श्रेणी: Country

  • बच्ची रोती रही, चूहे खाते रहे; 40 टांके लगाए गये नवजात को

    बच्ची रोती रही, चूहे खाते रहे; 40 टांके लगाए गये नवजात को

    राजस्थान के अजमेर जिले के सिविल लाइन इलाके में एक नवजात बच्ची झाड़ियों के बीच फेंकी हुई थी। चूहों उसे कुतर रहे थे। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर लोग पहुंचे। बच्ची बिना किसी कपड़े के पड़ी थी। उसके शरीर पर जगह-जगह जख्म थे। उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे 40 टांके लगाए हैं। फिलहाल वह ICU में भर्ती है। बच्ची को जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जिस जगह पर बच्ची मिली है, उससे करीब एक किमी की दूरी पर बस स्टैंड है। आसपास रेलवे के बड़े अधिकारियों के बंगले हैं। अच्छी खासी चहल-पहल भी रहती है। इसके बावजूद कोई रात में इस बच्ची को यहां फेंक गया। बच्ची के स्वस्थ होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    ICU में भर्ती है नवजात

    JLN हॉस्पिटल के मीडिया प्रभारी डॉक्टर अमित यादव ने बताया- बच्ची का शिशु रोग विभाग के ICU में इलाज चल रहा है। बच्ची को जब हॉस्पिटल लाया गया था, तब उसके जन्म के कुछ घंटे ही बीते थे। उसके शरीर को चूहों और जंगली जानवरों ने नोच डाला है। उसके सिर, चेहरे सहित शरीर पर कई जगह घाव हैं। बच्ची को जमीन पर फेंकने से सिर पर भी चोट लगी है। मासूम के सिर और कान के पीछे 40 टांके लगाए गए हैं। सांस लेने में दिक्कत है

  • PM Modi ने Z-Morh Tunnel का किया उद्घाटन… देखे तस्वीरें

    PM Modi ने Z-Morh Tunnel का किया उद्घाटन… देखे तस्वीरें

    Z-Morh टनल एक ऐतिहासिक और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जो जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विकास को नई दिशा देगा। यह न केवल यात्रा के अनुभव को सुधारने वाला है, बल्कि यह भारतीय सेना के लिए भी रणनीतिक रूप से अहम साबित होगा।

    National News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में स्थित सोनमर्ग और गगनगीर को जोड़ने वाली Z-Morh टनल का उद्घाटन किया। यह टनल न केवल लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के बीच यात्रा को सुगम बनाएगी, बल्कि क्षेत्रीय सुरक्षा, व्यापार और पर्यटन में भी बड़ा बदलाव लाएगी। यह परियोजना जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के सामाजिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली साबित होगी।

    टनल की विशेषताएँ और फायदें क्या हैं?

    Z-Morh टनल, जो समुद्र तल से 8,650 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, दो लेन वाली टनल है, जिसमें 7.5 मीटर चौड़ा एक समानांतर मार्ग भी मौजूद है। यह आपातकालीन स्थितियों में काम आएगा। टनल का निर्माण सोनमर्ग और गगनगीर के बीच निर्बाध यातायात सुनिश्चित करेगा, जिससे यह क्षेत्र यातायात के लिए और अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनेगा। इसके उद्घाटन के साथ, राष्ट्रीय राजमार्ग-1 पर यात्रा की दूरी 49 किलोमीटर से घटकर 43 किलोमीटर हो जाएगी और वाहनों की गति में भी वृद्धि होगी, जिससे यात्री 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से यात्रा कर सकेंगे।

    रक्षा और आर्थिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण

    यह टनल लद्दाख को पूरे साल सड़क मार्ग से जोड़ने में मदद करेगी। इससे क्षेत्रीय रक्षा की जरूरतों को भी मजबूती मिलेगी, क्योंकि यह मार्ग भारतीय सेना के लिए महत्वपूर्ण है। साथ ही, यह कनेक्टिविटी जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बीच आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान निर्माण श्रमिकों से भी मुलाकात की, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए इस टनल के निर्माण में अपना योगदान दिया।

    पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

    Z-Morh टनल, सोनमर्ग को एक स्थायी पर्यटन स्थल में बदलने में मदद करेगी। इस टनल के कारण पर्यटक अब साल भर सोनमर्ग की सुंदरता का आनंद ले सकेंगे, जिससे शीतकालीन पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय आजीविका में सुधार होगा और व्यापार में भी तेजी आएगी।

    भविष्य में ज़ोजिला टनल का महत्व क्या रहेगा?

    Z-Morh टनल के साथ-साथ ज़ोजिला टनल का निर्माण कार्य भी जारी है, जो 2028 तक पूरा होने की उम्मीद है। यह दोनों टनल जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बीच रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएंगी और दोनों क्षेत्रों के बीच व्यापार, पर्यटन और रक्षा सुरक्षा में मजबूती लाएंगी। प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के मद्देनजर, सुरंग क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। एसपीजी, शार्पशूटर्स और ड्रोन से हवाई निगरानी की व्यवस्था की गई थी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

  • महाकुंभ जाने वाली ट्रेन पर पथराव, जाने क्या है मामला…

    महाकुंभ जाने वाली ट्रेन पर पथराव, जाने क्या है मामला…

    Maha Kumbh Train stone pelting: ताप्ती गंगा एक्सप्रेस गुजरात के सूरत से बिहार के छपरा शहर जा रही थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रेन में सवार 45 फीसदी यात्री प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे. जब ट्रेन जलगांव रेलवे स्टेशन से रवाना हुई, तो 2-3 किलोमीटर आगे जाने के बाद पथराव की ख़बर आई है.

    महाराष्ट्र के जलगांव रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रेन पर पथराव के मामले में FIR दर्ज की गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं है. लेकिन ट्रेन के B6 कोच की खिड़की का शीशा टूट गया है. बताया गया कि ये ट्रेन प्रयागराज में भी रुकती है और इस ट्रेन में कुंभ मेले (Prayagraj Kumbh 2025) में जाने वाले भी काफ़ी यात्री हैं. एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें यात्री ट्रेन में हुए नुक़सान को लेकर चिंता जता रहे हैं. (Maha Kumbh Train stone pelting)

    ताप्ती गंगा एक्सप्रेस पर पथराव की ये घटना सामने आई है. ट्रेन गुजरात के सूरत से बिहार के छपरा शहर जा रही थी. ऐसे में जब ट्रेन जलगांव रेलवे स्टेशन से रवाना हुई, तो 2-3 किलोमीटर आगे जाने के बाद पथराव की ख़बर आई. कुंभ मेले में जाने वाले कई यात्रियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. साथ ही, रेलवे रेलवे अधिकारियों से ट्रेनों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है.

    प्रयागराज ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के B6 कोच में ये घटना हुई. इसमें 13 लोग -महिलाएं, बच्चे और श्रद्धालु- सवार थे. ट्रेन में क़रीब 45 फ़ीसदी लोग महाकुंभ के लिए प्रयागराज जा रहे थे. मध्य रेलवे और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया,

    मामले में रेलवे सुरक्षा बल ने तत्काल कार्रवाई की और ट्रेन पर चार टीमें तैनात की गईं. इस संबंध में शिकायत भी दर्ज कराई गई है.

    घटना के बाद जलगांव रेलवे पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान करने और उसे पकड़ने की कोशिश जारी है. ताप्ती गंगा एक्सप्रेस कुंभ मेले में जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए एक लोकप्रिय ट्रेन है. ऐसे में अधिकारियों ने यात्रियों को आश्वासन दिया है कि ट्रेन के मार्ग पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किए जाएंगे. जिससे इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सके. (Maha Kumbh Train stone pelting)

    13 जनवरी की सुबह ट्रेन प्रयागराज से रवाना हो चुकी है. रेलवे पुलिस CCTV फ़ुटेज की जांच कर रही है. बताते चलें, महाकुंभ का ये संस्करण 13 जनवरी से 26 फ़रवरी तक चलेगा. जिसके आकर्षण का बड़ा केन्द्र बनने की उम्मीद है.

    यह भी पढ़े… प्रयागराज महाकुंभ आरम्भ, 80 लाख श्रद्धालु लगा चुके हैं आस्था की डुबकी…

  • प्रयागराज महाकुंभ आरम्भ, 80 लाख श्रद्धालु लगा चुके हैं आस्था की डुबकी…

    प्रयागराज महाकुंभ आरम्भ, 80 लाख श्रद्धालु लगा चुके हैं आस्था की डुबकी…

    Prayagraj Kumbh Mela: संगम नगरी प्रयागराज में सोमवार पौष पूर्णिमा पर शाही स्नान के साथ महाकुंभ 2025 की शुरुआत हो गयी है। घाटों पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ना शुरू हो गया है। इस बार महाकुंभ में करीब 40 से 45 करोड़ लोगों के आने की उम्मीद है।, महाकुंभ शुरू होने से पहले ही रविवार को लाखों श्रद्धालुओं ने यहां गंगा स्नान किया। 12 वर्षों पर लगने वाला महाकुंभ मेले में पहुंचे करीब 80 लाख लोग अब तक संगम तट पर आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। सुबह से ही प्रयागराज के घाटों पर भारी भीड़ लगी हुई है। महाकुंभ को देखते हे श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेगा। बता दें कि यह महाकुंभ 144 सालों बाद आया है और बेहद खास माना जा रहा है। महाकुंभ का पहला शाही स्नान 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति के दिन किया जाएगा। (Prayagraj Kumbh Mela)

    प्रयाग में इस बार आस्था और आधुनिकता का संगम भी देखा जा रहा है। प्रशासनिक व्यवस्था और लोगों की सुरक्षा के साथ पहली बार प्रयाग आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाओं की भरमार मिलेगी। इस बार कुंभ भव्य, दिव्य, डिजिटल और सुरक्षित हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं की गयी है। लोगों को मिलने वाली सुविधाओं की बात की जाये तो ठहरने के लिए टेंट सिटी, आवागमन के लिए सैकड़ों इलेक्ट्रिक बसें, खाने-पीने के लिए लंगरों की अनगिनत व्यवस्थाएं, सुरक्षा और देखभाल के लिए एनडीआरएफ की टीमों के साथ वाटर एम्बुलेंस की व्यवस्था, सुरक्षा और असामाजिक तत्वों पर निगरानी के लिए AI जैसी सुरक्षा व्यवसथा जैसी अनगिनत सुविधाएं श्रद्धालुओं को मिल रही हैं। (Prayagraj Kumbh Mela)

    योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

    महाकुंभ के आग़ाज पर उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सभी को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा ‘पौष पूर्णिमा की बधाई! विश्व के विशालतम आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक समागम ‘महाकुम्भ’ का आज से तीर्थराज प्रयागराज में शुभारंभ हो रहा है।

    सीएम ने आगे लिखा कि अनेकता में एकता की अनुभूति के लिए और आस्था एवं आधुनिकता के संगम में साधना एवं पवित्र स्नान के लिए पधारे सभी कल्पवासियों, पूज्य सन्तों और श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत है। माँ गंगा आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें। महाकुम्भ प्रयागराज के शुभारंभ एवं प्रथम स्नान की मंगलमय शुभकामनाएं। सनातन गर्व-महाकुम्भ पर्व। (Prayagraj Kumbh Mela)

    यह भी पढ़े… नाबालिग बेटी को छेड़ा तो मां ने उतार दिया मौत के घाट, जाने कैसे…

  • Mungeli: निर्माणाधीन कुसमी प्लांट की चिमनी गिरी, 25 से ज्यादा लोग मलबे में दबे

    Mungeli: निर्माणाधीन कुसमी प्लांट की चिमनी गिरी, 25 से ज्यादा लोग मलबे में दबे

    Mungeli : मुंगेली में निर्माणधीन कुसमी प्लांट की चिमनी गिरने से 25 से ज्यादा लोग मलबे में दब गए हैं। कुछ मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है।

    मुंगेली में निर्माणधीन कुसमी प्लांट की चिमनी गिरने से 25 से ज्यादा लोग मलबे में दब गए हैं। कुछ मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। आस-पास के जिलों से भी प्रशासन की टीम पहुंच रही है। राहत कार्य जारी है। 

    यह भी पढ़े… Dhanbad Murder Case: ससुरालवालों ने महिला के किए 3 टुकड़े…

  • 24 घंटों में 20 बार कांपी धरती, 126 की मौत

    24 घंटों में 20 बार कांपी धरती, 126 की मौत

    Earthquake के कारण कम से कम 126 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 180 से ज्यादा लोग घायल हैं. Nepal के साथ-साथ भूटान और भारत के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.

    नेपाल-तिब्बत सीमा पर स्थित शीजांग क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के भीतर 20 से अधिक भूकंप के झटके (Tibet Earthquake) आए हैं. 7 जनवरी की सुबह 6:35 बजे 7.1 तीव्रता का एक भयंकर भूकंप आया, जिसके बाद से क्षेत्र में लगातार झटके महसूस किए जा रहे हैं. हालांकि, हिमालय का पूरा क्षेत्र ही भूकंप के लिए संवेदनशील है, फिर भी इन झटकों की तीव्रता अधिक है. 

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप के झटकों के कारण कम से कम 126 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 180 से ज्यादा लोग घायल हैं. नेपाल के साथ-साथ भूटान और भारत के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.

    क्षेत्र में बचाव और राहत अभियान चलाया जा रहा है. 8 जनवरी की सुबह 6:58 बजे 4.0 तीव्रता का भूकंप आया. सबसे पहले झटके को छोड़कर, पिछले 24 घंटों में आए 20 से अधिक भूकंपों की तीव्रता 3.9 से 5.0 के बीच रही है. 

    ये भी पढ़ेंपुलिस कस्टडी में युवक की मौत, धमकाते नज़र आए CO…

    NDTV की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये भूकंप ल्हासा ब्लॉक में दरार के कारण आया था. ये एक ऐसा क्षेत्र है जो महत्वपूर्ण टेक्टोनिक तनाव वाले क्षेत्र में है. टेक्टोनिक तनाव- टेक्टोनिक प्लेटों की गति के कारण पृथ्वी पर लगाया गया फोर्स होता है. धरती के नीचे 7 टेक्टोनिक प्लेट्स हैं. भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के बीच चल रही टक्कर के कारण, ये क्षेत्र भूकंप के लिए संवेदनशील बन गया है. पिछले कुछ दशकों में तिब्बत में कई भूकंप आए हैं, जिनमें 1950 में आया 8.6 तीव्रता का भूकंप भी शामिल है.

    2015 में नेपाल में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में लगभग 9,000 लोग मारे गए थे. और 22,000 से अधिक लोग घायल हो गए थे.

    भविष्य में भी भूकंप का खतरा

    इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, वेस्टर्न हिमालय दुनिया के सबसे खतरनाक भूकंपीय क्षेत्रों में से एक है. वैज्ञानिक लंबे समय से कह रहे हैं कि हिंदू कुश से अरुणाचल प्रदेश तक, 2500 किलोमीटर में फैले बड़े क्षेत्र में 8 से अधिक तीव्रता का बड़ा भूकंप आने वाला है. टेक्टोनिक प्लेटों के लगातार टकराने के कारण फॉल्टलाइन के साथ भारी मात्रा में ऊर्जा जमा होती है- जिसे केवल भूकंप के रूप में ही छोड़ा जा सकता है. पृथ्वी में पड़ी दरारों को फॉल्टलाइन कहते हैं.

  • पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, धमकाते नज़र आए CO…

    पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, धमकाते नज़र आए CO…

    यूपी के लखीमपुर खीरी में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत हो गई थी। जिसके बाद मृतक के परिजनों को सांत्वना देने की जगह धौरहरा सीओ पी. पी. सिंह धमकाते नजर आए हैं। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। बात बिगड़ने पर मृतक का अंतिम संस्कार नहीं हो सका।

    लखीमपुर खीरी : यूपी के लखीमपुर खीरी में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत हो गई थी। जिसके बाद मृतक के परिजनों को सांत्वना देने की जगह धौरहरा सीओ पी. पी. सिंह धमकाते नजर आए हैं। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। बात बिगड़ने पर मृतक का अंतिम संस्कार नहीं हो सका। 

    जानें पूरा मामला 
    पूरा मामला लखीमपुर खीरी के मझगई थाना क्षेत्र का है। मृतक युवक के परिजनों ने पुलिस पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने उनसे जबरन शव छीन लिया। शव लौटाने को लेकर परिजनों की पुलिस से नोक-झोंक हुई। गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर निघासन हाईवे जाम कर दिया। जिसके बाद रास्ता खुलवाने के लिए अफसरों ने ग्रामीणों पर लाठी चार्ज कर दी। 

    सपा मुखिया ने शेयर किया सीओ का वीडियो 
    समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार सुबह X पर सीओ का वीडियो पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा- भाजपा हृदयहीन पार्टी है। सपा प्रमुख द्वारा शेयर किए गए वीडियो में सीओ धौरहरा पीपी सिंह मृतक के परिजनों को धमकाते नजर आ रहे हैं। पीपी सिंह ने कहा कि चाहे जितने दिन शव रखना है रखो, लेकिन कोई मांग पूरी नहीं होगी।

    ये भी पढ़ेंदिल्ली में 5 फरवरी को डाले जाएंगे वोट, देखें पूरा चुनाव शेड्यूल

    तुझे जो करना है कर ले – सीओ पीपी सिंह 
    परिजनों को समझाने पहुंचे सीओ धौरहरा ने उनकी मांग पर सख्त रुख अपनाते हुए  कहा, जितने दिन शव रखना है रखो, लेकिन कोई पुलिसकर्मी सस्पेंड नहीं होगा और न ही कोई मांग पूरी होगी। उन्होंने आगे कहा कि हम जा रहे हैं यहां से, तुझे जो करना है कर ले। तीन दिन नहीं, चार दिन, पांच दिन जितने दिन रखना है रखो। 

  • दिल्ली से बिहार तक भूकंप के झटके…

    दिल्ली से बिहार तक भूकंप के झटके…

    Earthquake in Delhi-NCR: भूकंप का केंद्र नेपाल के लोबुचे में था. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.1 नापी गई. भूकंप के झटके भारत की राजधानी दिल्ली से लेकर बिहार तक महसूस किए गए.

    नेपाल, चीन और भारत में 7 जनवरी की सुबह 6 बजकर 35 मिनट के आसपास भूकंप के झटके महसूस किए गए. भारत के बिहार, झारखंड, सिक्किम, असम, बंगाल और दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र नेपाल-तिब्बत सीमा के पास के शिजांग में था. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.1 नापी गई.

    आजतक की रिपोर्ट के अनुसार बिहार के मोतिहारी और समस्तीपुर, बंगाल के माल्दा और सिक्किम में भी धरती हिलती रही. कहा जा रहा है कि लगभग 5 सेकेंड तक झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक नेपाल-तिब्बत बॉर्डर के पास मौजूद शिजांग से शुरू हुए इस भूकंप ने काफी लंबे क्षेत्र को कवर कर लिया. इससे पहले 6 जनवरी की शाम 7 बजे भी शिजांग में रिक्टर स्केल पर 4.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था. समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने चीनी अधिकारियों के हवाले से बताया कि इसके अलावा तिब्बत के दूसरे सबसे बड़े शहर शिगात्से में भी 6.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया.

    क्यों आते हैं भूकंप

    धरती के नीचे 7 टेक्टोनिक प्लेट्स हैं. इन  7 प्लेट्स में कई प्लेट्स अक्सर एक दूसरे से रगड़ खाती हैं. कभी-कभी एक दूसरे के ऊपर चढ़ती या उनसे दूर जाती हैं. लिहाजा इस वजह से वो जमीन हिलने लगती है जिसपर हम रहते हैं. इसे नापने के लिए एक स्केल का इस्तेमाल होता है जिसे रिक्टर मैग्नीट्यूड स्केल कहते हैं.

    रिक्टर स्केल पर 1 से 9 के बीच में भूकंप को नापा जाता है. स्केल पर जितनी अधिक संख्या होगी, भूकंप उतना ही तीव्र होता है. हालिया भूकंप 7.1 का था. यानी ये काफी तेज भूकंप. 40 किलोमीटर के दायरे में इसके झटकों को काफी तेजी महसूस किया गया.

    रिपोर्ट के अनुसार उसी क्षेत्र में सुबह 7 बजकर 44 मिनट तक कुल 6 भूकंप के झटके दर्ज किए गए. इनमें सबसे खतरनाक झटका सुबह 6 बजकर 35 मिनट से 6 बजकर 40 मिनट के बीच का था जिसकी तीव्रता 7.1 नापी गई थी.

    यह भी पढ़े… सुदिव्य को मिला नगर विकास तो इरफ़ान बनें स्वास्थ्य मंत्री

    सबसे खतरनाक भूकंप 

    नेपाल के लोग 2015 में आया भूकंप नहीं भूल पाते. 25 अप्रैल 2015 को राजधानी काठमांडू के पास 7.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था. इस भूकंप की वजह से लगभग 9 हजार लोगों की जान चली गई थी. 5 लाख से अधिक घर तबाह हो गए थे. पहला झटका आने के बाद लोगों को लगा कि अब सब ठीक हो जाएगा. पर इसके कुछ ही देर बाद दो और 6.6 और 6.7 तीव्रता के झटके आए. 
    विशेषज्ञ कहते हैं किया हिमालय का क्षेत्र दुनिया के सबसे एक्टिव सेस्मिक क्षेत्रों में से एक है. यानी यहां भूकंप आने की संभावना बाकी क्षेत्रों के मुकाबले कहीं अधिक है.

  • नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, 9 से ज्यादा सुरक्षाबलों की मौत

    नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, 9 से ज्यादा सुरक्षाबलों की मौत

    Chhattisgarh Naxal Attack: विस्फोट बीजापुर जिले के बेदरे-कुटरू रोड पर हुआ.

    छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है. नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को ले जा रहे वाहन को बारूदी सुरंग में विस्फोट कर उड़ा दिया (Chhattisgarh Naxals IED blast). अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना में 9 से ज्यादा सुरक्षाबलों की मौत हुई है.

    मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक ये विस्फोट बीजापुर जिले के बेदरे-कुटरू रोड पर हुआ. घटना 6 जनवरी को दोपहर करीब 2.30 बजे हुई. टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि विस्फोट में कम से कम आठ सुरक्षाकर्मी और एक वाहन चालक की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हुए हैं. ये संख्या अभी बढ़ सकती है. घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. घटना की जांच जारी है. (नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को ले जा रहे वाहन को बारूदी सुरंग में विस्फोट कर उड़ा दिया (Chhattisgarh Naxals IED blast).

    यह भी पढ़े… Bangladesh ISKCON Center में लगा दी गई आग… एक और हिंदू मंदिर पर हमला…

    रिपोर्ट के मुताबिक बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पी. सुंदरराज ने IED ब्लास्ट की पुष्टि की है कि. उन्होंने बताया कि एक पुलिस वाहन को आईईडी विस्फोट में उड़ा दिया गया है. घटना की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.

  • मोहन यादव बुधवार को लेंगे सीएम पद की शपथ

    मोहन यादव बुधवार को लेंगे सीएम पद की शपथ

    मध्यप्रदेश के नए सीएम मोहन यादव की घोषणा हो चुकी है। मोहन यादव कल यानी बुधवार, 13 दिसंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे। समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी भी आ रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह भोपाल के मोती लाल नेहरू स्टेडियम (लाल परेड ग्राउंड) में होगा। समारोह में मोहन यादव मुख्यमंत्री, राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे।

    नई कैबिनेट को लेकर सरगर्मी तेज

    इधर, सीएम का नाम फाइनल होने के बाद अब एमपी सरकार की नई कैबिनेट को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व केंद्रीय मंत्री और विधायक प्रहलाद सिंह पटेल, पूर्व सांसद और विधायक राकेश सिंह, वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव की भूमिका अब तय की जाएगी। सियासी हलकों में सिर्फ यही चर्चा है कि इन सीनियर लीडर्स की क्या भूमिका रहेगी।

    बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने लिया जायजा

    नए सीएम मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का मंगलवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जायजा लिया। उनके साथ मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा समेत कई नेता शामिल थे।

    शिवराज ने मोहन यादव के सीएम बनने का रखा प्रस्ताव

    मध्यप्रदेश के नए सीएम के तौर पर मोहन यादव के नाम पर मुहर लग चुकी है। सोमवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया। मौजूदा सीएम शिवराज सिंह ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया।

    शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर

    एमपी के नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी तेज कर दी गई हैं। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में विशाल डोम तैयार कराया जा रहा है। इसमें दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। विशाल मंच तैयार कराया जा रहा है। जहां पर दो दर्जन से अधिक आला नेता शामिल होंगे। यहां पर बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और आम जनता भी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होगी।

    लाल परेड मैदान में बनाए गए हैलीपेड

    मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं। यही कारण है कि लाल परेड मैदान में हेलीपैड बनाए जा रहे हैं।

  • राजस्थान के नए मुख्यमंत्री बने भजन लाल शर्मा

    राजस्थान के नए मुख्यमंत्री बने भजन लाल शर्मा

    राजस्थान के नए मुख्यमंत्री बने भजन लाल शर्मा बनाए गए हैं। राजस्थान बीजेपी के महामंत्री हैं। बीजेपी विधायक दल की बैठक आज शाम 4 बजे प्रदेश मुख्यालय में हुई। इस बैठक में नए सीएम के नाम का ऐलान किया गया। बैठक के पहले राजनाथ सिंह के साथ सभी विधायकों का ग्रुप फोटो सेशन हुआ। फोटो सेशन के दौरान वसुंधरा राजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बिल्कुल बगल में बैठे थे। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी को पार्टी हाईकमान ने तत्काल जयपुर पहुंचने के निर्देश दिए थे। पहले संसद में नरेंद्र तोमर की जगह पार्लियामेंट में जवाब देने की उनकी ड्यूटी लगाई गई थी, इसे कैंसिल कर दिया गया। कैलाश चौधरी बाड़मेर से सांसद हैं। वहीं, अजमेर उत्तर से विधायक अनिता भदेल विधायक दल की बैठक में पिछले दरवाजे से पहुंचीं।

  • कांग्रेस नेता के भाई पर FIR दर्ज

    कांग्रेस नेता के भाई पर FIR दर्ज

    बिलासपुर :  जानलेवा हमले के आरोपी युवक कांग्रेस नेता के भाई का बचाव करने से पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों में रोष फैल गया। उन्होंने थानेदार के रवैये पर सवाल उठाते हुए थाने का घेराव कर दिया। उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पीड़ित की शिकायत पर हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार बीते 2 अक्टूबर को युवक कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत के भाई विक्रमजीत अपने साथियों को लेकर मल्हार रोड स्थित एक होटल के पास पहुंचा जहां पीड़ित राकेश कुमार निर्णेजक एक ऑटो रिक्शा में कहीं जाने के लिए बैठा था। आरोपी विक्रमजीत व अन्य ने उन्हें ऑटो रिक्शा से नीचे उतारकर लात-घूंसे और डंडे से पीटा। एक आरोपी बलमजीत ने उस पर पत्थर से भी हमला किया, जिससे उसके सिर पर चोट आई। उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

    पीड़ित राकेश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो मामूली मारपीट का अपराध दर्ज किया, साथ ही उसके विरुद्ध भी काउंटर रिपोर्ट दर्ज कर ली। ग्रामीणों ने पुलिस के रवैये पर पर रोष जताते हुए थानेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शनिवार को उन्होंने थाने का घेराव कर दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 307 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर मस्तूरी बंद की चेतावनी दी है।

  • मुंबई के गोरेगांव में बहुमंजिला इमारत में आग से सात की मौत; 51 घायल अस्पताल में भर्ती, कई गंभीर

    मुंबई के गोरेगांव में बहुमंजिला इमारत में आग से सात की मौत; 51 घायल अस्पताल में भर्ती, कई गंभीर

      मुंबई  : महाराष्ट्र के गोरोगांव में एक सोसाइटी की इमारत में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत की खबर है, वहीं 51 लोग घायल हैं। इनमें से पांच लोगों की हालत नाजुक है। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि आग जय भवानी भवन में तड़के तीन बजे लगी। सात मंजिला यह इमारत गोरेगांव पश्चिम के आजाद नगर इलाके में स्थित है।

    ताजा जानकारी के मुताबिक, इस आग में 46 लोग लोग बुरी तरह घायल हुए, जिनमें सात की जान चली गई। वहीं 39 लोगों का कूप और एचबीटी अस्पताल में इलाज जारी है। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि दो बच्चों और दो महिलाओं सहित छह लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का दोनों अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है। मुंबई के गोरेगांव में लगी आग पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “मैं नगर निगम आयुक्त और पुलिस से लगातार बात कर रहा हूं… जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इस हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं, सरकार उनके परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी… जो लोग घायल हैं उनका इलाज सरकार की ओर से कराया जाएगा…” वहीं, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा, “यह बहुत दुखद घटना है… इसकी उच्चस्तरीय जांच के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा जो 15 दिन में अपनी रिपोर्ट देगी। इस हादसे में जिनकी मृत्यु हुई है, उनके परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा… घायलों का अच्छे से अच्छा इलाज कराया जाएगा।

    मजीठा रोड पर दवा की फैक्टरी में लगी भीषण आग, महिला समेत चार कर्मचारी जिंदा जले

     अमृतसर (पंजाब)  : अमृतसर में मजीठा रोड स्थित क्वालिटी फार्मास्युटिकल फैक्टरी में गुरुवार को आग लग गई। फार्मास्युटिकल फैक्टरी में हुई आगजनी की घटना में एक किशोर और एक महिला समेत चार कर्मियों की मौत हो गई। फैक्टरी मालिकों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।  वहीं फैक्टरी में आग लगते ही हड़कंप मच गया। अंदर काम करने वाले कर्मचारियों को जहां से रास्ता मिला, वहां से बाहर निकल गए। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने करीब आधा दर्जन गाड़ियों की मदद से देर रात आग पर काबू पाया।

  • सिक्किम के सिंगतम में बादल फटने के बाद फ्लैश फ्लड, सेना के 23 जवान अभी भी लापता, 3 लोगों की मौत

    सिक्किम के सिंगतम में बादल फटने के बाद फ्लैश फ्लड, सेना के 23 जवान अभी भी लापता, 3 लोगों की मौत

    सिक्किम के ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से तीस्ता नदी में भीषण बाढ़ आ गई है। इस बाढ़ में सेना के 23 जवान लापता हो गए हैं। हालांकि केंद्रीय जल आयोग ने बताया कि तीस्ता नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। हालांकि खतरा अभी भी बरकरार है। मेल्ली में तीस्ता नदी का जलस्तर 214.63 मीटर दर्ज किया गया है।

    नई दिल्ली। सिक्किम के ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से तीस्ता नदी में भीषण बाढ़ आ गई है। इस बाढ़ में सेना के 23 जवान लापता हो गए हैं। हालांकि, केंद्रीय जल आयोग ने बताया कि तीस्ता नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है।

    खतरे के निशान से नीचे तीस्ता नदी का जलस्तर

    केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार, तीस्ता नदी का जलस्तर बुधवार दोपहर एक बजे तक खतरे के निशान से नीचे था। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार देर रात बादल फटने से तीस्ता नदी में भीषण बाढ़ आ गई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई और सेना के 23 जवान भी लापता हो गए।

  • सोनिया ने कहा- बिल राजीव लाए थे; भाजपा सांसद बोले- ये सिर्फ PM का, जिसका गोल उसी का नाम

    सोनिया ने कहा- बिल राजीव लाए थे; भाजपा सांसद बोले- ये सिर्फ PM का, जिसका गोल उसी का नाम

    नईदिल्ली | संसद के विशेष सत्र का आज बुधवार को तीसरा दिन है। दोनों सदनों की कार्यवाही जारी है। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक) पर डिबेट शुरू हो गई है। सबसे पहले कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सदन को बिल के बारे में बताया। उनके बाद कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी ने 10 मिनट तक अपनी बात कही।

    सोनिया ने कहा, ‘स्थानीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण देने वाला कानून मेरे पति राजीव गांधी लाए थे, जो राज्यसभा में 7 वोटों से गिर गया था। बाद में पीवी नरसिम्हा राव की सरकार ने उसे पास करवाया। इसी का नतीजा है कि देशभर के स्थानीय निकायों में 15 लाख चुनी हुई महिला नेता हैं। राजीव का सपना अभी आधा ही पूरा हुआ है, यह बिल पास होने से सपना पूरा हो जाएगा।

    उन्होंने आगे कहा- कांग्रेस की मांग है कि बिल को फौरन अमल में लाया जाए। सरकार को इसे परिसीमन तक नहीं रोकना चाहिए। इससे पहले जातिगत जनगणना कराकर इस बिल में SC-ST और OBC महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था की जाए।

    इसके बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि ये सिर्फ PM मोदी का बिल है, जिसका गोल उसी का नाम आना चाहिए। हमारे प्रधानमंत्री और हमारी पार्टी ये बिल लेकर आई है तो इनके पेट में दर्द हो रहा है।

    भाजपा की ओर से निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, दीया कुमारी भी अपनी बात रखेंगी। यह डिबेट शाम 6 बजे तक चलेगी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाषण दे सकते हैं।

    DMK सांसद कनिमोझी बोलने खड़ी हुईं तो हंगामा हुआ, जेडीयू ने समर्थन किया

    • DMK की ओर से एमके कनिमोझी बोलने खड़ी हुईं। सत्ताधारी सदस्यों ने नारेबाजी शुरू की तो एनसीपी की सुप्रिया सुले ने विरोध किया। दोनों महिला सांसदों ने स्पीकर से कहा कि बीजेपी के लोग महिलाओं की यही इज्जत करते हैं। फिर सदन में शांति छा गई।
    • BJP सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि यहां इतने पुरुष मौजूद हैं, उनकी वजह महिला है। अगर महिला नहीं होतीं, तो पुरुषों का अस्तित्व ही नहीं होता। मुझे लग रहा था कि सोनिया गांधी राजनीति से उठकर बोलेंगी। महिला आरक्षण के लिए गीता मुखर्जी और सुषमा स्वराज ने सबसे ज्यादा आवाज उठाई। सोनिया ने उनका नाम नहीं लिया। सोनिया इस बिल का क्रेडिट लेना चाहती हैं।
    • TMC सांसद काकोली घोष ने कहा, ‘हम इस बिल का समर्थन करते हैं। पश्चिम बंगाल देश का एकमात्र राज्य है, जहां महिला सीएम है, जबकि बीजेपी की 16 राज्यों में सरकार है, इसके बावजूद एक भी महिला मुख्यमंत्री नहीं है। लोकसभा में TMC की 40% महिला सांसद हैं।
  • महिला आरक्षण हमारे दौर की सबसे परिवर्तनकारी क्रांति होगी : राष्ट्रपति

    महिला आरक्षण हमारे दौर की सबसे परिवर्तनकारी क्रांति होगी : राष्ट्रपति

    नई दिल्ली | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकार द्वारा लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला विधेयक पेश किए जाने के एक दिन बाद बुधवार को कहा कि यह लैंगिक न्याय के लिए हमारे दौर की सबसे परिवर्तनकारी क्रांति होगा. मुर्मू यहां विज्ञान भवन में एशिया प्रशांत के राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्थानों के द्विवार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रही थीं. महिला आरक्षण विधेयक नये संसद भवन में मंगलवार को पेश किया गया पहला विधेयक था.

    लैंगिक न्याय के लिए सबसे बड़ा कदम

    राष्ट्रपति ने कहा, हमने स्थानीय निकाय के चुनावों में महिलाओं के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया है. एक और सुखद संयोग है कि राज्य विधानसभाओं और देश की संसद में महिलाओं के लिए ऐसा ही आरक्षण देने वाला एक प्रस्ताव अब आगे बढ़ रहा है. यह लैंगिक न्याय के लिए हमारे दौर की सबसे परिवर्तनकारी क्रांति होगा. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) 20-21 सितंबर को एशिया पैसिफिक फोरम (एपीएफ) के साथ मिलकर इस सम्मेलन का आयोजन कर रहा है. इसमें भारत और विदेश के 1,300 से अधिक प्रतिनिधियों के हिस्सा लेने की संभावना है. राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्थानों के वैश्विक गठबंधन की सचिव अमीना बोयाच, एपीएफ की अध्यक्ष डू-ह्वान सोंग और एनएचआरसी के अध्यक्ष न्यायधीश (सेवानिवृत्त) अरुण कुमार मिश्रा भी इस मौके पर उपस्थित रहे. एनएचआरसी ने पहले बताया था कि एपीएफ सदस्य देशों के साझा हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए बुधवार को 28वीं वार्षिक आम बैठक भी करेगा. सम्मेलन में देश में मानवाधिकारों की रक्षा में शामिल केंद्र तथा राज्य सरकारों, राज्य मानवाधिकार आयोगों और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ ही विभिन्न देशों के एनएचआरआई के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं.

  • Yuzvendra Chahal नहीं पर उनकी पत्नी Dhanashree Verma बनीं World Cup 2023 का हिस्सा

    Yuzvendra Chahal नहीं पर उनकी पत्नी Dhanashree Verma बनीं World Cup 2023 का हिस्सा

    नई दिल्ली,: भारत की मेजबानी में वनडे विश्व कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से खेला जाना है। इस टूर्नामेंट की तैयारियों में सभी टीमें लगी हुई है। इस बीच आईसीसी ने विश्व कप 2023 का एंथम सॉन्ग लॉन्च कर दिया है। इस एंथम सॉन्ग में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और गायक प्रीतम जमकर धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं।

    एंथम सॉन्ग में टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की पत्नी धनश्री वर्मा भी नजर आ रही हैं। धनश्री को इस वीडियो में देख फैंस काफी हैरान हो गए है। सोशल मीडिया पर फैंस मजेदार ट्वीट्स शेयर कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि पति युजवेंद्र चहल को टीम से ड्रॉप किया गया, जबकि धनश्री को आईसीसी ने ये खास मौका दिया है।

    ICC World Cup 2023 Anthem Released: Dhanashree Verma विश्व कप के एंथम सॉन्ग में आई नजर

    दरअसल, टीम इंडिया के स्टार स्पिनग युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) इन दिनों टीम में अपनी जगह नहीं बना पा रहे हैं। चहल को विश्व कप 2023 की टीम में जगह नहीं मिली है।

    इतना ही नहीं, विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाली वनडे सीरीज के लिए भी युजवेंद्र चहल को नजरअंदाज किया गया है। इससे पहले एशिया कप की टीम में भी उनको मौका नहीं मिली था। लेकिन, इस बीच चहल की पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) को वनडे विश्व कप का हिस्सा बनाया गया है। बता दें कि धनश्री वर्मा वनडे विश्व कप 2023 (World Cup 2023 Anthem) के ऑफिशियल एंथम का हिस्सा हैं। उन्हें हाल ही में रिलीज हुए सॉन्ग ‘दिल जश्न बोले’ में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ डांस करते हुए देखा जा रहा हैं।

  • सीमा हैदर ने नारी शक्ति वंदन बिल पर प्रतिक्रिया दी और मोदी सरकार की जमकर तारीफ की

    सीमा हैदर ने नारी शक्ति वंदन बिल पर प्रतिक्रिया दी और मोदी सरकार की जमकर तारीफ की

    नई दिल्ली,। मोदी सरकार द्वारा नए संसद भवन में मंगलवार को पेश किए महिला आरक्षण बिल पर पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने महिला आरक्षण बिल लाकर महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण काम करने जा रही है।

    पाकिस्तान के कराची से अवैध रूप से भारत आई महिला सीमा हैदर ने अपना एक वीडियो जारी कर नारी शक्ति वंदन बिल पर प्रतिक्रिया दी और मोदी सरकार की जमकर तारीफ की है। सीमा अपनी वीडियो में कहती हैं कि भारत सरकार ने महिला आरक्षण बिल लाकर महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण काम किया है। मैं मोदी सरकार के काम से बहुत खुश हूं।

    उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में तो महिलाओं को पैरों की जूती समझ जाते हैं लेकिन भारत महिलाओं को देवी माना जाता है बहुत सम्मान दिया जाता है। मोदी जी महिलाओं को बहुत सम्मान दे रहे हैं।

  • 3 हजार घूस लेते हेड कांस्टेबल को ACB ने रंगे हाथों पकड़ा

    3 हजार घूस लेते हेड कांस्टेबल को ACB ने रंगे हाथों पकड़ा

    डूंगरपुर। हेड कांस्टेबल को 3 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए ACB ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जमीन मामले को लेकर हेड कांस्टेबल ने 10 हजार घूस मांगी थी, जिसमें से 3 हजार रिश्वत लेते कास्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। 23 अगस्त 2023 को माड़ा निवासी आशीष पुत्र स्वर्गीय गोपाल यादव ने एसीबी उदयपुर को एक रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि प्रार्थी की गांव में जमीन है। पिता के मरने के बाद उसके परिजनों ने जमीन पर अतिक्रमण कर लिया। इसको लेकर उसने 30 जुलाई को रामसागड़ा थाने में रिपोर्ट दी।

    इसकी जांच हेड कांस्टेबल रमेशचंद्र यादव कर रहा था। शिकायत के मुताबिक प्रार्थी पर 13 अगस्त को हेड कांस्टेबल ने फोन किया और प्रार्थी के खिलाफ परिवाद आने को कहकर थाने पर बुलाया। इस पर प्रार्थी गया, तो मामले को निपटाने एवज में 20 हजार रुपए की मांग करने लगा। लेकिन, प्रार्थी ने रुपए नहीं होने को कहकर वहां से निकल गया। रुपए नहीं देने पर हेड कांस्टेबल प्रार्थी को परेशान करने लगा। वह प्रार्थी को बार-बार फोन करने लगा। आरोपी हेड कांस्टेबल ने 23 अगस्त को वापस प्रार्थी को फोन किया और दस हजार रुपए की मांग की। लेकिन, फिर से प्रार्थी ने मना कर दिया।

    हेड कांस्टेबल ने शिकायतकर्ता को 26 अगस्त को फोन किया और उसे अपने पुलिस क्वार्टर पर बुलाया। इस पर प्रार्थी गया। पुलिसकर्मी ने मामले को निपटाने के लिए चार हजार रुपए देने की मांग की। प्रार्थी तय की गई राशि देने के लिए राजी हो गया और उसने एक हजार रुपए तत्काल दे दिए। इसके बाद शेष राशि बाद में देने को कहा। इसके बाद प्रार्थी उदयपुर एसीबी कार्यालय गया और यहां उसने शिकायत दर्ज करवाई।

    इस पर एसीबी ने रविवार को रिपोर्ट का सत्यापन करवाया। सत्यापन सही पाए जाने पर एसीबी टीम ने अग्रिम टे्रप कार्रवाई आयोजित कर आरोपी को तीन हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। एसीबी टीम ने आरोपी के पास से कुल चार हजार रुपए बरामद किए।

  • सिलेंडर फटने से मदुरै स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के कोच में लगी आग, 10 की मौत, 50 झुलसे

    सिलेंडर फटने से मदुरै स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के कोच में लगी आग, 10 की मौत, 50 झुलसे

    मदुरै: तमिलनाडु के मदुरै स्टेशन पर शनिवार को खड़ी एक ट्रेन के कोच में आग लग गई, न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन के एक यात्री कोच में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई है और 50 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं, जानकारी के अनुसार, पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस में सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर मदुरै यार्ड में निजी कोच में आग लगने की सूचना मिली, अग्निशमन सेवाओं ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है, मदुरै कलेक्टर एमएस संगीता ने बताया कि सभी उत्तर प्रदेश के सभी तीर्थयात्री थे, रेलवे के अनुसार, आग यात्री द्वारा छुपाकर गैस सिलेंडर ले जाने के चलते हुई, अधिकारियों ने कहा कि निजी पार्टी कोच में यात्री गैस सिलेंडर को “अवैध रूप से तस्करी” कर ले जाया गया था, वहीं रेलवे ने 10 लाख रुपए का मुआवजा देने का एलान किया है, दक्षिणी रेलवे के अधिकारी के मुताबिक आग शनिवार सुबह 5.15 बजे लगी और आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन सेवा कर्मियों ने सुबह 7.15 बजे तक आग पर काबू पा लिया, अधिकारियों ने कहा कि घटनास्थल पर बिखरे हुए सामान में एक सिलेंडर और आलू का एक बैग शामिल था, जिससे पता चलता है कि वहां खाना पकाने की कोशिश के दौरान हादसा हुआ।

  • डॉ. रितु कारिधाल पर चंद्रयान-3 की सोफ्ट लैंडिंग की जिम्मेदारी

    डॉ. रितु कारिधाल पर चंद्रयान-3 की सोफ्ट लैंडिंग की जिम्मेदारी

    भारत के लिए आज का दिन बेहद खास है। चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) बुधवार शाम चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। ऐसा होने पर भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। सिर्फ भारतवर्ष ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक पल का टकटकी लगाए इंतजार कर रही है। 



    लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग कर सकता है। चंद्रयान-2 सात सितंबर 2019 को चंद्रमा पर उतरने की प्रक्रिया के दौरान फेल हो गया था, जब उसका लैंडर ‘विक्रम’ तकनीकि गड़बड़ी की वजह से चंद्रमा की सतह से टकरा गया था।



    भारत के पहले चंद्र मिशन चंद्रयान-1 को 2008 में प्रक्षेपित किया गया था। भारत ने 14 जुलाई को लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (एलवीएम3) रॉकेट के जरिए 600 करोड़ रुपये की लागत वाले अपने तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण किया था। इसके तहत चंद्रयान 41 दिन की अपनी यात्रा में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। यहां अभी तक कोई भी देश नहीं पहुंच पाए हैं।

    14 जुलाई को प्रक्षेपण के बाद चंद्रयान-3 ने पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था। 17 अगस्त को इसके दोनों मॉड्यूल को अलग हो गए थे। इससे पहले 6, 9, 14 और 16 अगस्त को मिशन को चंद्रमा के और नजदीक लाने की कवायद की गई थी। आज पूरा देश चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग की मनोकामना कर रहा है। हर वर्ग के लोग अपने-अपने तरीके से पूजा-पाठ भी कर रहे हैं। चंद्रयान-3 का लैंडर की सफल लैंडिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए भी खास है, क्योंकि भारत की ‘रॉकेट वूमन’ के नाम से मशहूर लखनऊ की बेटी डॉ. रितु कारिधाल के इशारे पर चंद्रयान-3 श्रीहरिकोटा से अंतरिक्ष के लिए रवाना हुआ था।