श्रेणी: Ranchi

  • दो साल स्कूल बंद रहने के कारण विद्यार्थी कमजोर हो गये हैं , प्री टेस्ट में भी हो रहे फेल

    Ranchi : कोरोना के कारण झारखंड में लगभग दो साल तक स्कूल बंद रहे हैं. अब धीरे – धीरे स्कूलों की पढ़ाई ऑफलाइन हो रही है. हालांकि कई जगहों पर अभी भी CBSC स्कूलों में कक्षा 1 से लेकर 6 तक के विद्यार्थी स्कूल नहीं जा रहे हैं. उनकी कक्षाएं अब भी ऑनलाइन जारी हैं. लेकिन राज्य़ के सभी सरकारी स्कूल कक्षा 1 से उपर खुल चुकी है. सरकारी स्कूलों में पढ़ाई ऑफलाइन हो गयी है.

    इस बीच सबसे अधिक बड़ी चुनौती विद्यार्थियों में समझ को लेकर देखने को मिल रही है. विद्यार्थियों की समझ ऑनलाइन कक्षा से कम हो गई है. शिक्षकों ने कहा कि अभिभावकों की मांग है कि उम्र के अनुसार विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट कर दी जाए. लेकिन जब विद्यार्थियों से प्री -टेस्ट ली जा रही है तो प्री -टेस्ट में भी विद्यार्थी फेल हो रहे हैं. इसके अलावा विद्यार्थियों में लिखने की क्षमता भी तेजी से कम हुई है.

    विद्यार्थी पहले की तरह लिख नहीं पा रहे

    एच एम पब्लिक स्कूल चुटिया के प्राचार्य अरविंद कुमार ने बताया कि विद्यार्थी पहले की तरह लिख नहीं पा रहे है. पहली कक्षा से लेकर छठी कक्षा के विद्यार्थी लिखना भी भूल चुके है. जबकि छठी कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों में लिखने की गति काफी धीमी हो गई है. इसके अलावा स्पेलिंग मिस्टेक काफी देखने को मिल रहा है.

    शिक्षकों ने क्या कहा सुनिये

    शिक्षक वासुदेव सिंघा ने बताया कि लॉकडाउन के कारण सारे शैक्षणिक संस्थान लगभग दो सालों तक बंद रहे. जिसे शिक्षण-प्रक्रिया बाधित हुई. ज्ञान के निर्बाध प्रसार को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्यालय से लेकर विश्वविद्यालय तक समस्त शैक्षणिक संस्थानों को वैकल्पिक शैक्षणिक ऑनलाइन माध्यम अपनाना पड़ा है. इसमें डिजिटल लर्निंग, ई-लर्निंग ने अहम भूमिका निभाई.

  • दो साल स्कूल बंद रहने के कारण विद्यार्थी कमजोर हो गये हैं ,प्री टेस्ट में भी हो रहे फेल

    Ranchi : कोरोना के कारण झारखंड में लगभग दो साल तक स्कूल बंद रहे हैं. अब धीरे – धीरे स्कूलों की पढ़ाई ऑफलाइन हो रही है. हालांकि कई जगहों पर अभी भी CBSC स्कूलों में कक्षा 1 से लेकर 6 तक के विद्यार्थी स्कूल नहीं जा रहे हैं. उनकी कक्षाएं अब भी ऑनलाइन जारी हैं. लेकिन राज्य़ के सभी सरकारी स्कूल कक्षा 1 से उपर खुल चुकी है. सरकारी स्कूलों में पढ़ाई ऑफलाइन हो गयी है.

    इस बीच सबसे अधिक बड़ी चुनौती विद्यार्थियों में समझ को लेकर देखने को मिल रही है. विद्यार्थियों की समझ ऑनलाइन कक्षा से कम हो गई है. शिक्षकों ने कहा कि अभिभावकों की मांग है कि उम्र के अनुसार विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट कर दी जाए. लेकिन जब विद्यार्थियों से प्री -टेस्ट ली जा रही है तो प्री -टेस्ट में भी विद्यार्थी फेल हो रहे हैं. इसके अलावा विद्यार्थियों में लिखने की क्षमता भी तेजी से कम हुई है.

    विद्यार्थी पहले की तरह लिख नहीं पा रहे

    एच एम पब्लिक स्कूल चुटिया के प्राचार्य अरविंद कुमार ने बताया कि विद्यार्थी पहले की तरह लिख नहीं पा रहे है. पहली कक्षा से लेकर छठी कक्षा के विद्यार्थी लिखना भी भूल चुके है. जबकि छठी कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों में लिखने की गति काफी धीमी हो गई है. इसके अलावा स्पेलिंग मिस्टेक काफी देखने को मिल रहा है.

  • अब हो सकेगा अनुवांशिक शोध,रिम्स को मिली जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन

    Ranchi : अब रिम्स में ही कोरोना वायरस के वेरिएंट की पहचान हो सकेगी. रिम्स को अपना जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन मिल गया है. सोमवार देर शाम मशीन रिम्स पहुंची. बता दें कि 1 साल से भी अधिक समय से रिम्स के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग मशीन की खरीदारी की प्रक्रिया चल रही थी.

    रिम्स में अलग से एक डिपार्टमेंट बना

    अब रिम्स में जिनोम सिक्वेंसिंग आने से वैरिएंट की पहचान के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता था. बता दें कि कोरोना वायरस के अलावा कई तरह के अनुवांशिक शोध में इस मशीन का इस्तेमाल हो सकेगा. इसके लिए रिम्स में अलग से एक डिपार्टमेंट  भी तैयार किया गया है. मालूम हो कि यह मशीन एनएचएम के माध्यम से खरीदी गई है. दूसरी मशीन दुमका के लिए खरीदी जानी है.

  • jharkhand news : रांची के रानी चिल्ड्रेन अस्पताल में चार साल के बच्चे की मौत पर हंगामा ,परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप और की ये मांग

    मृतक के परिजनों ने मेडिकल बोर्ड गठित करने की मांग की है , ताकि इस मामले की निष्पक्ष जाँच हो और उन्हें न्याय मिल सके . हंगामा कि सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को शांत कराया

    by gandiv live digital / updated date Mon, Mar 28, 2022

    रांची के रानी चिल्ड्रेन अस्पताल में सोमवार को चार साल के बच्चे की मौत हो गई। मौत के बाद परिजन अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। मृत बच्चे का नाम सक्षम पांडेय हैं। वह हजारीबाग जिले के पंचमाधव गांव का रहने वाला था। अस्पताल प्रबंधन ने लिखित रूप से दिया है कि बच्चों का न्यूरो फिजिशियन रांची में नहीं है। इस कारण बच्चे की मौत हो गई है।

    परिवार ने बताया कि गत 16 मार्च को सक्षम पांडे को बुखार हुआ। इसके बाद बच्चे का इलाज स्थानीय डॉक्टर मनोज जैन से कराया गया। चिकित्सक ने कहा कि थोड़े दिन में बच्चे की हालत ठीक हो जाएगी। परिजनों को स्थिति में सुधार नहीं दिखा। परिजन बेहतर इलाज के लिए रानी चिल्ड्रेन अस्पताल पहुंचे। गत 18 मार्च को बच्चे को भर्ती कराया गया। शुरुआती जांच रिपोर्ट में बताया गया कि बच्चा लकवा पीड़ित है और उसके दाये हाथ में लकवा के लक्षण है। इस वजह से बच्चे का हाथ सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। इलाज के लिए 6 इंजेक्शन डॉक्टरों ने लिखा।

    परिजनों ने बताया कि छह इंजेक्शन की कीमत लगभग एक लाख रुपये थी। इंजेक्शन देने का समय अंतराल 48 से 60 घंटे थी लेकिन सभी इंजेक्शन छह घंटे के अंदर दे दिया गया। इस वजह से बच्चे की मौत हो गई है। परिजनों ने बताया कि इंजेक्शन बार-बार देने पर मना किया तो चिकित्सकों ने कहा कि क्या आपको हम पर भरोसा नहीं है। मना करने के बावजूद इंजेक्शन लगातार देते रहे। इससे बच्चे की अचानक मौत हो गई।

    हंगामा कर रहे परिजनों ने बताया कि एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया जाए और इस मामले की सही तरीके से जांच किया जाए। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि 10 दिन में पांच लाख खर्च कराया गया है लेकिन बच्चे को जानबूझकर मार दिया। हंगामा कर रहे परिजनों को पुलिस ने शांत कराया और निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया। पुलिस ने कहा कि आपकी हर एक बात की सुनवाई होगी। अस्पताल प्रबंधन के दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन संपर्क किया गया। अब तक आधिकारिक बयान नहीं मिला है।

  • चिरौंदी साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने वाली महिला की हत्या

    रांची‌। रविवार रात नौ बजे चिरौंदी सप्ताहिक बाजार में अपराधियों ने गोली मारकर सब्जी बेचने वाली एक महिला की हत्या कर दी। भीड़ भरे बाजार में अचानक हुई इस वारदात से वहां भगदड़ सी मच गई। भीड़ का फायदा उठाकर गोली मारने वाले अपराधी वहां से भाग निकले। खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला बोड़िया की रहने वाली है। घटना की जानकारी मिलते ही पीसीआर की टीम वहां पहुंची और महिला को तत्काल रिम्स ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधियों ने इतनी शीघ्रता से इस घटना को अंजाम दिया कि आसपास वाले भी कुछ समझ नहीं पाए। गोली सीधे महिला के सिर में मारी गई थी, जिससे वह वहीं लुढ़क गई और खून का फव्वारा बह निकला। गोली की आवाज सुनते ही वहां भगदड़ सी मच गई थी। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

  • महिला पत्रकारों के कल्याणार्थ के लिए रूपम ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

    महिला पत्रकारों के कल्याणार्थ द रांची प्रेस क्लब कमिटी के सदस्य रूपम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।इस अवसर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि महिला पत्रकारों की भूमिका सभी विभागों और कमिटीयो व सरकारी योजनाओं में हो, इसके लिए सरकार प्रयासरत है मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि मैं जल्द ही जल्द इस कार्य योजना को तैयार करके महिला पत्रकारों के हित के लिए सरकार प्रतिबंध है । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जिन बिंदुओं पर चर्चा की गई थी वह निम्न है।

    1. कोरोनाकाल में दिवंगत पत्रकार की पत्नियों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी से जुड़ाव हो ताकि उनका जीविकापार्जन सुनिश्चित हो।
    2. एकल महिला पत्रकारों को स्वास्थ्य शिक्षा एवं जन कल्याण योजना में विशेष सुविधा प्रदान करना।
    3. सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के कमेटियों में महिला पत्रकार की भागीदारी
    4. राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं महिला विकास योजनाओं में मूल्यांकन कमेटियों में महिला पत्रकार की भागीदारी सुनिश्चित करना।
    5. राज्य के महिला पत्रकारों को स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़ आओ।
    6. महिला आयोग में एक महिला पत्रकार की सदस्यता सुनिश्चित करना।
    7. राज्य बाल संरक्षण आयोग में महिला पत्रकार की भागीदारी।
  • AIIMS रेफर किया गया, लालू को दिल्ली, बेटी मीसा के साथ दिल्ली गाए

    रांची : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की मंगलवार सुबह अचानक तबियत बिगड़ गई । डॉक्टरों की एक टीम ने बैठक में फैसला लिया के इन्हे AIIMS दिल्ली रेफर किया जाए । जिसके बाद परिवार के सद्स्य बेटी मीसा और भोला यादव के साथ डॉक्टरों की एक टीम एयर एंबुलेंस से दिल्ली गाए।

    डोरंडा ट्रेजरी से 139 करोड़ रुपए की अवैध निकासी मामले में सजा काट रहे RJD सुप्रीमो लालू यादव की रांची के रिम्स (RIMS) में इलाजरत है । किडनी में इंफेक्शन बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए RIMS प्रबंधन ने दिल्ली एम्स रेफर करने का निर्णय लिया ।

  • नामकुम में प्लांडू के पास दो कार में हुई आमने सामने भिडंत

    नामकुम के प्लांडू के पास 2 कार के आमने सामने भिड़ंत में दोनों कार में सवार लोग हुए घायल,

    मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल,

    लोगों का कहना है कि दोनों कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि जब टक्कर हुई तो एक जोरदार आवाज हुई जिसे सुनकर लोग वहां पहुंचे और घायलों को कार से निकाला और तुरंत थाना को सूचित किया, सूचना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची प्रशासन और घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल साथ ही मौके पर पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस

  • आजसू पार्टी रांची महानगर एवं महिला महानगर के द्वारा धूमधाम से होली मिलन समारोह मनाया

    आजसू पार्टी रांची महानगर एवं महिला महानगर के द्वारा बिरयानी 360, पीतांबर कॉम्प्लेक्स, दीपाटोली रांची में धूमधाम से होली मिलन समारोह मनाया गया। आज ही के दिन आदरणीय आजसू सुप्रीमो श्री सुदेश कुमार महतो जी के द्वारा इस रेस्टोरेंट का उदघाटन भी किया गया। इस मौके पर उपस्थित रांची महानगर के पदाधिकारीयों ने कहा कि होली का पर्व सौहार्द, प्रेम समरसता का त्योहार है। कोवीड काल दो वर्षों के बाद इस बार होली का आनंद लोग उठा पाएंगे। इस समारोह में सभी एक दुसरे को रंग गुलाल लगाकर, एवं छोटों ने बड़ों को पांव छू कर आशीष प्राप्त किया एवं बड़ों ने छोटों को अबीर लगाकर आशीष दिया। इस होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से आजसू पार्टी महानगर से सिमा सिंह,रमेश गुप्ता, बंटी यादव, सुनिल यादव, बिरेंद्र प्रसाद, राकेश सिंह, विश्वविजय गांगुली, जय श्रीवास्तव, अमित वर्मा, सूरज गुप्ता,दयाशंकर झा, अभिषेक राज नायक, साकेत सिंह, आदित्य सिंहा,आशुतोष कुमार, अभय तिवारी,
    नेहा सिंह, असरिता टोपनो आदि शामिल हुए।

  • विश्व महिला दिवस के अवसर पर शार्प साईट आई अस्पताल के द्वारा की गई नि:शुल्क आँख की जाँच

    इंडीया यंग फाउंडेशन और जेसीआई रांची यूथ का रहा खास सहयोग

    आज विश्व महिला दिवस के अवसर में शार्प साईट आई अस्पताल लालपुर, राँची में 200 से अधिक महिला का निःशुल्क आंख की जांच अनुभवी डॉक्टरों की टिम द्वारा की गई. उन्हें आंखों की देखभाल कैसे की जाए और साथ में उन्हें मोतियाबीन, रेटीना और गुलोकोमा से संबंधित होने वाली कठिनाइयां से कैसे बचाओ किया जाए इसकी जानकारी दी गई. इसमें इंडीया यंग फाउंडेशन और जेसीआई रांची यूथ का भी काफी सहयोग रहा. कार्यक्रम मे इंडिया यंग फाउंडेशन के संस्थापक प्रतीक मोदी, शार्प साईट आई हॉस्पिटल के मार्केटिंग मैनेजर आशीष प्रकाश और केंद्र संस्थापक अंकित कुमार भी मौजूद थे. उन्होंने इस आयोजन को काफी सराहा. फाउंडेशन के सह-संस्थापक ने कहा मानव नेत्र शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जिसकी सहायता से हम देखते हैं. मानव नेत्र लगभग 1 करोड़ रंगों में अन्तर कर सकता है और इसकी समय-समय पर जाँच करते रहनी चाहिए ताकि आप और आपकी आंखें दोनों स्वस्थ रहे और खूबसूरत दुनिया को देख पाएं. समाज में इसकी जागरूकता लाने के लिए इंडिया यंग फाउंडेशन सदैव तत्पर रहेगी और जब भी शार्प साइट को हमारी संस्था की आवश्यकता होगी हमारी संस्था उन्हें सहयोग करेगी |

  • नवीन जायसवाल ने सड़क योजना निर्माण काम में हो रही देरी का मुद्दा उठाया

    रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के सातवें दिन जब एक बार फिर सदन की कार्यवाही 2 बजे के बाद शुरू हुई तो भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने सड़क योजना निर्माण काम में हो रही देरी का मुद्दा उठाया. नवीन जायसवाल ने यह मुद्दा ग्रामीण विकास विभाग के बजट पर चर्चा के दौरान उठाया. उन्होने कहा कि सरकार के सत्ता में आये हुए 26 माह पूरा हो गया है, लेकिन अभी तक बनी हुए सड़क का बोहनी तक नहीं किया गया है.

    क्या यह सरकार वालीरॉकेट है

    नवीन जायसवाल ने कहा कि पीएम सड़क निर्माण योजना के तहत सरकार ने 1500 किलोमीटर निर्माण का लक्ष्य रखा है, पर अभी तक केवल 108 किलोमीटर ही बना है. सरकार कहती है कि 2600 किलोमीटर सड़क के सुदृढ़करण के लिए टेंडर आमंत्रित किया गया है. टेंडर डालने की तिथि 10 मार्च तक है. सरकार कह रही हैं 31 मार्च तक काम पूरा हो जाएगा. क्या यह रॉकेट वाली सरकार है. नवीन जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने 31 मार्च तक लूट की तैयारी पूरा कर ली है.

    भाजपा विधायक ने कहा कि हमारी सरकार में ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की उपलब्धि रही है. 2018-19 में 2000 करोड़ का बजट था, जबकि अचीवमेंट रहा 2421 करोड़ का. 2019-20 में 1500 करोड़ का बजट था, जबकि अचीवमेंट रहा 1566 करोड़. 2021-22 में 2000 करोड़ बजट, जबकि अचीवमेंट रहा 704 करोड़.
    2022-23 में 2600 करोड़ का उद्देश्य क्या है जबकि पिछली बार केवल 700 करोड़ ही खर्च किये गए हैं.

  • ऑफलाइन क्लास की मांग को लेकर छात्रों ने संत जेवियर कॉलेज के बाहर किया हंगामा

    Ranchi : रांची में स्थित संत जेवियर कॉलेज में आज छात्रों ने जोरदार हंगामा किया. छात्र ऑफलाइन क्लास की मांग कर रहे है. बताया जा रहा है कि सरकार के आदेश के बाद भी संत जेवियर कॉलेज में ऑनलाइन क्लास चल रही है. छात्रों को ऑनलाइन क्लास करने में काफी परेशानी हो रही है. छात्रों ने बताया कि उन्हें कहा गया था कि होली के बाद ऑफलाइन क्लास ली जायेगी, लेकिन लेकिन फिर उसे बदल कर ऑनलाइन कर दिया गया.

    ऑफलाइन क्लास कराने की मांग कर रहे है छात्र

    छात्र लगातार ऑफलाइन क्लास कराने की मांग कर रही है. छात्रों का कहना है कि जब झारखंड सरकार कोरोना के कम होते मामलों को देखते हुए कोविड गाइडलाइन का पालन करने स्कूल और कॉलेजों को खोलने की अनुमति दे दी है तो फिर संत जेवियर कॉलेज के प्रिसिंपल द्वारा ये अगल नियम क्यों?

  • JPSC 3rd बैच के अधिकारियों ने प्रमोशन के लिए HC में दायर की कंटेम्पट पिटिशन

    रांची : प्रमोशन में हो रही देर के ख़िलाफ़ एक बार फिर झारखंड के डिप्टी कलेक्टर रैंक के अधिकारी झारखंड हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है. JPSC तृतीय बैच के अधिकारी राजकिशोर प्रसाद और रश्मि लकड़ा ने झारखंड हाईकोर्ट में कंटेम्पट पिटिशन दायर किया है. कंटेम्पट पिटिशन में राज्य के वरीय पदाधिकारियों को पार्टी बनाया गया है. यह जानकारी प्रार्थियों के अधिवक्ता अनिल कुमार ने दी. याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता अनिल कुमार के मुताबिक़ प्रमोशन के मामले में झारखंड हाईकोर्ट के सिंगल बेंच ने पिछले महीने एक आदेश पारित किया था. लेकिन इस आदेश के बाद भी सरकार के स्तर पर डिप्टी कलेक्टर रैंक के अधिकारियों को प्रमोशन नहीं दिया जा रहा है. इसलिए एक बार फिर कंटेम्पट पिटिशन दायर किया गया है

    4 सप्ताह में प्रमोशन डिप्टी कलेक्टर रैंक के अधिकारियों को दिया जाए

    बता दें कि पिछले दिनों हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस डॉ एस एन पाठक ने प्रमोशन की मांग को लेकर दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया था कि डिप्टी कलेक्टर रैंक के अधिकारियों को 4 सप्ताह में प्रमोशन दिया जाए. लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद अब तक प्रमोशन नहीं दिए जाने के बाद अधिकारी हाईकोर्ट पहुंच गये हैं.

  • 10 घंटे में सुलझाई अपहरण की गुत्थी: अधिकारी के बेटे ने खुद रची थी अपहरण की साजिश

    Ranchi: रांची पुलिस ने 10 घंटे में अपहरण की गुत्थी सुलझा ली है. यह मामला जिले के रातू थाना क्षेत्र का है. जहां रातू प्रखंड के ही ब्लॉक क्वार्टर में रहने वाले स्वास्थ्य अधिकारी अरूपचंद्र का बेटा किशन कुमार ने खुद के अपहरण की साजिश रची थी और नाटकीय अंदाज में अपना अपहरण होने की कहानी बनाई. अपने ही पिता से 10 लाख की फिरौती मांगी. हालांकि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक को 10 घंटे के अंदर बरामद कर लिया. युवक से पूछताछ में पूरी कहानी सामने आ गई.

    जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य अधिकारी अरूपचंद्र का बेटा किशन कुमार सोमवार को दिन के करीब 12:00 बजे अचानक लापता हो गया था. कुछ ही घंटे बाद किशन कुमार ने अपने ही पिता को वाट्सएप कॉल कर आवाज बदलकर 10 लाख की फिरौती मांगी. अपनी बेहोशी की हालत जैसी तस्वीर वाट्सएप पर भेजी. उनसे कहा गया कि 10 लाख रुपये दो वरना जान से मार दूंगा. यह मैसेज आते ही पिता के होश उड़ गए थे. पिता ने तुरंत इसकी सूचना रातू थाने की पुलिस को दी.मामले की गंभीरता को समझते हुए एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने एक विशेष टीम का गठन किया. टीम ने तकनीकी सेल की मदद से रात के करीब 9:00 बजे किशन को रांची के पिस्का मोड़ स्थित एक होटल से बरामद कर लिया.

  • Mega Health camp by Jci ranchi neo

    Jci ranchi neo organised a mega health camp today on 06.03.2022 near metro gali ratu road ranchi in collaboration with Dr. Lal Pathlabs wherein the test for sugar, cholestrol and hemoglobin was given for free and the other test packages were also at reduced package rates. The camp was organised by the Program Director Jc Kushal Saraf and the project chairperson jc Rounak Jhunjhunwala . During the camp jc anup banka , jc sarvesh jain, jc prakash agarwal, jc karan chitlangia and others were present. The benefit of the free camp was availed by 84 nos. of peoples who also get their test done under the chargeable packages at reduced rate. The information was given by the Secretary of Jci ranchi neo Jc Chandrakant Singhania.

  • शहर में रैली, बंद, धरना को लेकर फ्लैग मार्च

    रांची// शहर में रैली, बंद, धरना सहित अन्य गतिविधि को लेकर कानून व्यवस्था पटरी पर रहे इसको लेकर फ्लैग मार्च , जगरनाथपुर , धुर्वा थाना और रैफ के प्रभारियों के नेतृत्व में निकाली गई फ्लैग मार्च। तस्वीर सेटेलाइट चौक की।

  • स्थानीय, नियोजन व भाषाई नीति को लेकर झारखंड में सरगर्मी हुई तेज

    रांची। झारखंड में स्थानीय नीति, नियोजन नीति व भाषाई नीति को लागू करने की मांग को लेकर आज आदिवासी, मूलनिवासियों का प्रदर्शन सुबह करीब 9:00 बजे से लेकर लगभग 12:00 बजे तक जारी रहा।

    “हुल जोहार का नारा है,झारखंड प्रदेश हमारा है” नारे लगाकर सड़क के किनारे स्थानीय लोगों ने झारखंड सरकार के प्रति रोष जाहिर किया। आपको बता दें कि झारखंड में 25 फरवरी से बजट सत्र प्रारंभ हुआ है और आज इसका दूसरा दिन है। इसी बीच स्थानीय नीति और भाषाई विवाद को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दूसरे राज्यों में जिस प्रकार सरकार अपने स्थानीय लोगों के अधिकार को संरक्षित करती है उसी प्रकार यहां की सरकार क्यों नहीं करती? वही मौके पर मौजूद पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव का कहना है कि हम लोगों को हेमंत सरकार से बहुत सी उम्मीदें थी लेकिन यह सरकार भी फेल होती नजर आ रही है। झारखंड में पिछले 20 वर्षों में मिली जुली सरकार बनी है और सत्ता सुख पाने के लिए सभी सरकार की मिलीभगत भी रही है।

    इस बदहाली के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही दोषी हैं। इसलिए हमारी सरकार से आग्रह है कि वह स्थानीय नीति 1932 के आधार पर या अंतिम सर्वे सेटेलमेंट एवं संविधान के अनुच्छेद 371/डी. आंध्र प्रदेश की तर्ज पर स्थानीय नीति व नियोजन नीति लागू की जाए। यदि सरकार हमारी मांगों को पूरा करने में असफल रहती है तो हमलोग 14 मार्च को विधानसभा का घेराव करेंगे तथा विभिन्न जगहों पर चक्का जाम भी करेंगे।

  • मीडिया कप क्रिकेट के संयुक्त विजेता बने मयूराक्षी और गंगा

    रांची में आयोजित मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में मयूराक्षी और गंगा की टीम को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया l
    रांची प्रेस क्लब और टाटा स्टील के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मीडिया कब क्रिकेट मैच का फाइनल मेकॉन स्टेडियम में मयूराक्षी टीम और गंगा टीम के बीच खेला गया l पहले बल्लेबाजी करते हुए मयूराक्षी की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 140 रन बनाया l इंडिया कप के विजेता बनने के लिए 141 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गंगा की टीम भी निर्धारित 16 ओवर में 140 रन ही बना सकी l
    जिसके बाद आयोजन समिति के द्वारा लिए गए निर्णय के बाद दोनों टीमों को संयुक्त रुप से विजेता घोषित किया गया l

  • रांची जिला बार एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी अधिवक्ता पवन रंजन खत्री के ऊपर हुआ जानलेवा हमला

    रांची जिला बार एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी एडमिन अधिवक्ता पवन रंजन खत्री के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है. जानलेवा हमले के बाद अधिवक्ता पवन रंजन खत्री ने इस घटना की सूचना कचहरी टीओपी को दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

  • सैकड़ों ऑटो चालक मालिकों की आपातकालीन बैठक हटिया रेलवे स्टेशन के पार्किंग में हुई बैठक

    16 फरवरी 2022 को झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के संस्थापक दिनेश सोनी ने बताया है कि हटिया स्टेशन मार्ग के पदाधिकारियों एवं हटिया रेलवे स्टेशन से चारोंऔर चलने वाले सैकड़ों ऑटो चालक मालिकों की आपातकालीन बैठक हटिया रेलवे स्टेशन के पार्किंग में हुई बैठक की अध्यक्षता हटिया स्टेशन मार्ग संरक्षक सुधीर बाबा ने किया सभा का संचालन सचिव संजू सिंह ने क्या बैठक मैं उपस्थित सभी ऑटो चालक मालिक हटिया स्टेशन का प्रीपेड यात्री किराया निर्धारित किया गया है वह निर्धारित किराया हटिया स्टेशन से चलने वाले किसी ऑटो चालक मालिक या महासंघ के पदाधिकारियों को बिना सूचना दिए बिना जानकारी के भाड़ा निर्धारित करने का सभी चालक मालिक एवं महासंघ के पदाधिकारी घोर विरोध करता है और हटिया स्टेशन में प्रीपेड सेवा बहाल करना है तो हटिया स्टेशन के सभी ऑटो चालक मालिकों एवं महासंघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर हटिया स्टेशन में ऑटो चालक मालिकों के बीच प्रीपेड किराया तय करें तब जाकर प्रीपेड सेवा चालू करें अन्यथा प्रीपेड सेवा मैं बिना चालक मालिक या महासंघ के पदाधिकारियों से बिना पूछे प्रीपेड सेवा बहाल करते हैं तो उसका हमेशा पुरजोर विरोध महासंघ करते रहेगा और प्रीपेड सेवा रांची स्टेशन हो या हटिया स्टेशन हो वह प्रीपेड सेवा रेलवे का पदाधिकारी चला सकते हैं और स्टेशन से चलने वाले ऑटो चालक मालिकों का एवं यात्री किराया मामले को लेकर रेलवे प्रबंधक हटिया स्टेशन के ऑटो चालक मालिक के साथ बैठक कर प्रीपेड भाड़ा ताई करें
    दिनेश सोनी ने कहां है कीआरटीए सचिव यात्री संघ का कोई भी भाड़ा निर्धारित करने का कोई पावर नहीं है इसलिए कि आरटीए सचिव और यात्री संघ का कोई हक नहीं बनता है और ना ही उन लोग को मालूम है कि किस जगह का कितना भाड़ा होना चाहिए इसलिए चालक अपना ऑटो का परिचालन करते हैं उससे अच्छा एसोसिएशन का पदाधिकारी भी नहीं जान सकते हैं कि किस जगह का कितना भाड़ा है इसलिए किराया निर्धारित ऑटो चालक मालिकों का बीच में करें ताकि किसी का किसी प्रकार का विरोध ना हो सके
    और प्रीपेड सेवा चालू करने से पहले हटिया स्टेशन में चार चीज का होना बहुत आवश्यक जरूरी होता है
    1 पहला यात्री सेठ होना चाहिए यात्रियों के लिए
    2 महिला पुरुष यात्रियों के लिए मूत्रालय आवश्यक जरूरी है
    3 यात्री एवं चालकों के लिए प्याऊ का होना जरूरी है
    4 यात्रियों को रात को सेवा देने के लिए ऑटो चालक मालिकों के लिए विश्राम गिरी होना बहुत जरूरी है
    इन चार चीज का रेलवे के पदाधिकारी व्यवस्था करें फिर प्रीपेड चालू करें नहीं तो आरटीए एवं डीटीओ के लापरवाही के कारण पिछले बार भी प्रीपेड काउंटर बनाया गया था परंतु बिना चालक का बिना सहमति से पिछले बार का प्रीपेड सेवा बंद हो गया था और अब जो प्रीपेड सेवा फिर से चालू किया जा रहा है उस प्रीपेड सेवा में चलने के लिए ऑटो चालक मालिकों एवं महासंघ के पदाधिकारियों का सहमति अनिवार्य है ताकि अबकी बार का प्रीपेड सेवा यात्रियों के लिए लंबा चले और यात्रियों को प्रीपेड का लाभ मिले
    आज की बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित हटिया स्टेशन मार्ग संरक्षक सुधीर बाबा उपाध्यक्ष सुरेश सिंह सचिव संजू सिंह रवि शंकर कुमार मुकुल तिवारी राजेश कुमार चेतन सिंह लखन सवासी अजय लोहरा सुनील कुमार राजेश कुमार वसीम खान अजय प्रजापति राजेश सिंह उर्फ बुद्धू अर्जुन सिंह अनिल शाह एवं सैकड़ों ऑटो चालक मालिक उपस्थित थे इसकी जानकारी हटिया स्टेशन मार्ग सचिव संजू सिंह ने दी है

  • टेक्निकल यूनिवर्सिटी में एन.एस.यू.आई का हल्ला बोल

    ऑनलाइन परीक्षा की मांग को लेकर तालाबंदी एव घेराव किया गया।

    कांग्रेस छात्र संगठन एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में विद्यार्थियों ने टेक्निकल यूनिवर्सिटी का घेराव एव तालाबंदी किया गया। विदित हो कि बीटेक सत्र 18-22,के 7th सेमेस्टर के लगभग 5000 विद्यार्थियों का ऑफ लाइन परीक्षा लेने की तिथि घोषित कर दिया गया है। जब ऑनलाइन क्लास लिया गया है और यूनिवर्सिटी के द्वारा दिये गए परीक्षा फॉर्म में सभी ने ऑनलाइन भरा है तो ऑफ लाइन परीक्षा क्यों। विदित हो कि और भी दूसरे यूनिवर्सिटी जैसे कि बी.आई.टी मेशरा, एन.आई.टी जमशेदपुर, वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी, चेन्नई यूनिवर्सिटी, तमिल नायडू, मध्य प्रदेश यूनिवर्सिटी और सभी यूनिवर्सिटी में 7th सेमेस्टर की ऑनलाइन या असाइनमेंट बेस्ड में परीक्षा लिया जा रहा तो झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में ऑफ लाइन क्यों। साथ ही साथ इंटरमीडिएट सेमेस्टर के सभी विद्यार्थियों को प्रमोट करने की मांग भी की गई एव जल्द नोटिफिकेशन दिया जाए। साथ ही डिप्लोमा के 2nd, 3rd और 5th के विद्यार्थियों की विशेष परीक्षा लेने की भी मांग की गई। 1 घंटे तक तालाबंदी एव प्रदर्शन करने बाद यूनिवर्सिटी के प्रभारी कुलपति ने एन.एस.यू.आई के प्रतिनिधिमण्डल को वार्ता के लिए बुलाया। वार्ता में फैसला हुवा की आगामी 17 तारिक को बोर्ड की बैठक में छात्र हिट में फैसला लिया जायेगा। प्रभारी कुलपति के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया। मौके पर इंदरजीत सिंह ने कहा कि अगर 17 को छात्र हित मे फैसला नही लिया गया तो अनिश्चित कालीन तालाबंदी की जाएगी। मौके पर इंदरजीत सिंह, अमन यादव, आकाश बाबा, संजीव, विक्की, राजू, राहुल एव प्रत्येक कॉलेजो के प्रतिनिधि मौजूद थे।