल हो गये.

    हादसा इतना खतरनाक था कि गाड़ी के परखचे उड़ गए. काफिले में शामिल फायर ब्रिगेड की गाड़ी का अचानक एक ऑटो से टक्कर हो गया. जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. वही, ऑटो और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर सवार कुल 9 लोग इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई लोगों की हालत नाजुक है. हालांकि राज्यपाल की गाड़ी को कोई भी नुकसान नहीं हुआ है. और वह मुजफ्फरपुर की तरफ बढ़ते चला गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गाड़ियों से बाहर निकाला गया. घटना की सूचना पर स्थानीय प्रशासन भी पहुंच गई.

    आनन-फानन में सभी घायलों को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी को हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है. राज्यपाल के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से मौके पर लोगों की काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई. कुछ देर के लिए सड़क पर जाम लग गया. वाहनों की लाइन लग गई. हालांकि, पुलिस ने सड़क पर लगे जाम को खाली कराया.

    घायलों में दमकल के जवान बमबम सिंह, आदर्श कुमार, सुधीर कुमार शामिल हैं. वहीं ऑटो पर सवार हुसैना खुर्द निवासी संजय साहनी (38 वर्ष), बंदना कुमारी (18 वर्ष), संतोष पासवान (34 वर्ष) और सत्यनारायण पासवान (60 वर्ष) घायल हुए हैं.

  • मोतिहारी में जहरीली शराब से 16 की मौत

    मोतिहारी में जहरीली शराब से 16 की मौत


    परिजन बोले : खेत में हुई थी शराब पार्टी
    प्रशासन बोला : फूड पॉइजनिंग से गई जान


    मोतिहारी। मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से 16 लोगों की मौत हो गयी है। जिले के तुरकौलिया, हरसिद्धी और पहाड़पुर में शुक्रवार को दो मौतें हुईं थी। लोगों ने जहरीली शराब कारण बताया, लेकिन प्रशासन डायरिया बताता रहा। इनका पोस्टमार्टम नहीं हुआ। फिर शनिवार दोपहर तक 16 लोगों की मौतें हो गईं। मरने वालों की उम्र 19 से 48 साल के बीच की है। इनमें सबसे अधिक तुरकौलिया से 11, हरसिद्धी से 3 और पहाड़पुर से 2 लोगों की मौत हुई है।

    मृतकों के परिजनों का कहना है कि गुरुवार शाम गेहूं की फसल काटने के बाद खेत में शराब पार्टी हुई थी। रात में घर आकर सो गए। सुबह कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। अस्पताल में पहले पिता-पुत्र ने दम तोड़ा। इसके बाद प्रशासन ने गांव में मेडिकल टीम भेजी। शनिवार सुबह तक प्रशासन डायरिया और फूड प्वाइजनिंग पर डटा रहा।
    इधर, लोग मर रहे हैं और पोस्टमार्टम बगैर परिवार वालों ने 7 लाशों को जला दिया। 12 लोग गंभीर है, उनके बारे में कोई जानकारी खुलकर नहीं आ रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, मामला गंभीर होते देख पुलिस मुख्यालय ने मोतिहारी एसपी को जांच का निर्देश दिया है। पटना से मद्य निषेध विभाग की एक स्पेशल टीम मोतीहारी जा रही है।

    गेहूं की फसल काटने के बाद शराब पी थी

    मृत छोटू कुमार की बहन प्रतिमा कुमारी ने बताया कि गुरुवार को वह काम करने बालगंगा गांव गया था। गेहूं की फसल काटने के बाद ध्रुप पासवान भी उसके साथ ही काम करने गया। शाम में ध्रुप पासवान ने उसे शराब पिला दी। यहां पर कुल 6 लोग शराब पार्टी की थी। इसमें से 4 की मौत हो गई। इनमें ध्रुप पासवान भी शामिल था। वहीं मृत अशोक कुमार की बेटी शोभा ने कहा कि पिताजी ने भी शुक्रवार शाम को शराब पी थी। घर आए तो रात में एक रोटी खाकर सो गए। कहा-सिर बहुत दर्द कर रहा, आराम से सोने दो। शुक्रवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ी गई। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

    इन लोगों की गई जान :
    पहाड़पुर इलाका
    टुनटुन सिंह
    भूटन माझी
    हरसिद्धी इलाका
    सोना लाल पटेल
    परमेंद्र दास
    नवल दास
    तुरकौलिया इलाका
    रामेश्वर राम
    ध्रुप पासवान
    अशोक पासवान
    छोटू कुमार
    जोखू सिंह
    अभिषेक यादव
    ध्रुप यादव
    मैनेजर सहनी
    लक्षण माझी
    नरेश पासवान
    मनोहर यादव

  • आकांक्षा दुबे की मौत मामले में फरार भोजपुरी सिंगर समर सिंह गिरफ्तार

    आकांक्षा दुबे की मौत मामले में फरार भोजपुरी सिंगर समर सिंह गिरफ्तार

    भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मौत मामले में पुलिस ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. बीती रात, गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र से समर सिंह को गिरफ्तार किया गया. आकांक्षा की मां ने, अपनी बेटी की मौत को सुसाइड नहीं मर्डर बताया है और इसके लिए उन्होंने समर को ही जिम्मेदार ठहराया है.

    समर सिंह एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के बाद से फरार चल रहा था. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई तेजी से कर रही है. आकांक्षा की मां ने समर पर उनकी बेटी को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. बता दें कि, 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल में आकांक्षा दुबे को मृत पाया गया था. उनका शव पंखे से लटका हुआ मिला था. जिसके बाद से ही लगातार समर सिंह का नाम सामने आ रहा था.

    आकांक्षा की मां ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से समर सिंह को फांसी की सजा देने की गुहार लगाई है. मीडिया से बातचीत में उनकी मां ने कहा था, ‘मैं योगी सरकार से यही चाहती हूं कि मेरी बेटी को न्याय दिलाएं. समर सिंह को फांसी की सजा होनी चाहिए. वो आत्महत्या नहीं कर सकती. समर सिंह ने उसे मारा है. पहले भी वो बताती थी कि समर उसे बहुत टॉर्चर करता था. किसी के साथ काम नहीं करने देता था. कहता था बस मेरे साथ काम करो.

  • यूट्यूबर मनीष कश्यप को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत

    यूट्यूबर मनीष कश्यप को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत

     पटना | बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. जहां एक तरफ तमिलनाडु में मनीष कश्यप पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है वहीं गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई कश्यप की याचिका पर अब 10 अप्रैल को सुनवाई की जायेगी. यानि कश्यप को अभी राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे है. कश्यप की ओर से दायर की गई याचिका में उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकियों को एक साथ जोड़ने की मांग की गई है.

    यूट्यूबर को तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी मजदूरों पर कथित हमले के फर्जी वीडियो का प्रसार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने के लिए प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष उल्लेखित किया गया. पीठ इस मामले की सुनवाई शाम में करने के लिए सहमत हो गई. बाद में शाम करीब चार बजकर 25 मिनट पर यह मामला पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आया. याचिकाकर्ता मनीष कश्यप की तरफ से पेश हुए वकील ने शीर्ष अदालत को बताया कि उनके मुवक्किल के खिलाफ अब राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है. याचिकाकर्ता ने कार्रवाई के कथित कारण को लेकर उसके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को भी रद्द करने की मांग की है. प्रधान न्यायाधीश ने कहा इसे सोमवार 10 अप्रैल के लिए रखा जाए.

  • पहाड़ी से पत्नी को फेंका, पत्थर से कूचा; मृत समझकर हुआ फरार

    पहाड़ी से पत्नी को फेंका, पत्थर से कूचा; मृत समझकर हुआ फरार

    जमुई | प्रेम-विवाह के चार साल बाद एक पति ने अपनी पत्नी को रविवार को पहाड़ी से नीचे धकेल दिया। इस पर भी उसका दिल नहीं भरा तो उसने पत्थर से उसका चेहरा कूच दिया और पत्नी को मृत समझकर मौके से फरार हो गया। उस रास्ते से गुजर रहे वाहन चालक ने महिला को उपचार के लिए चकाई रेफरल अस्पताल पहुंचाया। महिला की पहचान बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र स्थित तरबन्ना गांव निवासी सिकंदर महतो की पुत्री निशा कुमारी के रूप में हुई है।

    जख्मी निशा ने बताया कि 2019 में उसने गांव के ही राज रंजन मिश्रा से प्रेम-विवाह किया था। पति ने नई कार खरीदी थी और इस मौके पर रविवार सुबह आठ बजे कार से वह पति के साथ पूजा करने के लिए देवघर निकली थी। दोपहर में बटिया घाटी के पास पहुंचने पर पति ने टॉयलेट जाने व सेल्फी लेने के बहाने गाड़ी रोक दी।

    इसके बाद वह निशा को लेकर पहाड़ी पर पहुंचा। वहां उसने निशा को खाने के लिए चिप्स दिया। चिप्स खाते ही निशा को बेहोशी आने लगी। तब राज ने उसका गला घोंटकर उसे पहाड़ी से नीचे फेंक दिया। उसके चेहरे को भी उसने पत्थर से कूच दिया। फिर उसे मृत समझकर वो वहां से फरार हो गया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार निशा तीन महीने के गर्भ से भी है।  करीब तीन घंटे के बाद होश आने पर गाड़ियों की आवाज सुनकर निशा किसी तरह सड़क पर पहुंची। यहां एक व्यक्ति ने उसे अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।

    चिकित्सक ने बताया कि प्रारंभिक उपचार के बाद निशा को बेहतर उपचार के लिए जमुई रेफर कर दिया जाएगा। घटना की जानकारी पाकर चकाई थाना के एसआइ नरेंद्र सिंह एवं अविनाश कुमार चौधरी अस्पताल पहुंचे। महिला का बयान लेने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

  • बिहार शरीफ में हिंसा, BJP नेता के भाई की दुकान से 3 करोड़ का मोबाइल लूट ले गए उपद्रवी

    बिहार शरीफ में हिंसा, BJP नेता के भाई की दुकान से 3 करोड़ का मोबाइल लूट ले गए उपद्रवी

    नालंदा |  देश के कई राज्यों में रामनवमी पर जमकर उत्पात हुआ. नफरत की इस आग से बिहार का नालंदा शहर भी नहीं बच सका. यहां के बिहार शरीफ इलाके में हुड़दंगियों ने खुलेआम कानून को चुनौती दे दी. यहां शोभायात्रा निकालने के दौरान दो समुदायों में शुरू हुई झड़प ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया. उपद्रवियों ने जमकर पत्थरबाजी की. बेधड़क गोलियां भी दागीं. कई घरों-वाहनों में आग लगा दी. दर्जनों दुकानों में जमकर तोड़-फोड़ की और लूटपाट भी हुई. उपद्रवियों ने एक स्टेशनरी की दुकान में रखीं लाखों की किताबें को आग लगा दी. उन्होंने कई रिक्शा, कार, एक गोदाम को भी फूंक दिया. यह हिंसा कइयों को गहरे जख्म दे गई, उनकी रोजी-रोटी और पूंजी को बर्बाद कर गई. ऐसे ही लोगों में एक हैं जावेद आजम.

    मुंबई के रहने वाले जावेद ने बिहारशरीफ की मेन मार्केट में ही डिजिटल दुनिया नाम का एक स्टोर खोला है. उनका दावा है कि हिंसावाले दिन उपद्रवियों ने उनके स्टोर को भी निशाना बनाया. वहां तोड़फोड़ की. उसके बाद करीब साढ़े तीन करोड़ का इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल, लैपटॉप लूट ले गए. जावेद का भाई बीजेपी से जुड़ा हुआ है. इस स्टोर का उद्घाटन बीजेपी के पूर्व मंत्री मंगल पांडे और शहनवाज हुसैन ने किया था. जावेद के बिहार में डिजिटल दुनिया के नाम से आठ स्टोर हैं. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि जावेद ने पुलिस से शिकायत की है या नहीं.