श्रेणी: Crime

  • शिक्षा अधिकारी के यहां पड़ी रेड, नोट गिनते-गिनते थक गई पुलिस, मशीन मंगानी पड़ी

    शिक्षा अधिकारी के यहां पड़ी रेड, नोट गिनते-गिनते थक गई पुलिस, मशीन मंगानी पड़ी

    Bihar: शिक्षा अधिकारी के घर से लाखों का कैश बरामद हुआ है. कैश विजिलेंस की कार्रवाई के दौरान बरामद किया गया. 500 रुपये के नोटों के सैकड़ो बंडलों की बरादमगी हुई है.

    बिहार के बेतिया जिले में शिक्षा अधिकारी के घर से लाखों का कैश (Bihar Education Officer Raid) बरामद हुआ है. कैश विजिलेंस की कार्रवाई के दौरान बरामद किया गया. विजिलेंस की टीम ने 23 जनवरी की सुबह से ही शिक्षा अधिकारी के घर छापेमारी कर रही थी. कितना कैश है, इसकी सही जानकारी फिलहाल नहीं मिला पाई है. लेकिन 500 रुपये के नोटों के सैकड़ों बंडल की बरामदगी बताई गई है. नोटों को बेड के अंदर रखा गया था.

    सूत्रों के मुताबिक, विजिलेंस की रेड जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) रजनीकांत प्रवीण के घर पर पड़ी थी. इतनी मात्रा में कैश मिला है कि गिनने के लिए मशीने मंगाई गईं. DEO मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित बसंत बिहार कॉलोनी में रहते हैं. छापेमारी कई घंटों से चल रही है. बताया गया कि शिक्षा अधिकारी से पूछताछ भी की जा रही है.

    शिक्षा अधिकारी के यहां पड़ी रेड Raid Bihar

    यह भी पढ़े… खुले में घूमता दिखा बाघ, लोगो में दहशत

    DEO रजनीकांत प्रवीण पिछले तीन सालों से बेतिया में तैनात है. उनके घर पर पुलिस बल को भी तैनात किया गया है. विजिलेंस टीम ने DEO के कई और ठिकानों पर भी छापेमारी की है. इस दौरान किसी को भी अंदर जाने या बाहर आने की इजाज़त नहीं दी जा रही है. पूरे मामले को लेकर फिलहाल स्थानीय प्रशासन और विजिलेंस विभाग के अधिकारियों का बयान नहीं आया है.

    DEO पर हैं करप्शन के आरोप

    सूत्रों ने दावा किया है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी पर करप्शन के गंभीर आरोप है. विजिलेंस को इसकी भनक लग चुकी थी. अब इसे सिलसिले में छापेमारी की जा रही है. दावा है कि DEO के खिलाफ वित्तीय गड़बड़ियों और अवैध संपत्ति के मामले से जुड़ी शिकायतें भी पहले से दर्ज थीं. 

    बीते दिनों किशनगंज जिला के चार अधिकारियों को शिक्षा विभाग ने हाल में ही सस्पेंड किया था. इसके साथ ही पूर्वी चंपारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार के खिलाफ भी कार्रवाई का आदेश दिया गया था.

    सूत्रों के मुताबिक, दो हफ्ते पहले पूर्वी चंपारण केमुफस्सिल थाना इलाके के में संवेदक नीरज सिंह के आवास और अन्य ठिकानों पर छापेमारी हुई थी. छापेमारी आर्थिक अपराध यूनिट ने की थी. छापेमारी के दौरान उनके घर से करीब 1.5 किलो से ज्यादा चांदी व कैश मिला था. 

  • हिंदपीढ़ी में मारपीट के दौरान चली गोली

    हिंदपीढ़ी में मारपीट के दौरान चली गोली

    रांची : रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में मारपीट के दौरान गोली चलने की घटना सामने आई है. यह घटना बुधवार की रात हुई है. बताया जा रहा है कि पहले मारपीट हुई और उसके बाद फायरिंग की गई.घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने पहले छिनतई करने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ को देखते हुए वे भागने लगे.भीड़ ने अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया और इसके बाद फायरिंग की गई.

    हालांकि इस फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी है.भीड़ ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया और उसके बाद जमकर मारपीट की, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ से युवक को बचाया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दूसरा युवक भागने में सफल रहा.

    यह भी पढ़े… लातेहार मे ACB ने अंचल निरीक्षक को 20 हजार घूस लेते रंगेहाथों पकड़ा, फिर जो हुआ…

  • लातेहार मे ACB ने अंचल निरीक्षक को 20 हजार घूस लेते रंगेहाथों  पकड़ा, फिर जो हुआ…

    लातेहार मे ACB ने अंचल निरीक्षक को 20 हजार घूस लेते रंगेहाथों पकड़ा, फिर जो हुआ…

    लातेहार में पलामू एसीबी टीम ने बरवाडीह प्रखंड में पदस्थापित हल्का कर्मचारी एवं प्रभारी अंचल निरीक्षक सुरेश राम को 20000 घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को एसीबी अपने साथ पलामू ले गई है। मिली जानकारी के अनुसार सुरेश राम ने गिरफ्तारी को दौरान काफी हंगामा भी किया था। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

    यह भी पढ़े… झारखंड में पहली बार होगा स्काई डाइविंग फेस्टिवल, जानिए कब कहाँ ओर कैसे…

  • सैफ अली खान के घर आज रात फिर दाखिल होगा हमलावर, होगा Scene Recreate

    सैफ अली खान के घर आज रात फिर दाखिल होगा हमलावर, होगा Scene Recreate

    Saif Ali Khan attack case Update Scene Recreate: जांच कर रही Mumbai Police की टीम को क्राइम सीन पर हमलावर के 19 फिंगरप्रिंट मिले हैं. इस बीच अभिनेता सैफ अली खान की सेहत को लेकर भी अपडेट सामने आया है.

    मुंबई पुलिस बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर क्राइम सीन को रिक्रिएट करेगी (Mumbai police recreate crime scene). इसके लिए हमलावर 20 जनवरी की रात एक बार फिर सैफ के घर में दाखिल होगा. ठीक उसी तरह जैसे कि वो वारदात वाले दिन घर में घुसा था. जहां उसने सैफ पर कई बार चाकू से हमला किया था. मामले में आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को गिरफ़्तार कर लिया गया है. वहीं, कोर्ट से पुलिस को 5 दिन के लिए कस्टडी भी मिल गई है.

    ये भी पढ़े… सैफ अली खान के शरीर में 6 बार मारा चाकू , हालत गंभीर…

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि मामले की जांच लगातार जारी है. ऐसे में 5 दिनों की पुलिस कस्टडी के दौरान मुंबई पुलिस मोहम्मद शहजाद को सैफ के घर ‘सतगुरु शरण’ ले जाएगी. इसके अलावा, 20 जनवरी को क्राइम सीन पर सैफ अली खान के हमलावर के 19 फिंगरप्रिंट मिले हैं.

    इंडियन एक्सप्रेस की ख़बर के मुताबिक़, पुलिस ने बताया कि ये फिंगरप्रिंट क्राइम सीन, इमारत के डक्ट शाफ्ट और सीढ़ियों से इकट्ठा किए गए हैं. पुलिस का मानना ​​है कि ये सबूत मामले में दोष साबित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. (Saif Ali Khan Health Update)

    सैफ अली खान को 20 जनवरी को छुट्टी नहीं मिलेगी. लीलावती अस्पताल में उनकी चोटों का इलाज जारी रहेगा. उम्मीद है कि खान को एक हफ़्ते के भीतर छुट्टी मिल जाएगी. लीलावती अस्पताल में सैफ अली खान का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों ने कहा कि एक्टर की हालत स्थिर है और वो बहुत अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं. (Saif Ali Khan attack case Update Scene Recreate)

    वहीं, करीना कपूर के चचेरे भाई जहान कपूर ने सैफ अली खान के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी है. मनी कंट्रोल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि सैफ अब सुरक्षित हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है. जहान कपूर का कहना है कि सैफ पूरी तरह से ख़तरे से बाहर हैं. वहीं, सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान ने भी 19 जनवरी को उनकी हेल्थ को लेकर मीडिया को जानकारी दी थी. सोहा अली खान ने बताया,

    हमें बहुत खुशी है कि वो ठीक हो रहे हैं… हम आभारी हैं.’

    लेटेस्ट अपडेट

    आरोपी ‘मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद’ को 18-19 जनवरी की दरम्यानी रात गिरफ़्तार किया गया था. इसके बाद, उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया. मजिस्ट्रेट ने आरोपी को 5 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेजा है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक मजिस्ट्रेट ने अपने आदेश में कहा, ‘जांच अभी शुरुआती चरण में है. इसलिए जांच के लिए पर्याप्त अवधि के लिए रिमांड मांगने के लिए उचित आधार हैं.’

    क्यों किया जाता है क्राइम सीन रिक्रिएट

    किसी गंभीर मामले की जांच कर रही टीमें अक्सर क्राइम सीन को रिक्रिएट करती हैं. ये घटना के दौरान और बाद में हुई घटनाओं को फिर से संगठित करने के लिए फोरेंसिक वैज्ञानिकों की मदद से की जाती है. जिससे उस जगह हुई घटनाओं और कामों को सही से डिफाइन किया जा सके और आरोपी की तरफ़ से बताए गए तथ्यों का फैक्ट अच्छे से मिलाया जा सके. साथ ही, गवाहों, पीड़ितों और उनके परिवारों से इकट्ठा की गई जानकारी ली जा सके.

  • कोलकाता रेप-मर्डर केस में दोषी को फांसी या उम्रकैद?

    कोलकाता रेप-मर्डर केस में दोषी को फांसी या उम्रकैद?

    कोलकाता में R G Kar Medical College में ट्रेनी महिला डॉक्टर के रेप और हत्या मामले में आरोपी की सज़ा पर फैसला आज यानी 20 जनवरी को सुनाया जाएगा. कोलकाता की स्पेशल कोर्ट ने 18 जनवरी को मुख्य आरोपी संजय रॉय (Sanjoy Roy) को दोषी करार दिया था. अदालत आज 12ः30 बजे अपना फैसला सुनाएगी. इसमें साफ हो जाएगा कि दोषी संजय को मृत्युदंड (Capital Punishment) होगी या आजीवन कारावास (Life Imprisonment).

    ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप और हत्या मामले में आरोपी की सज़ा पर फैसला आज सुनाया जाएगा. आज साफ हो जाएगा कि दोषी संजय को मृत्युदंड होगी या आजीवन कारावास. कोर्ट ने 18 जनवरी को मुख्य संजय रॉय को दोषी करार दिया था. फैसले में पुलिस और मेडिकल कॉलेज से जुड़ी कुछ चीज़ों की आलोचना भी की है.

    शनिवार को रॉय को दोषी ठहराते हुए कोर्ट ने कहा था, 

    जिस तरह से आपने पीड़िता का गला घोंटा और उसे मारा, उसे देखते हुए यह आजीवन कारावास या मृत्युदंड भी हो सकता है.

    इंडिया टुडे के मुताबिक, संजय को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64, 66 और 103(1) के तहत मौत और हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था. इसमें अधिकतम आजीवन कारावास या मौत की सज़ा का प्रावधान है. जज ने शनिवार को कहा था कि  ने कहा कि 160 से ज्यादा पेज के फैसले में पीड़िता के पिता की ओर से उठाए गए कुछ सवालों का भी साफ तौर से जवाब मिलेगा. फैसले में पुलिस और मेडिकल कॉलेज से जुड़ी कुछ चीज़ों की आलोचना भी की है. 

    कलकत्ता हाईकोर्ट ने मामले की जांच कोलकाता पुलिस से लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी थी. फैसला सुनाए जाने के समय रॉय ने अदालत में दावा किया था कि उसे फंसाया गया है. दूसरी तरफ, मृतक डॉक्टर के माता-पिता ने न्याय देने के लिए अदालत का आभार व्यक्त किया है. सज़ा सुनाने से पहले पर मृतक डॉक्टर के पिता ने कहा,

    अदालत की ओर से सभी बातों पर विचार करने के बाद हमें अच्छा फैसला मिलेगा. डीएनए रिपोर्ट में अन्य लोगों (अन्य आरोपियों) की मौजूदगी की पुष्टि हुई है. हम अदालतों का रुख कर रहे हैं, एक मामला हाईकोर्ट में चल रहा है जबकि दूसरा सुप्रीम कोर्ट में. हम अपनी बेटी के लिए न्याय चाहते हैं. हमें जहां भी जाना होगा, हम जाएंगे… 

    ये भी पढ़े : सिगरेट से जलाया, बाल काटे, लॉज में किया दुष्कर्म… पढ़ कर रूह कांप जाएगी

    इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट के सीनियर वकील बिलवदल भट्टाचार्य ने कहा, 

    मृत्यु दंड rarest of rare मामले में दिया जाता है. इस तथ्य पर कोई संदेह नहीं है कि यह महिला पर किए गए सबसे जघन्य अपराधों में से एक था. इस अपराध को बड़ी क्रूरता से अंजाम दिया गया था. लेकिन अहम सवाल ये है कि जांच एजेंसियां ​​कितनी सफल रहीं… सवाल यह है कि क्या केवल एक व्यक्ति ही दोषी पाया गया था? बहुत सारे सवाल बिना जवाब दिए ही रह जाएंगे.

    सीनियर वकील जयंत नारायण चटर्जी ने कहा,

    रॉय को परिस्थितिजन्य साक्ष्य (circumstantial evidence) के आधार पर दोषी घोषित किया गया है. मुझे नहीं पता कि परिस्थितिजन्य साक्ष्य का वज़न और मूल्य क्या है, लेकिन साथ ही यह भी समझना होगा कि जनता के भारी दबाव ने इस मामले में अहम भूमिका निभाई है.

    circumstantial evidence वह है जो सीधे जुर्म को साबित नहीं करता लेकिन उसकी कड़ियों को जोड़ने में मदद करता है.

    बलात्कार और हत्या मामले में फैसला 162 दिनों के भीतर सुनाया गया है. ट्रेनी महिला डॉक्टर का शव पिछले साल 9 अगस्त को सुबह आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के कैंपस के सेमिनार हॉल से बरामद किया गया था. सीबीआई के वकील ने इसे rarest of rare अपराध बताते हुए मृत्युदंड की मांग की है. इस जघन्य अपराध के कारण देशभर में आक्रोश फैल गया था. लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन हुए थे. कोलकाता पुलिस ने कथित सिविल वालंटियर रॉय को 10 अगस्त 2024 को गिरफ्तार किया था.

  • रिम्स में रेप के बाद एक्शन, लगेंगे 1000 से अधिक CCTV कैमरे

    रिम्स में रेप के बाद एक्शन, लगेंगे 1000 से अधिक CCTV कैमरे

    गुरुवार 15 जनवरी की रात रिम्स, रांची में रेप की घटना के बाद प्रबंधन ने एक्शन लिया है। अस्पताल प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि अस्पताल परिसर में 1000 से अधिक CCTV कैमरे लगाये जायेंगे। इन कैमरों से हर सेकेंड की गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी। इस बाबत राजीव रंजन, पीआरओ, रिम्स ने कहा, “जब रक्षा करने वाले ही ऐसी घटना का अंजाम देंगे तो सुरक्षा कौन करेगा। इसलिए अब रिम्स अस्पताल में 1000 से ज्यादा CCTV कैमरा लगाए जाएंगे। डॉक्टर और मरीज के साथ परिजन भी अस्पताल में रहते हैं। इसलिए सुरक्षा जरूरी है।“

    बता दें कि रांची के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना कल यानी 17 जनवरी को सामने आई थी।  चतरा की रहने वाली 20 वर्षीय महिला के साथ यह घटना अस्पताल के सुरक्षा में तैनात सैफ के जवान संतोष कुमार बारला ने अंजाम दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता अपने परिजन के इलाज के लिए रिम्स अस्पताल आई हुई थी। गुरुवार की रात वह दवा लेने गई थी, तभी संतोष बारला ने उसे अकेला पाकर चौथी मंजिल के एक सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया, तो उसकी जान ले ली जाएगी। महिला ने कल शुक्रवार को परिजनों को इसकी जानकारी दी।

    यह भी पढ़े… रांची में नकली नोट चलाने वाले 3 अपराधी गिरफ्तार

  • सैफ अली खान पर हमला करने वाले संदिग्ध की पहली तस्वीर आई सामने, देखे तस्वीरे

    सैफ अली खान पर हमला करने वाले संदिग्ध की पहली तस्वीर आई सामने, देखे तस्वीरे

    सैफ अली खान पर हुए अटैक मामले में नया अपडेट सामने आया है। सीसीटीवी कैमरे में सैफ अली खान पर हमला करने वाले संदिग्ध व्यक्ति की तस्वीर कैद हुई है। पुलिस ने कहा कि लूट के इरादे से घर में घुसा संदिग्ध कई घंटों तक सैफ के घर में था। वह फायर एग्जिट स्टेयर्स से घर में घुसा था। आरोपी बिल्डिंग के सीसीटीवी में कैद हुआ है, जिसमें सैफ रहते हैं।

    सीसीटीवी की फुटेज में आरोपी सीढ़ियों से नीचे उतरते हुए नजर आ रहा है और फुटेज में वक्त भी दिख रहा है। ये तस्वीर 2 बजकर 33 मिनट औ 56 सेकंड की है।

    ये भी पढ़े… सैफ अली खान के शरीर में 6 बार मारा चाकू , हालत गंभीर…

  • झारखंड : 2 लाख का इनामी PLFI जोनल कमांडर गिरफ्तार

    झारखंड : 2 लाख का इनामी PLFI जोनल कमांडर गिरफ्तार

    झारखंड पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पीएलएफआई का कुख्यात जोनल कमांडर और 2 लाख का इनामी अपराधी कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान, को पुलिस ने मंगलवार रात लोहरदगा जिले के कुडू में उसके घर से गिरफ्तार किया। कृष्णा यादव लंबे समय से रांची, लोहरदगा, गुमला और लातेहार जिलों में दहशत फैला रहा था। हालांकि, रांची पुलिस ने अभी इस गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

    सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने कृष्णा और उसकी पत्नी के मोबाइल फोन की निगरानी कर रखी थी। मंगलवार शाम कृष्णा ने फोन कर अपने घर आने की बात कही, जिससे पुलिस को इसकी जानकारी मिल गई। जैसे ही वह रात में घर पहुंचा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कहा जा रहा है कि उसके पास से एक कार्बाइन भी बरामद हुई है।

    इस बीच, कृष्णा की भाभी पूजा देवी ने मीडिया को बताया कि वह बुधवार को लोहरदगा कोर्ट में हथियार के साथ आत्मसमर्पण करने की योजना बना रहा था। उसी के लिए वह कुडू आया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे पुलिस 3 गाड़ियों में आई और कृष्णा को मारते-पीटते अपने साथ ले गई। परिजनों ने उसका एनकाउंटर किए जाने की आशंका भी जताई है। 

    यह भी पढ़े… नाबालिग बेटी को छेड़ा तो मां ने उतार दिया मौत के घाट, जाने कैसे…

    हत्या, रंगदारी और लेवी वसूली के कई आरोप

    कृष्णा यादव झारखंड पुलिस के लिए लंबे समय से एक बड़ी चुनौती बना हुआ था। 6 साल पहले वह गिरफ्तार हुआ था, लेकिन बालूमाथ थाने से फरार हो गया था। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी और लेवी वसूली जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। 4 साल पहले उसने लोहरदगा के कुडू इलाके में एक बढ़ई सुदेश्वर साहू के बेटे विकास साहू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान विकास को बचाने आई उसकी पत्नी प्रतिमा देवी और चचेरे भाई राजेश साहू को भी गोली मारकर घायल करने का आरोप है।

  • सैफ के बच्चे के कमरे में पहुंच गया था हमलावर, फिर जो हुआ…

    सैफ के बच्चे के कमरे में पहुंच गया था हमलावर, फिर जो हुआ…

    Saif Ali Khan Attacked: सैफ को करीब छह चोटें आई हैं. इनमें से एक रीढ़ के पास है. इस चोट को गहरी चोट बताया गया है. ऑपरेशन चल रहा है. प्लास्टिक सर्जन और न्यूरो सर्जन ऑपरेशन थिएटर में हैं. सैफ के घर की एक हाउस हेल्प भी घायल हैं.

    बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan Attacked) पर 15 और 16 जनवरी के बीच रात करीब 2:30 बजे चाकू से हमला किया गया. हमला उस समय हुआ जब वह मुंबई में अपने बांद्रा स्थित घर पर थे. सैफ पर हमला बच्चों के कमरे के अंदर हुआ. माना जा रहा है कि हमलावर बच्चों के कमरे में घुसने की कोशिश कर रहा था. पुलिस यह पता लगा रही है कि आखिर हमलावर उनके घर में घुसा कैसे? साथ में यह भी पता लगाया जा रहा कि हमलावर बाहर से आए था या पहले से ही इमारत के अंदर काम कर रहा था. शुरुआती जांच में पता चला है कि गार्ड ने किसी को घर में घुसते नहीं देखा.

    दूसरी तरफ, सैफ अली खान की टीम की तरफ से बताया गया कि हाउस हेल्प ने देर रात घर में कुछ हरकत महसूस की. शोर सुना और वह जाग गईं. इस दौरान वहां सैफ पहुंचे और हमलावर को पकड़ने की कोशिश की. इस दौरान सैफ पर 6 बार हमला हुआ. इसके बाद हमलावर भाग गए. घायल सैफ को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्हें गले, पीठ, हाथ और सिर पर घाव आए हैं. फिलहाल उनकी सर्जरी चल रही है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई गई है.  हमले के वक्त पत्नी करीना और बच्चे तैमूर और जेह सहित पूरा परिवार भी घर पर ही था.

    ये भी पढ़े… सैफ अली खान के शरीर में 6 बार मारा चाकू , हालत गंभीर…

    सैफ को करीब छह चोटें आई हैं. इनमें से एक रीढ़ के पास है. इस चोट को गहरी चोट बताया गया है. ऑपरेशन चल रहा है. प्लास्टिक सर्जन और न्यूरो सर्जन ऑपरेशन थिएटर में हैं. सैफ के घर की एक हाउस हेल्प भी घायल हैं. उन्हें मामूली चोट आई है. बताया गया कि सैफ के घर में एक डक्टनुमा रास्ता है. संदेह जताया जा रहा है कि चोर इसी डक्ट से घर में घुसे होंगे.

  • सैफ अली खान के शरीर में 6 बार मारा चाकू , हालत गंभीर…

    सैफ अली खान के शरीर में 6 बार मारा चाकू , हालत गंभीर…

    Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर धारदार हथियार से हमला हुआ है. सैफ को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल की तरफ से सैफ की इंजरी को लेकर बयान सामने आया है.

    अभिनेता सैफ अली खान पर धारदार हथियार से हमला (Saif Ali Khan Attacked) हुआ है. गंभीर हालत में अभिनेता को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये हमला उनके घर में देर रात घुसे एक शख्स ने किया है. बताया जा रहा है कि सैफ के बांद्रा स्थित घर पर चोरी के इरादे से आए चोर ने ये हमला किया. 

    अस्पताल की तरफ से सैफ की इंजरी को लेकर बयान सामने आया है. लीलावती अस्पताल के CEO नीरज उत्तमानी ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, \

    सैफ अली खान को सुबह 3:30 बजे लीलावती अस्पताल लाया गया. उन्हें छह जगह इंजरी हुई हैं, जिनमें से दो चोट गहरी हैं. एक चोट उनकी रीढ़ के करीब है. हम उनका ऑपरेशन कर रहे हैं. उनका ऑपरेशन न्यूरोसर्जन नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन लीना जैन और एनेस्थेटिस्ट निशा गांधी की तरफ से किया जा रहा है. सर्जरी के बाद ही हम ये बता पाएंगे कि इंजरी कितनी बड़ी है.

    ये भी पढ़े… बच्ची रोती रही, चूहे खाते रहे; 40 टांके लगाए गये नवजात को

    वहीं इस वाकये पर मुंबई पुलिस के जोन 9 के DCP दिक्षित गेडाम का बयान सामने आया है. उन्होंने बताया,

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ अली खान पर रात के दो बजे चाकू से हमला (Saif Ali Khan Attacked) हुआ. सैफ ने चोर को पकड़ने की कोशिश की. दोनों के बीच हाथापाई हुई लेकिन हमलावर फरार हो गया. हमला उनके मुंबई के बांद्रा स्थित घर में हुआ है. चोर जब उनके घर में घुसा तो कुछ लोग नींद से उठे और शोर मचाया. इसी दौरान खान की भी नींद खुली और वो बाहर आ गए. इसके बाद खान और चोर के बीच कहासुनी हुई. इसके बाद उसने चाकू से हमला किया. घर के हाउस हेल्प और कुछ सदस्यों ने उनको अस्पताल तक पहुंचाया. मुंबई पुलिस के जोन 9 के DCP दीक्षित गेडाम ने मीडिया और प्रशंसकों से धैर्य रखने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि ये पुलिस का मामला, कोई भी नई जानकारी आने पर अवगत कराया जाएगा.

  • रांची में घूम रहे हैं फर्जी साधु और पुलिस वाले, तंत्र-मंत्र के बहाने कर रहे ठगी

    रांची में घूम रहे हैं फर्जी साधु और पुलिस वाले, तंत्र-मंत्र के बहाने कर रहे ठगी

    रांची में ठगी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, और यदि आम जनता इस पर जागरूक नहीं हुई तो पुलिस भी उन्हें ठगी से बचा नहीं पाएगी। इस समय राजधानी में तंत्र-मंत्र के नाम पर और फर्जी छापेमारी के बहाने ठगों की सक्रियता बढ़ गई है। रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने पुलिस को ऐसी ठगों की जानकारी देने की अपील की है, ताकि उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जा सके।
    रांची के धुर्वा इलाके में रहने वाली एक महिला के घर कुछ दिन पहले पांच से छह लोग सादे लिबास में पुलिस की तरह आए थे। उनके हाथ में केवल पुलिस वाला डंडा था और वे महिला के घर में रेड करने का दावा कर रहे थे। महिला को जब शक हुआ तो उन्होंने इसका विरोध किया, क्योंकि उनके घर के किसी भी सदस्य के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं था। महिला के विरोध करने पर वे फर्जी पुलिसकर्मी वहां से भाग गए। रांची पुलिस को अब जानकारी मिली है कि ऐसे फर्जी पुलिसकर्मी कई इलाकों में घूम रहे हैं।

    इस मामले पर सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि उन्हें भी ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं और इसके लिए पूरे जिले में गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दें। एसएसपी ने कहा कि ऐसे ठगों की सूचना डायल 112 या रांची के किसी भी पुलिस अधिकारी के फोन पर दी जा सकती है और इस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
    इसी बीच, तंत्र-मंत्र के बहाने ठगी करने वाला एक गिरोह भी राजधानी में सक्रिय है। रांची के डोरंडा, लालपुर और बरियातू थाने में इस संबंध में केस दर्ज किए गए हैं। एक घटना में, रांची के कांके रोड की एक महिला मोरहाबादी मैदान पर टहलने गई थीं, जहां दो युवक साधु जैसे कपड़े पहनकर उन्हें मिले। उन दोनों ठगों ने महिला को यह कहकर झांसा दिया कि उनके बेटे पर संकट आ रहा है। फिर उन्होंने महिला से कहा कि वह अपने गहने रूमाल में बांधकर आंख बंद करें, और वे जो मंत्र बोलेंगे, उसे वह पढ़ें। जैसे ही महिला ने आंखें बंद कीं, ठगों ने उसके कान की बालियां, सोने की चेन और अंगूठी चुरा ली और फरार हो गए।

    एक अन्य घटना में, रांची के धुर्वा सेक्टर 2 की 50 वर्षीय महिला के साथ 26 दिसंबर को इसी तरह के ठगी का मामला सामने आया, जिसमें दो ठगों ने करीब ढाई लाख रुपये के गहने चोरी किए।
    एसएसपी चंदन सिन्हा ने फिर से लोगों से अपील की है कि वे ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि डायल 112, नजदीकी थाना या सीनियर अधिकारियों को सूचित किया जा सकता है, ताकि इन ठगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। इस तरह के मामलों में पुलिस को रिपोर्ट करना जरूरी है, ताकि ठगों को पकड़ा जा सके और आगे की ठगी रोकी जा सके।

  • बेटी को कुंभ नहीं ले गया परिवार तो पंखे से लटककर दे दी जान

    बेटी को कुंभ नहीं ले गया परिवार तो पंखे से लटककर दे दी जान

    बिहार के पूर्णिया से एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहा 9वीं की एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। छात्रा अपने परिवार वालों के साथ कुंभ मेले में जाना चाहती थी। लेकिन परिवार वाले कुंभ नहीं ले गए। इससे आहत हो कर छात्रा ने अपने घर के कमरे में रस्सी के सहारे पंखे ले लटकर जान दे दी। घटना मंगलवार रात की है। मृतका की पहचान बनमनखी के वार्ड 3 के विशाल बजरंगबली चौक निवासी संतोष चौधरी की बेटी स्वाति कुमारी (14) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद उसके परिवार वाले भी आधे रास्त से लौट कर घर वापस आ रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार मृतका के माता-पिता, नाना-नानी और उसका छोटा भाई कुंभ जाने के लिए तैयार था। स्वाति की पढ़ाई पर असर पड़ता इसलिए उसे उसके माता-पिता नहीं ले गए। परिवार वालों के जाने के बाद से ही स्वाति किसी से बात नहीं कर रही थी। बुधवार सुबह जब उसके दादा-दादी उसे स्कूल के लिए नींद से उठाने गए तो उसने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। जब उन्होंने खिड़की से अंदर देखा तो वह पंखे से लटक रही थी।

    ये भी पढ़े : सिगरेट से जलाया, बाल काटे, लॉज में किया दुष्कर्म… पढ़ कर रूह कांप जाएगी

    इसके बाद उसके माता-पिता को फोन कर सूचना दी गयी। सूचना मिलने के बाद वे बीच रास्ते से ही घर के लिए निकल गए हैं। वहीं पुलिस को भी घटना की सूचना दी गयी। इसके बाद पुलिस मैके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

  • सिगरेट से जलाया, बाल काटे, लॉज में किया दुष्कर्म… पढ़ कर रूह कांप जाएगी

    सिगरेट से जलाया, बाल काटे, लॉज में किया दुष्कर्म… पढ़ कर रूह कांप जाएगी

    महाराष्ट्र के ठाणे जिले में महिला से रेप और उसे प्रताड़ित करने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 27 वर्षीय लड़की को ब्लैकमेल कर शादी के लिए मजबूर किया। आरोप है कि उसे सिगरेट व गर्म तवे से भी जलाया। पुलिस ने बताया कि 4 साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से लड़की की आरोपी से दोस्ती हुई थी। जिसके बाद ये घटनाएं शुरू हुईं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर 38 वर्षीय व्यक्ति और उसकी मां समेत उसके परिवार के 5 सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। 

    आरोपी 2021 में फेसबुक पर पीड़िता का दोस्त बना था। विट्ठलवाड़ी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बाद में वह उसे कस्बे के एक लॉज में ले गया और उससे रेप किया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो बनाया और उसकी बात नहीं मानने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद कई मौकों पर उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे शादी करने के लिए मजबूर किया। इसके बाद आरोपी और उसकी मां उसे मध्य प्रदेश के ग्वालियर ले गए जहां उन्होंने उसके बाल और भौहें काट दीं। उसे एक घर में बंधक बनाकर रखा।

    ये भी पढ़े : Breaking Bihar: 10 साल की बच्ची को कुत्तों ने नोंच-नोंच कर मार डाला

    अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को सिगरेट से जलाया। उसने और उसकी मां ने उसे गर्म तवे से मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उसका आधार और पैन कार्ड के साथ-साथ बैंक की पासबुक भी ले ली और कर्ज लेने के लिए उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग किया। 

    अधिकारी ने कहा कि उन्होंने उसे धमकी दी कि अगर उसने अपने पिता से उनकी पैसे की मांग पूरी नहीं की तो वे उसका आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर देंगे। महिला ने रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर संबंधित धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि, मामले की जांच जारी है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है।

  • घर में घुसकर बाप-बेटे और पोते को मारी गोली…

    घर में घुसकर बाप-बेटे और पोते को मारी गोली…

    बिहार में मुजफ्फरपुर से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां जिले के तुर्की थाना क्षेत्र के सुमेरा गांव में रविवार रात तीन लोगों को घर में घुसकर गोली मार दी गई। इस घटना में एक की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इसमें मृतक की पहचान 32 वर्षीय अजय शाह के रूप में की गई है। वहीं दोनों घायलों में अजय साह के 55 वर्षीय पिता सुरेश साह और 13 साल का बेटा अंकुश कुमार शामिल हैं। घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

    दो गुटों की लड़ाई में दिया वारदात को अंजाम

    बताया जा रहा है कि घटना रात 9:00 बजे की है, जब 2 गुटों के बीच जमीन के पुराने विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इसी दौरान एक गुट के लोगों ने घर में घुसकर एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मार दी। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने दादा-बेटे और पोते को गोली मार दी। गंभीर हालत में परिजन तीनों को मुजफ्फरपुर शहर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान अजय साह की मौत हो गई। गंभीर स्थिति में परिजनों ने तीनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 

    पुलिस कर रही छापेमारी

    यहां इलाज के दौरान अजय साह की मौत हो गई। वहीं, सुरेश और अंकुश की हालत नाजुक बतायी जा रही है। आरोपियों ने अजय साह के सीने और पेट में गोली मारी थी। जबकि सुरेश साह के पेट में गोली लगी है। घटना के संबंध में ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने जानकारी दी कि सुमेरा गांव में आपसी विवाद में गोलीबारी में एक की मौत हुई है। जबकि दो गंभीर हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

    जमीन विवाद में दी थी परिवार की हत्या करने की धमकी

    बता दें कि घटना को लेकर अजय साह के छोटे भाई चंदन साह ने पड़ोस के अशोक साह के बेटे साहेब, राजा और राहुल पर गोलीबारी का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को कहा कि करीब 4 महीने पहले अजय साह ने साहेब के खिलाफ एक केस में गवाही दी थी। इसे लेकर उसने पूरे परिवार का मर्डर करने की धमकी दी थी। आरोपी साहेब का गांव के ही एक परिवार के साथ विवाद था।

    रात के समय दिया वारदात को अंजाम

    चंदन साह ने पुलिस को जानकारी दी कि रात करीब 9:00 बजे परिवार खाना खाकर सोने चला गया। तभी दरवाजा खटखटाने की आवाज आयी। इस पर बड़े भाई अजय साह बाहर निकले, तो दरवाजा खोलते ही साहेब ने गोली चला दी। उसने अजय के सीने और पेट में गोली मारी। तभी जब फायरिंग की आवाज सुनकर अजय के पिता सुरेश साह बाहर निकले, तो आरोपी ने उन्हें भी गोली मार दी। इसके बाद आरोपी साहेब ने पास के कमरे से बाहर निकले भतीजे अंकुश कुमार पर भी फायरिंग कर दी। चंदन ने कहा कि वह जब अपने कमरे से बाहर निकाले, तो देखा आरोपी तीनों को गोली मारकर भाग रहा था।

    घटना के बाद पड़ोसियों और ग्रामीणों की सहायता से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान अजय साह की मौत हो गई। इस मामले में थानाध्यक्ष कुमार प्रमोद सिंह ने कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना को लेकर मृतक के छोटे भाई चंदन ने तीन लोगों को आरोपित बनाया है, जो अभी फरार है। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

  • महाकुंभ जाने वाली ट्रेन पर पथराव, जाने क्या है मामला…

    महाकुंभ जाने वाली ट्रेन पर पथराव, जाने क्या है मामला…

    Maha Kumbh Train stone pelting: ताप्ती गंगा एक्सप्रेस गुजरात के सूरत से बिहार के छपरा शहर जा रही थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रेन में सवार 45 फीसदी यात्री प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे. जब ट्रेन जलगांव रेलवे स्टेशन से रवाना हुई, तो 2-3 किलोमीटर आगे जाने के बाद पथराव की ख़बर आई है.

    महाराष्ट्र के जलगांव रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रेन पर पथराव के मामले में FIR दर्ज की गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं है. लेकिन ट्रेन के B6 कोच की खिड़की का शीशा टूट गया है. बताया गया कि ये ट्रेन प्रयागराज में भी रुकती है और इस ट्रेन में कुंभ मेले (Prayagraj Kumbh 2025) में जाने वाले भी काफ़ी यात्री हैं. एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें यात्री ट्रेन में हुए नुक़सान को लेकर चिंता जता रहे हैं. (Maha Kumbh Train stone pelting)

    ताप्ती गंगा एक्सप्रेस पर पथराव की ये घटना सामने आई है. ट्रेन गुजरात के सूरत से बिहार के छपरा शहर जा रही थी. ऐसे में जब ट्रेन जलगांव रेलवे स्टेशन से रवाना हुई, तो 2-3 किलोमीटर आगे जाने के बाद पथराव की ख़बर आई. कुंभ मेले में जाने वाले कई यात्रियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. साथ ही, रेलवे रेलवे अधिकारियों से ट्रेनों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है.

    प्रयागराज ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के B6 कोच में ये घटना हुई. इसमें 13 लोग -महिलाएं, बच्चे और श्रद्धालु- सवार थे. ट्रेन में क़रीब 45 फ़ीसदी लोग महाकुंभ के लिए प्रयागराज जा रहे थे. मध्य रेलवे और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया,

    मामले में रेलवे सुरक्षा बल ने तत्काल कार्रवाई की और ट्रेन पर चार टीमें तैनात की गईं. इस संबंध में शिकायत भी दर्ज कराई गई है.

    घटना के बाद जलगांव रेलवे पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान करने और उसे पकड़ने की कोशिश जारी है. ताप्ती गंगा एक्सप्रेस कुंभ मेले में जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए एक लोकप्रिय ट्रेन है. ऐसे में अधिकारियों ने यात्रियों को आश्वासन दिया है कि ट्रेन के मार्ग पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किए जाएंगे. जिससे इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सके. (Maha Kumbh Train stone pelting)

    13 जनवरी की सुबह ट्रेन प्रयागराज से रवाना हो चुकी है. रेलवे पुलिस CCTV फ़ुटेज की जांच कर रही है. बताते चलें, महाकुंभ का ये संस्करण 13 जनवरी से 26 फ़रवरी तक चलेगा. जिसके आकर्षण का बड़ा केन्द्र बनने की उम्मीद है.

    यह भी पढ़े… प्रयागराज महाकुंभ आरम्भ, 80 लाख श्रद्धालु लगा चुके हैं आस्था की डुबकी…

  • नाबालिग बेटी को छेड़ा तो मां ने उतार दिया मौत के घाट, जाने कैसे…

    नाबालिग बेटी को छेड़ा तो मां ने उतार दिया मौत के घाट, जाने कैसे…

    Sahibganj Crime: साहिबगंज में एक मां ने अपनी बेटी से छेड़छाड़ करने वाले युवक को करंट लगाकर मार डाला। मृतक की पहचान राजू मंडल के रूप में हुई है। घटना जिले के उधवा राधानगर में हुई है। पुलिस ने बताया कि युवक अक्सर महिला के घर में घुसकर सामान चुराता था और उनकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करता था। महिला ने इसकी शिकायत गांववालों से की थी। लेकिन कोई मदद नहीं मिली। इससे युवक का दुस्साहस बढ़ गया था।

    मिली जानकारी के अनुसार महिला ने खुद ही युवक को सबक सिखाने का फैसला किया। दोनों मां-बेटी ने मिलकर शुक्रवार को बिजली का तार खरीदा। इसके बाद तार से प्लास्टिक हटाकर उसे बांस में लपेट दिया और कॉपर वायर से कनेक्ट कर उसे दरवाजे के सामने बिछा दिया। इसके बाद राजू मंडल जब शनिवार रात को नशे की हालत में आया तो करंट लगने से उसकी मौत हो गयी। (Sahibganj Crime)

    घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने महिला और उसकी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को जेल और बेटी को बाल सुधार गृह दुमका भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला अपने पति से 15 साल से अलग रह रही थी और वह अपनी बेटी के साथ अकेली रहती थी।

    यह भी पढ़े… रांची के हरमू पेट्रोल पंप के पास हुई फायरिंग… 3 लोग गिरफ्तार

  • रांची के हरमू पेट्रोल पंप के पास हुई फायरिंग… 3 लोग गिरफ्तार

    रांची के हरमू पेट्रोल पंप के पास हुई फायरिंग… 3 लोग गिरफ्तार

    Firing at Ranchi Petrol Pump: रांची के कोतवाली थानाक्षेत्र के हरमू पेट्रोल पंप में रविवार को हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। बता दें कि फायरिंग के बाद युवक मौके से तुरंत फरार हो गए थे। घटनास्थल पर कई शराब की बोतलें बरामद हुई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले युवकों में आपसी विवाद हुआ उसके बाद मारपीट तक नौबत आ गई। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी। फिलहाल पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।  (Firing at Ranchi Petrol Pump)

    यह भी पढ़े… हजारीबाग DC कार्यालय में पदस्थापित कर्मी की गोली मारकर हत्या 

  • चॉकलेट का लालच देकर 40 साल के अधेड़ ने 6 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

    चॉकलेट का लालच देकर 40 साल के अधेड़ ने 6 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

    Bihar Rape Case: बिहार के नवादा में एक 40 साल के अधेड़ ने 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. वहीं पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

    नवादा: नवादा से मानवता को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है. जहां एक 40 वर्षीय युवक ने 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. हालांकि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. घटना जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र की है. आरोपी युवक की पहचान बैजनाथपुर गांव निवासी जीवन कुमार के पुत्र विवेक कुमार के रूप में की गई है. (Bihar Rape Case)

    घटना के बारे में बताया जाता है कि शुक्रवार की देर शाम बगल के गांव के विवेक कुमार 6 वर्षीय बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर उसे सुनसान स्थान पर ले गया. जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इधर बच्ची के परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे. इसी बीच मोहल्ले के कुछ लोगों ने बताया कि बच्ची को एक युवक ले जा रहा था. इसके बाद परिजनों को किसी अनहोनी की चिंता सताने लगी. इसी बीच बच्ची रोते हुए अपने घर की ओर आ रही थी. पीड़ित बच्ची ने घटना की पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी. इसके बाद परिजन सीधे बच्ची को लेकर सीतामढ़ी थाना पहुंच गए और वहां घटना की पूरी बात बताई.

    थाना अध्यक्ष ने घटना की जानकारी एसपी को दिया. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ने रात में ही सीतामढ़ी थाना पहुंचे और पूरे मामले की तहकीकात की. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना के थोड़ी देर बाद ही युवक को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराकर 164 के तहत बयान के लिए न्यायालय ले गई है. थाना अध्यक्ष रश्मि कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना घटी है.

    घटना के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पीड़ित बच्ची को 164 का बयान के लिए कोर्ट ले जाया जा रहा है. वहीं इस मामले में एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला आया है और मैं तुरंत घटना स्थल पर पहुंचा और करवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. (Bihar Rape Case)

    यह भी पढ़े… देवर के प्यार में सनकी भाभी ने किया कुछ ऐसा… जान कर उड़ जाएंगे होश

  • देवर के प्यार में सनकी भाभी ने किया कुछ ऐसा… जान कर उड़ जाएंगे होश

    देवर के प्यार में सनकी भाभी ने किया कुछ ऐसा… जान कर उड़ जाएंगे होश

    मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में 10 साल के बच्चे विक्रम कुमार की हत्या के मामले से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। विक्रम की हत्या उसकी चाची और पड़ोसियों ने मिलकर ही की थी। इसके पीछे की वजह एक जमीनी विवाद और प्रेम प्रसंग का बदला लेना है। 

    क्या है पूरा मामला?

    विक्रम हत्याकांड की मास्टरमाइंड उसकी खुद की सगी चाची रागिनी देवी (काल्पनिक नाम) निकली। दरअसल रागिनी देवी का अपने देवर के साथ अवैध संबंध था। जब इस बात की भनक रागिनी के जेठ और विक्रम के पिता सुशील को लग गई और उन्होंने देवर को पंचायत बैठाकर दिल्ली भेज दिया और रागिनी से दूर कर दिया।

    प्रेमी देवर से बिछुड़ने पर रागिनी देवी क्रोध में रहने लगी और अपने जेठ सुशील से बदला लेने की साजिश रचने लगी। इसी वजह से रागिनी ने पड़ोस में रहने वाले प्रहलाद शाह के परिजनों से हाथ मिलाया। दरअसल प्रहलाद शाह के परिवार के साथ सुशील का 4 साल पुराना जमीनी विवाद चल रहा था। 

    हत्या को अंजाम देने के लिए रागिनी देवी खुद विक्रम को घर से बाहर लेकर गई और साथ में सब्जी काटने वाली फहसूल (हसिया) भी लाई। इसके बाद रागिनी, पुनीती और विद्यापति कुमार ने सुनसान जगह पर ले जाकर विक्रम की गला काटकर हत्या कर दी।

    आरोपी हुए गिरफ्तार

    पुलिस ने इस हत्याकांड में चाची रागिनी देवी, पुनीती देवी व उसके पुत्र विद्यापति कुमार को एनएच 77 पर स्थित गोपालपुर बस स्टैंड के निकट से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल फहसूल और खून से सनी साड़ी को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

    यह भी पढ़े… पुलिस ने ही लूटा कारोबारी से 35 लाख रुपये… क्या है मामला ?

    इस मामले में एसपी ग्रामीण विद्यासागर का बयान भी सामने आया है। उन्होंने बताया कि 10 साल के बच्चे विक्रम कुमार की हत्या हो गई थी। विक्रम के पिता सुशील का पड़ोसी प्रहलाद से जमीनी विवाद था। प्रहलाद की पत्नी पुनीती देवी और बेटा विद्यापति कुमार इस हत्या में शामिल थे। पुनीती, विद्यापति कुमार और रागिनी देवी ने एक सुनसान जगह पर ले जाकर विक्रम की हत्या की थी। विद्यापति ने कहा था कि वो लाश को ठिकाने लगा देगा। हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद हो चुका है। साड़ी पर जो खून का धब्बा था, वो भी पुलिस ने बरामद किया है। विक्रम की चाची (रंजीत शाह की वाइफ) रागिनी देवी इस घटना में शामिल हो गईं थीं। वही घर से हथियार लाई, जिससे बच्चे की हत्या हुई।  

  • Ranchi में सूट-बूट पहन कर किया 38 लाख की चोरी, फरार…

    Ranchi में सूट-बूट पहन कर किया 38 लाख की चोरी, फरार…

    रांची के कांके रोड स्थित ईश्वरी एंक्लेव में लाखों की चोरी हुई है। गोंदा थाने में इसको लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई है। कहा जा रहा है कि चोर ने 30 लाख के गहने और 8.30 लाख कैश चुराए हैं। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि यह चोरी तब हुई जब घर पर कोई नहीं था। हैरानी की बात यह है कि चोर गिरोह पूरे ठाट बाट में कार से चोरी करने पहुंचा था। वह सूट बूट पहने हुए था। चोर गिरोह के सदस्यों ने पहले घर का ताला तोड़ा। फिर चोरी की। इसके बाद कार में सवार होकर फरार हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसकी वजह से यह पता चल पाया कि अब सूट बूट में भी चोर गिरोह चोरी करने निकल रहा है।

    चोरी की यह घटना कांट्रेक्टर जसवंत सिंह के घर में हुई। सीसीटीवी में कैद फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोर सूट बूट पहनकर कार से चोरी करने आए थे। कांट्रेक्टर की पत्नी घर में ताला लगाकर गई हुई थी। उस दौरान घर में कोई नहीं था। इसी दौरान चोरों ने चोरी की है। चोरी के बाद वह सफेद कार पर सवार होकर फरार हो गये। कांट्रेक्टर की पत्नी जब घर वापस आई। तब उसने मेन गेट का ताला टूटा देखा। अंदर जाने पर पता चला कि चोरी हुई है। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। वही गोंदा थाने में मामला दर्ज कराया गया है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।

    यह भी पढ़े… बोकारो में मंईयां सम्मान योजना का लाभ उठा रहा था पुरुष, फिर जो हुआ …

  • दूसरी महिला के साथ पति को सोते देख पत्नी ने पेट्रोल डालकर लगा दी आग

    दूसरी महिला के साथ पति को सोते देख पत्नी ने पेट्रोल डालकर लगा दी आग

    मांडर थाना क्षेत्र से एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां 5 महीने पहले चटवल निवासी सुमन उरांव उर्फ सुमन कुमारी ने अपने पति सुनील खलखो को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था। इस मामले में फरार चल रही आरोपी पत्नी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। (पेट्रोल डालकर लगा दी आग )

    पति और दूसरी महिला पर डाला पेट्रोल

    घटना 26 जुलाई 2024 की है। सुमन उरांव ने घर में सो रहे अपने पति सुनील खलखो और एक अन्य महिला पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। दोनों सोते समय धू-धूकर जलने लगे। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और दोनों को गंभीर हालत में रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान सुनील खलखो ने दम तोड़ दिया, जबकि आग से झुलसी महिला कुछ दिनों बाद ठीक हो गई। घटना के बाद से सुमन फरार थी। (पेट्रोल डालकर लगा दी आग )

    गांव में मिली आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सुमन उरांव अपने गांव चटवल में है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। मांडर थाना प्रभारी ने बताया कि सुमन के खिलाफ पति की हत्या का मामला दर्ज किया गया था। शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

    यह भी पढ़े… Ranchi: आखिर क्या वजह थी की पोते ने करदी दादा की बेरहमी से हत्या…