श्रेणी: Lead News

  • पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने फोड़ा वीडियो बम

    पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने फोड़ा वीडियो बम


    सीएम के प्रधान सचिव एक्का विशाल चौधरी के आॅफिस से निपटाते थे सरकारी फाइल
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का पर गंभीर आरोप लगा है। एक्का पर ईडी की गिरफ्त में आये दलाल विशाल चौधरी के आफिस में बैठकर सरकारी फाइलें निपटाने का आरोप है। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक वीडियो क्लिप जारी किया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ईडी के अभियुक्त विशाल चौधरी के आफिस में फाइलें निपटा रहे हैं। कहा कि भाजपा इसे लेकर राज्यपाल से मिलेगी और मामले की जांच करने की मांग करेगी। भाजपा ईडी के अधिकारियों को भी सारे साक्ष्य सौंपेगी और मामले की जांच की मांग करेगी। बाबूलाल मरांडी ने मांग की है कि मुख्यमंत्री अविलंब राजीव अरुण एक्का को पद से हटायें और उन पर एफआईआर दर्ज करायें।


    वीडियो में किया जा रहा है पैसे का जिक्र
    बाबूलाल मरांडी ने कहा-जारी वीडियो क्लिप विशाल चौधरी के कार्यालय का है। वीडियो में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ईडी अभियुक्त विशाल चौधरी के आफिस में सरकारी काम का निपटरा कर रहे हैं। सरकार के प्रधान सचिव ने बेशर्मी की सारी सीमाओं को लांघ दिया। वीडियो में दिख रही महिला कोई सरकारी अधिकारी नहीं बल्कि विशाल चौधरी की प्राइवेट कर्मचारी है। वीडियो में एक आवाज भी साफ सुनाई दे रही है, जिसमें पैसे का जिक्र किया जा रहा है। मरांडी ने कहा कि प्रधान सचिव और गृह विभाग के सचिव इस तरह के काम कैसे कर सकते हैं। इस वीडियो को देखकर कल्पना की जा सकती है कि सरकार के अन्य विभागों में किस तरह से काम हो रहे होंगे। इसकी जांच होगी तो हैरान करने वाली तस्वीर सामने आयेगी।


    मुख्यमंत्री हेमंत खुद पूरे मामले की जांच सीबीआई से करायें : बाबूलाल
    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों की दो-दो एके-47 प्रेम प्रकाश के घर से मिली थी। अब राजीव अरुण एक्का ईडी के अभियुक्त विशाल चौधरी के कार्यालय में फाइलों का निपटारा करते दिख रहे हैं। आगे कहा कि राज्य में और भी ऐसे अधिकारी हैं, जो भटाचार में पूरी तरह से लिप्त हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कहते हैं कि हम आदिवासी हैं, इसलिए भाजपा हमें फंसाने का काम कर रही है। लेकिन अगर मुख्यमंत्री दोषियों को बचाने का काम करेंगे तो उच्च एजेंसियां जांच करेंगी। बाबूलाल मरांडी ने मांग की कि मुख्यमंत्री सोरेन खुद पूरे मामले की जांच सीबीआई से करायें। कहा कि इस मुद्दे पर भाजपा का शिष्टमंडल राज्यपाल से मिलकर जांच कराने की मांग करेगा। साथ ही बीजेपी ईडी के अधिकारियों से मिलेगी और साक्ष्य सौपेगी।

  • विधायक कैश कांड : हाइकोर्ट ने अरगोड़ा थाने में दर्ज जीरो एफआईआर को सेकंड एफआईआर मानते हुए किया रद्द

    विधायक कैश कांड : हाइकोर्ट ने अरगोड़ा थाने में दर्ज जीरो एफआईआर को सेकंड एफआईआर मानते हुए किया रद्द

    रांची। 46 लाख के साथ कोलकाता में पकड़े गए कांग्रेस से निलंबित तीन विधायकों इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी की ओर से रांची में किए गए जीरो एफआईआर को कोलकाता ट्रांसफर के खिलाफ दाखिल याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट का आदेश आया है। इसमें कोर्ट ने वर्ष 2022 में अरगोड़ा थाना में दर्ज एफआईआर को सेकंड एफआईआर मानते हैं उसे निरस्त कर दिया। कोर्ट ने कहा कि कुमार जयमंगल सिंह ने झारखंड सरकार गिराने की साजिश को लेकर वर्ष 2021 में कोतवाली थाने में कांड संख्या 159/21 को भादवि की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

    कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में कोतवाली थाने में दर्ज एफआईआर को प्रथम एफआईआर माना है एवं अरगोड़ा थाने में दर्ज एफआईआर को इसी घटना का दूसरा एफआईआर माना है और अरगोड़ा थाने में दर्ज प्राथमिकी को निरस्त कर दिया है। शुक्रवार को कोर्ट ने मामले में फैसला सुनाते हुए विधायकों की याचिका को स्वीकृत कर लिया था। मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एस चंद्रशेखर की कोर्ट में हुई थी। तीनों विधायकों की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा और राहुल कमलेश ने व सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार एवं बंगाल सरकार की ओर से वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार सिन्हा ने पैरवी की थी। दरअसल, इन 3 विधायकों के खिलाफ रांची के अरगोड़ा थाने में अनूप सिंह की ओर से पिछले वर्ष अगस्त के महीने में जीरो एफआईआर दर्ज कराया था, जिसे कोलकाता ट्रांसफर कर दिया गया था। विधायकों ने इसे कोलकाता भेजे जाने को निरस्त करने मांग की है। जीरो एफआईआर में अनूप सिंह ने सरकार गिराने की साजिश में इन विधायकों के शामिल होने का आरोप लगाया है।

  • Jharkhand Budget 2023: पेंशन कोष के लिए 700 करोड़ का प्रावधान, बेरोजगारों को हर महीने बेरोजगारी भत्ता, आंगनबाड़ी सेविकाओं को स्मार्टफोन 

    Jharkhand Budget 2023: पेंशन कोष के लिए 700 करोड़ का प्रावधान, बेरोजगारों को हर महीने बेरोजगारी भत्ता, आंगनबाड़ी सेविकाओं को स्मार्टफोन 

    रांची: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 1,16,418 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि यह सभी वर्ग के हितों को ध्यान में रखने वाला बजट है। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने बेरोजगारी भत्ता, आंगनबाड़ी सेविकाओं को स्मार्टफोन, पॉलिटेक्निक कॉलेजों की स्थापना और जनता के लिए सस्ती दरों पर एयर एंबुलेंस सेवा जैसे कई बड़े ऐलान किए। कृषि क्षेत्र में विशेष रूप से सिंचाई परियोजनाओं पर इस बजट में काफी फोकस किया गया। जानते हैं कि बजट में कौन सी 10 बड़ी घोषणा की गई।

    • 1. झारखंड सरकार ने प्री-स्कूलिंग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी चलो अभियान की शुरुआत की। आंगनबाड़ी सेविकाओं को स्मार्टफोन देने का ऐलान किया। आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के मानदेय में क्रमश 500 और 250 रुपये की वृद्धि की गई है। 500 रुपये प्रतिवर्ष प्रीमियम पर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के लिए सामूहिक बीमा योजना का ऐलान किया गया। 100 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश में 800 नई आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण किया जाएगा।
    • 2. पंचायत सचिवालय सुदृढिकरण योजना के तहत सभी पंचायत सचिवालयों में 65 इंच की एलईडी टीवी लगाई जाएगी। इनके जरिए पंचायतों के पदाधिकारी जिला मुख्यालय और राजधानी के साथ होने वाले संवाद में हिस्सा ले सकेंगे। राज्य प्रायोजित ग्रामीण विकास की योजनाओं की जानकारी भी उन्हें टीवी के जरिए आसानी से मिल सकेगी।
    • 3. मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत राज्य के सभी बेरोजगार युवक-युवतियों को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। यदि प्रशिक्षण के बाद भी नौकरी नहीं मिलती तो प्रशिक्षण के बाद अगले 6 महीने तक बेरोजगार युवकों को 1000 रुपये वहीं युवतिओं और दिव्यांग को 1500 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा
    • 4. महिला एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए बजट में 1717 करोड़ रुपये का भी प्रावधान किया गया है। किशोरी कल्याण योजना का ऐलान किया गया। विधवा पुनर्विवाह को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन राशि का प्रबंधन किया गया है। महिलाओं और किशोरियों को मुफ्त में सैनेटरी पैड मिलेंगे। प्रसव पूर्व महिलाओं को पौष्टिक आहार मिलेगा। प्रसव के बाद मातृत्व किट दिया जाएघा ।
    • 5. उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में बरही, बुंडू, पतरातू, चाईबासा, जमशेदपुर और खूंटी में नए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों की स्थापना की ऐप पर पढ़ें पलामू, चाईबासा और दुमका में मनोचिकित्सा केंद्र की स्थापना का जाएगी।
    • 6. झारखंड सरकार ने ऐलान किया है कि राज्य में आपात स्थिति में सस्ते दर पर एयर एंबुलेंस की सुविधा दी जाएगी। दुमका और बोकारो हवाई अड्डा से आगामी वित्तीय वर्ष में हवाई सेवा की शुरुआत होगी।
    • 7. 100 मीट्रिक क्षमता के 566 कोल्ड स्टोरेज की स्थापना की जाएगी ताकि किसानों की फसल बर्बाद ना हो। बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन, मिशन योजना के तहत 1 लाख किसानों की व्यक्तिगत भूमि पर सिंचाई, कूप का निर्माण किया जाएगा। पदमदा तथा पलामू मेगा प्लांट सिंचाई परियोजना की स्थापना होगी। गिरिडीह एवं जमशेदपुर में नए डेयरी प्लांट तथा रांची में मिल्क पाउडर एवं मिल्क प्रोडक्ट प्लांट की स्थापना
    • 8. राज्य में खेलकूद को बढ़ावा देने और खेल प्रतिभाओं को तराशने के ग्रास रुट ट्रेनिंग सेंटर व सिद्धो-कान्हू युवा क्लब की स्थापना की जाएगी।
    • 9. झारखंड में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए अलग से पर्यटन नीति बनेगी। राज्य के सभी हॉस्टल में मॉडल लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी।
    • 10.बजट में सोरेन सरकार ने पुरानी पेंशन नीति लागू करने का किया एलान है। झारखंड का बजट 2023 2024 पेश करने के दौरान वित्त मंत्री घोषणा करते हुए कहा, झारखंड में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू. झारखंड में प्रयत्न निति बनेगा. और पेंशन कोष के लिए 700 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  • जी 20 के डेलीगेट्स पहुंचे पतरातु रिजॉर्ट पहुंचे, पारंपरिक रीति-रिवाजों से स्वागत

    जी 20 के डेलीगेट्स पहुंचे पतरातु रिजॉर्ट पहुंचे, पारंपरिक रीति-रिवाजों से स्वागत


    झारखंड की कलाकृति-प्राकृति सौंदर्य के साथ लोक सांस्कृति से कराया जायेगा अवगत

    रामगढ़। पतरातु रिजॉर्ट में प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाने राजधानी रांची से जी 20 देशों के डेलिगेट्स आज सुबह पहुंचे। इस दौरान झारखंडी संस्कृति व परंपरा के अनुसार सभी विदेशियों का स्वागत किया गया। इस दौरान जिले के डीसी, एसपी समेत तमाम उच्च पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला प्रशासन के द्वारा पतरातु रिजॉर्ट और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन की ओर से लेक रिजॉर्ट और टापू को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रिजॉर्ट सहित आसपास का पूरा इलाका रंग बिरंगी लाईटों से सजाया गया है। जिससे पूरा क्षेत्र रंगीन लाईटों से जगमगा रहा है। इसके साथ ही परिसर में शिल्पग्राम बनाया गया है, ताकि यहां आने वाले विदेशी डेलिगेट्स को झारखंड की कलाकृति और प्राकृति के साथ साथ सांस्कृति के बारे में अवगत कराया जा सके। मेहमानों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए अलग से तैयारी की गयी है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से विदेशी मेहमानों को झारखंड की कला-सांस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य के साथ लोक कला की जानकारी दिया जा सके।

    सुरक्षा में लगाये गये है कई जिलों के अधिकारी
    जी 20 समिट में शामिल होने आये विदेशी मेहमानों की सुरक्षा में भारी संख्या में सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है। जिसकी निगरानी अधिकारियों की टीम के द्वारा किया जा रहा है। मेहमानों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसकों लेकर सभी स्थानों पर अधिकारियों और पुलिस बल के जवानों को लगाया गया है। मेहमानों की सुरक्षा और निगरानी के लिए रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, कोडरमा, धनबाद और लातेहार जिला के अधिकारियों और जवानों को लगाया गया है।


    डेलिगेट्स लेंगे लोक गीत-संगीत का आनंद
    मेहमानों के लिए डैम के दूसरे तरफ आईलैंड में झारखंड के लोकगीत और संगीत का इंतजाम किया गया है। परिसर में बने शिल्पग्राम से झारखंड के लोक कला और प्राकृतिक सौंदर्य से अवगत कराया जायेगा। अतिथियों को पतरातू डैम, नटुआ टापू और आईलैंड में स्कूटर बोट और 20 सीटर स्पीड बोट से भ्रमण कराया जायेगा। मेहमानों के लिए झारखंड के लोक नृत्य का आयोजन किया गया है।

  • राष्ट्रगान के वक्त दीर्घा में बैठे रहे 5 अधिकारी, बिरंची ने की कार्रवाई की मांग

    राष्ट्रगान के वक्त दीर्घा में बैठे रहे 5 अधिकारी, बिरंची ने की कार्रवाई की मांग

    विधानसभा के बजट सत्र को संबोधित करने के लिए राज्यपाल सभा वेश्म में प्रवेश करते हैं। उन्होंने आसन ग्रहण किया और उसके बाद राष्ट्रगान शुरू हुआ। राष्ट्रगान के सम्मान में राज्यपाल, सीएम, स्पीकर समेत सभी मंत्री विधायक और आला अधिकारी अपनी-अपनी जगह पर खड़े हो गए। इस दौरान अधिकारी दीर्घा में राज्य प्रशासनिक सेवा के 5 अधिकारी राष्ट्रगान के सम्मान में खड़े नहीं हुए और अपनी जगह पर बैठे रहे। इस बात को राज्यपाल के अभिभाषण से पहले विपक्ष के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने उठाया और वैसे अधिकारी कर कार्रवाई करने की मांग की।

  • देवघर एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में बम की सूचना के बाद मचा हड़कंप, लखनऊ डॉयवर्ट

    देवघर एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में बम की सूचना के बाद मचा हड़कंप, लखनऊ डॉयवर्ट

    देवघर एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की सूचना दी गयी। इस खबर के बाद फ्लाइट को देवघर से लखनऊ के लिए डायवर्ट कर दिया गया है। फोन कहां से आया इसकी जानकारी इकट्ठा की जा रही है। बम की सूचना के बाद सुरक्षा बल एक्टिव हैं।

    इंडिगो की फ्लाइट 6 E दिल्ली से देवघर जा रही थी। इंडिगो ने बताया है कि दिल्ली से देवघर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6191 को बम की धमकी मिलने के बाद लखनऊ डायवर्ट किया गया। अधिकारियों के अनुसार, सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। विमान को टेकऑफ़ के लिए मंजूरी दे दी गई। जांच में सुरक्षा एजेंसियों के नियमों का पालन किया जा रहा है।

  • जस्टिस संजय कुमार मिश्रा बने झारखंड हाई कोर्ट के 14वें चीफ जस्टिस

    जस्टिस संजय कुमार मिश्रा बने झारखंड हाई कोर्ट के 14वें चीफ जस्टिस

    रांची :  झारखंड के नवनियुक्त चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा को सोमवार को राजभवन के बिरसा मंडप में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसके साथ ही वे झारखंड के 14वें चीफ जस्टिस बन गए. इससे पूर्व मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू द्वारा जस्टिस संजय कुमार मिश्रा को झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति संबंधी वारंट को हिंदी और अंग्रेजी अंग्रेजी में पढ़कर सुनाया. मौके पर झारखंड हाई कोर्ट के सभी जजगण, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, महाधिवक्ता राजीव रंजन, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश एवं महुआ माजी समेत कई अधिवक्ता एवं राज्य सरकार के वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

    बता दें कि भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से जस्टिस संजय कुमार मिश्रा को झारखंड हाई कोर्ट का नया चीफ जस्टिस बनाए जाने की अधिसूचना बीते शुक्रवार को जारी की गई थी. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 13 दिसंबर 2022 को जस्टिस संजय कुमार मिश्रा के नाम की अनुशंसा झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के लिए केंद्र सरकार से की थी. झारखंड हाईकोर्ट में 20 दिसंबर से झारखंड हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस का पद रिक्त था.

  • विधायक ढुल्लू के गवाह ने हाइकोर्ट में कहा- नहीं हुई थी गड़बड़ी

    विधायक ढुल्लू के गवाह ने हाइकोर्ट में कहा- नहीं हुई थी गड़बड़ी

    रांची। बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के निर्वाचन को चुनौती देनेवाली जलेश्वर महतो की चुनाव याचिका की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। मामले में ढुल्लू महतो की ओर से चौथे गवाह काउंटिंग एजेंट संतोष चंद्र गौराई की गवाही कराई गई। उनकी ओर से कहा गया कि चुनाव काउंटिंग में कोई गड़बड़ी नहीं हुई। गवाह का प्रति परीक्षण जलेश्वर महतो के अधिवक्ता अरविंद लाल ने किया।

    अधिवक्ता की प्रति परीक्षण में गवाह ने कहा कि बूथ संख्या 266 में मशीन खराब थी, इसलिए काउंटिंग नहीं हुआ। अधिवक्ता ने यह भी पूछा कि जिस समय झारखंड विधानसभा चुनाव हुआ उस समय यहां किस पार्टी की सरकार थी और कौन मुख्यमंत्री थे। जिस पर गवाह ने कहा कि उस दौरान किसी पार्टी की सरकार यहां नहीं थी। चुनाव के समय यहां कोई सीएम नहीं था। तब अधिवक्ता ने पूछा कि क्या उस समय राष्ट्रपति शासन था तो गवाह ने कहा उस समय झारखंड में राष्ट्रपति शासन था।

    ढुल्लू महतो की ओर से दी गई 7 गवाहों की सूची में से अब तक 4 गवाही पूरी हो चुकी है। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट ने अगली सुनवाई में बाघमारा के तत्कालीन रिटर्निंग आॅफिसर संजय भगत एवं तत्कालीन असिस्टेंट रिटर्निंग आॅफिसर विकास त्रिवेदी को 3 मार्च को गवाही देने के लिए उपस्थिति के संबंध में विशेष समन जारी किया है। कोर्ट ने इनके दोनों गवाहों के आने-जाने सहित अन्य खर्च के लिए ढुल्लू महतो को 10 हजार रुपए जमा कराने को कहा है।

    इसके अलावा कोर्ट ने रजिस्ट्रार जनरल को निर्देश दिया है कि जिस जिला में वर्तमान में ये दोनों अधिकारी पोस्टेड है वहां के डीसी को इनकी गवाही सुनिश्चित के संबंध में फैक्स भेजा जाए। अगली गवाही 3 मार्च को होगी।

  • दिल में छुपा कर अरमान ले चलें…

    दिल में छुपा कर अरमान ले चलें…

    झारखंड से विदाई के पूर्व मीडिया से मुखातिब हुए गवर्नर रमेश बैस

    जिस गति से विकास कराना चाहते थे, वह नहीं करा पाने का है मलाल

    कहा- झारखंड में काम करने की स्पीड बहुत स्लो है

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल में जितना काम नहीं किया था, उससे अधिक काम इलेक्शन कमीशन का लिफाफा आने के बाद किया। इससे झारखंड का भला हुआ। यह कहना है झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस का। महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाए जाने के बाद झारखंड से विदाई के पूर्व श्री बैस आज राजभवन में मीडिया से मुखातिब हो रहे थे। बातचीत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सदस्यता को लेकर चुनाव आयोग द्वारा भेजे गए लिफाफे का मामला छाया रहा। इस पर मुस्कुराते हुए श्री बैस ने आन फिल्म में मोहम्मद रफी द्वारा गाए गीत दिल में छुपा कर प्यार का तूफान ले चले, …अरमान ले चलें का अंतरा सुनाकर समापन किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन को स्पष्ट कह दिया था कि वह निश्चिंत होकर अपना काम करें, फिर भी यदि कोई अपने छांव से डरे तो मैं क्या करूं।

    …तो विकासशील राज्य होता झारखंड

    श्री बैस ने कहा कि 2021 में झारखंड आने के बाद वह यहां जिस गति से विकास कराना चाहते थे, उस गति से नहीं करा पाया। कहा कि राज्य के मंत्री और अधिकारियों का विजन यदि सही होता तो झारखंड बीमारू राज्य नहीं विकासशील प्रदेश होता। उन्होंने कहा कि झारखंड के लॉ एंड ऑर्डर को ठीक कराने का उन्होंने हर संभव प्रयास किया, क्योंकि बाहर से इन्वेस्टर तभी आएंगे जब राज्य में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति ठीक रहेगी। यदि यहां शासन व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं रहेगी तो बाहर से लोग आने में कतराएंगे।

    लोग सीधे-सादे, लेकिन कानून व्यवस्था ठीक नहीं

    श्री बैस ने कहा कि झारखंड में सबसे अच्छा यह लगा कि यहां के लोग बहुत सीधे सादे हैं। लेकिन उन्हें सबसे मलाल यह रहा कि यहां कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। इसके लिए उन्होंने कई बार अधिकारियों को बुलाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए, लेकिन इसके बावजूद स्थिति सुधर नहीं पाई। उन्होंने कहा कि झारखंड में काम करने की स्पीड बहुत स्लो है, इस कारण यह राज्य छत्तीसगढ़ उत्तराखंड से काफी पीछे रह गया है।

    हेमंत सोरेन अच्छे लीडर, लेकिन सलाह नहीं माने

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में श्री बैस ने कहा कि बहुत अच्छे लीडर हैं, इतनी कम उम्र में मुख्यमंत्री बने हैं। वे ऐसा काम कर सकते हैं जो लैंड मार्क साबित हो सकता है। मैंने बीच-बीच में उन्हें कई सलाह दिया, लेकिन पता नहीं वे क्यों उस पर अमल नहीं कर पाए। छत्तीसगढ़ की तर्ज पर बजट में हेल्थ, एजुकेशन, रोड जैसे कुछ प्रमुख सेक्टर पर फोकस कर काम करना होगा, तभी राज्य का अपेक्षित विकास होगा।

    1932 के खतियान में है कई समस्या

    झारखंड के बहुविवादित विषय 1932 के खतियान पर श्री बैस ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद भी सरकार क्यों जबरदस्ती करना चाहती है, यह समझ में नहीं आया। यदि 1932 का खतियान स्थानीयता का आधार माना जाएगा तो इससे कई जिलों में भारी समस्या होगी। इस पर सही से निर्णय लेना राज्य के लिए हितकारी होगा। इसी तरह एक्साइज बिल में भी कई कमियां थी, जिस पर उन्होंने राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया।

    केंद्र ने 200 करोड़ भेजा पर ₹1 खर्च नहीं

    टीएसी पर सरकार के साथ हुए विवाद संबंधी सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2020-21 और 2021-22 में 200 करोड़ रुपए से अधिक की राशि राज्य सरकार को दी थी, लेकिन समीक्षा के दौरान मैंने पाया कि ₹1 भी खर्च नहीं हो सका है। इस कारण केंद्र सरकार ने 2022-23 में राशि देने पर रोक लगा दी, लेकिन राज्य के अधिकारियों को इसकी परवाह नहीं।

  • सी पी राधाकृष्णन बने झारखंड के गवर्नर,  बैस को मिला महाराष्ट्र का जिम्मा

    सी पी राधाकृष्णन बने झारखंड के गवर्नर, बैस को मिला महाराष्ट्र का जिम्मा

    रांची | झारखंड के राज्यपाल बदल गये हैं. सी पी राधाकृष्णन को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है. सी पी राधाकृष्णन झारखंड के 11वें राज्यपाल हैं. रमेश बैस अब महाराष्ट्र के गवर्नर होंगे. इससे पहले महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी थे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 प्रदेशों में नये राज्यपाल की नियुक्ति की है

    रमेश बैस महाराष्ट्र के राज्यपाल पर हुए नियुक्त

    जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल,  गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल, शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल और रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. इसके अलावा पूर्व न्यायाधीश एस अब्दुल नजीर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल,  सुश्री अनुसुइया उइके को मणिपुर, ला गणेशन को नागालैंड, राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर को बिहार और फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है. वहीं सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर डॉ. बी.डी. मिश्रा को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है. इससे पहले डॉ. बी.डी. मिश्रा अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल थे.

  • मांडर में शंकर ज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े भीषण डकैती

    मांडर में शंकर ज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े भीषण डकैती

    रांची | मांडर मिशन में ख्रिस्त कलोनी मोड़ स्थित शंकर ज्वेलर्स की दुकान में दो हथियार से लैस लोगों ने दुकान की सारी ज्वेलरी लूट लिया है। लाखों की लूट हुई हैं।दुकान संचालक अभय सोनी इस घटना से कुछ बताने की स्थिति में नहीं है।मांडर पुलिस जांच के लिए पहुँच चुकी है।

  • जम्मू-कश्मीर में मिला अरबों का खजाना

    जम्मू-कश्मीर में मिला अरबों का खजाना

    देश के अलग-अलग राज्यों में गोल्ड और लिथियम समेत अन्य खनिजों का भंडार मिला है. इनमें सबसे बड़ा भंडार जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिला है, जो कि लिथियम का है. जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) ने 51 ब्लॉकों को राज्य सरकारों और कोयला मंत्रालय को सौंप दिया है.

    देश के 11 राज्यों में गोल्ड, लिथियम समेत अन्य खनिजों का भंडार मिला है. जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) ने 51 ब्लॉकों को राज्य सरकारों और कोयला मंत्रालय को सौंप दिया है. जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिले लिथियम के इतने बड़े भंडार की यह पहली साइट है, जिसकी GSI ने पहचान की है.

    माइंस मंत्रालय के सचिव और CGPB चेयरमैन विवेक भारद्वाज ने बताया मंत्रालय की ओर से 2015 से अबतक राज्य सरकारों को 287 भूगर्भीय दस्तावेज सौंपे गए हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि जीएसआई इस गति को बढ़ाएगी. वहीं बीती 9 फरवरी को GSI ने लिथियम और गोल्ड के अलावा 7897 मिलियन टन के संसाधन वाले कोयला और लिग्नाइट की 17 रिपोर्टें भी कोयला मंत्रालय को सौंपी हैं.

    भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने पहली बार जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के सलाल-हैमाना क्षेत्र में 5.9 मिलियन टन के लिथियम अनुमानित संसाधन स्थापित किए हैं. लिथियम का उपयोग मोबाइल फोन, लैपटॉप, डिजिटल कैमरा और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए रिचार्बेल बैट्री में किया जाता है. इसके अलावा इसका उपयोग खिलौनों और घड़ियों के लिए भी किया जाता है. इस समय भारत लिथियम के लिए पूरी तरह दूसरे देशों पर निर्भर है.

  • कोर्ट में घुसा तेंदुआ

    कोर्ट में घुसा तेंदुआ

    तेंदुए को देख पूरे कचहरी परिसर में भगदड़ मच गई। उसने हमला कर कई लोगों को घायल किया है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम वहां पहुंच चुकी है।

    गाजियाबाद कोर्ट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ वहां घुस आया। तेंदुए ने कोर्ट के अंदर मौजूद कई लोगों पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

    जानकारी के मुताबिक, सीजेएम कोर्ट के ऑफिस न.050-के सामने जूते पॉलिश करने वाले सलीम नाम के शख्स पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। शाम 4:10 पर कचहरी में आईएमटी की तरफ से अचानक तेंदुआ घुस आया था। जिसके बाद पहली मंजिल पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में घुस गया। तेंदुए को देख पूरे कचहरी परिसर में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना पुलिस आयुक्त और वन विभाग को टीम को दी गई है। खबर लिखे जाने तक तेंदुआ किसी अदालत में घुसा हुआ था। जिसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

    मुकदमों की पैरवी करने आए वादी एवं प्रति वादियों को तेंदुए ने लहूलुहान कर दिया। अदालत में तीसरे तल पर कैद न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों को अदालत से बाहर निकाला जा रहा है। वन कर्मियों का कहना है कि अदालत खाली कराने के बाद ही प्रथम तल से सीढ़ी के रास्ते से निकालने का प्रयास किया जाएगा। क्योंकि अगर अभी सीढ़ी के दरवाजे को खोल दिया जाए तो किसी और पर भी हमला कर सकता है।

    वन विभाग के पास तेंदुआ पकड़ने के लिए सिर्फ जाल है, इसके अलावा कोई अन्य सुविधा नहीं है जिससे कि तेंदुए को बेहोश किया जा सके या पकड़ सके। भीड़ को देखकर बंद चैनल के अंदर से दो बार तेंदुए ने झपट्टा मारा और वन विभाग की टीम मूक दर्शक बनी देखती रही।

  • कृषि विपणन शुल्क विधेयक के विरोध में खाद्यान्न व्यापारियों ने बंद रखे प्रतिष्ठान

    कृषि विपणन शुल्क विधेयक के विरोध में खाद्यान्न व्यापारियों ने बंद रखे प्रतिष्ठान

    इस विधेयक को राज्य सरकार को वापस लेना ही होगा : किशोर मंत्री
    चैंबर भवन में राज्य भर के व्यापारियों ने की बैठक, 15 फरवरी से खाद्यान्न व्यापार रहेगा बंद

    रांची। कृषि विपणन शुल्क विधेयक वापस लेने की मांग को लेकर खाद्यान्न व्यापारियों ने आज अपनी दुकानें और प्रमुख मंडियों को बंद रखकर विरोध दर्ज किया। झारखंड चैंबर आॅफ कॉर्मस के नेतृत्व में विधेयक वापस लेने की मांग की जा रही है। इधर, रांची में कृषि विपणन शुल्क विधेयक पर आज व्यापारियों की राज्य स्तरीय बैठक बुलायी गयी। इससे पहले सोमवार और मंगलवार को भी व्यापारियों ने काला बिल्ला लगाकर विधेयक का विरोध दर्ज किया था। राज्यस्तरीय बैठक में चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि व्यापारियों को किसी भी रूप में विधेयक मंजूर नहीं है। ये विधेयक भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला है। इस विधेयक को सरकार को वापस लेना ही होगा। बिहार और यूपी जैसे राज्यों ने भी इस बिल को वापस ले लिया है। राज्य के व्यापारी एकजुट है और सरकार के वापस लेने तक आंदोलन जारी रहेगा। राज्य भर से जुटे व्यापारियों ने एकमत होकर आंदोलन को समर्थन देने पर सहमति बनी। व्यापारियों ने कहा कि इस विधेयक से राज्य में कृषि उपज के उत्पादन, इसके विपणन, संबंधित प्रसंस्करण उद्योग और व्यापार में भारी कमी आयेगी। जिससे किसानों के उपज की स्थानीय मांग घटने से उन्हें अपने उत्पाद की कम कीमत प्राप्त होगी। वहीं सरकार को कृषि शुल्क और जीएसटी से प्राप्त होनेवाले राशि (राजस्व) में कमी आयेगी। राज्य स्तरीय बैठक में साहिबगंज, जमशेदपुर, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी और गुमला सहित अन्य जिलों से व्यापारी शामिल हुए। बैठक में कहा गया कि पिछले साल मार्च में इस बिल को विधानसभा में पारित करने पर व्यापारियों ने विरोध किया था। इस दौरान अप्रैल माह में खाद्यान्न आयात बंद कर दिया गया था। हालांकि दो दिनों के खाद्यान्न आयात बंद होने के बाद ही राज्य सरकार ने व्यापारियों से वार्ता की थी। सरकार के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने खाद्यान्न आपूर्ति सामान्य रखा। पिछले विधानसभा सत्र में सरकार ने फिर से इसे लागू कर दिया। वहीं, पिछले सप्ताह राज्यपाल ने भी बिल पर सहमति दे दी है।

  • अब तक 8000 की मौत, शवों के मिलने का सिलसिला जारी…

    अब तक 8000 की मौत, शवों के मिलने का सिलसिला जारी…

    तुर्की और सीरिया में सोमवार को आए शक्तिशाली भूकंप से अब तक 8000 लोगों की मौत हो चुकी है. तुर्की में 5,894 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, जबकि 34,810 लोग घायल हैं.

    वहीं विद्रोहियों के नियंत्रण वाले सीरिया में 1,220 लोगों की जान गई है. जबकि सीरिया में सरकार नियंत्रित इलाकों में 812 लोगों की मौत हुई है. तुर्की में भूकंप से करीब 6000 इमारतें तबाह हो गई हैं. जबकि सीरिया में 400 इमारतें पूरी तरह से जमीदोंज हो गईं, जबकि 1220 से ज्यादा इमारतों को नुकसान पहुंचा है.

    20 हजार से लोगों के मारे जाने की आशंका- WHO

    WHO ने तुर्की और सीरिया में मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई है. WHO ने तुर्की और सीरिया में 20 हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका जताई है. इतना ही नहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि दोनों देशों में 2.3 करोड़ लोग इससे प्रभावित हो सकते हैं.

    मेक्सिको के डॉग कर रहे रेस्क्यू

    मेक्सिको के चर्चित रेस्क्यू डॉग तुर्की में मलबों में इंसानों की तलाश में मदद कर रहे हैं. मेक्सिको अपने ट्रेन्ड और विशेष खोजी कुत्तों के लिए जाना जाता है. उत्तरी अमेरिकी टेक्टोनिक प्लेट के किनारे है, ऐसे में यहां भी भूकंप आता रहता है. मेक्सिको में अक्सर कुत्तों का इस्तेमाल रेस्क्यू अभियान में किया जाता है. 16 कुत्तों की टीम मेक्सिको से रेस्क्यू के लिए तुर्की पहुंची है.

  • 6 हजार के लिए पति का गला घोंटकर मार डाला…

    6 हजार के लिए पति का गला घोंटकर मार डाला…

    Kanpur : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं, हत्या के बाद महिला ने पति की लाश को अपने ही कमरे के अंदर जमीन में दफना दिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच महज 6 हजार रुपये के लिए विवाद हुआ था। इसी के चलते पत्नी ने पति को गला घोंटकर मार (Murder) डाला। पुलिस (Police) ने जब आरोपी महिला को गिरफ्तार कर सख्ती बरती तो पूरा सच सामने आ गया।

    जानकारी के अनुसार, यह दहला देने वाली घटना कानपुर के बिधनू के सुरौली गांव की है। यहां का निवासी उमेश कुमार यादव एक निजी एम्बुलेंस चलाता था। ऐसे में अक्सर काम के सिलसिले से बाहर रहा करता था, जबकि घर में पत्नी मोनिका अपने दो बच्चों रिया और उत्कर्ष के साथ रहती थी। परिजनों की मानें तो उमेश दो दिन पहले शाम को घर आया था। उमेश ने एक भैंस बेची थी, जिसके 6 हजार रुपये मोनिका के पास थे। रुपये मांगने को लेकर उमेश और मोनिका के बीच जमकर मारपीट हुई थी।

    Advertisement
    उमेश की गमछे से गला घोंटकर हत्या

    आरोप है कि उसी दिन दोपहर को मौका मिलने पर मोनिका ने उमेश की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घसीटकर दूसरे कमरे में ले जाकर कच्ची जमीन में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। किसी को कुछ पता ना चले, इसके लिए बेड को दफनाए हुए स्थान के ऊपर रख दिया। दो दिन से उमेश के नजर न आने पर मंगलवार को उसकी मां शिवदेवी ने पुलिस को सूचना दी थी।

    पुलिस ने सख्ती बरती तो पत्नी ने कबूला जुर्म

    बताया जा रहा है कि पुलिस ने शिकायत के बाद मोनिका को अपनी कस्टडी में लिया था। उसके बाद पुलिस ने मोनिका से सख्ती से पूछताछ की तो उसने उमेश की हत्या का रहस्य उगल दिया। पत्नी मोनिका की निशानदेही पर पुलिस ने उमेश का शव गड्ढे से बरामद कर लिया है। इस मामले में घाटमपुर के एसीपी का कहना है कि महिला के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्जकर उसे गिरफ्तार किया गया है। मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • कृषि विपणन शुल्क विधेयक पर व्यापारी बुलायेंगे राज्य स्तरीय बैठक

    कृषि विपणन शुल्क विधेयक पर व्यापारी बुलायेंगे राज्य स्तरीय बैठक

    रांची। कृषि विपणन शुल्क विधेयक को लेकर व्यापारी लगातार चिंतन कर रहे है। मामले की लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही है। वहीं, राज्यपाल की ओर से भी विधेयक को गंभीरता से लिया गया है। जबकि चैंबर आॅफ कॉर्मस की ओर से इस पर लगातार बैठकें की जा रही है। अध्यक्ष किशोर मंत्री की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में कृषि विपणन बिल पर राज्यस्तरीय बैठक का आयोजन किया जायेगा।

    जिसमें विधेयक की प्रावधानों और व्यापारियों के आंदोलन की रणनीति तय की जायेगी। फिलहाल राजभवन के निर्णय पर भी व्यापारियों की नजर टिकी है। पिछले दिनों राज्यपाल से मिलकर व्यापारियों ने विधयेक पर हस्तक्षेप की मांग की थी। बता दें कि बीतें बुधवार को कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, सचिव अबुबकर सिद्दकी के साथ राज्यपाल ने बैठक की। जिसमें विधयेक के प्रावधानों पर चर्चा की गयी।

    साथ ही राज्यपाल ने मंत्री बादल पत्रलेख और विभागीय सचिव को कहा कि विधेयक जनहित को देखते हुए बनाया जायें। लोगों पर वित्तिय बोझ डालने के लिये नहीं बनाया जायें। चैंबर आॅफ कॉर्मस की ओर से विधेयक की वापसी की मांग पर लगातार नेताओं से बैठक की जा रही है। जिसमें अधिकारी भी शामिल रहे है। इसमें सत्ता पक्ष, अधिकारियों और मंत्रियों से वार्ता की जा रही है। वहीं, कांग्रेस के शीर्ष नेता षषि थरूर से भी व्यापारियों ने मुलाकात की है।

    फिलहाल व्यापारियों की राय है कि कृषि मंत्री के साथ बैठक कर मामले का हल निकाला जायें। इसके पहले 21 जनवरी को चैंबर प्रतिनिधियों ने राज्यपाल से मुलाकात की थी। वहीं, 23 को कृषि मंत्री बादल पत्रलेख से मुलाकात की गयी। 18 जनवरी को कांग्रेस के शीर्ष नेता षषि थरूर से मुलाकात की गयी। बता दें राज्य सरकार ने दिसंबर में संपन्न विधानसभा सत्र में विधेयक को फिर से पास किया। तभी से व्यापारियों में इस विधेयक को लेकर असंतोष देखा जा रहा है।

    चैंबर आॅफ कॉमर्स की मानें तो बिल के लागू होने से राज्य में कृषि उपज के उत्पादन, इसके विपणन, संबंधित प्रसंस्करण उद्योग और व्यापार में भारी कमी आयेगी। जिससे किसानों के उपज की स्थानीय मांग घटने से उन्हें अपने उत्पाद की कम कीमत प्राप्त होगी। वहीं सरकार को कृषि शुल्क और जीएसटी से प्राप्त होनेवाले राशि (राजस्व) में कमी आयेगी।

  • घूमने आए हरियाणा के पर्यटकों की मर्सिडीज में लगी भीषण आग

    घूमने आए हरियाणा के पर्यटकों की मर्सिडीज में लगी भीषण आग

    मसूरी-देहरादून रोड पर ऋषि आश्रम के पास खड़ी एक मर्सिडीज कार में अचानक आग लग गई जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। कार में आग लगने की सूचना पर कोल्हूखेत पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। 

    पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब 9 बजकर 40 मिनट के आस-पास की है। बताया गया कि हरियाणा के पर्यटकों की कार में आग लगी लेकिन राहत की बात ये है कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर राजपुर से चीता के जवान भी पहुंचे थे। तब बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। 

    पुलिस के अनुसार, बुधवार को हरियाणा के पर्यटक अमित कुमार, आशीष कुमार, प्रवेश और नवीन मसूरी घूमने आए थे लेकिन देर रात मसूरी झील के निकट उनकी मर्सिडीज कार गर्म होने लगी।

    कार को गर्म होता देख चारों लोगों ने कार को वापस देहरादून के लिए मोड़ दिया। इसी बीच ऋषि आश्रम के निकट मैगी प्वाइंट के पास चारों लोग गाड़ी से नीचे उतर गए और चाय पीने के लिए चले गए।

  • रांची पुलिस पर हमला, दो अफसर घायल

    रांची पुलिस पर हमला, दो अफसर घायल


    रांची। जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित कचनार टोली में पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी पर हमला हुआ है। जिसमें दो पुलिस पदाधिकारी घायल हो गये है। कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की हैं। घायलों में दारोगा संजय कुमार और एएसआई ललन कुमार शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है ।वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

  • राजधानी में नाबालिग से सामुहिक दुष्कर्म, दो अरेस्ट

    राजधानी में नाबालिग से सामुहिक दुष्कर्म, दो अरेस्ट

    राजधानी के कांटाटोली स्थ्ति मंगल टावर का मामला


    रांची। राजधानी के व्यस्ततम इलाके कांटाटोली स्थ्ति मंगल टावर में सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर लोअर बाजार पुलिस ने दो युवकों भोलू कुमार और मनीष तिर्की को तमाड़ से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मंगल टावर में लिफ्ट मैन के रूप में काम करने वाले दो युवक डंगरा टोली की रहने वाली एक नाबालिग लड़की से दोस्ती कर उसको अपने जाल में फंसा लिया।

    कल रात युवकों ने साजिशन नाबालिग लड़की को मंगल टावर स्थित अपने कमरे पर लाए और रात्रि में दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। सुबह में नाबालिग लड़की को कमरे से बाहर निकालकर दोनों युवक फरार हो गये। लड़की को रोता देखकर आसपास के लोगों ने पूरे मामले की जानकारी ली और फिर इसकी सूचना पुलिस को दी।

    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तमाड़ से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, इस मामले में पुलिस खबर लिखे जाने तक कुछ भी बताने से कतराती रही है।

  • इनकम सात लाख तक टैक्स फ्री

    इनकम सात लाख तक टैक्स फ्री

    नई दिल्ली। मोदी सरकार ने वर्तमान कार्यकाल के आखिरी पूर्णकालिक बजट में जनता को मरहम लगाने का काम किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में पेश अपने बजट भाषण में बताया कि अब सालाना 7 लाख रुपए तक की कमाई होने पर इनकम टैक्स नहीं देना होगा। यह छूट सिर्फ नई टैक्स रिजीम के तहत मिलेगी। अभी तक 2.5 लाख रुपए तक की कमाई टैक्स फ्री थी। आखिरी बार 2014-15 बजट में इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव किया गया था।


    इसके अलावा आम आदमी के रोजाना की जरूरतों में शामिल मोबाइल और स्मार्ट टीवी खरीदना सस्ता हो गया है। लीथियम आयन बैटरी पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को 2.5 फीसद घटाकर 13 फीसद कर दिया है। जिससे आने वाले दिनों में स्मार्टफोन की कीमत कम हो सकती है।

    स्मार्टफोन में लीथियम आयन बैटरी की जरूरत होती है, जिसे चीन, ताइवान जैसे देशों से आयात किया जाता है। भारत स्मार्टफोन का बड़ा मार्केट है, जो आने वाले दिनों में चीन को पीछे छोड़ सकता है। मोदी सरकार भारत को स्मार्टफोन मैन्युफैक्चिरिंग हब के तौर पर विकसित करना चाहती है।