श्रेणी: Entertainment

  • मैं अल्लू अर्जुन और सुकुमार के पैरों में गिरना चाहता हूं: राम गोपाल वर्मा

    मैं अल्लू अर्जुन और सुकुमार के पैरों में गिरना चाहता हूं: राम गोपाल वर्मा

    Ram Gopal Verma ने क्यों कहा कि वो Allu Arjun और Sukumar के पैरों में गिरना चाहते हैं, Shahrukh Khan के साथ ‘इंस्पेक्टर ग़ालिब’ बनाएंगे Madhur Bhandarkar. Cinema से जुड़ी सभी खबरों क लिए नीचे स्क्रॉल करें:

    ‘रात अकेली है’ के सीक्वल में नवाज़ के साथ चित्रांगदा

    नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘रात अकेली है’ के सीक्वल में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ चित्रांगदा सिंह स्क्रीन शेयर करती हुई नज़र आएंगी. ये एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म है. नवाज़ इस फिल्म में इंस्पेक्टर जटिल यादव के रोल में दिखाई देंगे. अभी फिल्म की कहानी के बारे में कोई अपडेट सामने नहीं आया है.

    “मैं अल्लू अर्जुन और सुकुमार के पैरों पर गिरना चाहता हूं”

    अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदन्ना की फिल्म ‘पुष्पा 2’ बॉक्स ऑफिस पर 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. हाल ही में रामगोपाल वर्मा ने अपने X अकाउंट पर कई ट्वीट किए. जिसमें उन्होंने ‘गेम चेंजर’ की कमाई पर तंज कसा. उन्होंने ‘पुष्पा 2’ का ज़िक्र करते हुए ट्वीट किया, ” मुझे पुष्पा 2 बहुत पसंद आई थी. लेकिन गेम चेंजर देखने के बाद मैं अल्लू अर्जुन और सुकुमार के पैरों में गिरना चाहता हूं.”

    शाहरुख़ के साथ ‘इंस्पेक्टर ग़ालिब’ बनाएंगे मधुर भंडारकर?

    हाल ही में मधुर भंडारकर ने शाहरुख़ खान के साथ अपनी डिब्बाबंद हुई फिल्म ‘इंस्पेक्टर गालिब’ पर बात की. पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या वो इस फिल्म पर दोबारा काम करेंगे, तो उन्होंने कहा, ” वो रखी है पिक्चर. वो एक बहुत बढ़िया स्क्रिप्ट थी. मैं हमेशा उस फिल्म को बनाना चाहता था. फिर पैंडेमिक आ गया और हम एक दूसरे से संपर्क में नहीं रहे. और फिर मैंने वो स्क्रिप्ट ऐसे ही रख दी. पर मैं उस फिल्म को ज़रूर बनाऊंगा.”

    यामी गौतम की ‘चोर निकल के भागा’ का सीक्वल बनेगा

    यामी गौतम और सनी कौशल की फिल्म ‘चोर निकल के भागा’ के सीक्वल पर काम चल रहा है. ये एक हाइस्ट थ्रिलर फिल्म है. फिल्म को अजय सिंह डायरेक्ट करेंगे. इस साल हे फर्स्ट हाल्फ में फिल्म का शूट शुरू किया जा सकता है. यामी अभी शाह बानो केस पर बनने वाली फिल्म में व्यस्त हैं. इसके बाद वो ‘चोर निकल के भागा 2’ का शूट शुरू करेंगी.

    गणेश आचार्य ने अनाउंस की नई फिल्म ‘सिर्फ तुम’

    कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर गणेश आचार्य ने अपनी अगली फिल्म अनाउंस कर दी है. फिल्म का नाम है ‘हम तुम’. ये एक लव स्टोरी है जिसे ‘बागी’ फेम दीपक शिवदासानी डायरेक्ट करने वाले हैं. इस साल अप्रैल में फिल्म के प्रोडक्शन का काम शुरू होगा. बोनी कपूर भी इस फिल्म से जुड़े हुए हैं.

    रामगोपाल वर्मा ने ‘गेम चेंजर’ की कमाई को फ्रॉड बताया

    राम चरण और कियारा आडवानी की फिल्म ‘गेम चेंजर’ की कमाई को फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने फ्रॉड बताया है. उन्होंने अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, “अगर एसएस राजामौली और सुकुमार असली कलेक्शन के आंकड़ों से तेलुगु सिनेमा को आसमान में ले गए तो ‘गेम चेंजर’ पर काम करने वाले लोगों ने ये साबित कर दिया कि फ्रॉड करने में साउथ बहुत ज़्यादा शानदार है. अगर ‘गेम चेंजर’ जैसी फिल्म पहले दिन 186 करोड़ कमाती है, तो ‘पुष्पा 2’ का कलेक्शन तो 1860 करोड़ रुपए होना चाहिए था.”

    यह भी पढ़े… Sonu Sood’s Fateh : क्या सच मे होश उड़ा देगा ये फिल्म ?

  • Sonu Sood’s Fateh : क्या सच मे होश उड़ा देगा ये फिल्म ?

    Sonu Sood’s Fateh : क्या सच मे होश उड़ा देगा ये फिल्म ?

    Sonu Sood Fateh: Fateh कौन है? वो कहां से आया है? उसके करीबी लोग रहे हैं? जैसा वो हमको दिखता है, वो ऐसा कैसे बना. Sonu Sood की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘फतेह’ में ये सवाल बने रहते हैं. सोनू ने फिल्म डायरेक्ट करने के अलावा लीड कैरेक्टर भी खुद प्ले किया. उनके अलावा Naseeruddin Shah, Vijay Raaz, Jacqueline Fernandez और Dibyendu Bhattacharya जैसे एक्टर्स भी फिल्म का हिस्सा हैं. बतौर डायरेक्टर, सोनू का डेब्यू कैसा हुआ है. अब उस पर बात करेंगे. (Sonu Sood Fateh)

    फतेह पंजाब में रहता है. अपना डेयरी फार्म चलाता है. शुरुआत के कुछ शॉट्स में दिखता है कि वो दूसरों की ज़रूरत, उनकी मजबूरी समझता है. चुपचाप उनकी मदद करता है. उसका यही रवैया उसे पंजाब के गांव से निकालकर दिल्ली ले आता है. यहां फतेह को साइबर फ्रॉड के रैकेट के बारे में पता चलता है. ये लोग लोन देकर लोगों को ब्लैकमेल करते हैं. उनकी ज़िंदगी बर्बाद कर देते हैं. उनका नेटवर्क पूरे देश में फैला है. इतने ताकतवर दुश्मन से वो कैसे लड़ता है, यही फिल्म की मेन कहानी है. (Sonu Sood Fateh)

    ट्रेलर से ये साफ हो चुका था कि ‘फतेह’ एक प्योर एक्शन फिल्म है. अच्छी बात ये है कि सोनू ने उस पहलू में कोई आलस नहीं दिखाया. उनके काम पर कई पॉपुलर फिल्मों का इंफ्लूएंस नजर आता है मगर सोनू ने इस बीच कई इनोवेटिव और अनोखे टूल्स का इस्तेमाल किया है. एक सीन में एक शख्स चिल्लाने के लिए मुंह खोलता है, मगर हम उसकी चीख नहीं सुनते. उसकी जगह गाड़ी का तेज़ हॉर्न सुनाई देता है, और हम अगले सीन पर पहुंच जाते हैं. ऐसे ही एक सीन में किसी किरदार को मारा जा रहा होता है, उसका खून निकलने ही वाला था कि सीन कट हो जाता है. अगले शॉट में दिखता है कि एक प्लेट में केचअप निकाली जा रही है. एक और सीन में केचअप के ज़रिए खून दिखाया गया है.

    यह भी पढ़े…  ‘आशिकी 3’ से निकाल दी गईं तृप्ति डिमरी! जाने क्या है मामला…

    इसी तरह फिल्म कुछ मौकों पर ‘शो डोंट टेल’ के सिद्धांत का पालन भी करती है. एक किरदार पूरी तरह टूट चुका है. सारी उम्मीद हारकर, नम आंखें लिए कमरे में जाता है और दरवाज़ा बंद कर लेता है. फिल्म आपको नहीं दिखाती कि उसने अपने साथ क्या किया. अगले शॉट में डेयरी फार्म में काम करने वाले उसके साथी जमा हो रहे होते हैं, और अपने कमरे की खिड़की से फतेह उन्हें देख रहा है. आप एक शीशे में इन सबकी परछाइयां देख रहे हैं. ऐसे शॉट्स दर्शाते हैं कि डायरेक्टर ने अपने काम को सीरियसली लिया. सिनेमा एक विज़ुअल मीडियम है वाले पॉइंट को समझा और विज़ुअल्स को दिखाने के लिए इंट्रेस्टिंग तरीके निकाले. ये कुछ ऐसा था जो बीते समय की बहुत सारी मेनस्ट्रीम हिन्दी फिल्मों से गायब दिखा. (Sonu Sood Fateh)

    यही नयापन फिल्म के एक्शन में भी लाने की कोशिश की. ‘एनिमल’ की कामयाबी के बाद हिन्दी सिनेमा में एक्शन को लेकर एक नया ट्रेंड दिख रहा है. सभी इस होड़ में हैं कि कौन ज़्यादा खून-खच्चर दिखा सकता है. उसी क्रम में ‘फतेह’ में आपको ‘एनिमल’, ‘ओल्डबॉय’ और ‘डेयरडेविल’ के एक्शन के निशान दिखते हैं. मगर मेकर्स ने अपनी तरफ से भी नयापन लाने की कोशिश की है. जैसे एक जगह फतेह अपने दुश्मनों पर लगातार गोलियां चला रहा है. कैमरा उसी के साथ घूम रहा है. वो एक शख्स की छाती में अपनी बंदूक धंसाता है और लगातार फायर करता है. कैमरा गन के पास से होते हुए उस शख्स की छाती में जा घुसता है. ये शॉट एक ट्रांज़िशन का काम करता है. Sonu Sood Fateh)

    बाकी फिल्म ने जितना नयापन अपनी एक्शन कोरियोग्राफी और एडिटिंग जैसे पहलुओं में दिखाया, काश उतना नयापन राइटिंग को भी बख्शा होता. फिल्म की राइटिंग एक ऐसा धागा है जो सभी पहलुओं को कसकर एक साथ रखता है. यहां वो धागा मज़बूत क्वालिटी का नहीं. ऐसा कहने की पहली वजह ये है कि फिल्म का कोई इमोशनल कोर नहीं है. किसी भी पॉइंट पर आपको किरदारों के प्रति कुछ महसूस नहीं होता. आप उनके साथ उनके सफर में जुड़ नहीं पाते. फतेह सिंह कैसा इंसान है, ऐसा कैसे बना, इन सवालों के जवाब कभी नहीं मिलते. फिल्म ने अपने नेगेटिव किरदारों को कैसे पेश किया, वो भी उसकी हल्की राइटिंग का ही नमूना है. नसीरुद्दीन शाह, विजय राज और दिबयेन्दु भट्टाचार्य कमाल के परफॉर्मर्स हैं. मगर इनके किरदार इतने उबाऊ, बासी और टिपिकल किस्म के हैं कि आपको रोककर नहीं रखते. ऐसा लगता है कि इन विलेन्स के पास कोई मज़बूत मोटिव ही नहीं है. हर विलेन तभी दमदार है जब वो अपनी कहानी का हीरो हो, फिल्म इस बात से कोई राब्ता नहीं रखती. (Sonu Sood Fateh)

    ‘फतेह’ आपको बहुत निराश करती है , लेकिन फिर भी ये पूरी तरह खारिज कर देने वाली फिल्म नहीं है. फिल्म जिस नोट पर खत्म होती है, उससे दूसरे पार्ट के दरवाज़े खुलते हैं. सोनू सूद उस फिल्म में क्या करते हैं, ये देखने लायक होगा. 

  • ‘आशिकी 3’ से निकाल दी गईं तृप्ति डिमरी! जाने क्या है मामला…

    ‘आशिकी 3’ से निकाल दी गईं तृप्ति डिमरी! जाने क्या है मामला…

    Tripti Dimri को उनकी Animal और Bhool Bhulaiyaa 3 से पॉपुलैरिटी मिली. मगर अब Aashiqui 3 से बाहर होने की वजह भी यही दोनों फिल्में बताई जा रही हैं.

    Tripti Dimri. आज कल काफी चर्चाओं में हैं. वजह है उनकी दो फिल्में. Animal और Bhool Bhulaiyaa 3. दोनों ही फिल्मों में तृप्ति के किरदार को खूब पसंद किया गया. इसी फिल्म की सफलता के बाद उनकी झोली में बहुत सारी फिल्में आकर गिरीं. इन्हीं में से एक थी Aashiqui 3. लेकिन अब खबर ये है कि Anurag Basu के डायरेक्शन में बनने जा रही इस से उन्हें निकाल दिया गया है. वजह उनकी पिछली दोनों फिल्में ‘एनिमल’ और ‘भूल भुलैया 3’ ही हैं. (Tripti Dimri Animal Bhool Bhulaiyaa 3 Aashiqui 3)

    पिछले साल आई Ranbir Kapoor की ‘एनिमल’ के बात तृप्ति डिमरी की खूब बात हुई. लोगों ने उन्हें गूगल पर सर्च कर-कर के देखा. इसी हाइप के चलते खबर आई की अनुराग अपनी अगली फिल्म ‘आशिकी 3’ में तृप्ति को कास्ट करेंगे. ये फिल्म Kartik Aaryan के साथ बनाई जानी थी. मगर अब पीपिंगमून की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स को लगता है कि तृप्ति की इस वक्त बनी हुई छवि उनके फिल्म के लिए ठीक नहीं होगी. इसलिए उन्होंने तृप्ति को रिप्लेस करने का मन बना लिया है.

    बीते दिनों कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि तृप्ति ने फिल्म साइन कर ली है. जल्द ही ये पिक्चर फ्लोर पर भी आने वाली थी. मगर मेकर्स ने उनकी ‘एनिमल’ और ‘भूल भुलैया 3’ वाली इमेज का हवाला देते हुए उनसे ये प्रोजेक्ट ले लिया है. ‘एनिमल’ में तृप्ति ने ग्रे शेड का किरदार निभाया था. जो झूठ बोलती है. ‘भूल भुलैया 3’ में भी उनका कुछ ऐसा ही रोल था. अब मेकर्स का मानना है कि ‘आशिकी 3’ के में सच्चे और पवित्र प्यार वाले कॉन्सेप्ट पर तृप्ति की ये इमेज फिट नहीं बैठेगी.

    पीपिंगमून ने सोर्स के हवाले से खबर छापी. जिसमें बताया गया,

    ” ‘आशिकी’ फ्रेंचाइज़ की पिछली दो फिल्मों की जो हीरोइनें रही हैं, जैसे अनु अग्रवाल और श्रद्धा कपूर, दोनों की ही बहुत प्योर वाइब थी. मगर तृप्ति ने हाल ही में जो रोल्स किए हैं उसकी वजह से आशिकी 3 से उनकी वाइब मैच नहीं करती.”

    कहा ये भी जा रहा है कि तृप्ति की फुल फ्लेज्ड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल भी नहीं दिखा रही हैं. इस वजह से भी टीम उन्हें कास्ट करने में हिचकिचा रही हैं. अब मेकर्स एक नए चेहरे की तलाश कर रहे हैं. अब देखना होगा मेकर्स किसी नए चेहरे को लॉन्च करते हैं या किसी जानी-मानी एक्ट्रेस की कास्टिंग करते हैं.

    वैसे तृप्ति डिमरी को भले ही ‘एनिमल’ से प्रसिद्धी मिली हो मगर उसके पहले उनकी जो फिल्में आईं, वो कमाल की थीं. तृप्ति डिमरी की बेहतरीन एक्टिंग देखनी हों तो उनकी आर्ट फिल्में ‘लैला मजनू’, ‘बुलबुल’ और ‘कला’ को देखा जाना चाहिए. लीक से हटकर उन्होंने ना सिर्फ बढ़िया काम किया है बल्कि बहुत सारे क्रिटिक्स की तारीफ भी बटोरी हैं. उनकी पिछली आई कमर्शियल फिल्म विकी विद्या का वो वाला वीडियो बॉक्स ऑफिस पर बुरी पिटी. 

    यह भी पढ़े… कौन है जिसने बनवाया 100 करोड़ का लग्जरी घर, बनेंगे शाहरुख खान के पड़ोसी…

  • कौन है जिसने बनवाया 100 करोड़ का लग्जरी घर, बनेंगे शाहरुख खान के पड़ोसी…

    कौन है जिसने बनवाया 100 करोड़ का लग्जरी घर, बनेंगे शाहरुख खान के पड़ोसी…

    ( Ranveer Deepika house near Mannat )दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही अपने नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं, जो शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ के पास स्थित है। उनका नया सी-फेसिंग बंगला 100 करोड़ रुपये की कीमत का है और इसका निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इस घर में 16-19 फ्लोर और एक विशाल छत…

    बाॅलीवुड तड़का : दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सितंबर में अपनी बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने दुआ रखा है। तब से ही यह कपल अपनी बेटी के साथ खुशहाल जीवन जी रहा है और कई बार उन्हें अपनी बेटी के साथ देखा गया है। हाल ही में उन्होंने मीडिया को अपनी बेटी का चेहरा भी दिखाया। फिलहाल, दीपिका मैटरनिटी लीव पर हैं, जबकि रणवीर सिंह ने काम पर लौटने की शुरुआत कर दी है। अब, इन दोनों के बारे में एक और खुशखबरी आई है – वह अपने नए घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं। ( Ranveer Deepika house near Mannat )

    दीपिका-रणवीर का नया घर

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही अपने नए घर में शिफ्ट होंगे। यह घर मुंबई के बांद्रा में शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ के पास है। कपल का नया घर एक सी-फेसिंग बंगला है, जिसकी कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस घर की साइज़ 11,266 स्क्वायर फीट है और इसकी छत का एरिया 1,330 स्क्वायर फीट है। इस बिल्डिंग में 16 से 19 फ्लोर हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि उनके घर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। ( Ranveer Deepika house near Mannat )

    दीपिका और रणवीर के हालिया फिल्म प्रोजेक्ट्स

    दीपिका पादुकोण की बात करें तो उन्होंने ‘सिंघम अगेन’ में शक्ति शेट्टी का किरदार निभाया था, जबकि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वह प्रेग्नेंट थीं। इसके अलावा, दीपिका ने ‘कल्कि 2898 AD’, ‘पठान’, ‘जवान’, और ‘फाइटर’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

    यह भी पढ़े… 24 घंटों में 20 बार कांपी धरती, 126 की मौत

    रणवीर सिंह की बात करें तो वह ‘सिंघम अगेन’ में सिंबा के किरदार में दिखाई दिए थे। इससे पहले वह ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में भी नजर आए थे। फिलहाल, रणवीर सिंह अपनी नई फिल्म ‘धुरंधर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। दीपिका और रणवीर का जीवन अब न केवल एक नए घर के साथ बल्कि एक नए परिवार के साथ और भी अधिक खास बन गया है। ( Ranveer Deepika house near Mannat )

  • ‘पुष्पा द रुल’ के सेट से वायरल हुआ अल्लू अर्जुन का वीडियो

    ‘पुष्पा द रुल’ के सेट से वायरल हुआ अल्लू अर्जुन का वीडियो

    नई दिल्ली |अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द रुल की रिलीज की राह देख रहे लोगों को एक्टर ने थोड़ी राहत दी है। अल्लू अर्जुन ने खुद फिल्म का शूटिंग सेट दिखाया। जहां वो पुष्पा के लुक में फुल ऑन एक्शन करते हुए नजर आए। पुष्पा 2 की शूटिंग रामोजी फिल्म सिटी में चल रही है, जहां एक्टर इंस्टाग्राम की टीम को अपने साथ लेकर गए।

    अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम के साथ अपने दिन का रूटीन शेयर किया। इसमें उन्होंने मॉर्निंग में योगा से लेकर पुष्पा 2 की शूटिंग करने तक, अपनी दिनभर की जर्नी दिखाई। अल्लू अर्जुन ने वीडियो में सबसे पहले इंस्टाग्राम का हैदराबाद में स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि वो शूटिंग सेट पर ले जाने से पहले अपने घर का एक टूर करवाएंगे।

    अल्लू अर्जुन वीडियो में घर में सजी अपनी कई सारी ट्रॉफी दिखाई। इसके बाद एक्टर अपने खूबसूरत गार्डन में योगा करते दिखे। सुबह की अच्छी शुरुआत के बाद उन्होंने शूटिंग सेट की ओर रुख किया। रास्ते में अल्लू ने घर पर फोन करके अपने बच्चों से बात की, क्योंकि ये उनके डेली रुटीन का पार्ट है। उन्होंने रामोजी फिल्म सेट के मेन गेट में एंट्री के साथ कहा कि ये दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी है।  

    फिल्म सिटी पर अल्लू अर्जुन के कई सारे फैंस भी चिलचिलाती धूम में उनका इंतजार करते हुए नजर आए। एक्टर अपनी एक्सपेंसिव कार से बाहर निकलते ही सबसे पहले फैंस से मुलाकात की और इसके बाद वैनिटी वैन में मेकअप के लिए चले गए। वीडियो में आगे मेकअप आर्टिस्ट अल्लू को पुष्पा लुक देते हुए नजर आए। इसके बाद एक्टर ने पुष्पा का हथियार चुना, जिससे वो फिल्म में लकड़िया काटता है।

  • ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ विनर Elvish Yadav ने गर्लफ्रेंड को लेकर तोड़ी चुप्पी

    ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ विनर Elvish Yadav ने गर्लफ्रेंड को लेकर तोड़ी चुप्पी

    नई दिल्ली। यूट्यूबर एल्विश यादव ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ की ट्रॉफी जीतने के बाद काफी सुर्खियों में हैं। दिन प्रतिदिन उनकी डिमांड बढ़ती जा रही है। एल्विश ने इंस्टा पर लाइव किया, जहां रिकॉर्ड ब्रेकिंग नंबर्स में लोग उनके साथ जुड़े। यूट्यूबर ने मीडिया में इंटरव्यू देना भी शुरू कर दिया है। हाल ही में उन्होंने एक चैनल को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने उस सवाल पर बात की, जिसका जवाब उनके फैंस लंबे समय से जानने के लिए इच्छुक थे। 

    एल्विश यादव की गर्लफ्रेंड को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चा है। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में उन्होंने बातों ही बातों में बताया था कि 19 साल की एक लड़की को वह डेट कर रहे हैं। हालांकि, वह कौन है, उसका नाम क्या है, क्या करती है…ऐसी कोई भी जानकारी एल्विश ने नेशनल शो पर नहीं दी थी। अब एक चैनल को दिए इंटरव्यू में एल्विश ने अपनी लव लाइफ के बार में खुलकर बात की है।

    शो बिग बॉस ओटीटी 2 में मनीषा रानी (Manisha Rani) ने एल्विश के साथ फ्लर्ट किया था। तब एल्विश ने उन्हें ऐसा न करने की हिदायत दी थी। ऐसी चर्चा थी कि इसके बाद से एल्विश और मनीषा के बीच सबकुछ ठीक नहीं रहा। हालांकि, अब एल्विश ने इसे क्लियर करते हुए बताया कि उनके और मनीषा के बीच सब नॉर्मल है। जब उनके पूछा गया कि क्या वह कमिटेड हैं, तो उन्होंने हां कहा।

    एल्विश ने कहा कि जब तक उनके मन में किसी के लिए दिल से फीलिंग नहीं आती, वह उसके साथ दिखावा नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, ”अगर दिल से फीलिंग आएगी, तो ही होगा (प्यार) नहीं तो नहीं होगा। दिल से मेरी फीलिंग कहीं और थी, जिसके साथ हूं उसके साथ।” 

    बिग बॉस के फैन पेज ने इस बात का खुलासा किया कि शो जीतने के बाद एल्विश को फिल्मों के ऑफर आए हैं। उन्हें वेब सीरीज और कुछ अन्य रियलिटी शो के लिए अप्रोच किया गया है। 

  • रांची सिविल कोर्ट मे बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल का सरेंडर

    रांची सिविल कोर्ट मे बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल का सरेंडर

    अमीषा पटेल बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार हैं, लेकिन उनका नाम अक्सर कॉन्ट्रवर्सीज में फंसता रहता है। जहां अभिनेत्री इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं आज उनको लेकर एक ऐसी खबर आ रही है, जिससे साफ है कि आने वाले दिनों में अभिनेत्री की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दरअसल, रांची की एक सिविल कोर्ट ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर क्रुनाल के खिलाफ धोखाधड़ी और चेक बाउंस मामले में वारंट जारी किया है।

    एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है। रांची पुलिस गिरफ्तारी वारंट लेकर मुंबई जाएगी। सिविल कोर्ट की ओर से चार अक्टूबर को गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। आरोप है कि म्यूजिक मेकिंग के नाम पर अमीषा पटेल ने अजय कुमार सिंह से ढाई करोड़ की राशि प्राप्त करके म्यूजिक मेकिंग की दिशा में कदम नहीं उठाया।

    अमीषा पटेल और उनके पार्टनर के खिलाफ शिकायत करने वाले अजय कुमार सिंह झारखंड के फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने अभिनेत्री और उनके पार्टनर के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी और चेक बाउंस का मामला दर्ज कराया था। समन के बावजूद अमीषा कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखने नहीं आई थीं, जिसकी वजह से कोर्ट नाराज हो गई। बात तब आगे बढ़ गई जब न तो अभिनेत्री और न ही उनके वकील कोर्ट में पेश हुए। मामले में अगली सुनवाई 15 अप्रैल को निर्धारित की गई है।

    अमीषा पटेल के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 420 और 120 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह ने कहा कि अभिनेत्री और उनके बिजनेस पार्टनर ने ‘देसी मैजिक’ नाम की एक फिल्म के निर्माण और प्रचार के लिए उनसे 2.5 करोड़ रुपये लिए थे। अजय कुमार के मुताबिक, अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर ने कहा था कि फिल्म पूरी होने के बाद वे पैसा ब्याज समेत लौटा देंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

    बता दें, ‘देसी मैजिक’ की शूटिंग साल 2013 में शुरू हुई थी। हालांकि, फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई है। जब फिल्म निर्माता ने अमीषा पटेल से अपने पैसे मांगे, तो उन्होंने उसे नहीं लौटाया। काफी दिनों के बाद, अभिनेत्री ने उन्हें अक्टूबर 2018 में 2.5 करोड़ रुपये और 50 लाख रुपये के दो चेक दिए, जो बाउंस हो गए थे।

  • ये हैं आशीष विद्यार्थी की नयी पत्नी रूपाली बरूआ

    ये हैं आशीष विद्यार्थी की नयी पत्नी रूपाली बरूआ

    इंटरनेट पर खूब किया जा रहा है सर्च

    दोनों को है पहले से एक-एक बच्चे

    कोलकाता। अभिनेता और फूड व्लॉगर आशीष विद्यार्थी 60 साल की उम्र में 25 मई को दूसरी बार दूल्हा बने। उन्होंने असम की रूपाली बरूआ के साथ कोलकाता में कोर्ट मैरिज की। बाद में एक छोटे समारोह में दोनों परिवारों के सदस्यों और करीबी दोस्तों ने ही शिरकत की‌। 25 मई को जैसे ही आशीष और रूपाली की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर आईं सोशल मीडिया यूज़र्स जानने की कोशिश करने लगे कौन हैं रूपाली बरूआ जो पर्सनेल्टी और चेहरे मोहरे में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं। आशीष इस मौके पर केरल के दूल्हे की पोशाक मुंडु पहने दिखे।

    आशीष की पहली शादी राजोश्री से हुई और दोनों का 23 का एक बेटा अर्थ भी है जो अमेरिका में रह कर पढ़ाई कर रहा है और पिता की तरह ही एक्टर बनना चाहता है। आशीष और राजोश्री काफ़ी समय से अलग रह रहे थे।

    50 साल की रूपाली मूल तौर पर गुवाहाटी से ताल्लुक रखती हैं और बिजनेसवूमन हैं। फैशन इंडस्ट्री में पहचान रखने वाली रुपाली कोलकाता में हैंडलूम फैशन स्टोर नामेग चलाती हैं। रूपाली की भी ये दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी इंग्लैंड में रहने वाले डॉक्टर मितम बरूआ से हुई थी, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं‌। रूपाली की पहली शादी से एक बेटी है।

    जहां आशीष सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, वहीं रूपाली का रूझान इस ओर कम लगता है। फूड के ज़ायकों पर आशीष का यूट्यूब चैनल भी है जिस पर एक मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

    आशीष ने एक अखबार को इंटरव्यू में बताया कि रूपाली और वो कुछ वक्त पहले मिले थे और दोनों ने साथ मिलकर आगे बढ़ने का फैसला किया। दोनों चाहते थे कि शादी में बस पारिवारिक लोग ही शामिल हों। वहीं रूपाली ने आशीष के लिए कहा कि वो अच्छी आत्मा वाले अच्छे इंसान है।

    आशीष की पहली पत्नी राजोश्री विद्यार्थी खुद भी एक्टिंग, थिएटर, सिंगिंग, रेडियो में काफी नाम कमा चुकी हैं। राजोश्री की मां शकुंतला बरूआ जानीमानी बांग्ला अभिनेत्री रही है। दिल्ली के हिन्दू कॉलेज और एनएसडी से पढे आशीष इन दिनों फूड व्लॉगर के तौर पर भी मशहूर हैं और उनकी आए दिन रील्स देखने को मिलती रहती हैं।

  • Priyanka Chopra ने मदर्स डे पर बेटी और मां के साथ शेयर  फोटो

    Priyanka Chopra ने मदर्स डे पर बेटी और मां के साथ शेयर फोटो

    प्रियंका चोपड़ा ने मां मधु चोपड़ा और बेटी मालती मैरी के लिए एक बेहद खूबसूरत मदर्स डे पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में एक्ट्रेस ने दोनों के साथ अपनी बेहद खूबसूरक फोटो साझा की है।प्रियंका चोपड़ा की सोशल मीडिया प्रेजेंस कमाल की है। एक्ट्रेस जिस भी इवेंट का हिस्सा बनती हैं, सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस सिटाडेल प्रीमियर और मेट गाला 2023 को लेकर खबरों में बनी हुई थीं। अब प्रियंका मदर्स डे पोस्ट को लेकर चर्चा बटोर रही हैं।प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर पर एक बेहद क्यूट और सबसे अलग तस्वीर शेयर की है। फोटो में एक्ट्रेस मालती के साथ खेलते हुए नजर आ रही हैं। वहीं, इन दोनों के साथ प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी फ्रेम में दिख रही हैं। मां, बेटी और नानी की ये तीन पीढ़ियां एक साथ एक फ्रेम मस्ती करते हुए शानदार लग रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इस खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए अपनी मां को मदर्स डे विश किया। वहीं, मालती पर प्यार जताते हुए उसे खुद को मां बनाने के लिए थैंक्यू कहा। प्रियंका चोपड़ा ने मदर्स डे पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे हमेशा एक मां का प्यार मिला है। मेरी मां सबसे मजबूत महिला हैं जिन्हें मैं जानती हूं और उनकी मां भी थीं।”एक्ट्रेस ने आगे कहा, “मैं उन महिलाओं के वंश से आती हूं जो योद्धा हैं और मुझे उनमें से कईयों ने पाला है। मेरी मां, मेरी मौसी, मेरी नानी। शुक्रिया मां, आप मेरे जीवन का सबसे बड़ा तोहफा हैं। मैं और ज्यादा आभारी नहीं हो सकती कि आप मेरी हो! उन सभी मांओं को.. जिन्हें जानने और उनके साथ काम करने का मुझे मौका मिला है और जिन्हें मैं नहीं जानती… आप सभी सुपर हीरो हैं।”मालती के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कहा, “एक नई मां के रूप में मेरे मन में सभी सेवा और पालन-पोषण करने वालों के लिए बहुत सम्मान है, (मेरी माँ का कहना है कि मांएं भी प्रोवाइडर होती हैं, मैं सहमत हूं), जो खुद को अगली पीढ़ी के लिए समर्पित करती हैं। मैं उनका आभार व्यक्त करती हूं।”एक्ट्रेस ने आगे कहा, “एक असाधारण बेटे को पालने के लिए और हमारे परिवार पर प्यार बरसाने के लिए आपका शुक्रिया। मैं बहुत भाग्यशाली हूं और… आई लव यू मालती मैरी। मुझे मां बनाने के लिए शुक्रिया। यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है कि तुमने मुझे चुना।”

  • कपिल शर्मा की बेटी ने रैंप पर जीता दिल

    कपिल शर्मा की बेटी ने रैंप पर जीता दिल

    कपिल शर्मा ने अपनी बेटी अनायरा शर्मा के साथ पहली बार रैप वॉक किया। उन्होंने रविवार को फैशन शो में बेटी के साथ महफिल लूट ली। पापा के साथ रैप पर उनका हाथ पकड़कर चल रही अनायरा बहुत कॉन्फिडेंट दिखीं। नन्ही अनायरा की इस अदा पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया। 

  • द केरल स्टोरी ने 9वें दिन हुई 100 करोड़ पार

    द केरल स्टोरी ने 9वें दिन हुई 100 करोड़ पार

    अदा शर्मा स्टारर ‘द केरला स्टोरी’ ने इतिहास रच दिया है। फिल्म ने 9 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस विवादित फिल्म की सफलता से सभी स्तब्ध हैं। अपने दूसरे शनिवार को फिल्म ने इस साल रिलीज हुई सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ की 9 दिनों की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। ‘द केरल स्टोरी’ के आगे तो अजय देवगन की भोला भी पानी भरती नजर आ रही है।

    द केरल स्टोरी ने पहले दिन 8.03 करोड़ से खाता खोला और फिल पीछे मुड़कर नहीं देखा। हालांकि इसकी सोमवार के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन फिर जो उछाल आया तो सुदीप्तो सेन की इस मूवी ने सिर्फ बढ़त ही दर्ज की। पहले हफ्ते में फिल्म ने 81 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी। तो वहीं इसने दूसरे शनिवार को 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। 

    9वें दिन यानी शनिवार को द केरल स्टोरी ने लगभग 19.50 करोड़ की कमाई के साथ कुल 112.87 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। याद दिला दें कि इस साल रिलीज हुई सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ जो कि इतने भारी भरकम प्रमोशन और सुपरस्टार के नाम के साथ आई थी, इस फिल्म ने भी 9 दिनों में सिर्फ 95 करोड़ का ही बिजनेस किया था। अब उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म आने वाले दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया।

    दरअसल, द केरल स्टोरी के लिए ऑक्सीजन का काम किया है इसके साथ चल रहे विवाद ने। सोशल मीडिया पर एक बहुत बड़ा वर्ग इसे देखने की अपील कर रहा है। रिलीज से पहले ही इसकी तुलना विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स से की जाने लगी थी और हुआ भी ऐसा ही। फिल्म ने 9 दिनों में जो ग्रोथ दिखाई है वो काफी आश्चर्य में डालने वाली है।

  • शादी से पहले मंडप से दुल्हा-दुल्हन भागे… बाराती भी खाना-पीना छोड़कर इधर-उधर छुपे

    शादी से पहले मंडप से दुल्हा-दुल्हन भागे… बाराती भी खाना-पीना छोड़कर इधर-उधर छुपे

    जशपुर। झारखंड से सटे छत्तीसगढ़ के जशपुर में शादी समारोह में हंगामा मच गया। बारातियों और घरातियों पर मधुमक्खियों ने ऐसा हमला बोला, कि शादी और खाना पीना छोड़कर लोग खुद को छुपाने में जुट गये। हालांकि फिर भी मधुमक्खियों के हमले से कोई नहीं बच सका। घटना में दुल्हा-दुल्हन समेत दर्जनो लोग घायल हो गये। घटना शुक्रवार को पत्थलगांव के किलकिला धाम मंदिर की है, जहां शादी समारोह का आयोजन था। शादी की रस्म चल रही थी। हवन चल रहा था, धुएं की वजह से छत पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते पर बैठक मधुमक्खियां बिदक गयी।

    मधुमक्खियों के हमले का वीडियो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। मधुमक्खियों के डंक से दूल्हा-दुल्हन पक्ष के कई लोग घायल हो गए। दूल्हा-दुल्हन को भी मधुमक्खियों ने काट लिया है। जैसे-तैसे सभी लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। मधुमक्खियों के शांत होने के बाद विवाह की बाकी रस्में पूरी की गईं। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में मधुमक्खियों के हमले की घटना कैद हो गई।

    परिजनो के मुताबिक हवन कुंड की अग्नि के चारों ओर दूल्हा-दुल्हन को फेरे लेने थे, उससे धुआं निकल रहा था। पेड़ पर मधुमक्खियों के छत्ते में भी धुआं लगने से वे भड़क गईं और उन्होंने वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया।

    आपको बता दें कि परिसर में लगे पेड़ों और मंदिर में दर्जनों मधुमक्खी के छत्ते मौजूद हैं, हवन-पूजा के दौरान निकलने वाला धुआं इनके छत्तों से पहुंचता है, जिससे भड़ककर वे लोगों पर हमला कर देती हैं। फिलहाल इस घटना में सभी बाराती-घराती सुरक्षित हैं। गंभीर रूप से कोई भी घायल नहीं हुआ है।

  • आदिपुरुष फिल्म को लकर सैफ अली खान, प्रभास और कृति सेनन को कोर्ट का नोटिस

    आदिपुरुष फिल्म को लकर सैफ अली खान, प्रभास और कृति सेनन को कोर्ट का नोटिस

    मुजफ्फरपुर | फिल्म आदि पुरुष को लेकर विवादों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा. इस फिल्म के विवाद में एक नया मोड़ आ गया है. दरअसल, इस फिल्म के कलाकार सैफ अली खान, प्रभास और कृति सेनन सहित फिल्म के निर्माताओं, निर्देशक और निर्माता कम्पनियों टी-सीरीज और रेट्रोफाइल्स के विरुद्ध जिला उपभोक्ता आयोग ने मंगलवार (28 मार्च) को नोटिस जारी कर दिया. मुजफ्फरपुर के जिला उपभोक्ता आयोग में जगदीश सिंह नामक शख्स ने परिवाद दायर किया था. 11 अक्टूबर 2022 को परिवाद दायर किया गया था.

    मुजफ्फरपुर जिला उपभोक्ता आयोग ने इस मामले में सुनवाई के बाद नोटिस जारी किया. आयोग ने फिल्म के निर्देशक ओम राउत, निर्माता कृष्ण कुमार, प्रसाद सुतर, राजेश नायर, अभिनेता सैफ अली खान, प्रभास, देवदत्त गजानन नागे और अभिनेत्री कृति सेनन, टी-सीरीज कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक और रेट्रोफाइल्स कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक को आयोग के समक्ष उपस्थित होने का आदेश दिया गया है.

    मानवाधिकार अधिवक्ता एसके झा ने कहा कि फिल्म आदि पुरुष का जो टीजर जारी किया गया था, उसमें वाल्मीकि रामायण के मूल का गलत चित्रण किया गया है. इसमें भगवान राम, हनुमान और माता सीता को गलत तरीके से चित्रित किया गया है. वाद में आरोप लगाया गया है कि इस फिल्म में वाल्मीकि रामायण को धूमिल करने के लिए भ्रामक विज्ञापन व गलत चित्रण का प्रसारण किया गया था, जो उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के विरुद्ध है. साथ-ही-साथ आनेवाली पीढ़ियों के मस्तिष्क में वाल्मीकि रामायण जैसे महाकाव्य का भ्रामक चित्र उत्पन्न करने संबंघी कार्य किया किया गया है, जो विधि-विरुद्ध है.

    बता दें कि आदि पुरुष फिल्म 16 जून 2023 को रिलीज होने वाली है, लेकिन उसके ट्रेलर के रिलीज होते ही जिला उपभोक्ता आयोग में जगदीश सिंह नामक शख्स की ओर से मामला दर्ज करवा दिया गया. इसी पर सुनवाई करते हुए मुजफ्फरपुर जिला उपभोक्ता अदालत ने दो मई 2023 को फिल्म के निर्माता, निर्देशक, कलाकार और टी-सीरीज कंपनी को उपस्थित होने के संबंध में आदेश जारी किया.

  • मौत को मात देकर पहली रैंप पर दिखीं सुष्मिता सेन

    मौत को मात देकर पहली रैंप पर दिखीं सुष्मिता सेन

    मुंबई। दिल का दौरा पड़ने के बाद मौत को मात देकर लौंटी अभिनेत्री सुष्मिता सेन लक्मे फैशन वीक एक्सएफडीसीआई में डिजाइनर अनुश्री रेड्डी के लिए शोस्टॉपर के रूप में पहली बार सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आयीं।

    47 वर्षीय सेन ने महीन कढ़ाई वाले पीले लहंगे में रैंप वॉक किया। उन्होंने अपने बाल खुले रखे थे और गले में भारी हार पहना हुआ था।
    पूर्व मिस यूनिवर्स इस महीन की शुरूआत से अपने स्वास्थ्य के बारे में प्रशंसकों को जानकारी दे रही हैं। उन्होंने कहा कि यह जिंदगी का एक यादगार पल था।

    उन्होंने रैंप पर अपनी वापसी के वीडियो के साथ इंस्टाग्राम पर लिखा कि यादगार वॉक मैं जिंदगी का जिंदादिली से लुत्फ उठाती हूं झूम।

    इस यादगार वॉके लिए अनुश्री रेड्डी और टीम को धन्यवाद। आपके डिजाइन आपके दिल की तरह खूबसुरत है। चीयर्स लक्मे फैशन वीक एफडीसीआई। यहां मौजूद दर्शकों और मीडिया सभी को प्यार और धन्यवाद। आप सभी को प्यार। रैंप पर सेन का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ वेलकम किया गया।

  • आरोप बेबुनियाद, मेरे पति को इसमें मत घसीटो…सतीश कौशिक की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी

    आरोप बेबुनियाद, मेरे पति को इसमें मत घसीटो…सतीश कौशिक की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी

    बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक के निधन के बाद से मामले में कई सारे मोड़ आए. अब सतीश कौशिक की वाइफ ने इसपर चुप्पी तोड़ी है और विकास मालू मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया है कि कैसे इस मामले में उनके पति को घसीटा जा रहा है और सानवी द्वारा लगए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं.

    बॉलीवुड के कॉमिडियन सतीश कौशिक के निधन के बाद उनकी मौत का मामला कई मोड़ ले चुका है. पहले इस मामले में ये बात सामने आई कि जिस फॉर्म हाउस में सतीश कौशिक रुके थे वहां से आपत्तिजनक दवाइयां मिली हैं. इसके बाद से फॉर्म हाउस के मालिक और सतीश कौशिक के दोस्त विकास मालू की पत्नी सानवी मालू ने उनपर ही सतीश को मारने का आरोप लगा दिया. इसपर विकास की सफाई भी सामने आई.

    अब सतीश कौशिक की पत्नी शशि कौशिक ने इसपर रिएक्ट किया है और सानवी मालू से खास अपील की है. सतीश कौशिक की वाइफ शशि कौशिक ने अब इस मामले में खुलकर बात की है और सानवी द्वारा उनके पति विकास पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है. उन्होंने न्यूज चैनल से बातचीत में बिजनेसमैन और सतीश कौशिक के दोस्त विकास का बचाव किया. उन्होंने कहा है कि सतीश और विकास काफी अच्छे दोस्त थे और कभी भी लड़ाई नहीं कर सकते हैं. उन्होंने ये भी कहा है कि विकास काफी अमीर हैं और वे पैसे के लिए किसी का कत्ल नहीं कर सकते. शशि के मुताबिक उनके हसबेंड सतीश होली पार्टी के लिए दिल्ली में थे और पैसों की लेन-देन का कोई मामला नहीं है.

  • ऋतिक के स्टंटमैन में सुशांत सिंह राजपूत की झलक

    ऋतिक के स्टंटमैन में सुशांत सिंह राजपूत की झलक

    दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस आज भी उन्हें याद करते हैं. उनके फैंस उनकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं. एक बार फिर दिवंगत एक्टर के फैंस उन्हें याद कर रहे हैं. ऋतिक रौशन की फिल्म के सेट से एक थ्रोबैक फोटो वायरल हो रही है जिसमें वो मंसूर अली खान नाम के स्टंटमैन के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. इस फोटो को देखने के बाद सुशांत के फैंस शॉक्ड हो गए हैं. दरअसल मंसूर हू-ब-हू सुशांत की तरह लग रहे हैं जिसे देखने के बाद दिवंगत एक्टर के फैंस अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं.

    फोटो पर लगातार दिवंगत एक्टर के फैंस कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा ये तो बिल्कुल सुशांत सिंह राजपूत की तरह लग रहे हैं. एक ने लिखा, ‘ऐसा लग रहा है मानों ऋतिक रौशन सुशांत के साथ पोज दे रहे हैं.’ वहीं इसी तरह से कमेंट इस फोटो पर सुशांत के फैंस कर रहे हैं. बता दें सुशांत सिंह राजपूत का निधन साल 2020 में हो गया था, आज भी एक्टर के फैंस उन्हें भुला नहीं पाए हैं.

  • एक शख्स ऐसा है जो 9 पत्नियों के साथ रहता है

    एक शख्स ऐसा है जो 9 पत्नियों के साथ रहता है

    9 पत्नियों संग रहता है ये युवक, सबके बच्चों का बाप बनने की है ख्वाहिश  अक्सर लोग सिंगल मैरिज के बारे में सोचते हैं

    इतना ही नहीं यह शख्स अब 2 और शादियां भी करना चाहता है। इन सभी पत्नियों से, यह आदमी बच्चे पैदा करने की उम्मीद करता है। आर्थर ओ उर्सो ने 2020 में अपनी सभी गर्लफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधने की घोषणा के बाद सुर्खियां बटोरीं। हाल ही में, उन्होंने एक मीडिया आउटलेट को बताया कि उनकी एक साथी अगाथा तलाक चाहती है

    आर्थर मॉडलिंग से 55 लाख रुपये कमाते हैं। उन्होंने कहा, ‘अगाथा मुझ पर अपना पूरा अधिकार चाहती है। मुझे नहीं लगता कि यह संभव है। हमें साझा करना है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं तलाक से बहुत दुखी था और सबसे ज्यादा इसका कारण जानकर हैरान था।’ आर्थर ने कहा, ‘अगाथा ने कहा कि वह एक आदमी के साथ संबंध खो रही थी।’ आर्थर ने कहा कि जबकि मेरी अन्य पत्नियों का मानना ​​है कि अगाथा का यह व्यवहार गलत है। उन्होंने कहा कि अगाथा ने रिश्ते को रोमांच से बनाया है न कि वास्तविक प्यार से।

    लेकिन मैं अभी उसकी जगह नहीं लेने जा रहा हूं।’ अगाथा से अलग होने के बाद आर्थर अब तलाक का सामना कर रहे हैं। इस तलाक के बाद भी आर्थर दो और शादियां करना चाहता है और प्रत्येक पत्नी से बच्चे पैदा करना चाहता है। वह कुल 10 पत्नियों के साथ रहना चाहता है।

    उन्होंने कहा कि अगाथा ने रिश्ते को रोमांच से बनाया है न कि वास्तविक प्यार से। मॉडल आर्थर ने कहा, ‘मुझे पता है कि मैंने अपनी पत्नी को खो दिया है लेकिन मैं अभी उसकी जगह नहीं लेने वाली हूं।’ अगाथा से अलग होने के बाद आर्थर अब तलाक का सामना कर रहे हैं। इस तलाक के बाद भी आर्थर दो और शादियां करना चाहता है और प्रत्येक पत्नी से बच्चे पैदा करना चाहता है। वह कुल 10 पत्नियों के साथ रहना चाहता है।

    यह शख्स तब सुर्खियों में आया जब उसने पिछले साल एक साथ नौ महिलाओं से शादी की थी। उन्होंने इसे ‘फ्री लव सेलिब्रेशन’ नाम दिया। आर्थर की पहली पत्नी का नाम लुआना काज़ाकी है। आर्थर ने सभी नौ लड़कियों से पिछले साल नवंबर में एक चर्च में शादी की थी। आर्थर के अनुसार, यह उनका एक विवाह का विरोध है।

    चाहता है कि आर्थर की पत्नी अगाथा अब बहुविवाह में विश्वास न करे। इस बारे में आर्थर ने कहा कि अगाथा हमेशा चाहेगी कि मैं तुम्हारे साथ रहूं, लेकिन ऐसा हो नहीं सकता। आर्थर ने आगे कहा, ‘मेरी दूसरी पत्नियों को लगता है कि उसका रवैया ठीक नहीं है। मुझे पता है कि मैंने अपनी एक पत्नी को खो दिया है।

  • सिद्धिविनायक दर्शन को पहुंचे कार्तिक आर्यन का कटा चालान

    सिद्धिविनायक दर्शन को पहुंचे कार्तिक आर्यन का कटा चालान

    एक्टर कार्तिक आर्यन ने शुक्रवार को सिद्धिविनायक मंदिर का दौरा किया। हाल ही में उनकी फिल्म ‘शहजादा’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। हालांकि, मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन करना कार्तिक के लिए थोड़ा महंगा जरूर पड़ गया।

    एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म ‘शहजादा’ को लेकर हर तरफ चर्चे में हैं। वो जोर-शोर से फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। कार्तिक और कृति की फिल्म ने रिलीज के बाद से धूम मचा रखा है। दोनों ही ‘शहजादा’ को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और इसके लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं।

    ‘शहजादा’ की रिलीज के बाद कार्तिक आर्यन ने 17 फरवरी को मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर का दौरा किया क्योंकि उनकी फिल्म ‘शहजादा’, जिसमें कृति सनोन भी हैं, सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह फिल्म अल्लू अर्जुन की तेलुगू हिट ‘अला वैकुंठपूर्मुलू’ की हिंदी रीमेक है। मूल फिल्म में पूजा हेगड़े ने भी काम किया था।

    कार्तिक पर पपाराजी की नजर जा पड़ी। उन्होंने फोटोज लेना शुरू कर दिया और तस्वीरों में वह मंदिर से बाहर निकलते हुए मुस्कुरा रहे थे और हाथ जोड़ रहे थे। हालांकि, सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर दर्शन करना थोड़ा भारी पड़ गया क्योंकि गलत पार्किंग के लिए कार्तिक का चालान कट गया।

  • BIGG BOSS 16 WINNER : MC STAN

    BIGG BOSS 16 WINNER : MC STAN

    शिव ठाकरे को पीछे छोड़ते हुए एमसी स्टैन बिग बॉस के 16वें सीजन के विजेता बन चुके हैं. उन्होंने बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. ट्रॉफी के साथ उन्हें एक हुंडई आई10 नियोस कार और 31 लाख 80 हजार रुपये भी मिले हैं.

    • Bigg Boss 16 Winner: एमसी स्टैन बने बिग बॉस 16 के विनरशिव ठाकरे को पीछे छोड़ते हुए एमसी स्टैन बिग बॉस के 16वें सीजन के विजेता बन चुके हैं. उन्होंने बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. ट्रॉफी के साथ उन्हें एक हुंडई आई10 नियोस कार और 31 लाख 80 हजार रुपये भी मिले हैं.
    • 13 Feb 2023 12:20 AM (IST)Bigg Boss 16 Winner: एमसी स्टैन या फिर शिव ठाकरे?बिग बॉस 16 के विनर की रेस में अब सिर्फ एमसी स्टैन और शिव ठाकरे बचे हैं. अब देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि दर्शकों ने किसे बिग बॉस के इस सीजन का विनर चुना है.
  • छत पर खड़े होकर पतंग उड़ाता दिखा बंदर, देखें मजेदार Video

    छत पर खड़े होकर पतंग उड़ाता दिखा बंदर, देखें मजेदार Video

    हाल ही एक बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. वीडियो में एक बंदर को छते पर खड़े होकर बड़े ही मजे से मौज लेते हुए पतंग उड़ाते देखा जा सकता है. इस वीडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं.

    बंदर काफी शरारती और नकलची होते हैं. यूं तो चंचल स्वभाव वाले ये बंदर कई बार मन की ना होने पर गुस्से से तिलमिला भी जाते हैं, तो कभी अपनी अजीबोगरीब हरकतों और शरारतों से लोगों का हंसा-हंसाकर बुरा हाल कर देते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बंदर का अंदाज देखकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं. यूं तो यह वीडियो पुराना है, लेकिन एक बार फिर यह तेजी से सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.

    वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे एक बंदर छत पर जा बैठता है, अचानक तभी एक पतंग कटी और मांझा उसके हाथ आ जाता है. उसके बाद क्या था, बंदर ने पतंग उड़ानी शुरू कर दी. आसमान में पहले से ही कई पतंगें उड़ रही थीं, इस बीच बंदर भी अपनी बंदर उड़ाना शुरू कर देता है. वीडियो में बंदर को बड़े ही मजे से मौज लेते हुए पतंग उड़ाते देखा जा सकता है. बंदर की पंतगबाजी का यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है.

    सोशल मीडिया प्लेटफॉम इंस्टाग्राम पर यह वीडियो sad_status_songs_नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें एक बंदर छत पर खड़े होकर मजे से पतंगबाजी करता नजर आ रहा है. वीडियो को यूजर्स खूब देख और पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर अपनी एक से बढ़कर एक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘ये इंडिया है यहां कुछ भी हो सकता है.’

  • 19 साल की लड़की ने सिर्फ 6 घंटे में कमाए 08 करोड़ रुपए

    19 साल की लड़की ने सिर्फ 6 घंटे में कमाए 08 करोड़ रुपए

    19 साल की एक लड़की ने दावा किया है कि वह 2021 में महज 6 घंटे में 8 करोड़ रुपये की कमाई करने में कामयाब हो गई थी. इनका नाम डैनिएल ब्रेगोली है. ब्रेगोली पेशे से रैपर और मॉडल हैं. उनका कहना है कि उन्होंने करोड़ों की संपत्ति बना ली है. ब्रेगोली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अकेले इंस्टाग्राम पर ही उनके 16.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

    उनकी संपत्ति और कमाई के बारे में सुनकर लोग भी हैरान हैं. अमेरिका की रहने वाली ब्रेगोली का कहना है कि वह पोस्ट डालने के अलावा लोगों से प्राइवेट सेशन के पैसे चार्ज करती हैं. हाल में ही वह एक टॉक शो में आई थीं. उन्होंने अपने फैंस के बारे में कहा, ‘मुझे लगता है कि वह 20 से 40 साल के शादीशुदा श्वेत पुरुष हैं, जिनकी बेशक मेरी उम्र की बेटी होंगी.’ ब्रेगोली इंस्टाग्राम पोस्ट्स से भी अच्छा खासा पैसा कमा लेती हैं.

    ब्रेगोली मुख्य तौर से OnlyFans वेबसाइट के जरिए कमाई करती हैं. उनके फोटो-वीडियो देखने के लिए लोग डॉलर में उन्हें पैसे देते हैं. डायरेक्ट मैसेज के जरिए बात करने के लिए अलग से फीस चुकानी होती है. साथ ही फैन्स उनके मंथली सब्सक्रिप्शन भी खरीदते हैं. OnlyFans के एक प्रवक्ता ने variety.com से इस बात की पुष्टि की थी कि ब्रेगोली ने 6 घंटे में 8 करोड़ रुपये कमाई की. ब्रेगोली ने ये कमाई 2021 में की थी.