श्रेणी: Entertainment

  • मगरमच्छ ने मसाज करवाया लड़की से

    मगरमच्छ ने मसाज करवाया लड़की से

    मगरमच्छ एक ऐसा जीव है जो अगर टीवी पर दिख जाए या फिर बंद पिंजड़े में भी दिखाई दे रहे है तो इंसान को डर एक समान नहीं लगने लग जाता है। पर सोचिए कि अगर वही मगरमच्छ ठीक आपके सामने आ जाए तो क्या होने वाला है? बेशक डर के मारे आपकी हालत खराब हो जाएगी और आप अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग जाएंगे। पर इन दिनों एक वीडियो वायरल (woman gave massage to crocodile) हो रहा है इसमें एक लड़की, बिना मगरमच्छ से डरे उसे मसाज करती हुई दिखाई दे रही है। उसकी इस हरकत के साथ-साथ उसका ग्लैमरस अंदाज भी लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

    महिला ने किया मगरमच्छ का मसाज: वायरल वीडियो में एक महिला बोल्ड कपड़ों में घुटनों पर बैठी दिखाई दे  रही है। उसके पास एक विशाल मगरमच्छ है जिसे देखकर आपको यही लगेगा कि वो अचानक ही हमला कर देगा। पर महिला बिना डरे उस मगरमच्छ को मसाज करती दिखाई दे रही है। कभी वो उसके सिर को सहलाती है तो कभी उसकी पूंछ को। कभी वो उसकी पीठ पर हाथ फेरती है तो कभी उसके हाथों पर। जानवर हल्का सा सिर हिलाता हुआ नजर आ रहा है पर उसके बावजूद भी टस से मस नहीं होता।

  • रेलवे स्टेशन के अजीबोगरीब नाम सुनकर हो जाएंगे हैरान

    रेलवे स्टेशन के अजीबोगरीब नाम सुनकर हो जाएंगे हैरान

    भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क वाला देश है। भारत में रेलवे स्टेशनों की कुल संख्या 7000 और 8500 के बीच होने का अनुमान है। कुछ ऐसे स्टेशन जिनके नाम इतिहास में दर्ज हैं। साथ ही कुछ रेलवे स्टेशनों के नाम इतने अजीब हैं कि उन्हें सुनकर या पढ़कर आपकी हंसी छूट जाएगी। हाल ही में, @notnurseryrhyme नाम के एक ट्विटर अकाउंट ने भारत के सबसे अजीब रेलवे स्टेशनों के नाम मांगे। जिस पर इंटरनेट यूजर्स ने अपने कुछ परिचित स्टेशनों के नाम बताए। आइए कुछ ऐसे रेलवे स्टेशनों के नाम बताते हैं जो आपको हंसाएंगे।

    फफंड रेलवे स्टेशन यह रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश के उड़िया जिले में स्थित है। और इसका कोड है Ph.D. यह भारत में ए श्रेणी का स्टेशन है। यह उड़िया जिले और देबियापुर जिले में कार्य करता है। ब्रिटिश शासन के दौरान निर्मित, यह स्टेशन भारतीय रेलवे के स्वामित्व में है और उत्तर मध्य रेलवे द्वारा संचालित है। पांच ट्रैक और चार प्लेटफार्म हैं। यह इलाहाबाद रेलवे मंडल के कानपुर-दिल्ली खंड के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में से एक है।

    यह स्टेशन कर्नाटक राज्य के अंतर्गत आता है। यह रेलवे स्टेशन कर्नाटक के घाटी शहर में सेवालालनगर के पास स्थित है। यहाँ से रोजाना कई ट्रेनें गुजरती हैं। यहाँ का क्षेत्र कई हरे-भरे जंगलों से घिरा है। लोग यहां आना पसंद करते हैं।

    बज, बज शाखा लाइन पर एक कोलकाता उपनगरीय रेलवे स्टेशन है। यह भारतीय रेलवे के पूर्वी रेलवे क्षेत्र में सियालदह रेलवे डिवीजन के अधिकार क्षेत्र में है। यह भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में बुदबुद स्थानीय क्षेत्र में कार्य करता है।

  • रितिक रोशन गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ करेंगे दूसरी शादी

    रितिक रोशन गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ करेंगे दूसरी शादी

    ऋतिक रोशन सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि अपने किलर लुक्स, दमदार बॉडी और बेहतरीन डांस मूव्स के लिए भी जाने जाते हैं, यही वजह है कि वह अक्सर अपने अफेयर और लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। ऋतिक रोशन के जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनसे जुड़े कुछ किस्से

    आपको बता दें कि ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सबसे आकर्षक अभिनेताओं में से एक हैं। जहां वह अच्छी फिल्मों के चलते सुर्खियों में रहती हैं वहीं एक्ट्रेस अपने नाम को लेकर विवादों का भी हिस्सा बन चुकी हैं.

    कंगना रनौत द्वारा ऋतिक के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने की पूरी घटना को कोई कैसे भूल सकता है। कंगना ने ऋतिक पर यहां तक ​​आरोप लगाया था कि ऋतिक ने उन्हें तलाक देने के बाद सुजैन से शादी करने का वादा किया था। और बाद में ऋतिक ने उन्हें धोखा दे दिया।

    लेकिन ऋतिक के सुजैन से तलाक के पीछे सिर्फ कंगना ही वजह नहीं हैं। बल्कि, 2010 की फिल्म काइट्स में ऋतिक के साथ मैक्सिकन अभिनेत्री बारबरा मोरी ने अभिनय किया था।

  • नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग अवॉर्ड जीता, पीएम ने दी बधाई

    नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग अवॉर्ड जीता, पीएम ने दी बधाई

    प्रधानमंत्री बोले- ये बेहद खास उपलब्धि है, शाहरुख खान ने जाहिर की खुशी


    एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने 11 जनवरी को अमेरिका में चल रहे गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में उपलब्धि हासिल की है। आरआरआर के गाने नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग अवॉर्ड जीता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने फफफ की पूरी टीम को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि ये भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक क्षण है। प्रधानमंत्री के अलावा आरआरआर की इस बड़ी जीत पर बीग बी, शाहरुख खान से लेकर एक्ट्रेस आलिया भट्ट जैसे कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है। बिग बी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा- आरआरआर की टीम को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ये एक वेल डिजर्विंग अवॉर्ड था।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी आरआरआर की टीम को बधाई

    पीएमनरेंद्र मोदी ने ट्वीट में लिखा- यह एक बेहद ऐतिहासिक पल है। फिल्म के कंपोजर एमएम कीरावाणी, एस एस राजामौली और आर आर आर की पूरी टीम को बधाइयां। भारत के लिए ये बेहद गर्व की बात है।

  • थुनिवु देखकर आया फैन ट्रक से कूदा, मौत

    थुनिवु देखकर आया फैन ट्रक से कूदा, मौत

    चेन्नई । साउथ के सुपरस्टार अजीत कुमार की फिल्म देखने के बाद एक फैन का ओवर एक्साइमेंट में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक चेन्नई का रहने वाला भरत कुमार अजीत की फिल्म थुनिवु देखने के लिए थिएटर पहुंचा था। फिल्म देखने के बाद वो इतना एक्साइटेड हो गया कि चलती ट्रक से कूदना लगा। हालांकि ट्रक की रफ्तार धीमी थी लेकिन अचानक नियंत्रण बिगड़ने की वजह से वो नीचे गिर गया। नीचे गिरने की वजह से उसे काफी चोटें आईं और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। 11 जनवरी को ही थलपति विजय की फिल्म वरिसु भी रिलीज हुई है। तमिलनाडु में दोनों फिल्मों के लिए इस कदर पागलपन है कि फैंस एक दूसरे की फिल्मों के पोस्टर फाड़ रहे हैं।

    भरत कुमार रात के एक बजे शो देखने पहुंचा था

    लोकल पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि ये घटना चेन्नई के रोहिणी थिएटर के पास पूनमल्ली राजमार्ग पर हुई। भरत कुमार फिल्म का फर्स्ट शो देखने पहुंचा था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।


    अजीत और थलपति विजय के फैंस ने फाड़े एक दूसरे के पोस्टर

    अजीत कुमार की थुनिवु के अलावा एक और साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म वरिसु भी 11 जनवरी को ही रिलीज हुई है। इस फिल्म को लेकर भी दर्शकों के बीच गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में हैं। फैन अपने-अपने चहेते एक्टर्स की फिल्मों के लिए इस कदर पागल हो रहे हैं कि अजीत कुमार के फैंस विजय थलपति विजय की फिल्म वरिसु के पोस्टर्स फाड़ रहे हैं। तो वहीं, थलपति विजय के फैंस अजीत कुमार की फिल्म थुनिवु के पोस्टर्स फाड़ रहे हैं।

  • 5 फीट लंबा जटायु “सफेद रंग का विशालकाय गिद्ध” यूपी पहुंचा

    5 फीट लंबा जटायु “सफेद रंग का विशालकाय गिद्ध” यूपी पहुंचा

    “आज यह बातें हम इसलिए कह रहे हैं कि उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में रविवार को एक बेहद ही दुर्लभ प्रजाति का विशालकाय गिद्ध पाया गया है”। इसे कर्नलगंज स्थित ईदगाह कब्रिस्तान से रविवार को पकड़ा गया। इसे देखकर आसपास लोगों की भारी भीड़ लग गई। ‌ स्थानीय लोगों ने इसे वन विभाग को सौंप दिया है। बता दें कि यह गिद्ध अब लगभग विलुप्त हो चुका है या विलुप्त होने की कगार पर है। यह हिमालय के पहाड़ी इलाकों में पाया जाता है। काफी संख्या में लोग इसे देखने के लिए इकट्ठे हो गए। उसे पकड़कर कानपुर चिड़ियाघर में रखा गया है। पकड़े गए गिद्ध के पंख 4-5 फीट लंबे हैं। इसके पंजे भी बहुत लंबे हैं। इसका वजह करीब 8 किलो बताया जा रहा है।यह हिमालय पर करीब 12000 फीट की ऊंचाई पर पाया जाने वाला दुर्लभ प्रजाति का गिद्ध है। लंबी उम्र इसकी खूबी है।

    करीब एक दशक पहले आकाश में उड़ते हुए गिद्ध नजर आते थे। लेकिन हाल के वर्षों में धीरे धीरे गिद्ध अब बहुत कम ही दिखाई पड़ते हैं। ‌ पिछले एक दशक के दौरान भारत, नेपाल और पाकिस्तान में उनकी तादात में 95 प्रतिशत तक की कमी आई है और ऐसे ही रुझान पूरे अफ्रीका में देखे गए हैं। रामायण में भी गिद्ध पक्षी (जटायु) का उल्लेख मिलता है। ये कत्थई और काले रंग के भारी कद के पक्षी हैं, जिनकी दृष्टि बहुत तेज होती है। शिकारी पक्षियों की तरह इनकी चोंच भी टेढ़ी और मजबूत होती है, लेकिन इनके पंजे और नाखून उनके जैसे तेज और मजबूत नहीं होते। ये झुंडों में रहने वाले मुर्दाखेर पक्षी हैं जिनसे कोई भी गंदी और घिनौनी चीज खाने से नहीं बचती। लेकिन रविवार से एक भारी-भरकम सफेद रंग का गिद्ध पूरे देश भर में चर्चा में बना हुआ है। ‌

  • अंडे से निकला चार पैर वाला चूजा

    अंडे से निकला चार पैर वाला चूजा

    क्या आपने कभी देखा है? देखें वीडियो
    सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले एक वीडियो में आप साफ-साफ देख सकते हैं कि एक शख्स ने अपने कैमरे के सामने मुर्गी के चूजे को दिखलाया जिसके कुल चार पैर हैं. वीडियो में उस शख्स के द्वारा यह कहते हुए सुना गया कि “मेरे यहां एक मुर्गी का बच्चा पैदा हुआ है, चार टांगों वाला और यह बच्चा बिल्कुल सही सलामत है. यह बिल्कुल नॉर्मल है और सेहतमंद भी है.” उस शख्स ने मुर्गी से पैदा हुए अन्य चूजों को भी दिखलाया, जो जमीन पर इधर उधर टहल रहे थे. उस शख्स ने यह भी कहा कि जब वह चूजा बड़ा होगा तो वह फिर से वीडियो बनाकर दिखलाएगा. इंटरनेट पर जैसे ही यह वीडियो आया जमकर वायरल हो गया.

    सोशल मीडिया पर तमाम तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिस पर यकीन नहीं किया जा सकता. अब तक आपने सिर्फ 2 पैर वाले मुर्गा या मुर्गी को देखा होगा, लेकिन दुनिया में एक ऐसा अजूबा हुआ है जिस पर आसानी से भरोसा कर पाना मुमकिन नहीं है. हाल ही में एक वीडियो ने लोगों के दिमाग को हिला कर रख दिया है. एक शख्स ने अपने मोबाइल कैमरे से चौंकाने वाला वीडियो रिकॉर्ड किया, उसने दिखाया कि हाल फिलहाल में पैदा हुए मुर्गी के चूजे के चार पैर हैं. कैमरे के सामने उसने चार पैरों को भी दिखलाया.

  • मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही की सोशल मीडिया पर किरकिरी

    मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही की सोशल मीडिया पर किरकिरी

    छैया छैया पर मलाइका अरोड़ा और नोरा
    फतेही ने किया फेस आफ, भड़के लोग

    मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही ने छैया छैया पर एकसाथ डांस किया है। इस फेसआॅफ वीडियो की सोशल मीडिया पर खूब किरकिरी हो रही है। यूजर्स का कहना है कि दोनों इस गाने में हसीन तो खूब लग रही हैं, लेकिन साथ ही बियोंसे और शकीरा की सस्ती कॉपी भी दिख रही हैं।
    मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही की सोशल मीडिया पर किरकिरी हो रही है। साल 1998 में रिलीज दिल से… में मलाइका ट्रेन के ऊपर शाहरुख खान के साथ जमकर नाची थीं। तब से अब तक उनके अंदाज को हर कोई कॉपी कर रहा है। अब नोरा फतेही के साथ मिलकर इस गाने पर मलाइका अरोड़ा ने फेस आॅफ किया है। फेस आॅफ यानी एक-दूसरे को चुनौती देते हुए डांस। इस बार अंदाज बोल्ड और ग्लैमर वाला है। मलाइका और नोरा इस डांस वीडियो में लहंगे में नहीं, बल्क काले रंग की हॉट-शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। इन दोनों हसीनाओं के डांस स्टेप्स भी ऐसे हैं कि तापमान आसमान छूने लगे। लेकिन कहानी सिर्फ ये नहीं है। मुद्दा ये है कि लोगों को मलाइका और नोरा का यह फेस आॅफ पसंद नहीं आ रहा है। लिहाजा, ताना मारने का सिलसिला चल पड़ा है। इतना ही नहीं, लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि मलाइका और नोरा ने इस फेस आॅफ वीडियो में शकीरा और बियोंसे को कॉपी करने की नाकाम कोशशि की है।
    शकीरा और बियोंसे को कॉपी करना बंद करो
    सोशल मीडिया पर इस 30 सेकेंड के इस वीडियो क्लपि को देखकर दो तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। एक वर्ग वो है, जो डांस वीडियो में दोनों हसीनाओं की अदाओं का दीवाना हो गया है। तारीफ करते थक नहीं रहा। जबकि दूसरा वर्ग वह है, जिसने इसे शकीरा और बियोंसे की सस्ती कॉपी बता दिया है। इन यूजर्स का कहना है कि नोरा और मलाइका का यह वीडियो असल में शकीरा और बियोंसे के म्यूजिक वीडियो ब्यूटीफुल लायर की कॉपी है। एक यूजर ने लिखा है, ह्यकब तक यही करोगी। शकीरा और बियोंसे को कॉपी करना बंद करो।

  • पठान के गाने में दीपिका की भगवा रंग की बिकिनी पर मच रहा बवाल

    पठान के गाने में दीपिका की भगवा रंग की बिकिनी पर मच रहा बवाल


    शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म पठान के हाल ही में रिलीज हुए गाने बेशरम रंग को लेकर विवाद थमने का नाम ही नहीं मिल रहा है। एक तरफ जहां इस गाने को देखने के बाद सोशल मीडिया पर शाह रुख खान और दीपिका की कड़ी आलोचना हो रही है और फिल्म को बायकॉट करने का ट्रेंड शुरू हो गया है, तो वही दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी मेकर्स को ये चेतावनी दी कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के कपड़ों को ठीक किया जाए, वरना वह इस फिल्म को मध्यप्रदेश में रिलीज नहीं होने देंगे। इस गाने के सामने आने के बाद फिल्म को लेकर विवाद अब बढ़ता ही जा रहा है। इंदौर में पठान के विरोध में लोग सड़क पर उतर गए हैं और साथ ही इस फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं।

    इंदौर में सड़कों पर उतरे लोग फूकें पुतले
    ये पूरा विवाद दीपिका पादुकोण के बेशरम रंग में पहनी गई भगवा रंग की बिकिनी और गाने में दर्शाए गए दृश्यों को लेकर शुरू हुआ है। हिंदु महासभा के दीपिका पादुकोण के भगवा रंग की बिकिनी पहनने पर आपत्ति जताई है। इंदौर में शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान के खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो इंदौर में वीर शिवाजी ग्रुप ने दीपिका पादुकोण और शाह रुख खान के सड़क पर उतरकर पुतले फूंके हैं। कई सामाजिक कार्यकता सड़कों पर उतर गए हैं और इस फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं। वीर शिवाजी ग्रुप का कहना है कि फिल्म पठान में दीपिका पादुकोण और शाह रुख खान पर फिल्माया गया बेशरम रंग गाना हिंदुओ की भावनाओं को आहत करता है।

    मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम दास ने दी थी चेतावनी
    इससे पहले दीपिका और शाह रुख खान के इस गाने को लेकर मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि पठान के गाने में टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक दीपिका पादुकोण के कपड़े और दर्शाए गए सीन्स काफी आपत्तिजनक है और ये गाना लोगों की मानसकिता को खराब करता है। राजनेता ने दीपिका पादुकोण के कपड़ों को गाने में ठीक करने की चेतावनी देते हुए ये साफ तौर पर कहा कि अगर ये चीजें ठीक नहीं हुई तो वह इस फिल्म को मध्य प्रदेश में रिलीज नहीं होने देंगे।

    सोशल मीडिया पर भी मच चुका है बवाल
    मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान से जैसे ही ये गाना सामने आया, लोगों ने सोशल मीडिया पर दीपिका-शाह रुख के करियर पर सवाल उठाने के साथ-साथ उनके फिल्मों को हिट करवाने के इस फॉमूर्ले पर •ाी नाराजगी जाहिर की। इतना ही नहीं, लोगों ने फिल्म को सोशल मीडिया पर भी बायकॉट करने की मांग कर दी। शाह रुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में दीपिका-शाह रुख के अलावा जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।

  • सगाई में लाल गाउन में दिखी आमिर खान की बेटी आयरा

    सगाई में लाल गाउन में दिखी आमिर खान की बेटी आयरा

    इस इवेंट में आयरा खान रेड गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही है सगाई समारोह में आमिर खान समेत पूरे परिवार ने शिरकत की

    आमिर खान की बेटी आयरा खान ने आज मुंबई में अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे से सगाई कर ली है | सगाई के इस मौके पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया | इस इवेंट में आयरा खान रेड गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थी | सगाई समारोह में आमिर खान समेत पूरे परिवार शामिल थे, सफेद रंग में पिता आमिर खान भी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं, सगाई समारोह में आयरा खान के पिता आमिर खान किरण राव आयरा के भाई जुनैद खान आजाद राव खान समेत पूरे परिवार मौजूद थे |

    आमिर खान का सफेद दाढ़ी वाला लुक सभी को हैरान कर रहा था बता दे कि लॉकडाउन के दौरान आयरा खान और नूपुर शेखर की दोस्ती हो गई थी तभी दोनों में प्यार हो गया था

    पिछले कुछ दिनों से दोनों काफी समय बिता रहे थे इसी साल सितंबर के महीने में आयरा खान को उनके बॉयफ्रेंड नूपुर शेखर ने प्रपोज किया था ऐरा ने भी हां कर दी आयरा ने अपना वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है | अब दोनों ने शुक्रवार को मुंबई के एक होटल में सगाई को ऑफिशियल कर दिया है दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं |

  • दोस्त की शादी में साड़ी पहनकर पहुंचे, वीडियो वायरल…

    दोस्त की शादी में साड़ी पहनकर पहुंचे, वीडियो वायरल…

    साड़ी पहने लड़कों के इस खूबसूरत से वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर paraagonfilms नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 4 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 39 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

    समाज में पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग प्रकार के ड्रेस कोड प्रचलित हैं. हालांकि मौजूदा दौर में अब महिलाएं पुरुषों वाले कपड़े भी पहनने लगी हैं, जैसे जींस, टी-शर्ट, शर्ट आदि. हां, वो बात अलग है कि कंपनियां इन कपड़ों को महिलाओं के हिसाब से बनाती हैं. एक समय था जब शर्ट-पैंट और धोती-कुर्ता पुरुषों के कपड़े माने जाते थे, जबकि साड़ी महिलाओं के. वैसे साड़ी अभी भी सिर्फ महिलाएं ही पहनती नजर आती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़कों ने साड़ी पहनकर एक अलग ही एक्सपेरिमेंट किया है. साड़ी पहनने के बाद उनका कॉन्फिडेंस देखने लायक होता है.

    दरअसल, मामला कुछ यूं है कि दोस्त की शादी में जाने के लिए दो युवकों ने कुछ अलग करने का सोचा और इस अलग करने के चक्कर में उन्होंने साड़ी पहन ली. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला उन लड़कों को साड़ी पहनने में मदद कर रही है. खूबसूरत और चटकदार साड़ी पहनने के बाद दोनों दोस्त की शादी में जाने के लिए तैयार हो गए. साथ ही उन्होंने माथे पर बिंदी भी लगाई. इसके बाद वो अपने इस नए लुक में दोस्त के पास जाने को तैयार हो गए. शिकागो के मिशिगन एवेन्यू में चलते हुए वो अपने दोस्त के पास पहुंचे. इस दौरान दूल्हा और दुल्हन ने जैसे ही उनका ये रूप देखा, उनकी हंसी छूट गई. वो ठहाके लगाकर हंस पड़े. हालांकि फिर दूल्हे ने साड़ी पहने अपने दोस्त को गले लगाया और इसी के साथ वीडियो समाप्त हो गया.

    देखिए साड़ी पहनकर युवकों ने क्या किया?

    इस खूबसूरत से वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर paraagonfilms नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 4 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 39 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. वहीं, लोगों ने वीडियो देख कर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.

    कोई कह रहा है कि ‘यहीं सच्चे दोस्त हैं’, तो कोई कह रहा है कि ‘महीनों बाद मैंने ऑनलाइन कोई बेस्ट चीज देखी’. इसी तरह एक यूजर ने लिखा है कि आजकल लोग कुछ ज्यादा ही क्रिएटिव हो रहे हैं, तो एक अन्य यूजर ने लिखा है कि साड़ी पहनकर इन लड़कों ने तो सभी को हैरान ही कर दिया.

  • IPL 2023: खिलाड़ियों की लिस्ट जारी…

    IPL 2023: खिलाड़ियों की लिस्ट जारी…

    आईपीएल 2023 के लिए सभी टीमों ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इसके बाद 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाले मिनी ऑक्शन में सभी टीमें अपनी जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों को खरीदेंगी और पूरी टीम बनाएंगी।

    हर फ्रेंचाइजी के पास रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी करने से पहले ट्रेडिंग विंडो के जरिए खिलाड़ियों का अदान-प्रदान करने का भी मौका था। इस दौरान कोलकाता की टीम सबसे ज्यादा सक्रिय रही। कोलकाता ने गुजरत टाइटंस से लोकी फर्ग्यूसन और रहमनुल्लाह गुरबाज को खरीदा और दिल्ली कैपिटल्स से शार्दुल ठाकुर को अपनी टीम में शामिल किया। इसके बाद सभी टीमों ने कुछ खिलाड़ियों को रिलीज किया है। सबसे ज्यादा 16 खिलाड़ी कोलकाता की टीम ने रिलीज किए हैं।

    आइए जानते हैं किस टीम ने किन खिलाड़ियों को रिटेन किया है

    मुंबई इंडियंसः 
    रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश माधवाल।

    सनराइजर्स हैदराबादः अब्दुल समद, एडेन मार्कराम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को यानेसन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक।

    चेन्नई सुपर किंग्सः एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिशेल सैंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीषा पथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्ष्णा।

    पंजाब किंग्सः शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, राज बावा, ऋषि धवन, लियम लिविंगस्टोन, अथर्व ताएदे, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नाथन एलिस, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, हरप्रीत बराड़।

    कोलकाता नाइट राइडर्सः श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय, रिंकू सिंह।

    गुजरात टाइटंसः हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नालकांडे, जयंत यादव, आर साई किशोर, नूर अहमदी।

    लखनऊ सुपर जायंट्सः केएल राहुल (कप्तान), आयुष बदोनी, करण शर्मा, मनन वोहरा, क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, काइल मेयर्स, क्रुणाल पांड्या, आवेश खान, मोहसिन खान, मार्क वुड, मयंक यादव, रवि बिश्नोई।

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरः फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलेन, ग्लेन मैक्सवेल, वनिन्दु हसरंगा, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, सिद्धार्थ कौल, आकाश दीप।

    राजस्थान रॉयल्सः संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शिमरन हेटमायर, देवदत्त पडीक्कल, जोस बटलर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेड मैकॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, केसी करिअप्पा।

    दिल्ली कैपिटल्सः ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिशेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नोर्त्जे, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल।

  • न गोली न तलवार से, बंदा डरता है तो बापू की मार से…

    न गोली न तलवार से, बंदा डरता है तो बापू की मार से…

    सोशल मीडिया पर एक नौ साल के बच्चे के वीडियो ने धमाल मचा रखा है। वायरल इस वीडियो में बच्चा बेझिझक अपना परिचय दे रहा है। तिरंगा फिल्म में अभिनेता राजकुमार का फेमस डायलॉग भी अपने अंदाज में बोलते दिखा।

    सोशल मीडिया पर एक नौ साल के बच्चे के वीडियो ने धमाल मचा रखा है। वायरल इस वीडियो में बच्चा बेझिझक अपना परिचय दे रहा है। तिरंगा फिल्म में अभिनेता राजकुमार का फेमस डायलॉग भी अपने अंदाज में बोलते दिख रहा है। दरअसल जिस बच्चे का वीडियो वायरल हुआ है वह यूपी के बांदा जिले का रहने वाला है।

    उसका नाम विवेक कुमार है और वह बांदा के एक स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र है। वायरल वीडियो में नौ साल का विवेक कहता नजर आ रहा है न गोली से न तलवार से, बंदा डरता है तो बापू की मार से। इसके अलावा विवेक अपना परिचय भी अंग्रेजी में देता नजर आ रहा है। बच्चे का ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वायरल वीडियो हालांकि कई दिन पुराना बताया जा रहा है।

    बच्चे को जो बोलने का स्टाइल है वह दिल छू लेने वाला है। लोग वीडियो देखकर बच्चे की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। नौ साल के बच्चे का टैलेंट ऐसा जिसे देखकर हर कोई हैरान है। बातचीत के दौरान बच्चे ने अपनी मन की बात भी बताई। बड़ा होकर वह क्या बनना चाहता है उसने इस बारे में भी विस्तार से बताया। जिस स्कूल में बच्चा पढ़ता है, वहां के शिक्षकों से जब इस बच्चे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बच्चा काफी टैलेंटेड है। पढ़ाई से लेकर खेलकूद में भी वह काफी होशियार है|

  • 9 ओवर में इंग्लैंड ने बना दिए 82 रन, जीत के लिए 66 बॉल में चाहिए 60 रन….

    टी-20 वर्ल्ड कप में शनिवार को सुपर-12 ग्रुप-1 में इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हो रहा है। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 141 रन बनाए। सबसे ज्यादा रन पथुम निसंका के बल्ले से आए, उन्होंने 45 बॉल में 67 रन की पारी खेली। वहीं, भानुका राजपक्षे ने 22 बॉल में 22 रन बनाए।

    इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट मार्क वुड ने लिए। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 9 ओवर में एक विकेट खोकर 82 रन बनाए हैं। ऐलेक्स हेल्स और बेन स्टोक्स क्रीज पर मौजूद हैं।

    श्रीलंका की टीम पहले ही सेमीफाइनल की होड़ से बाहर हो चुकी है। इंग्लैंड के लिए यह करो या मरो का मैच है। इंग्लैंड अगर इसमें जीत हासिल करता है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।

    अगर इंग्लैंड को हार मिलती है तो ऑस्ट्रेलिया इस ग्रुप से दूसरी टीम के तौर पर अंतिम चार में पहुंच जाएगी। न्यूजीलैंड पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुका है।

    दोनों टीमों की प्लेइंग-11
    श्रीलंका:
     पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डिसिल्वा, चरिथ असलंका, भानुका राजपक्षे, दसून शानका (कप्तान), वनिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ना, महीश थीक्षना, लहिरु कुमारा, कसुन रजिता

    इंग्लैंड: जॉस बटलर (कप्तान), ऐलेक्स हेल्स, डाविड मलान, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, मोईन अली, लियम लिविंगस्टन, सैम करन, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, आदिल रशीद

    अब देखिए दोनों टीमों का टूर्नामेंट में परफॉर्मेंस
    श्रीलंका ने कुल 4 में से 2 मैच जीते और 2 हारे है। अगर टीम जीती तो भी उनके 6 अंक ही होंगे जो की सेमीफइनल में प्रवेश करने के लिए पर्याप्त नहीं है। वहीं, इंग्लैंड ने आयरलैंड के खिलाफ 1 मैच हारा है। अगर टीम मैच जीता तो उनके भी 7 अंक हो जाएंगे फिर नेट रन रेट ज्यादा होने के कारण ऑस्ट्रेलिया की जगह इंग्लैंड दूसरे पायदान पर आ जाएंगी।

    श्रीलंका जीत से खत्म करना चाहेगी सफर
    ग्रुप 1 में श्रीलंका एकमात्र ऐसी टीम है जिसने अपने पूरे मैच खेले। टीम का एक भी मैच बारिश में नहीं धुला। चार गेम खेलने के बावजूद श्रीलंका इसका ज्यादा फायदा नहीं उठा सके। क्योंकि टीम ने 4 में से सिर्फ 2 ही मैच जीते और अब वे सेमीफइनल से की दौड़ से बाहर हो चुके है। श्रीलंका ने अपने पहले मैच में आयरलैंड के खिलाफ जीती लेकिन उसके बाद उन्हें न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। पिछले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के स्टार प्लेयर वानिन्दु हसरंगा और धनंजय डी सिल्वा ने टीम को जिताया। अफगानिस्तान पर छह विकेट से जीत बावजूद उनकी सेमीफाइनल की उम्मीदें समाप्त हो चुकी हैं।

  • Virat Kohli News: विराट कोहली को लेकर बड़ी खबर जानकर हो जायेंगे हैरान…

    आप सभी लोग विराट कोहली को जानते ही होंगे क्योंकि विराट कोहली टीम इंडिया के पिछले कई सालों पहले कैप्टन भी रह चुके हैं और विराट कोहली सभी मैचों में काफी अच्छा परफॉर्मेंस करते हैं जिसके कारण विराट कोहली का सोशल मीडिया पर काफी फैंस और फॉलोवर है।

    तो आप सभी के लिए एक बहुत ही बड़ी खबर आ गई है विराट कोहली इंडिया के ऐसे बल्लेबाज हैं जो सभी मैचों में काफी अच्छा परफॉर्मेंस करते हैं पर आप सभी लोग इस खबर को जानकर चौक जाएंगे जी हां दोस्तों विराट कोहली T20 वर्ल्ड कप जब खेलने गए तो उनके घर में विराट कोहली के कुछ फैंस लोग राशनल बेडरूम में घुसकर रूम का वीडियो फैला दिया है वीडियो सोशल मीडिया पर फैल रहा है जिसके कारण विराट कोहली काफी गुस्सा हो रहे हैं।

    हालांकि विराट कोहली अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर भी इस वीडियो को पोस्ट करके नीचे में लिखे हैं कि कुछ हमारे चाहने वाले लोग जिस टाइम हम T20 वर्ल्ड कप खेलने गए उस टाइम बिना पूछे हमारे बेडरूम की पर्सनल वीडियो को फैला दिया है जिसके कारण विराट कोहली काफी गुस्सा हो रहे हैं पर विराट कोहली का कहना है कि हमारे फैंस है पर बिना पूछे किसी के भी रूम में एंट्री नहीं कर सकते हैं जो भी रूम में गया था उनका पता लग गया है और विराट कोहली इस करवाई भी कर सकते थे पर विराट कोहली आपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट मैं कहां है कि मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगा पर ऐसा करना उचित नहीं है।

    और इस बात को लेकर विराट कोहली काफी भड़के हुए है क्योंकि विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर तकरीबन चाहने वाले 200 मिलियन से भी ज्यादा लोग हैं पर इनमें से कुछ ऐसे ही लोग हैं जो ऐसा कर रहे हैं इसलिए विराट कोहली काफी भड़के हुए हैं क्योंकि उनकी इतने फैंस और फॉलोवर हैं पर कोई भी ऐसा नहीं करता है पर कुछ ऐसे लोग हैं जो ऐसा सलूक विराट कोहली के साथ कर रहे हैं यह खबर काफी चर्चित हो रही है।

  • बिदिशा रे बनी मिस फ्रेशर

    इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएएम) राँची में शैक्षणिक सत्र “आरंभ”, फ्रैशर्स स्वागत समारोह का सफल आयोजन

    रांची। इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट(आई एच एम) राँची में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के छात्रों के लिए फ्रैशर्स डे का आयोजन किया गया l फ्रैशर्स डे के विशिष्ठ अतिथि  के रूप में अंकुश कसेरा, सेलिब्रिटी फोटोग्राफर एवं श्रीमती पूजा लकड़ा, मिस झारखंड क्वीन, 2019, सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी तथा गणमान्य उपस्थित रहें l फ्रेशर दिवस समारोह की शुरुआत संस्थान के प्राचार्य डॉ. भूपेश कुमार एवं उपस्थितगंणो द्वारा दीप्रजावलन तथा छात्रों द्वारा गणेश वंदना पर प्रस्तुत नृत्य से की गयी l तत्पश्चात संस्थान के प्राचार्य द्वारा  विशिष्ठ अतिथियों को सम्मानित किया गया l इसके बाद सुश्री पूजा लकड़ा द्वारा आईएचएम  रांची का आभार व्यक्त किया साथ हीं अपने द्वारा बनाए गए नागपुरी गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया जिसे सबने काफी सराहा  एवम  अंकुश कसेरा ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा फोटोग्राफी को झारखंड में  प्रोन्नति करने पर जोर दिया एवं आयोजित इस सफल कार्यक्रम की सराहना भी की l फ्रेशेर्स दिवस के दौरान संस्थान के छात्रों द्वारा हास्य शायरी, सामूहिक नृत्य, गीत गायन तथा रैम्पवॉक जैसे रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए जिसे सभी के द्वारा सराहा गया l छात्रों के  संचार कौशल,बुद्धि तत्परता, व्यक्तित्व एवं रैंप वाक, प्रश्न उत्तर राउंड के अंक  के आधार पर जजों द्वारा मनीष कुमार राज को मिस्टर फ्रेशर एवं बिदिशा रे को
    मिस फ्रेशर 2022 तथा क्राफ्ट्स कोर्स के लिए विकाश खलखो को मिस्टर फ्रेशर चुना गया l

    लक्ष्य का सफर हुआ आरंभ : प्रिंसिपल

    संस्थान के प्राचार्य डॉ. भूपेश कुमार के द्वारा मिस्टर एवं मिस फ्रेशेर्स को बधाई देते इस कार्यक्रम के लिए सभी छात्रों के द्वारा किये गए कड़ी मेहनत को भी सराहा साथ ही विशिष्ठ अतिथि के कड़ी मेहनत एवं सफल कार्यों को साझा भी किया तथा छात्रों को वर्ष 2022 के थीम “आरंभ” की तरह अपने लक्ष्य की ओर निरंतर मेहनत को आरंभ करने का निर्देश दिया।

  • अजय-सिद्धार्थ की फिल्म थैंक गॉड की रिलीज पर छाए संकट के बादल

    अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म थैंक गॉड मुश्किलों में घिरती नजर आ रही है। फिल्म मेकर इंद्र कुमार और थैंक गॉड के अभिनेताओं के खिलाफ उत्तर प्रदेश के जौनपुर में धार्मिक भावनाओं को आहत किए जाने का एक मामला दर्ज कराया गया था। अब कायस्थ समाज के सदस्यों ने राजस्थान में फिल्म के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने फिल्म पर उनके समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है।
    पीटीआई के मुताबिक, कायस्थ समाज के प्रतिनिधियों ने हिंदू देवता चित्रगुप्त के कथित अभद्र चित्रण के लिए अपकमिंग फिल्म के निमार्ताओं के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की है। इसमें अभिनेता अजय देवगन, निमार्ता टी-सीरीज और अन्य नामजद हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वरिष्ठ समाजसेवी चंद्रकांत सक्सेना के नेतृत्व में कायस्थ समाज के प्रतिनिधियों ने शहर के निहालगंज थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई हैं।
    कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि इस शुक्रवार को जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि फिल्म के ट्रेलर में चित्रगुप्त को आधुनिक वेशभूषा में दिखाया गया है और वह अर्ध-नग्न महिलाओं से घिरे हुए हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और सामाजिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाने की साजिश की जा रही है। उन्होंने मांग की कि फिल्म थैंक गॉड से आपत्तिजनक दृश्यों को हटाया जाए फिर इसे रिलीज किया जा सकता है।

  • अनन्या पांडे ने एक वक्त पर किया दो लड़कों को डेट?


    कॉफी विद करण 7 के 12वें एपिसोड में भावना पांडे, महीप कपूर और गौरी खान ने काफी इंट्रेस्टिंग बातें कीं। बातचीत के दौरान करण जौहर ने बताया कि अनन्या पांडे एक टाइम पर दो लड़कों को डेट कर रही थीं। यह बात सुनकर उनकी मां भावना चौंक गईं। हालांकि उन्होंने अपनी बेटी का साइड लेनी की कोशिश की। बता दें कि कुछ वक्त पहले ही अनन्या पांडे का ईशान खट्टर से ब्रेकअप हुआ है। वह और ईशान दोनों अलग-अलग करण जौहर के शो पर आ चुके हैं।
    आर्यन को ये डेटिंग टिप्स देती हैं गौरी
    कॉफी विद करण के रैपिड फायर राउंड से सिलेब्स काफी घबराते हैं। क्योंकि इसमें पूछे गए सवाल कॉन्ट्रोवर्शियल होते हैं और जवाब भी वैसे ही निकलकर आते हैं। करण ने गौरी से पूछा कि वह अपनी बेटी सुहाना को क्या डेटिंग अडवाइस देना चाहेंगी? इस पर गौरी ने जवाब दिया, एक वक्त पर दो लड़कों को डेट मत करो। इस पर करण ने कहा कि अच्छी अडवाइस है। गौरी ने यह भी बताया कि वह अपने बेटे आर्यन को बोलती हैं कि जब तक शादी नहीं हो रही, वह जितनी चाहे लड़कियों को डेट कर सकता है। लेकिन शादी के बाद फुलस्टॉप।
    करण ने खोली अनन्या की पोल
    इस पर भावना की ओर देखकर करण बोलते हैं, मुझे लगता है कि अनन्या ऐसा कर चुकी है। इस पर हैरान होकर भावना बोलती हैं, उसने ऐसा किया? इस पर करण जवाब देते हैं, हां मुझे लगता है कि वह दो लोगों के बीच कन्फ्यूज्ड थी। इस पर भावना बोलीं, नहीं वह दो लोगों के बारे में सोच रही थी तो एक से ब्रेकअप कर लिया। ये भी शाहरुख खान की वजह से प्रोफेशनली पड़ता है गौरी खान पर असर, कई बार लोग नहीं देते हैं काम
    आर्यन को पसंद करती हैं अनन्या
    अनन्या पांडे जब कॉफी विद करण में आई थीं तो उनके साथ विजय देवरकोंडा थे। उस वक्त करण ने अनन्या से पूछा था कि ईशान से डेट करते वक्त तुम विजय के साथ भी डेट करने गई थीं। इस पर अनन्या ने जवाब दिया था, यह फ्रेंडली डेट थी। वहीं करण और अनन्या की बातचीत से ये भी हिंट मिली थी कि अनन्या शाहरुख खान के बेटे आर्यन को भी पसंद करती हैं।

  • खत्म हुआ आलिया-रणबीर की ब्रह्मास्त्र का जादू, 13वें दिन कमाए 3.40 करोड़


    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स आॅफिस पर जबरदस्त कमाई की है। बायकॉट गैंग की कमाई पर पानी फेरते हुए ब्रह्मास्त्र ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन किया और 200 करोड़ से ज्यादा बटोर लिए हैं। इस फिल्म का जलवा विदेशों में भी बरकरार है और इसने वर्ल्ड वाइड 300 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। पर अब लगता है कि दूसरे हफ्ते में इसने सिनेमाघरों में दम तोड़ना शुरू कर दिया है।
    लगातार घट रही कमाई
    ब्रह्मास्त्र ने अपने रिलीज के पहले हफ्ते में धुंआधार कमाई की जिसका असर इसके कलेक्शन पर भी देखने को मिला। फिल्म ने दूसरे वीकेंड तक 215 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया था। तभीदूसरे सोमवार को भी वही कहानी दोहराई गई जो पहले वीक डे को घटी थी। इस सोमवार से भी ब्रह्मास्त्र की कमाई लगातार घटने लगी। जिसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों से गायब होने वाली है।
    13वें दिन कमाए 3.40 करोड़
    बह्मास्त्र ने 13वें दिन यानी बुधवार को सिर्फ 3.40 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 227.30 के आसपास पहुंच गया है। लगातार घट रहे कलेक्शन को देखकर मेकर्स की परेशानी बढ़नी लाजमी है क्योंकि 410 करोड़ के बजट में बनी फिल्म तो अभी तक अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई है। आने वाले दिनों में इसके लिए मुश्किलें बढ़ने वाली ही हैं।
    सनी देओल की चुप देगी टक्कर
    बता दें कि इस शुक्रवार को सनी देओल की चुप रिलीज हो रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी जबरदस्त एक्साइटमेंट है। एडवांस बुकिंग में ही चुप ने 10 मिनट में 10 हजार टिकट बेच लिए थे। इसके साथ ही 23 सितंबर को सिनेमाघरों में 75 रुपये में फिल्म देखने को मिलने वाली है जिसका फायदा भी ताजा रिलीज होने वाली चुप को भी मिलता नजर आ रहा है। फिलहाल ब्रह्मास्त्र के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के आंकड़ों का इंतजार है।

  • Sonam Kapoor baby boy name: 1 महीने का हुआ सोनम कपूर का बेटा, एक्ट्रेस ने रिवील किया नाम

    सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें अपने बेटे का नाम रिवील किया है. साथ ही सोनम कपूर ने उस नाम का मतलब भी बताया है. फोटो में आनंद अहूजा….

    सोनम कपूर के बेटे का नाम वायु कपूर अहूजा

    सोनम कपूर ने 20 अगस्त को बेटे का स्वागत किया था. मदरहुड पीरियड एन्जॉय करते हुए सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट्स भी शेयर कीं, लेकिन इनमें से किस किसी में भी उनके बेटे के नाम का जिक्र नहीं हुआ. अब एक्ट्रेस ने बेटे के नाम की घोषणा कर दी है. साथ ही उन्होंने एक लवली फोटो भी शेयर की है, जिसमें आनंद अहूजा, सोनम कपूर को किस करते नजर आ रहे हैं.

  • उमर रियाज संग वीडियो शेयर कर ट्रोल हुईं अंजलि अरोड़ा

    कंगना रनौत होस्टेड शो ‘लॉकअप’ की कंटेस्टेंट रहीं एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा अपने एक वीडियो पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। अंजलि अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर यह ब्लूपर वीडियो शेयर किया है जिसमें वह मॉडल उमर रियाज के साथ नजर आ रही हैं। इस ब्लूपर वीडियो में अंजलि और उमर कोई रोमांटिक सीन शूट करते नजर आ रहे हैं। अंजलि ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- हाहाहाहा… सॉरी उमर इस वीडियो के लिए।

    कमेंट सेक्शन में लोगों ने कर दिया ट्रोल

    अंजलि अरोड़ा की इस पोस्ट पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया है। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- अगला MMS इसके साथ आएगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- उमर रियाज के पास इससे अच्छी लड़कियां हैं। इसी तरह के ढेरों कमेंट करके लोगों ने अंजलि को ट्रोल किया है। बता दें कि पिछले दिनों एक MMS वायरल हुआ था जिसमें नजर आ रही लड़की काफी हद तक अंजलि अरोड़ा जैसी दिख रही थी।

    लोगों ने कहा- MMS क्वीन अंजलि अरोड़ा

    हालांकि इस वीडियो को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई और ना ही इस बारे में अंजलि अरोड़ा का कोई रिएक्शन आया। हालांकि लोगों ने सोशल मीडिया पर अंजलि अरोड़ा को MMS क्वीन अंजलि का नाम दे दिया और अब उनके हर नए पोस्ट पर उन्हें ट्रोल कर दिया जाता है। बता दें कि हाल ही में नया गाना लॉन्च करने पर भी अंजलि को ट्रोल किया गया था।