श्रेणी: Ranchi

  • टेंडर गड़बड़ी में फंसे ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, केस दर्ज

    अवैध खनन और टेंडर गड़बड़ी का आरोप

    रांची। अवैध खनन और टेंडर गड़बड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और झारखंड के संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर समेत 11 लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज की है। इससे आलमगीर आलम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पिछले दिनों ईडी के रांची जोनल आॅफिस के असिस्टेंट डायरेक्टर ने बड़हरवा में हाट बाजार की बंदोबस्ती के टेंडर में गड़बड़ी के मामले में ठेकेदार को नोटिस जारी कर जानकारी मांगी थी। जानकारी के अनुसार ईडी ने बुधवार को पंकज मिश्रा की कोर्ट में पेशी के साथ ही नया केस दर्ज किया है। यह केस प्रिवेंशन आॅफ मनी लाउंड्रिंग एक्ट की धारा 3 एवं 4 के तहत किया गया है। इसके बाद उक्त मामले में पंकज को रिमांड पर लिया गया। पंकज को रिमांड पर लेकर ईडी ने गुरुवार से पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस दौरान ईडी टेंडर गड़बड़ी मामले में भी पंकज से राज उगलवाएगी।
    ये भी बनाए गए आरोपी : ईडी ने जिन 11 पर केस दर्ज किया है उनमें तपन सिंह, दिलीप साह, इस्तेकार आलम, तेजस भगत, कुंदन गुप्ता, धनंजय घोष, राजीव रंजन शर्मा, संजय रमानी एवं टिंकू रज्जक अंसारी भी शामिल हैं।

  • पीएम से मिले संजय सेठ, रांची में बनाएंगे टाॅय बैंक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले रांची सांसद

    रांची लोकसभा क्षेत्र की पत्रिका प्रगति 2021-22 भेंट की

    रांची के सांसद श्री संजय सेठ ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात की। मुलाकात के क्रम में सांसद ने उन्हें आदिवासी अंगवस्त्रम और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही आजादी के अमृत काल में आदिवासी समाज से पहली महिला राष्ट्रपति का निर्वाचन कर देश और दुनिया में आदिवासी समाज का मान बढ़ाने के लिए रांची लोकसभा क्षेत्र की जनता की तरफ से उनका आभार जताया।
    अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे सांसद ने प्रधानमंत्री को रांची लोकसभा क्षेत्र की वार्षिक पुस्तिका प्रगति 2021-22 भी भेंट की। प्रधानमंत्री को रांची में चल रहे बुक बैंक के विषय में बताया। बुक बैंक की प्रधानमंत्री ने सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि बुक बैंक की शुरुआत जरूरतमंदों बच्चों के लिए एक अच्छी शुरुआत है।
    प्रधानमंत्री ने सांसद को यह निर्देश दिया की बुक बैंक की तर्ज पर रांची में एक तो टॉय बैंक की स्थापना करनी चाहिए ताकि रांची लोकसभा क्षेत्र के बच्चों, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को खिलौने मिल सके। प्रधानमंत्री जी ने यह निर्देश दिया कि इन खिलौनों को आंगनबाड़ी केंद्रों को दिया जाना चाहिए ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे खिलौनों का उपयोग कर सकें।
    इस दौरान प्रधानमंत्री ने सांसद को गुजरात में स्थापित किया गया टॉय बैंक के संबंध में जानकारी दी और इसी तर्ज पर काम करने के लिए कहा।
    सांसद श्री सेठ ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया और कहा कि प्रधानमंत्री जी का विशेष स्नेह रांची लोकसभा क्षेत्र झारखंड को हमेशा से मिलता रहा है। प्रधानमंत्री जी ने इस बार भी आशीर्वाद और स्नेह रांची लोकसभा क्षेत्र से पूरे झारखंड को दिया है।

  • संध्या की हत्या के मामले में कन्हैया सिंह सस्पेंड, मीरा सिंह नयी इंचार्ज

    राजधानी रांची के तुपुदाना इलाके में बुधवार की देर रात गोवंश के तस्करों ने महिला दरोगा संध्या टोपनो की पिकअप वैन से कुचल कर हत्या कर दी थी. इस मामले में एसएसपी ने एक्शन लेते हुए तुपुदाना थानेदार कन्हैया सिंह को सस्पेंड कर दिया है. अब मीरा सिंह को तुपुदाना का नया थानेदार बनाया गया है. इस मामले को लेकर तुपुदाना थाना के तत्कालीन प्रभारी कन्हैया सिंह सवाल के घेरे में थे.

    इस मामले में एसएसपी किशोर कौशल ने संज्ञान लिया और तुपुदाना थानेदार को सस्पेंड कर दिया. आपको बता दें कि बुधवार की देर रात 2:00 बजे तुपुदाना के तत्कालीन थानेदार कन्हैया सिंह को सूचना मिली थी कि सिमडेगा से गौ तस्कर पिकअप वैन से गोवंश की तस्करी कर रहे हैं.  तस्कर 3 जिलों की बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए रांची पहुंचे, लेकिन सूचना मिलने के बावजूद तुपुदाना थानेदार ने खुद दल बल के साथ बैरिकेडिंग नहीं की, बल्कि दारोगा संध्या टोपनो को चेकिंग अभियान में लगा दिया. संध्या टोपनो ने वीरता का परिचय देते हुए तस्करों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन गोवंश तस्करों ने कुचल कर उनकी हत्या कर दी. हालांकि महिला दरोगा संध्या टोपनो के साथ एक हेड कॉन्स्टेबल और एक चालक थे जो मौका ए वारदात से हट गए थे.

  • अरूप चटर्जी व मैनेजर राय के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी लगातार जारी

    कोयला कारोबारी बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के दामाद राकेश ओझा से भयादोहन कर रुपये वसूलने के मामले में गुरुवार को धनबाद पुलिस ने न्‍यूज चैनल संचालक अरुप चटर्जी और कोयला व्‍यवसायी मैनेजर राय के विभिन्‍न ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की.

    झारखंड के एक न्यूज चैनल के निदेशक अरूप चटर्जी और कोयला कारोबारी परमेश्वर राय उर्फ मैनेजर राय पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है. धनबाद पुलिस की अलग अलग टीम मैनेजर राय के मुगमा स्थित घर और उनके होटल की घेराबंदी कर छापामारी कर रही है. वहीं अरूप चटर्जी के रांची स्थित आवास और न्यूज चैनल के दफ्तर में भी पुलिस की रेड चल रही है. छापेमारी में पुलिस के हाथ क्या लगा है, यह अब तक सामने नहीं आया है. पुलिस किसी भी बाहरी आदमी के आने जाने पर पाबंदी लगाए हुए है.

    रांची के साइबर डीएसपी सुमित सौरभ लकड़ा के नेतृत्‍व में एक टीम छापेमारी कर रही है. वहीं गोविंदपुर थाना प्रभारी उमेश प्रसाद, निरसा थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव, एग्‍यारकुंड के अंचल अधिकारी समेत अन्‍य पदाधिकारियों के नेतृत्‍व में एक टीम धनबाद के मुगमा स्थित कोयला कारोबारी मैनेजर राय उर्फ परमेश्वर राय के घर व फैक्‍ट्री को खंगाल रही है.कोर्ट से सर्च वारंट लेकर पुलिस विभिन्‍न मामलों की पड़ताल में दोनों आरोपितों के घर और मैनेजर राय की फैक्‍ट्री में कागजात खंगाल रही है. इसके लिए कोर्ट से दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है.

    गौरतलब है कि बीते दिनों धनबाद पुलिस ने शिवम हार्डकोक के संचालक व पूर्व डीजीपी गुप्‍तेश्‍वर पांडेय के दामाद राकेश ओझा से रुपये ऐंठने के आरोप में अरुप चटर्जी को गिरफ्तार किया था. राकेश ओझा ने इस इस संबंध में गोविंदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. उसे इस मामले में हाई कोर्ट से जमानत मिल चुकी है, लेकिन फिलहाल अन्‍य मामलों में जिले की पुलिस ने उसे रिमांड पर ले रखा है. वहीं इधर बंगाल के बारासात 24 परगना के एक दंडाधिकारी की अदालत ने वर्ष 2015 मे अरूप के विरुद्ध बागूहाटी थाने में दर्ज मुकदमे में अरूप चटर्जी को 25 जुलाई तक मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी 24 परगना बारासात के समक्ष पेश करने का आवेदन धनबाद जेल प्रशासन को दिया है. जेल प्रशासन को धनबाद के अदालत से इस बात की अनुमति लेनी होगी कि उसे बारासात कोर्ट में पेश करना है, कागजी प्रक्रिया शुरू है. अदालत की अनुमति मिलने के बाद ही अरूप को 24 परगना बारासात मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया जा सकेगा.

    इधर, अरूप चटर्जी को धनबाद पुलिस ने जिन दो विभिन्न मामलों में रिमांड किया गया है उन मामले में अरूप की जमानत अर्जी पर आज बहस होनी है.

  • ईडी की गिरफ्त में मायूस दिखे सीएम के प्रतिनिधि पंकज मिश्रा

    ईडी के जोनल कार्यालय में पूछताछ होगी।

    रांची। सीएम हेमंत सोरेन के करीबी और उनके विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को ईडी ने गिरफ्तार करने के बाद बुधवार शाम को कोर्ट में पेश कर छह दिन के रिमांड पर ले लिया। आई एम वेटिंग कह कर ईडी को ललकारने वाले पंकज मिश्रा आज उसकी गिरफ्त में कोर्ट रूम से बाहर निकलने पर काफी मायूस दिख रहे थे। कोर्ट में पेश करने के बाद ईडी के अधिकारियों ने विशेष अदालत से अनुरोध किया कि पंकज मिश्रा से अभी कई मामलों में पूछताछ करना बाकी है, इसलिए 10 दिनों का रिमांड दिया जाए। हालांकि कोर्ट ने सिर्फ छह दिन का ही रिमांड मंजूर किया है। अब अगले छह दिनों तक पंकज मिश्रा से ईडी के हीनू स्थित जोनल कार्यालय में पूछताछ होगी।

    ज्ञात हो कि मंगलवार को ईडी की टीम ने 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद शाम 7:30 बजे गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार करने के बाद पंकज मिश्रा का मेडिकल चेकअप किया गया उसके बाद कोतवाली थाने के हाजत में रखा गया। गिरफ्तारी के बाद पंकज मिश्रा काफी मायूस दिख रहे थे और हाजत में रात भर छटपटाते रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोने से पहले पंकज मिश्रा ने पहले दवा खाई उसके बाद रात भर हाजत में छटपटाते दिखे।

  • ट्रेन से कट कर युवती ने दी जान


    रांची। टाटीसिलवे थाना पुलिस आज सुबह आरा गेट के पास रेल लाईन से 25 वर्षीय एक युवती का शव बरामद किया है। मृतका की पहचान फिलहाल नहीं हो पायी है।


    जानकारी के मुताबिक युवती आज अहले सुबह वहां से गुजर रहे ट्रेन के सामने कूद गयी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी ग्रामीणों से मिलने के बाद टाटीसिलवे थाना की पुलिस शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।


    थाना प्रभारी महेन्द्र करमाली ने बताया कि मृतका की पहचान के लिए आस पास के ग्रामीणों को बुलाया गया लेकिन किसी ने उसकी पहचान नहीं की। इस संबंध में आस पास के थानों को भी सूचना दे दी गयी है।

  • रांची में चेकिंग कर रहे दरोगा को कुचलकर मारा

    रांची। कल देर रात चेकिंग के दौरान रांची के तुपुदाना में एक पिकअप वैन मैं महिला दरोगा को कुचल दिया। वैन से कुचले जाने के कारण महिला दरोगा की मौत हो गई। घटना तुपुदाना के हुलहुंडू की है। मृतक दरोगा 2018 बैच की संध्या टोपनो है।

    घटना बुधवार की सुबह 3:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी पहुंचकर दरोगा के शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं दूसरी ओर पिकअप वैन का चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है।

  • पांच करोड़ दो, नहीं तो कुंडली खोल देंगे….

    न्यूज़ 11 के मालिक अरूप चटर्जी भेजे गए जेल,

    ब्लैक मेलिंग के आरोप पर निकला था गिरफ्तारी वारंट

    गांडीव एक्सक्लूसिव
    न्यूज़ 11 के मालिक अरूप चटर्जी की गिरफ्तारी के पीछे एक बड़ा कारण सत्ता की धुरी में बैठे एक पावरफुल व्यक्ति से पंगा लेना बताया जा रहा है। झारखंड में एक आईएएस के घर ईडी की रेड पड़ने के तत्काल बाद सत्ता की धुरी में बैठे पीपी नाम के उस शख्स को पता चला कि न्यूज़ 11 पर उसके खिलाफ खबर चलने जा रही है। पीपी ने अपने दोस्त न्यूज़ 11 के मालिक अरूप चटर्जी को फोन कर नाराजगी की वजह पूछी। अपनी टीम के साथ मीटिंग में बैठे अरूप चटर्जी ने मोबाइल को स्पीकर पर रखकर पीपी को जमकर गाली गलौज की और धमकाया। उसने खुलेआम पीपी को धमकाते हुए कहा कि पांच करोड़ भेज दो, नहीं तो कुंडली खोल दूंगा। सत्ता की धुरी में बैठे उस शख्स ने दोस्ती का वास्ता देते हुए मामले का पटाक्षेप करने का निवेदन करता रहा, लेकिन अरूप धमकाते रहे। इस घटना के बाद ही न्यूज़ 11 के मालिक अरूप चटर्जी के खिलाफ अलग-अलग थानों में दर्ज प्राथमिकी और गिरफ्तारी वारंट की प्रशासनिक स्तर पर खोज शुरू हो गई। इसका परिणाम कल रात 1:30 बजे रांची कांके रोड, चांदनी चौक स्थित उनके आवास से गिरफ्तारी के रूप में सामने आया।

  • पारस अस्पताल में भर्ती 14 साल की शगुन कुमारी की रहस्मय मौत पर परिजनों का हंगामा

    रांची -डॉन बॉस्को स्कूल के पास ही संतोष कुमार की 14 साल की बेटी शगुन कुमारी अपने घर में मोबाइल से बात करते हुए सीढ़ी से गिर गई थी जिसको लेकर घरवाले इलाज कराने के लिए पारस अस्पताल में भर्ती कराया था कल 11:00 बजे दिन में उसके गार्जियन बोले कि हम लोग इस को बेहतर इलाज के लिए ले जाएंगे तब हॉस्पिटल वालों ने कहा की बच्ची का एक जरुरी सर्जरी करना पड़ेगा ऐसे में आप अपनी बच्ची को नहीं ले जा सकते हैं और यह कहकर रोक लिया और सुबह में जब घर वाले लोग आए तो अंदर के सूत्रों से यह पता चला कि बच्ची की रात में ही मौत हो गई थी हॉस्पिटल वाले झूठ बोल कर के इस बात को छुपा रखा था इसी बात को लेकर परिजन अस्पताल में हंगामा कर रहे हैं

  • रंगदारी मांगने के आरोप में न्यूज़ 11 का मालिक अरूप चटर्जी गिरफ्तार

    रांची। शनिवार देर रात 1:30 बजे इलेक्ट्रॉनिक चैनल न्यूज़ 11 के मालिक अरूप चटर्जी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

    धनबाद पुलिस ने रांची गोंदा पुलिस के सहयोग से चांदनी चौक कांके रोड स्थित अरूप चटर्जी के आवास से उनकी गिरफ्तारी की।

    जानकारी के अनुसार अरुप चटर्जी के खिलाफ धनबाद के गोविंदपुर थाना में राकेश कुमार ने 11लाख रुपए रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

  • पिठोरिया घाटी में भीषण सड़क दुर्घटना में दो की मौत

    पिठोरिया घाटी में मौत बन कर आया ट्रेलर
    रांची। पिठोरिया घाटी में आज सुबह लोहा लदे ट्रेलर पलटने से कई बाइक सवार दब गए। दबने से एक युवक और एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। सुबह करीब 8:30 बजे लोहे का मोटा बीम लदा ट्रेलर उड़ीसा के अंगुल से जिंदल प्लांट पतरातू जा रहा था। इसी दौरान राड़हा पुल के पास चालक का संतुलन बिगड़ने से ट्रेलर सड़क पर पलट गया। जिससे सामने से आ रहे कई बाइक व सवार उसकी चपेट में आ गये। हादसे में रातू रोड देवी मंडल निवासी सोनू कुमार और हटिया निवासी आठ वर्षीय चिंकी कुमारी की मौत हुई है।

    सोनू का पैर हो गया अलग : चिंकी का ट्रेलर में दबकर मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं ट्रेलर में फंस कर दूर तक रगड़ खाने से मुकेश का पैर कट कर अलग हो जाने से कुछ देर बाद उनकी भी मौत हो गयी। हादसे में पतरातू के एक युवक समेत कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए रिम्स भेज दिया गया है।
    जहां कई लोगोें की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है।
    बाइक मे लगी आग : इस हादसे में ट्रेलर द्वारा रगड़ कर पीछे ढकेलने के कारण उससे टकराये बाईक में आग लग गयी। जिससे बाईक जल कर खाक हो गयी।

    ट्रेलर लोहा ले जिंदल स्टील प्लांट जा रहा था
    इधर विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक उक्त ट्रेलर उड़ीसा के अंगुल स्थित जिंदल से लोहा ले कर पतरातू स्थित जिंदल जा रहा था। जानकारी के मुताबिक अंगुल से ऐसे मोटे लोहे के बीम को पतरातू मंगाया जाता है और फिर उसे गला कर अलग अलग तरह के सरिया का निर्माण किया जाता है। खबर लिखे लाने तक उक्त ट्रेलर के चालक व मालिक का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस उक्त वाहन और लोहा को अपने कब्जे में ले लिया है।

    सुबह 8:30 बजे घटी घटना : थाना प्रभारी
    थाना प्रभारी रविशंकर से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8.30 बजे लोहे का मोटा बीम लदा ट्रेलर पतरातू की ओर जा रहा था। थाना से कुछ आगे राड़हा पुलिया के पास मोड़ में चालक का ट्रेलर से नियंत्रण बिगड़ गया। जिससे उसकी रफ्तार तेज हो गयी। उसी दौरान वह सामने से आ रहे बाइक सवारों को चपेट में लेते हुए घाटी में सड़क के किनारे पलट गया। इस घटना में दो की मौत हो गयी। इस घटना में अन्य कई महिलाएं व पुरुष को भी चोट लगी है, जिन्हें सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने रिम्स भेज दिया है।

  • देवघर एयरपोर्ट परिसर में आयोजित समारोह में राज्य की 25 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवघर में एयरपोर्ट व एम्स का विधिवत का उद्घाटन किया. इसके साथ ही 16 हजार करोड़ से अधिक की लागत से विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया. करीब 25 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया. समागम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बाबाधाम आकर हर किसी का मन प्रसन्न प्राप्त होता है. बाबा बैद्यनाथ के आशीर्वाद से 16000 करोड़ से अधिक की योजना का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ हैं. हम सभी ने देवघर एयरपोर्ट और एम्स का सपना वर्षों से देखा है. लाखों लोगों का सपना साकार होगा ही, साथ ही रोजगार व स्वरोजगार का भी द्वार खुलेगा. इस प्रोजेक्ट झारखंड में शुरू हो रहे हैं लेकिन लाभ बिहार और बंगाल को भी होगा. राज्यों से विकास से राष्ट्र का विकास, देश इसी सोच के साथ काम कर रहा है. मिर्जाचौकी से फरक्का से पूरे संथालपरगना को फायदा होगा. देवघर की कनेक्टिविटी रांची, जमशेदपुर सड़क से राजधानी औद्योगिक नगरी से जुड़ जाएगी.

    देवघर एयरपोर्ट परिसर में आयोजित समारोह में राज्य की 25 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रेलवे ट्रैक के विस्तार से नई रेल खुलेंगे. इस सभी का असर झारखंड के विकास पर पड़ेगा. चार वर्ष पहले एयरपोर्ट का शिलान्यास किया था. हवाई चप्पल पहननेवाला भी हवाई यात्रा कर सके इसी सोच के साथ उड़ान योजना की शुरुआत की. उड़ान योजना के तहत 70 नए रुट तय किये. उड़ान योजना के तहत कभी बस और रेलवे का इंतजार करनेवाले हमारे लोग खुशी से बेल्ट बांध रहा है. बहुत जल्द पटना रांची और दिल्ली के लिए देवघर से हवाई सेवा शुरू होगी. बाबा बैजनाथ धाम में भी प्रसाद योजना के तहत आधुकीनिक सोच के साथ काम हो रहा है. यह इस क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी. झारखंड को सबसे बड़ा लाभ गैस आधारित अर्थव्यवस्था से हुआ है.

    पीएम मोदी ने कहा कि घरों में पाइप से सस्ती गैस मिलेगी ही अन्य भी अनेक लाभ होंगे. हम सबका साथ सबका विश्वास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ काम कर रहे हैं. जंगलों जनजातीय क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. आकांक्षी जिलों का विकास हो रहा है. पहले बेहतर स्वास्थ्य सेवा बड़े बड़े शहरों तक सीमित थी. देखिए देवघर में एम्स बन गया है इसके लाभ बिहार और बंगाल के जनजातीय आबादी को बजी मिलेगा. इससे पूर्व पीएम मोदी के यहां पहुंचने पर राज्यपाल रमेस बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत किया. कार्यक्रम में राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, अर्जुन मुंडा, केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, झारखंड सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख, हफिजुल अंसारी के अलावा गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक नारायण दास समेत कई अन्य उपस्थित थे.

    इस अवसर पर राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ,

    केन्दीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी , राज्य सरकार के मंत्री बादल और हफीजुल हसन एवं स्थानीय सांसद निशिकांत दूबे उपस्थित रहे।

  • धरम या धंधा, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा चास में हो रहा है बड़ा फर्जीवाड़ा एक वरिष्ठ आईपीएस की शह पर फर्जी लोग कर रहे हैं खेल


    गांडीव खुलासा
    बोकारो। बोकारो के चास स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में धर्म के नाम पर धंधा का बड़ा खेल सामने आया है। यह खेल पिछले दस सालों से खेला जा रहा है। सारे नियम कानून को ताक पर रखकर एक गुट फर्जी हस्ताक्षर और फर्जी कागजों के सहारे गुरुद्वारा कमेटी पर कब्जे की कोशिश में जुटा है। इस फर्जी गुट को राज्य के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी का खुला समर्थन है, जिसकी शह पर यहां नंगा नाच चल रहा है। गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा पूर्व में आईपीएस के पिता पर लगाये गये अवैध निकासी के आरोप के खुंदक में संबंधित पदाधिकारी फर्जी कमेटी के लोगों को प्रशासनिक सपोर्ट देकर उनके फर्जीवाड़े का समर्थन किया जा रहा है।

    क्या है मामला
    गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा चास का पूर्व में जो कमेटी संचालन करती थी, उसे अपदस्थ करने के लिए अपराधिक षडयंत्र रचा गया। पूर्व कमेटी के अध्यक्ष हरभजन सिंह दोसांध और कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंह का जाली हस्ताक्षर कर फर्जी तरीके से इस संस्था का निबंधन करवा लिया गया। इसके लिए आवश्यक जेनरल बॉडी की मीटिंग तक नहीं बुलाई गयी। इस फर्जीवाड़े का आरोप नयी कमेटी के स्वयंभू महासचिव भवनीत सिंह बिन्द्रा और कुछ अन्य लोगों पर लगा।
    जांच में मिला फर्जीवाड़ा
    जब फर्जी तरीके से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के निबंधन की जानकारी समाज के लोगों को हुई तो उन्होंने इसकी जांच के लिए उपायुक्त को आवेदन दिया। बोकारो की तत्कालीन कार्यपालक दंडाधिकारी अर्चना मेहता और महावीर सिंह ने दो-दो बार पूरे प्रकरण की स्थलीय जांच कर अपनी रिपोर्ट में पदाधिकारियों के जाली हस्ताक्षर का उल्लेख करते हुए इस फर्जीवाड़े को उजागर किया तथा संस्था के निबंधन को रद्द करने की अनुशंसा की।
    रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने रद्द कर दिया निबंधन
    जाली हस्ताक्षर और अन्य आरोपों के मद्देनजर जब रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने बोकारो उपायुक्त से जांच रिपोर्ट मांगी तो तत्कालीन उपायुक्त ने कार्यपालक दंडाधिकारियों की जांच रिपोर्ट को संलग्न करते हुए फर्जीवाड़े की पुष्टि करते हुए अपनी रिपोर्ट विभाग को भेज दी। डीसी की रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन निबंधन महानिरीक्षक केके खंडेलवाल ने 24 जुलाई 2013 को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा का निबंधन (संख्या- 1008/2011-12) रद्द कर दिया।

  • रांची हवाई अड्डे पर रिया तिर्की फेमिना मिस इण्डिया झारखण्ड 2022

    रांची हवाई अड्डे पर रिया तिर्की के पहुचते ही उनके फेंस उनके स्वागत में पहुचे ,

    मौके पर उन्हें फूलो का गुलदस्ता के साथ साथ ढोल नगाड़ो के साथ रिया तिर्की फेमिना मिस इण्डिया झारखण्ड 2022 का स्वागत किया .

  • रांची – दोहरे हत्याकांड का हत्यारा निकला खुद का होने वाला दामाद

    खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर की हत्या

    रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित शिवालिक होटल में दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिराफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम चंदन प्रसाद है जो की मृतक का होने वाला दामाद बताया जा रहा है.

    हालांकि न्यूज़ विंग ने कल देर रात ही इस मामले को खुलासा करते हुए बता दिया था कि उसके दामाद ने ही खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर बाप और बेटे को बेहोश कर दिया था. उसके बाद चंदन ने गला रेत कर दोनो की हत्या कर दी. रांची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य आरोपी चंदन प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी चंदन के रूम से चाकू और खून से लथपथ कपड़ा मिला

    चुटिया के शिवालिक होटल में पिता और पुत्र की हत्या के बाद होने वाले दामाद चंदन से पुलिस पूछताछ कर रही है. मृतक के परिवार वालों ने चंदन पर आरोप लगाया था कि नौकरी दिलाने के नाम पर पैसों की ठगी करता है. होने वाले ससुर नागेश्वर मेहता से एक लाख साठ हजार की ठगी की थी. वहीं नागेश्वर मेहता के रिश्तेदार अशोक मेहता से रिम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर 60 हजार की ठगी की थी.

  • रांची में डबल मर्डर, देखें हत्यारे की एक्सक्लूसिव तस्वीर

    रांची। स्टेशन रोड स्थित होटल शिवालिक के रूम नंबर 201 में आज दो लोगों की हत्या कर दी गई। मृतक नागेश्वर महतो और अभिषेक महतो रिश्ते में बाप-बेटे हैं।दोनों की चाकू मारकर हत्या की गई। बेटा अभिषेक मेहता दो दिन पहले होटल में आया था, वहीं पिता नागेश्वर मेहता एक दिन पहले आये थे। शुरूआती जांच मे पता चला है कि दोनों बाप बेटे किसी शादी ब्याह में शरीक होने के इरादे से हजारीबाग से रांची आये थे। वहीं एक पुलिस अधिकारी को किसी ने बताया कि दोनों किसी जमीन की खरीद बिक्री के सिलसिले में यहां आये थे। पुलिस दोनों बिंदु पर गहराई से तहकीकात कर रही है। मारे गये नागेश्वर मेहता के दामाद से पुलिस पूछताछ कर रही है।

    यह रिश्तेदार आज शाम 5 बजे के करीब होटल पहुंचा था। इसने ही सबसे पहले दोनों लाशें होटल के रूम में देखी। उसके शोर मचाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर एसएसपी सुरेंद्र झा और सिटी एसपी अंशुमन कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी पहुंचे। एफएसएल की टीम और खोजी कुत्ते की भी मदद ली गई।

    होटल में लगे सीसीटीवी में एक अनजान शख्स का चेहरा कैद हुआ है। दिन के 12.15 बजे करीब यह शख्स होटल में आता दिखाई दे रहा है। पुलिस होटल के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। रांची पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर लिया जायेगा। हत्यारे को खोज निकालने के लिये एक स्पेशल टीम बनाई गई है। सिटी एसपी की देखरेख में गठित इस टीम में डीएसपी और इंस्पेक्टर स्तर के कई अधिकारी शामिल हैं। टेक्निकल सेल की भी मदद ली जा रही है।

  • जयपाल सिंह मुंडा के जन्म स्थान खूंटी में खुलेगा हॉकी एकेडमी

    पूर्व ओलंपियन मनोहर टोपनो ने हॉकी झारखंड से मांगा सहयोग, निर्णय का स्वागत

    रांची। पूर्व ओलंपियन और झारखंड आंदोलनकारी जयपाल सिंह मुंडा के नाम पर टकरा (खूंटी) में एक हॉकी एकेडमी स्थापित करने की मांग की गई है। आज पूर्व ओलंपियन सह खेल विभाग के खेल समन्वयक मनोहर टोपनो ने हॉकी झारखंड से सहयोगा मांगा। हॉकी झारखंड के आॅफिस जाकर इसके प्रमुख भोलानाथ सिंह को प्रस्ताव की जानकारी दी। एकेडमी को हॉकी झारखंड से मान्यता देने का अनुरोध किया। इस पर भोलानाथ सिंह ने इस प्रस्ताव का स्वागत किया है। भोला सिंह ने कहा कि झारखंड में प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ियों की संख्या अनगिनत है। यहां 100से भी अधिक अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हुए हैं। अनुभवी लोगों के द्वारा एकेडमी का निर्माण होने से झारखंड की हॉकी को और अधिक लाभ होगा। हॉकी झारखंड इस अकादमी की स्थापना में तन, मन और धन से सहयोग करेगा। सरकारी कार्यों को करने के साथ साथ इतने विख्यात हॉकी खिलाड़ी ऐसे प्रयास में लगे हैं। इसका स्वागत है। इस अवसर पर रांची साईं के प्रशिक्षक जगन टोपनो, मेकॉन रांची के पूर्व हॉकी प्रशिक्षक एलेक्स लकड़ा, भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सह दक्षिण पूर्व रेलवे रांची की महिला हॉकी टीम की प्रशिक्षक सुमराई टेटे, भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सह रांची रेलवे की पदाधिकारी असुंता लकड़ा, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विश्वास पूर्ति, कांति बा एवं अन्य भी मौजूद थे। खूंटी में जयपाल सिंह के नाम पर बनने जा रही एकेडमी के स्थापना संबंधी कार्यों की अगुवाई खुद मनोहर टोपनो कर रहे हैं। टकरा जयपाल सिंह की जन्मस्थली रही है। ऐसे में टकरा को फिर से चर्चा में लाने के साथ-साथ यहां से शानदार हॉकी खिलाड़ी निकालने की भी तैयारी शुरू की गई है। यह हॉकी एकेडमी करीब 60 एकड़ भूमि पर बननी है। इसमें 100 बालक एवं 100 बालिका हॉकी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने की योजना है। इसमें पूर्व ओलंपियन सहित वर्ल्ड क्लास के खिलाड़ी, कोच रहे लोगों की भी मदद ली जाएगी। भोला नाथ सिंह ने पूर्व ओलंपियनों और पूर्व विश्व स्तरीय खिलाड़ियों की मदद से खुलने वाले एकेडमी को खेलों के लिहाज से उत्कृष्ट पहल बताया। हॉकी झारखंड के कार्यालय में मनोहर टोपनो को मोमेंटो देकर स्वागत करते कहा भी कि उनके जैसे महान खिलाड़ी का सहयोग इस एकेडमी को मिलने जा रहा है। यहां के खिलाड़ियों के लिये बड़ा सौभाग्य होगा।

  • 27 लावारिस लाशों को मुक्ति ने दिलाई मुक्ति

    मुक्ति संस्था ने जुमार के किनारे किया सामूहिक अंतिम संस्कार
    संस्था के प्रयास से अब तक 1344 शवों को मिली मोक्ष

    रांची। मुक्ति संस्था ने आज दोपहर को जुमार नदी के तट पर 27 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया। जुमार नदी घाट पर पूरे विधि विधान से सामूहिक चिता सजाई गई और मंत्रोच्चार के बीच शवों का अंतिम संस्कार किया गया। पिछले 7 साल से यह संस्था लावारिश शवों का अंतिम संस्कार कर रही है। अबतक 1344 लावारिश शवों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। यह सभी शव रिम्स के शव गृह में रखी हुई थी। जिन पर एक महीने में किसी भी परिजन ने दावा पेश नहीं किया। शवों के अंतिम संस्कार के लिए नगर निगम ने लकड़ी उपलब्ध करायी है। मुक्ति संस्था के संस्थापक प्रवीण लोहिया ने 27 लावारिस शवों की सामूहिक चीता सजाकर उन्हें मुखाग्नि प्रदान की। जबकि अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया। शवों को जुमार नदी के तट पर लाने में नगर निगम का सहयोग रहा। शवों के अंति संस्कार के दौरान पंकज मिद्धा, पंकज खीरवाल, हरीश नागपाल, रवि अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, आशीष भाटिया, अरुण कूरटीयार, संदीप पापनेज, सुनील अग्रवाल, अमरजीत गिरधर, आदित्य रजगड़िया, राहुल जायसवाल, केसी चौधरी, राजेश विजयवर्गीय, सुमित अग्रवाल, उज्ज्वल जैन, संदीप कुमार, विकास सिंघानिया, प्रमोद सारस्वत, नीरज खेतान, रोहित पोद्दार, बलबीर जैन और अमित अग्रवाल उपस्थित थे।

  • बाबा वैद्यनाथ के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री, पत्नी संग की पूजा-अर्चना

    देवघर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ आज बाबा वैद्यनाथ मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने बाबा भोलेशंकर की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर राज्य की उन्नति, अमन-चैन, सुख -शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

  • मुख्यमंत्री ने सातवीं से दसवीं जेपीएससी के 252 सफल अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र

    ख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को सातवीं से दसवीं जेपीएससी के 252 सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा. खेलगांव के रामदयाल मुंडा कला भवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि छठी सिविल सेवा परीक्षा पूरी होने में एक हजार दिन लग गए थे. सातवीं सिविल सेवा परीक्षा महज 250 दिनों में पूरी हुई. नियुक्त 252 अभ्यर्थियों में 32 बीपीएल परिवार के हैं. झारखंड राज्य भी अपने आप में बीपीएल है. इसे बीपीएल से बाहर निकालने का संकल्प लें. आप सभी का ख्याल हम रखेंगे, बस आप राज्य का ख्याल रखें. प्रभारी मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने कहा कि आनेवाले समय में भी जेपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा समय पर पूरी होगी. विभागों से रिक्तियां मांगी गई है.

    शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने कहा कि आनेवाले समय में हजारों पदों पर बहाली सिर्फ शिक्षा विभाग में होगी. इस बार दसवीं एवं 12 वीं की परीक्षा में सरकारी स्कूलों ने निजी स्कूलों की बराबरी की. शिक्षा सेवा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सहयोग से अगले वर्ष निजी विद्यालयों को पीछे छोड़ देंगे.

    इन विभागों के सफल अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    बताते चलें कि 252 सफल अभ्यर्थियों में अपर समाहर्ता के 44, डीएसपी के 40, जिला समादेष्टा के 16, कारा अधीक्षक के दो, सहायक नगर आयुक्त के 65, झारखंड शिक्षा सेवा 41, अवर निबंधक के 10, सहायक निबंधक कृषि के छह, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा के दो, नियोजन पदाधिकारी के नौ तथा प्रोवेवेशन पदाधिकारी के 17 पद शामिल है.

  • अग्रवाल सभा, रांची द्वारा निर्मित 17वां स्थाई प्याऊ का हुआ उद्घाटन।

    अग्रवाल सभा, रांची निरंतर मानव सेवा में अग्रणीय भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में जल ही जीवन योजना के तहत प्याऊ निर्माण की श्रृंखला में 17 वां स्थाई प्याऊ का निर्माण रांची जिला बार एसोसिएशन के पुराने बार परिसर, में (रजिस्ट्री ऑफिस) के सामने करवाया गया है।

    नवनिर्मित अत्याधुनिक प्याऊ का उद्घाटन आज दिनांक 7 जुलाई 2022 को समाजसेवी श्री अमरचंद अग्रवाल के कर कमलों द्वारा किया गया। विधिवत पूजन अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र जी अग्रवाल ने सपत्नीक करवाया।
    सभा के अध्यक्ष रतन कुमार मोर ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।


    उद्घाटनकर्ता श्री अग्रवाल ने अपने उदगार में कहा कि प्याऊ का निर्माण कराना अतुलनीय एवं पुण्य का कार्य है। अग्रवाल सभा, मानव सेवा में हमेशा आगे रही है। सभा शहर के विभिन्न स्थानों पर प्याऊ बनाकर इसका देखरेख निरंतर कर रही है।
    अग्रवाल सभा के सभी सदस्य परस्पर भावना के साथ समाज की सेवा कर रहे हैं।

    सभा के मंत्री मंजीत जाजोदिया ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि अन्य कई स्थानों पर प्याऊ बनाने की योजना है।

    इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष श्री गोवर्धन प्रसाद जी गाड़ोदिया , अध्यक्ष श्री रतन कुमार मोर, मंत्री श्री मंजीत जाजोदिया, अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री राजकुमार केडिया, श्री चंडी प्रसाद डालमिया, श्री ललित कुमार पोद्दार, डॉ ओम प्रकाश प्रणव, श्री विनोद जैन, उपाध्यक्ष श्री नंदकिशोर पाटोदिया, अध्यक्ष श्री रतन कुमार मोर, मंत्री श्री मंजीत जाजोदिया, उप मंत्री श्री अजय डीडवानिया, श्री रामा शंकर बगड़िया, कौशल राजगढ़िया, श्री आनंद जलान,श्री विनोद टबड़ेवाल, श्री मनोज रूईया, श्री प्रमोद बगड़िया, रांची जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री शंभू प्रसाद अग्रवाल, सचिव श्री संजय विद्रोही उपस्थित हुएl