जमशेदपुर। सीतारामडेरा के एक क्लब में नशेड़ियों ने तोड़फोड़ की। यहां के मुस्लिम बस्ती रोड नंबर 3 में नशेड़ियों ने एक क्लब में तोड़फोड़ की और मौके पर मौजूद दिव्यांग इम्तियाज अंसारी की भी पिटाई कर दी। घटना शुक्रवार की रात की है। हंगामे के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार भालूबासा रोड नंबर 3 स्थित क्लब के पीछे अक्सर कुछ युवक नशा करते है। इम्तियाज की ओर से उन्हे यहां नशा करने से मना किया जाता था। शुक्रवार को 15 से 20 के संख्या में नशेड़ी पहुंचे। इन्होंने पहले क्लब में लगा ताला तोड़ दिया। इसके बाद क्लब में घुसकर अंदर रखा फर्नीचर भी तोड़ दिया। मौके पर मौजूद इम्तियाज को पर सबने एक साथ हमला कर दिया। दिव्यांग व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट की गई। इसमें वह घायल हो गया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची जांच टीम ने घटना के संबंध में पीड़ित व्यक्ति से जानकारी ली। पुलिस दोषियों की तलाश कर रही है।
श्रेणी: Crime
-
पूर्व सांसद के नाती की संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुल के नीचे मिला शव
हजारीबाग। पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा के नाती सोनू का शव बरामद किया गया। उसकी संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। कटकमदाग थाना क्षेत्र में नदी पर बने पुल के नीचे से उसका शव बरामद हुआ। हाई प्रोफाइल मामले के कारण घटना की जानकारी पर हड़कंप मच गया। पूर्व सांसद के नाती अविनाश कुमार राणा उर्फ सोनू बनादाग रेलवे साइडिंग स्थित एनटीपीसी के कांटा-घर में कंप्यूटर आॅपरेटर का कार्य करते थे। दो महीने पहले उनका स्थानांतरण हजारीबाग रेलवे स्टेशन एनटीपीसी के कांटा घर में हो गया था। इन दिनों सोनू यहीं कार्य कर रहे थे। सोनू अपने नाना पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा के घर हजारीबाग शहर के नूरा से ही ड्यूटी आते-जाते थे। गुरुवार को सोनू की छुट्टी थी। इसके बावजूद वे अपने नानी के घर से ड्यूटी जाने की बात कह कर बाइक से निकले थे। लेकिन सोनू न तो ड्यूटी गए और न ही अपना घर नवादा गए। रात को घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए और काफी खोजबीन किए। बाद में शव मिलने की सूचना पर परिजन पहुंच कर मृतक को पहचाना। शव मिलने की सूचना से सोनू के गांव नवादा और आसपास के गांव के अलावा उसके नानी घर शहर के नूरा क्षेत्र से भी लोग यहां पहुंचने लगे। शव के हालात को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। कटकमदाग थाना प्रभारी विपिन कुमार यादव एवं मुफस्सिल थाना प्रभारी बजरंगी महतो ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
-
कालू लामा हत्या मामले में डेढ़ दर्जन संदिग्ध हिरासत में
सोनू शर्मा की तलाश पुलिस की छापेमारी जारी
रांची। अपराधी कालू लामा की हत्या में शामिल होने के संदेह में पुलिस कई संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने राजू चोटी, रंजीत, संतोष सहित करीब डेढ़ दर्जन से पुलिस पूछताछ कर रही है। वही सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे अपराधियों की पुलिस पहचान करने में लगी हुई है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद लवकुश शर्मा का फूफेरा भाई सोनू शर्मा पैदल ही भागते देखा गया है। गुरूवार को मोरहाबादी में हुए गैंगवार में अपराधी कालू लामा मारा गया। जबकि भाई राजू लामा व एक सहयोगी घायल हुआ है। जिसका इलाज रिम्स में चल रहा है। पुलिस को जानकारी मिली है कि सोनू शर्मा शहर में ही छिपा हुआ है। छापेमारी के लिए पुलिस की करीब आधा दर्जन टीम बनाई गई है, जो घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध इलाकों में छापेमारी कर रही है। लवकुश शर्मा की भी पुलिस को तलाश है। बताया जा रहा है कि जेल से छूटने के बाद उसने बिहार में अपना ठिकाना बना लिया है। वहीं से गिरोह को संचालित करता है। पुलिस को सूचना मिली है कि फिलहाल वह गया में है।
-
भूली ओपी के निकट मंदिर से लाखों की चोरी, चोरों को अविलंब पकड़ने की मांग
धनबाद। भूली स्थित ए ब्लॉक दुर्गा मंदिर में चोरों ने लाखों की चोरी कर ली। चोरों ने दुर्गा मंदिर के ग्रिल में लगे ताला को तोड़ कर गर्भ गृह में रखे पूजा का पीतल, कास और बैटरी सहित नो नौमुखी दीया के अलावा अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली। इस घटना की खबर सुनते ही आज सुबह पूजा कमिटी के लोग आए और पुलिस को लिखित सूचना दी। चोरी की जानकारी लोगों को तब हुई जब सुबह टहलने वाली महिला मंदिर गई। मंदिर के ग्रिल का ताला टूटा देखकर सभी लोगों को इसकी जानकारी दी गई। सूचना के बाद थाना प्रभारी संदीप बाघवार मौके पर पंहुंचे और घटनास्थल की जांच की। मंदिर के कुछ दूर सड़क किनारे एक चोरी किया गया कास का कलश मिला। इसके बाद लोगो ने जांच के लिए डॉग स्कॉयड टीम को बुलाने की मांग की। मंदिर के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव और सचिव सतीश सिंह ने इस घटना की काफी निंदा की। अगर भुली पुलिस अविलंब चोरी गया सामान की रिकवरी नही कराती है। तो जिला के उच्च अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के पास मामला को उठाएंगे। लोगों ने मंदिर में चोरी की घटना पर गुस्सा जताते हुए जल्द ही चोरी का खुलासा करने की मांग की। पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
-
एनसीपी नेता के घर से नगद समेत दो लाख के आभूषण की चोरी
पलामू। बलडीहरी गांव में एनसीपी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मन्नान खान के घर लाखों की चोरी हो गयी। गेट का ताला तोड़कर चोरों ने आभूषण, नगद समेत दो लाख की संपत्ति ले उड़े। घटना की सूचना आज सुबह सात बजे हैदरनगर के थाना प्रभारी को भुक्तभोगी ने फोन पर दी। भुक्तभोगी मन्नान खान ने बताया कि गुरुवार की देर रात करीब 2.30 बजे जगे थे। उस समय तक गेट में ताला लगा हुआ था। उन्होंने बताया कि अहले सुबह नमाज के लिए जागे तो उनका दरवाजा बाहर से बंद मिला। उन्होंने शोर मचाया तो आस पास के लोगों ने पहुंचकर बाहर की कुंडी खोली। कमरे से बाहर निकलने के बाद सभी कमरों को देखा। जहां घर के अन्य सदस्य सो रहे थे। उनके भी दरवाजे बाहर से बंद किये हुए थे। मन्नान ने बताया कि जिस कमरे में कोई नहीं था, उसमें रखा बक्सा गायब मिला। खोजबीन करने पर गांव के उत्तर दिशा की ओर नीम आहर के समीप बक्सा और बिखरे हुए समान मिले। उन्होंने बताया कि बक्से में रखा उनकी पत्नी का सोने और चांदी के आभूषण और करीब 10 हजार रुपए गायब है। उन्होंने आभूषण की कीमत करीब 2 लाख बतायी है। मन्नान खान ने चोरी की घटना का लिखित आवेदन हैदरनगर थाना प्रभारी को दे दिया है। पंचायत की मुखिया सरिता देवी समेत अन्य ग्रामीणों ने घटना की जानकारी ली।
-
अभ्यर्थियों पर कार्रवाई के विरोध में संयुक्त युवा संघ ने रेल मंत्री का पुतला फूंका
जमशेदपुर। रेलवे के रिजल्ट में हजारों अभ्यर्थियों को अनुत्तीर्ण किए जाने और उसका विरोध करने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ कार्रवाई का विरोध शुरू हो गया है। साकची गोल चक्कर में संयुक्त युवा संघ के द्वारा रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का पुतला फूंक कर अपना युवाओं ने आक्रोश व्यक्त किया। विरोध करने वाले छात्रों का कहना है कि पिछले दिनों आरआरबी और एनटीपीसी की रिजल्ट प्रकाशित की गई। जिसमें हुए कदाचार और बड़े बड़े अधिकारियों के चहेतों को सम्मिलित करने के लिए की गई धांधली की वजह से हजारों छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। जिसको लेकर बिहार और यूपी में जोरदार प्रदर्शन सरकार के खिलाफ किया जा रहा है। जिनकी मांग और विरोध को दबाने के लिए अभ्यर्थियों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज कर रहे हैं। ऐसे में सरकार के कार्यप्रणाली के खिलाफ संयुक्त छात्र संघ साकची गोल चक्कर में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया है। वही संघ के प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल ने कहा कि रेल मंत्रालय के इस धांधली के विरोध में मुहिम शुरू कर दिया गया है। जिसकी शुरूआत जमशेदपुर से की गई है। यह आंदोलन बिहार और यूपी सहित देश के विभिन्न राज्यों में भी की जाएगी। पुतला दहन के दौरान रवि सिंह चंदेल, धीरज चौधरी, विक्की, शुभम कुमार मोहन दास, देवेश शुक्ला, मनीष प्रसाद, संदीप कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
-
ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के घर के बाहर बाइक सवार अपराधियों ने की फायरिंग
धनबाद। वर्चस्व की लड़ाई में लोगों को डराने के लिए फायरिंग और बमबाजी शहर के लिए आम बात हो गई है।
बाघमारा के मधुबन थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम खरखरी निवासी ट्रांसपोर्ट व्यवसायी और सिंह मेंशन समर्थक टिंकू मिश्रा के आवास पर बाइक से आए दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दिया। बाइक सवार अपराधियों ने पहले टिंकू मिश्रा के घर के बाहर लोगों से पूछताछ की फिर गोलीबारी शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुन कर लोगों की •ाीड़ जुटी तो अपराधी बाइक छोड़ •ााग निकले। बाइक सवार अपराधियों की फायरिंग की वारदात ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के आवास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना की जानकारी मिलने पर मधुबन थाने की पुलिस और एसडीपीओ निशा मुर्मू घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच की। इसके बाद स्थानीय लोगों तथा ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के परिजनों से मामले की जानकारी ली. बाद में बाघमारा डीएसपी और आसपास की पुलिस •ाी पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच •ाी की। पुलिस ने अपराधियों की बाइक जब्त कर ली है। साथ ही मौके से एक खोखा और 2 गोली •ाी बरामद किया गया है। घटना स्थल की जांच करने पहुंचीं एसडीपीओ बाघमारा ने कहा कि बाइक सवार अपराधियों ने ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के घर फायरिंग की है। ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के घर फायरिंग क्यों की गई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। व्यवसायी ने किसी से •ाी दुश्मनी या पहले से कोई धमकी नहीं मिलने की बात कही है।
-
दशमफॉल लूट कांड का खुलास दो नाबिग समेत तीन लूटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे
स्कूटी,बाईक,नगदी,मोबाईल व अन्य सामान बरामद
रांची। दशमफॉल थाना क्षेत्र के तैमारा घाटी में हुई लूट मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए घटना का अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस गिरफ्त में आये लूटेरों में टीम लीडर प्रतीक प्रकाश व दो नाबालिग शामिल हैं।गिरफ्तार प्रतीक प्रकाश मूल रुप से बिहार के गया जिले के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के ग्राम देल्हा का रहने वाला है,जो वर्तमान में जमशेदपुर में रह कर दिखावे के लिए टाटा मोटर्स में काम करता था, जबकी वह रात के अंधेरे में अपने सहयोगियों के साथ मिल कर रोड रॉबरी,लूट मार का काम करता था।
जानकारी के मुताबिक अड़की थाना के ग्राम हुडुवा निवासी सुमित पाहन तमाड़ में दुकान निर्माण करा रहे थे। 22 जनवारी की शाम 7 बजेअपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे, उसी दौरान दशमफॉल थाना क्षेत्र के नावाडीह टायमारा के पास एक बाईक पर सवार तीनों अपराधियों ने उनका पीछा कर उन्हें रोक लिया उसके बाद मार पीट कर सुमित से नगदी व स्कूटी लूट ली उसके बाद उसकी हत्या करने की नियत से घने झाड़ी की ओर ले गये, लेकिन सुमित पाहन मामले को भांपने के बाद तीनों आरोपियों के चंगुल से छूट कर अंधेरे का फायदा उठा कर भाग कर अपनी जान बचायी। बाद में पुलिस को जानकारी दी गयी।
इधर घटना की जानकारी के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर बनी टीम के द्वारा गुप्तचरों की मदद से एक के बाद एक कर घटना को अंजाम देने वाले तीनो अपराधियों को पुलिस धर दबोची, साथ ही उनके निशानदेही पर
घटना में इस्तेमाल की गयी ग्लैमर मोटर साईकिल और घटना स्थल से लूटी गयी स्कूटी नम्बर जेएच01 ईएम1041,नगदी15 हजार सात सौ दस रुपया के अलावा कई आईडी भी बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक जिस मोटरसाईकिल को घटना को अंजाम देने में इस्तेमाल की गयी मोटरसाईकिल को टाटा से चोरी की गयी थी। -
बरहड़वा में युवती की संदिग्ध अवस्था में शव बरामद, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
साहिबगंज। बरहड़वा थाना क्षेत्र स्थित ग्रामसीर गांव में एक युवती का संदिग्ध हालात में शव बरामद हुआ है। युवती के भाई ने गांव के ही मनोज किस्कू पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बरहड़वा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसके बाद पुलिस ने मनोज किस्कू को गिरफ्तार कर लिया है। युवती के पिता ग्रामसीर मोहन टुडू को सोमवार को सूचना मिली कि उसकी 19 वर्षीय बेटी होपनमय टुडू ने घर से करीब आधा किलोमीटर दूरी पर शीशम के पेड़ में फांसी लगा ली है। घटनास्थल पर गया तो पाया कि शव पेड़ में लटका हुआ है। उतनी ऊंचाई पर लड़की का चढ़ना नामुमकिन है। उन्होंने बताया कि गांव के ही बाबूजी किस्कू का पुत्र मनोज किस्कू उसकी पुत्री को शुक्रवार को भगाकर ले गया था। संभव है कि उसी ने उसकी हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को पेड़ से लटका दिया। युवती के भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी प्रेमी मनोज किस्कू को गिरफ्तार किया है। बाद में उसे न्यायिक हिरासत में राजमहल जेल भेज दिया है। उधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम राजमहल अनुमंडल अस्पताल में कराया और परिजनों को सौंप दिया।
-
शराबी पिता महिलाओं के साथ करता था छेड़खानी, बेटे ने कर दी हत्या
शव को जंगल में गाड़ा, बेटे सहित सभी 6 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल
चाईबासा। शराब पीकर महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वाले जोंडक बांडरा को उसके बेटे संजय बांडरा (19) समेत 6 लोगों ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद सभी ने मिलकर शव को जंगल में दफना दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को बरामद करते हुए आरोपी बेटे समेत सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना गोइलकेरा क्षेत्र के जामजुड़ी गांव की है। घटना के बारे में मुख्य आरोपी संजय बांडरा ने पुलिस को बताया है कि उसके उसके पिता जोंडक बांडरा को शराब पीने की लत थी। शराब के नशे में अक्सर वह गांव की महिलाओं के साथ छेड़खानी किया करता था। लोग इस बात की हमेशा शिकायत करते थे। वह अपने पिता की हरकतों से परेशान था और गांव में हंसी का पात्र बन गया था। संजय ने बताया कि उसके बार-बार समझाने पर भी जब उसका बाप नहीं माना। तो उसने उसे मार डालने की योजना बनायी। इस साजिश में उसने गांव के ही नरेश बांडरा, भूरा बांडरा, पतरस बांडरा, मातड़ा बांडरा और सौदा बांडरा को शामिल किया। पिछली 14 जनवरी को जब जौंडक शराब के नशे में था। तो सबने मिलकर उसे पकड़ा और लाठी से पीटकर मार डाला। मौत के बाद वे लोग शव को गंगूबासा जंगल में ले गये और दफना दिया। जौंडक बांडरा की हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर गंगूबासा जंगल में दफनाया गया शव बाहर निकाला। इस दौरान एसडीओ और मजिस्ट्रेट महेंद्र हेंब्रम मौजूद भी मौजूद थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया है।
-
खूंटी : अज्ञात वाहन बाईक को मारा धक्का, मौके पर हुई मौत
रांची। खूंटी जिले के मुरहू थाना अंतर्गत कुंदी आवासीय बालिका विद्यालय के पास तेज रफ्तार वाहन एक बाईक को चपेट में ले लिया जिससे बाईक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। बाद में घटना की सूचना मिलने के बाद मुरहू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उठा कर पोस्टमार्टम के लिए खूंटी अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में मुरहू थाना प्रभारी विकांत कुमार राय ने बताया कि मृतक की पहचान 45 वर्षीय किशुन राम मंडा के रुप में की गयी है। वह मूल रुप से मारंगहादा के जोजो गांव का रहने वाला था लेकिन वह अपने ससुराल ग्राम कुंदी बरटोली में ही रहता था। आज सुबह में वह किसी काम से अपनी मोटरसाईकिल ले कर घर से निकला था उसी दौरान वह किसी वाहन के चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गयी। सूचना के बाद पुलिस उसे धक्का मारने वाले वाहन का पता लगा रही है। उन्होंने कहा कि आज सुबह से ही क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था,जिस वजह से यह हादसा हुआ।
-
कोयला माफियाओं को पुलिस का भय नहीं ठाकुरगांव में कोयला लदा मारुति वैन धराया
कल भी कोयला लदे टर्बो के साथ दो तस्कर पकड़ाये थे
रांची। ठाकुरगांव थाना पुलिस ने बीती रात कार्रवाई करते हुए फिर से एक मारुति वैन को कोयले के साथ जब्त किया है। हालांकि वैन में सवार कोयला तस्कर घने कोहरे का फायदा उठा कर भाग निकले। पुलिस जब्त वैन के नम्बर के आधार पर उसके मालिक का पता लगा कर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि उनके गुप्तचरों से सूचना मिली थी, की बुड़मू होते हुए अवैध कोयला लदे कुछ वाहन ठाकुरगांव के र्इंट भट्ठों में कोयला गिराने जाने वाले हैं। उसी सूचना के बाद पुलिस रात में वैसे वाहनों का इंतजार कर रही थी, उसी दौरान रात करीब 11.30 बजे बुड़मू होते हुए ब्लू रंग के मारुति वैन नम्बर जेएच 11ए-2333 पर पुलिस की नजर पड़ी, जिसे रुकने का ईशारा किया गया,उसी बीच उसमें सवार दो लोग पुलिस को देखते ही वैन से उतर कर भाग निकले। बाद में पुलिस वैन की जांच की,जिसके पीछे कोयला पाया गया।
थाना प्रभारी ने कहा कि वैन में लगे नम्बर भी संदिग्ध हैं। अस्ली है नकली इसकी भी जांच की जा रही है।
मालूम हो कि वृहस्तपतिवार की देर रात भी वन विभाग के पदाधिकारियों ने बुड़मू के जंगली क्षेत्र के रास्ते में छापा मारी कर कोयला लदे दो हाईवा को जब्त किया था। जबकी ठाकूरगांव थाना की पुलिस ने भी उसी रात कार्रवाई करते हुए कोयला लदे टर्बो ट्रक को पकड़ा था। उक्त ट्रक में लदे कोयले को माफियाओं ने पुलिस को चकमा देने के लिए र्इंट के टुकड़ों से ढंक दिया था। लेकिन पुलिस टर्बोे को नम्बर के आधार पर रोक कर उसकी जांच की,जहां से अवैध कोयला बरामद किया गया। उस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया था।
पुलिस की लगातार छापेमारी के बावजूद कोयला माफियाओं की हिम्मत में कमी नहीं आयी है। और उनके द्वारा कोयले की तस्करी बदस्तूर जारी है।
मालूम हो कि इन दिनों र्इंट भट्ठों का सीजन है,और खलारी बुड़मू ,ठाकुरगांव मांडर व रातू क्षेत्र में सैकड़ों र्इंट भट्ठे हैं। जिसमें से अधिकतर भट्ठे सरकारी बाबुओं की रहमो करम से अवैध कोयले की बुनियाद पर दौड़ रहे हैं। इन भट्ठों में केरेडारी पिपरवार व खलारी से दर्जनों हाईवा,ट्रक,मारुति वैन ,मोटरसाईकिल व साईकिलों से कोयले की तस्करी कर क्षेत्र के सभी भट्ठों में कोयला पहुंचाया जा रहा है। जिससे सरकार को लाखो,करोड़ो का आर्थिक नुकसान हो रहा है।
ज्ञात को कि पिछले सीजन में कोयला तस्करी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिले के पुलिस कप्तान सुरेन्द्र कुमार झा ने अपनी निगरानी में मांडर व रांची की पुलिस टीम के द्वारा कार्रवाई कराया था जिसमें बुड़मू ठाकुरगांव से पिठोरिया रास्ते से कोयला लदे कई वाहन पकड़े गये थे। उसके बावजूद माफियाओं को पुलिस का भय नहीं। -
खिलाड़ी से खेल गया डॉक्टर
बरियातू के आरपीएस हॉस्पिटल में लेजर कह कर दिया नॉर्मल आॅपरेशन
रांची। राजधानी के प्राइवेट अस्पतालों में समय-समय पर करामात होते रहते हैं। ताजा मामला बरियातू स्थित आरपीएस हॉस्पिटल का है, जिसमें डॉक्टर ने कबड्डी के एक नेशनल खिलाड़ी के साथ खिलवाड़ किया है। खिलाड़ी का नाम है अभिषेक कुमार अमृत और खेलने वाले डॉक्टर का नाम है डॉ मोहन कांत ठाकुर। हाइड्रोसील पर उभर आए सिस्ट के लेजर आॅपरेशन के लिए अभिषेक आॅनलाइन हेल्थ प्रोवाइडर कंपनी पृस्टइन केयर के तहत आरपीएस हॉस्पिटल में एडमिट हुआ था। एडमिट होने के बाद डॉ पाठक ने ओटी में लेजर सर्जरी करने की जगह डायरेक्ट आॅपरेशन कर मरीज को लगभग दो दर्जन टाकें लगा दिए। साथ ही लेजर सर्जरी के लिए मांगे गए “28000 का बिल नॉर्मल सर्जरी में भी मढ दिया। डॉक्टर की इस लापरवाही का खामियाजा अब मरीज को भुगतना पड़ रहा है। इस बड़े आॅपरेशन के बाद मरीज वापस कबड्डी खेल पाएगा, इसमें विशेषज्ञों ने संदेह जताया है।
आॅनलाइन के चक्कर में फंसा
अब कैरियर पर भी खतरा
रांची के नामकुम निवासी अभिषेक कबड्डी फेडरेशन आॅफ इंडिया के तहत नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुके हैं। वर्ष 2019 में खेलो इंडिया के तहत ईस्ट जोन से भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। हर दिन प्रैक्टिस करने वाले अभिषेक ने अपने हाइड्रोसील के सिस्ट के आॅपरेशन के लिए काफी खोजबीन के बाद प्रिसटीन केयर के तहत लेजर सर्जरी को बेहतर विकल्प समझ प्रिसटीन केयर के सुझाव पर हॉस्पिटल में एडमिट हुए। प्रिसटीन केयर की एक्सक्यूटिव प्रिया ने आश्वस्त किया था कि उनका लेजर सर्जरी ही होगा और इसके लिए “28000 चार्ज किया जाएगा। कल देर शाम जब वे ओटी से बाहर निकले, तब पता चला कि लेजर की जगह उनका नॉर्मल आॅपरेशन कर दिया गया है। डॉ ठाकुर से पूछने पर उन्होंने जवाब दिया कि लेजर आॅपरेशन नहीं हो सकता था, हालांकि प्रिसटीन केयर से संपर्क करने पर अभी भी उनका दावा है कि अभिषेक का लेजर आॅपरेशन ही हुआ है। डॉक्टर और प्रिसटीन केयर की इस ठगी का शिकार अभिषेक अब अपने कैरियर को लेकर चिंतित हैं। -
10 लाख के इनामी जोनल कमांडर महाराज प्रमाणिक ने किया सरेंडर
रांची। भाकपा माओवादियों के दक्षिणी छोटानागपुर जोनल कमेटी के कमांडर महाराज प्रमाणिक ने आज पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। वह काफी दिनों से पुलिस के संपर्क में था। आईजी अभियान और आईजी रांची के सामने प्रमाणिक ने एके-47 के साथ सरेंडर किया है। भाकपा माओवादी संगठन में पतिराम मांझी को सेंट्रल कमेटी बनाकर सारंडा इलाके का प्रभार दिए जाने के बाद से ही माओवादी संगठन में आदिवासी नेताओं के बीच नाराजगी उत्पन्न हो गई थी। जिसके बाद प्रमाणिक ने संगठन का साथ छोड़ दिया था। पुलिस मुख्यालय की तरफ से उसे सुरक्षा भी उपलब्ध कराई गई थी। महाराज प्रमाणिक की तलाश सरायकेला के कुकुरूहाट, लांजी समेत कई वारदातों में थी। 14 जून 2019 को महाराज प्रमाणिक के नेतृत्व में माओवादियों ने सरायकेला के कुकुरूहाट में पुलिस बलों पर हमला कर पांच पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतार दिया था। इस वाकया के अलावे मार्च 2021 में लांजी में आईईडी धमाके में भी तीन पुलिसकर्मियों को मारने का आरोप महाराज प्रमाणिक के दस्ते पर लगा था। महाराज प्रमाणिक की तलाश राज्य पुलिस के साथ साथ एनआईए को भी थी। राज्य पुलिस ने महाराज पर 10 लाख का इनाम रखा था।
-
चुटिया से लापता युवक का शव कमरू तालाब से बरामद
रांची। चुटिया थाना पुलिस ने आज एनडीआरएफ की टीम की मदद से लापता छोटू लोहरा का शव कमरू तालाब से बरामद कर लिया। जानकारी के मुताबिक छोटू लोहरा कतारी बगान का रहने वाला था, वह कल से लापता था परिजनों ने उसके तालाब में डूबने की सूचना चुटिया थाना पुलिस को दी थी। उसके बाद एनडीआरएफ की टीम आज सुबह में वहां पहुंच कर शव को पानी से निकाला।
-
महिला देर रात तक कुछ लोगों के साथ बैठकर पी रही थी शराब, सुबह मिली लाश
सिमडेगा के सायपुर बस्ती में खून से लथपथ महिला का शव मिलने से सनसनी
सिमडेगा। सदर थाना क्षेत्र के सायपुर बस्ती में आज सुबह एक महिला की खून से लथपथ शव मिली। शव की सूचना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतिका की पहचान सालो देवी के रूप में हुई है। पुलिस को घटना की सूचना मिलते हीं सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दयानंद कुमार सदलबल घटनास्थल पंहुच तहकीकात शुरू की। स्थानीय लोगों के मुताबिक सालो देवी बस्ती के हीं कुछ लोगों के साथ बैठ कर देर रात तक शराब पी थी। सुबह इसका खून से लथपथ शव मिला। पुलिस इस मामले में महिला के साथ बैठ कर शराब पीने वालों से पूछताछ कर रही है। सदर थाना प्रभारी ने आशंका व्यक्त की है कि इन्ही में से किसी ने महिला की हत्या की होगी। महिला के कनपटी पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के साथ बैठकर रात को शराब पीने वाले युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार महिला की भारी धारदार हथियार से मार कर हत्या की गई है।
-
रांची का नटवर लाल फिर लगा गया करोड़ों का चूना
आंख बंद डब्बा गायब
रातोंरात पैसा बढ़ाने के लालच में फंसे बिरसा चौक के सैकड़ों लोग
रांची। राजधानी में धोखाधड़ी का एक नया मामला सामने आया है। बिरसा चौक स्थित बंधु नगर में लगभग चार महीने पूर्व आया एक नटवर लाल वहां के सैकड़ों लोगों को करोड़ों का चूना लगाकर आज फरार हो गया। उसके भागने की खबर मिलने के बाद सुबह से ही भुक्तभोगी रोते-बिलखते अपने पैसों के लिए भटक रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह मामला पुलिस के संज्ञान में नहीं आया है।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार खुद को रोहित बाजपेयी बताने वाला यह शख्स रांची एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग का अधिकारी बताते हुए बंधु नगर में एक कमरा किराये पर लेकर पत्नी के साथ रहने आया था। चंद दिनों में ही आसपास के लोगों से दोस्ती गांठ वह उनके पैसे को रातोंरात बढ़ाने का ख्वाब दिखाने लगा।
अपना पैसा बढ़ाने के लालच में वहां के कई लोग इसके जाल में फंसते चले गये। पहले यह लोगों का पैसा बढ़ाकर उनका विश्वास जीता और फिर उनकी लालच बढ़ती चली गयी। लगभग चार महीने में सैकड़ों लोगों ने लगभग पांच करोड़ से ज्यादा की राशि रोहित को सौंप दी। कल रात के बाद से वह मोबाइल बंद कर पत्नी के साथ फरार हो गया है। तब से अपने गाढ़ी कमाई का पैसा लगाने वाले लोग उसकी तलाश में भटक रहे हैं।
गनमैन, बाउंसर और हाईफाई लाइफस्टाइल से फांसा ग्राहक
रांची। रोहित नामक यह शख्स चंद महीने में ही अपने हाईफाई लाइफ स्टाइल दिखाकर आसपास के लोगों को प्रभावित करने लगा। खुद को एयरपोर्ट में कस्टम अधिकारी बताकर यह लोगों को पैसा इन्वेस्ट कर मोटा लाभ कमाने का झांसा देने लगा। शुरुआत में लोगों से 2500 या 5000 रुपये जमा करवाकर उन्हें बदले में 5000 और 10000 रुपये लौटाने लगा। कुछ दिनों तक ऐसा करने से लोगों को उसके सिस्टम में भरोसा जमने लगा। जो लोग शक करते थे, उन्हें हाईफाई लाइफस्टाइल दिखाकर फांसता था। 31 दिसंबर को बंधु नगर स्थित अपने किराये के मकान के छत पर बड़ी पार्टी कर इसने लोगों को इंप्रेस किया। उस पार्टी में उसने डीजे, बाउंसर, गनमैन आदि की भी व्यवस्था कर रखी थी। लगभग 150 लोग उसमें शामिल हुए। इस तामझाम के बाद उसके झांसे में और भी लोग फंसने लगे। स्थानीय लोग बताते हैं कि लगभग पांच करोड़ से ज्यादा रकम लेकर वह चंपत हो गया है। भुक्तभोगी अब पुलिस में शिकायत करवाने की तैयारी में हैं। -
ओरमांझी में चोर मस्त पुलिस पस्त
रांची। ओरमांझी में चोरों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं आये दिन क्षेत्र के किसी ना किसी गांव के घरों व दुकानों को चोर आपना निशान बना रहे हैं।
बीती रात भी चोरों ने आनन्दी गांव के जल सेना में कार्यरत दो भाई राजन साहु और साजन साहु के घर को अपना शिकार बनाते हुए वहां से लग भग 15 से 20 लाख रुपयों के जेवर व नगदी की चोरी कर फरार हो गये। इस संबंध में राजन साहु और साजन साहु के चाचा ने बताया कि उनके दोनों भतीजे नेवी में ड्यूटी पर हैं। घर में दोनों बहु व बच्चे रहते हैं। तीन दिन पहले घर के सभी लोग अपने रिश्तेदार के घर लोहददगा एक कार्यक्रम में शामिल होने गये थे। कल देर रात चोरों ने उनके घर के गेट का ताला तोड़ दिया और कमरों में रखे गोदरेज में रखे सोने का दो सेट गले का नेक्लस, सोने का दो पीस मंगटीका, सोने का दो पीस नथिया, सात जोड़ा पायल, और सात सोने की अंगुठी समेत कई अन्य जेवरों के अलावा बक्सा व गोदरेज के लॉकर में रखे नगदी की चारी कर ली। घटना की जानकारी गांव के लोगों को देर रात करीब डेढ़ से दो बजे हुई उसके बाद कई लोग जग गये, लेकिन बाहर से उनके दरवाजे बंद कर दिये जाने के कारण कोई बाहर नहीं निकल पाया। बाद में मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। 2.30 बजे रात में पुलिस मौके पर पहुुंची, तब तक घटना को अंजाम दे कर सभी आरोपी भाग चुके थे। पुलिस के आने के बाद सभी के लॉक खोले गये तब लोग बाहर आये और पुलिस को सारी बातें बतायी। पुलिस आस पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की तलाश कर अपराधियों का पता लगा रही है।
कार्रवाई नहीं होने से हौसला बुलंद है चोरों का—
घटना की सूचना पर पहुुंचे आनन्दी गांव के कई लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इससे पहले भी क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं घट चुकी हैं लेकिन एक भी मामले में पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर पायी, जिससे उनका हौसला बुलंद है। ग्रामीणों ने कहा की रात में पुलिस को सभी गांवों में गस्त बढ़ानी चाहिये।
इधर पुलिस इस मामले में भुक्त भोगियों के बयान के आधार पर घटना स्थल के आस पास के लोगों पर शंका जाताते हुए सुराग ढूंढने में लगी हुई है। -
राजधानी में कोहरे का कहर,रांची टाटा रोड में दो कारों में हुई टक्कर
दोनों में सवार लोग बड़े हादसे से बचे
दोनों वाहन पुलिस के कब्जे में
रांची। राजधानी और आस पास के कई क्षेत्रों में बीती देर रात से देर दिन तक घना कोहरा छाया रहा। जिससे कई एनएच में वाहन दुर्घटना के शिकार हो गये।
कोहरे के कारण बुंडू पंचवटी होटल के पास आज अहले सुबह रांची से टाटा की ओर जा रहे कार के पीछे दूसरी कार जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनोें कारें क्षतिग्रस्त हो गयी। बाद में घटना की सूचना पा कर बुंडू थाना की गस्ती दल की टीम मौके पर पहुंची और कार में बैठे लोगों को सरक्षित निकाल कर दूसरी गाड़ी से रवाना कर दिया।
थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह ने बातया कि देर रात से ही क्षेत्र घने कोहरे के चपेट में था,जिससे पास की चिजें भी नजर नहीं आ रही थी। उसी कारण आज अहले सुबह रांची से टाटा की ओर जा रही डस्टर कार पंचवटी होटल के सामने खड़ी सफारी कार को पीछे से जोर दार टक्कर मार दी जिससे दोनों के लोगों को मामूली चोटें आयी है। दुघटनाग्रस्त दोनों वहनों को पुलिस अपने कब्जे में ले कर दोनों कारों में सवार लोगों को घर भेज दिया। -
गांजा के साथ धराया आरोपी गया जेल
रांची। ओरमांझी थाना पुलिस दो सौ किलो गांजा के साथ धराये आरोपी इंद्रजीत राय उर्फ अनरजीत राय को आज जेल भेज दिया।
मालूम हो कि ओरमांझी थाना की पुलिस रविवार की रात वरीय अधिकारियों को मिली सूचना के बाद कार्रवाई करते हुए बिहार ले जाये जा रहे दो सौ किलो गांजा के साथ एक बोलेरो व एक आरोपी को गिरफ्तार कियाा था। हालांकी पूर्व में मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस द्वारा बोलेरो से गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किये जाने की सूचना मिली थी लेकिन बाद में पुलिस ने एक की ही पुष्टि की। -
एयरपोर्ट से नवजात बच्चे को ट्रैफिकिंग कर मुंबई ले जा रही महिला गिरफ्तार
शक के आधार पर इंडिगो स्टॉफ ने एयरपोर्ट थाने को कल सौंपी थी महिला, 24 घंटे बाद आज एंटी ट्रैफिकिंग सेल भेजेगी जेल
रांची। लगभग 15 दिनों के एक नवजात बच्चे को ट्रैफिकिंग कर रांची से मुंबई ले जा रही एक महिला को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला का नाम निखत परवीन है। निखत 13 जनवरी को दोपहर एक बजे इंडिगो की फ्लाइट से मुंबई जा रही थी। इस दौरान उसके गोद में एक नवजात बच्चा था। टिकट में बच्चे की जिक्र नहीं होने के कारण सीआईएसएफ जवानों ने गेट पर ही रोक दिया। इसके बाद निखत इंडिगो के काउंटर पर जाकर बच्चे का नाम जुड़वाने का प्रयास करने लगी, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ और इंडिगो के स्टाफ ने एयरपोर्ट पुलिस को मामले की जानकारी दी। एयरपोर्ट पुलिस ने कल दो बजे निखत को पकड़कर एंटी ट्रैफिकिंग सेल के हवाले कर दिया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक उसे जेल नहीं भेजा गया है।
एयरपोर्ट इंचार्ज ने की पुष्टि
एयरपोर्ट पुलिस इंचार्ज आनंद प्रकाश ने गांडीव से बात करते हुए स्वीकार किया कि कल दोपहर इंडिगो स्टॉफ की सूचना पर उन्होंने निखत परवीन को बच्चे के साथ पकड़ा था। बाद में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग का मामला होने के कारण ट्रैफिकिंग सेल की दुर्गा गुप्ता को मामला सौंप दिया गया। दुर्गा गुप्ता ने गांडीव से बातचीत में मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के मामले में महिला निखत परवीन को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
11 को आयी थी खाली हाथ, 13 को गोद में बच्चा लेकर जा रही थी वापस
य ह मामला एयरपोर्ट स्थित इंडिगो एयरलाइंस के स्टॉफ की सूझबूझ से पकड़ा गया। सीआईएसएफ जवानों द्वारा जब निखत परवीन को प्रवेशद्वार पर ही रोक दिया गया, तब वह बच्चे का नाम टिकट में जुड़वाने के लिए इंडिगो टिकट काउंटर पहुंची। वहां एक्जक्युटिव अंजनी नंदन पांडेय ड्यूटी पर तैनात थे। अंजनी ने जब बच्चे का नाम पूछा, तो निखत नाम बताने में सकपका गयी। इसके बाद जब अंजनी ने बच्चे का उम्र पूछते हुए बर्थ सर्टिफिकेट मांगा, तो वह कभी 15 दिन तो कभी तीन दिन उम्र बता रही थी। शक होने पर जब अंजनी और इंडिगो मैनेजर रिजवान कादिर ने जांच की तो पता चला कि 11 जनवरी को वह महिला बिना बच्चे के मुंबई से रांची आयी थी। 13 जनवरी को फ्लाइट 6ई341 से दोपहर दो बजे मुंबई जाने के लिए उसने 12 जनवरी को आॅनलाइन टिकट बनवाया था, लेकिन उसमें बच्चे की इंट्री नहीं करवायी थी। शक के आधार पर इंडिगो स्टॉफ ने पुलिस को सूचित कर दिया।