श्रेणी: Sports

  • आईपीएल फाइनल से पहले अहमदाबाद में भारी बारिश, गुजरात-चेन्नई मैच में अब तक नहीं हुआ टॉस

    आईपीएल फाइनल से पहले अहमदाबाद में भारी बारिश, गुजरात-चेन्नई मैच में अब तक नहीं हुआ टॉस

    IPL Final Cricket Score Chennai Super Kings vs Gujarat Titans: आईपीएल के 16वें सीजन का फाइनल चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला जाएगा। रविवार (28 मई) को दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। चेन्नई की नजर पांचवीं बार चैंपियन बनने पर है। वहीं, गुजरात की टीम खिताब बचाने उतरेगी। वह लगातार दूसरी बार विजेता बनने उतरेगी। बारिश के कारण टॉस में देरी हो रही है।

    चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मैच में अब काफी कम समय बाकी है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में थोड़ी देर में टॉस होगा।

    आईपीएल फाइनल में बारिश ने खलल डाल दिया है। अब तक टॉस नहीं हो सका है। इस मैदान पर जब गुजरात और मुंबई इंडियंस के बीच क्वालिफायर-2 खेला गया था तब भी बारिश के कारण मैच में देरी हुई थी। 45 मिनट की देरी से टॉस हुआ था।

  • झारखंड जूनियर थ्रोबॉल टीम ऊना रवाना, 33वीं जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता में लेगी भाग

    झारखंड जूनियर थ्रोबॉल टीम ऊना रवाना, 33वीं जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता में लेगी भाग

    परिवर्तन संस्था के अध्यक्ष श्री अमित तिवारी जी ने खिलाड़ियों के बीच किया खेल किट का वितरण।

    रांची। हिमाचल प्रदेश के ऊना में आगामी 12 से 14 मई 2023 तक आयोजित होने जा रही 33वें जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता में भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु झारखंड की जूनियर थ्रोबॉल बालक एवम बालिका टीम आज रांची रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। रवानगी से पूर्व झारखंड प्रकृति के संरक्षण एवम संवर्धन के क्षेत्र में अग्रणी कार्य कर रहे परिवर्तन संस्था के अध्यक्ष श्री अमित तिवारी जी ने खिलाड़ियों के बीच खेल किट का वितरण किया और उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

    इस दौरान खिलाड़ियों को आशीर्वचन देते हुए परिवर्तन संस्था के अध्यक्ष श्री अमित तिवारी जी ने कहा कि जो भी खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे है उनका झारखंड टीम में चयन ही उनकी पहली सफलता है और यह खिलाड़ियों के लिए गर्व का विषय है। मैं सभी खिलाड़ियों को अगले स्तर की सफलता के लिए शुभकामनाएं देता हूं और आशान्वित हूं की सभी खिलाड़ी अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए अपनी क्षमताओं का निरंतर विकास करते रहेंगे। जब खिलाड़ी अपनी क्षमताओं में निरंतर विकास करते रहेंगे तो स्वतः खेल के परिणाम अनुकूल होंगे।

    झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ के सचिव नगीना कुमार जी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान खेल के प्रतिस्पर्धाओं में मानसिक टच का योगदान बढ़ गया है। अब खिलाड़ियों को शारीरिक और मानसिक रूप से हर चुनौती के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा की आज सभी अभिभावक एवम खेल संघ के लोग यहां खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित करने के लिए उपस्थित है, यह अवश्य खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेगा और उनकी सफलता के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    33वीं जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली झारखंड टीम निम्न है:
    बालक टीम: राहुल थापा, सिकंदर कुमार, मो. रेहान आलम, अभय कुमार सिंह, बादशाह, मो. जाहिद अंसारी, अंशुमान राज, रूपचंद बास्के, संजीत हेंब्रम, राज लोहरा, शाहिल लोहरा (कप्तान), आदित्या कुमार वर्मा, राज कच्छप, इंद्रजीत महतो, अहसान अंसारी, आकाश महतो, गौतम सिंह (प्रशिक्षक), नीरज वर्मा (प्रबंधक)।

    बालिका टीम: नीलम महतो, पूजा महतो, सालगे मार्डी, सीता रानी बासके, पल्लवी सिंह, बिहुला हांसदा, निशा कुमारी, अंजना कुमारी, संतोषी कुमारी, वर्षा कुमारी (कप्तान), कंचन कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, कौशल्या कुमारी, राहिल नाग, श्रेया सिंह, सुकांता कुंडू (प्रशिक्षक), सुनीता महतो (प्रबंधक)

    टीम को झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता, नगीना कुमार, जमील अंसारी, नीरज वर्मा, सोनू सिंह, देवव्रत कुमार, सुनील चक्रवर्ती, राजेश सिंह, क्वीन ठाकुर आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
    धन्यवाद।

  • झारखंड की जीत से हुई शुरूआत, उत्तराखंड को 4-0 से हराया

    झारखंड की जीत से हुई शुरूआत, उत्तराखंड को 4-0 से हराया

    रांची | 13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में शनिवार को अपने पहले मैच में झारखंड ने उत्तराखंड को 4-0 से पराजित किया. बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राउरकेला में 4 मई से 14 मई तक यह प्रतियोगिता चलेगी. मैच से पूर्व हॉकी झारखंड के अध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और मैच की समाप्ति के बाद झारखंड टीम को जीत की बधाई और अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दी.

  • Virat Kohli का ब्‍ल्‍यू टिक हटा

    Virat Kohli का ब्‍ल्‍यू टिक हटा

    नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेट फैंस को शुक्रवार की सुबह एक अजीब चीज देखने को मिली। भारत और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्‍तान विराट कोहली के ट्विटर अकाउंट पर ब्‍ल्‍यू टिक का मार्क नहीं लगा हुआ था। विराट कोहली सहित कई अन्‍य दिग्‍गज क्रिकेटरों के ट्विटर अकाउंट से ब्‍ल्‍यू टिक हट गया है।

    इसके पीछे का कारण है- ब्‍ल्‍यू टिक लगाए रखने के लिए महीने की एक तय रकम अदा करनी होगी। एलन मस्‍क ने जब से ट्विटर खरीदा है, तब से ही यह बात सामने आ गई थी कि किसी भी सेलिब्रिटी को ब्‍ल्‍यू टिक नहीं दिया जाएगा। जिसे भी ब्‍ल्‍यू टिक चाहिए, उसे महीने का 8 डॉलर भुगतान करना होगा। इससे ट्विटर की विज्ञापन के अलावा अतिरिक्‍त कमाई होगी।

    विराट कोहली की फैन फॉलोइंग से क्रिकेट फैंस अच्‍छी तरह वाकिफ हैं। कई लोगों ने ब्‍ल्‍यू टिक हटने पर विराट कोहली के प्रति समर्थन जाहिर किया तो कई लोग इस दौरान मजेदार मीम्‍स शेयर करते हुए नजर आए। सेलिब्रिटीज के अकाउंट से ब्‍ल्‍यू टिक हटने के बाद फैंस ट्रोल करने से बाज नहीं आते हैं और विराट कोहली इससे अछुते नहीं रहे। देखिए जब विराट कोहली के अकाउंट से ब्‍ल्‍यू टिक हटा तो फैंस ने कितने मजेदार मीम्‍स शेयर किए।

  • Champions League Quarterfinals: Manchester City Triumph Over Bayern Munich

    Champions League Quarterfinals: Manchester City Triumph Over Bayern Munich

    Bayern Munich and Manchester City are two of the most exciting and talented teams in European football, and their recent clash in the UEFA Champions League quarterfinals was eagerly anticipated by fans around the world.

    The first leg of the tie was played at the Allianz Arena in Munich, and it was a thrilling encounter that showcased the attacking prowess of both teams. Bayern Munich started the match strongly and took the lead in the 19th minute through a goal from their talismanic striker, Robert Lewandowski. However, Manchester City responded quickly and equalized just 10 minutes later through Kevin De Bruyne.

    The rest of the match was a back-and-forth affair, with both teams creating numerous chances to score. However, it was City who took the lead in the 71st minute when Riyad Mahrez scored a stunning free-kick that left Bayern goalkeeper Manuel Neuer with no chance. The match ended 2-1 in City’s favor, giving them a valuable advantage going into the second leg.

    The second leg of the tie was played at the Etihad Stadium in Manchester, and it was another entertaining match that saw both teams play some excellent football. Bayern Munich dominated possession early on and created several good chances to score, but they were unable to find the back of the net. Manchester City defended resolutely and looked dangerous on the counter-attack, with Mahrez and Phil Foden causing problems for the Bayern defense.

    City extended their lead in the 28th minute when Foden scored a fantastic goal to make it 3-1 on aggregate. Bayern Munich continued to push forward and created several more chances to score, but they were unable to break through the City defense. The match ended 2-0 in City’s favor, giving them a well-deserved victory and a place in the semifinals of the Champions League.

    Overall, the Bayern Munich vs Manchester City tie was a fantastic advertisement for European football. Both teams played with attacking intent and showed why they are among the best teams in the world. City will now face Paris Saint-Germain in the semifinals, while Bayern Munich will have to regroup and focus on their domestic league campaign.

  • विराट कोहली पर लगा जुर्माना

    विराट कोहली पर लगा जुर्माना

    मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

    बेंगलुरु | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। डेवोन कॉनवे (45 रन पर 83) और शिवम दूबे (27 रन पर 52 रन) की अर्धशतकीय पारी ने सीएसके को 226/6 पर पहुंचा दिया। सीएसके के गेंदबाजों ने ग्लेन मैक्सवेल (36 रन पर 76 रन) और फाफ डु प्लेसिस (33 रन पर 62) की तूफानी पारी के बावजूद आरसीबी को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया और अपनी टीम को आठ रन से जीत दिला दी। Also Read – पंकज मुखर्जी ने लगातार दूसरा ट्रायल जीता आईपीएल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि कोहली ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया है। आचार संहिता के स्तर 1 के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है। बयान में घटना का उल्लेख नहीं किया गया, लेकिन जुर्माना संभवत: कोहली द्वारा सीएसके के बल्लेबाज शिवम दूबे के विकेट का जश्न मनाने के कारण लगाया गया। दुबे को मोहम्मद सिराज ने 17वें ओवर में डीप में लपका। सीएसके के खिलाफ विराट का बल्ले से खेल अच्छा नहीं रहा। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश सिंह के खिलाफ एक चौका मारने के बाद वह आउट हो गए।

  • ब्रुक ने जमाया सीजन का पहला शतक

    ब्रुक ने जमाया सीजन का पहला शतक

    हैरी ब्रुक के बल्ले से आए सीजन के पहले शतक के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग-2023 के 16वें सीजन के 19वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 229 रन का टारगेट दिया है। जवाब में कोलकाता ने 10 ओवर में चार विकेट पर 96 बना लिए हैं। कप्तान नीतीश राणा और आंद्रे रसेल क्रीज पर हैं।

    एन जगदीशन 36 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मयंक मारकंडे ने ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच कराया।

    मार्को यानसेन ने दो विकेट लिए। उन्होंने सुनील नरेन (0 रन) और वेंकटेश (10 रन) को आउट किया।

    इससे पहले, विकेटकीपर रहमनउल्ला गुरबाज जीरो पर आउट हुए। उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने उमरान मलिक के हाथों कैच कराया।

    ऐसे गिरे कोलकाता के विकेट

    • पहला: पहले ओवर की तीसरी बॉल पर भुवी ने गुरबाज को मलिक के हाथों कैच कराया।
    • दूसरा : चौथे ओवर की दूसरी बॉल पर यानसेन ने वेकटेश अय्यर को कप्तान मार्करम के हाथों कैच कराया।
    • चौथे: ओवर की तीसरी बॉल पर यानसेन ने सुनील नरेन को मार्करम के हाथों कैच कराया।
    • पांचवां : 9वें ओवर की दूसरी बॉल पर मारकंडे ने जगदीशन को ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच कराया।

    राणा-जगदीशन की अर्धशतकीय साझेदारी
    20 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद कप्तान नीतीश राणा ने एन जगदीशन के साथ अर्धशतकीय साझदारी कर टीम को झटके से उबारा। यहां जगदीशन आउट हुए।

    कोलकाता को लगे शुरुआती झटके
    229 रन का टारगेट चेज करने उतरी कोलकाता की टीम को शुरुआती झटके लगे, हालांकि नीतीश राणा ने तेजी से रन बनाए। टीम ने शून्य के स्कोर पर ओपनिंग करने आए विकेटकीपर गुरबाज का पहला विकेट गंवाया। कुछ देर पर 20 के टीम स्कोर पर वेंकटेश अय्यर भी पवेलियन लौट गए। उन्हें यानसेन ने चौथे ओवर की दूसरी बॉल पर आउट किया। अगली ही बॉल पर यानसेन ने सुनील नरेन को जीरो पर पवेलियन की राह दिखा दी। पावरप्ले के 6 ओवर में KKR की टीम ने तीन विकेट पर 62 रन बना लिए हैं। कप्तान नीतीश राणा और जगदीशन क्रीज पर हैं। नीतीश राणा ने उमरान मलिक के पहले ओवर में चार बाउंड्री जमाई। उन्होंने 200वां चौका जमाया। नीतीश ने उमरान मलिक के एक ओवर में चार चौके और दो छक्के जमाए।

    यहां से हैदराबाद की पारी…

    ब्रुक ने जमाया सीजन का पहला शतक, सनराइजर्स के नाम सबसे बड़ा स्कोर
    टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 228 रन बनाए। यह मौजूदा सीजन का सबसे बड़ा स्कोर है।

    कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में हैदराबाद की ओर से हैरी ब्रुक ने मौजूदा सीजन का पहला शतक जमाया। उन्होंने 55 बॉल पर 100 रन की पारी खेली। कप्तान ऐडन मार्करम (50 रन) ने चौथा अर्धशतक जमाया।

    ऐसे गिरे हैदराबाद के विकेट…

    • पहला : आंद्रे रसेल ने 5वें ओवर की पहली बॉल पर मयंक अग्रवाल को वरुण चक्रवर्ती के हाथों कैच कराया।
    • दूसरा : छठे ओवर की आखिरी बॉल को राहुल त्रिपाठी पुल करना चाहते थे, बॉल ऐज लेकर क्रीज के ऊपर खड़ी हो गई। गुरबाज ने आसानी से कैच किया।
    • तीसरा : वरुण चक्रवर्ती ने मार्करम-ब्रुक की साझेदारी तोड़ी। उन्होंने 13वें ओवर की 5वीं बॉल पर रसेल के हाथों कैच कराया।
    • चौथा: 19वें ओवर की पहली बॉल पर रसेल ने अभिषेक शर्मा को शार्दूल ठाकुर के हाथों कैच कराया।

    ब्रुक की पहली सेंचुरी
    हैरी ब्रुक ने IPL में अपना पहला शतक जमाया है। उन्होंने 55 गेंदों में सेंचुरी पूरी की है। इससे पहले ब्रुक ने 32 गेंदों पर अपनी पहले हाफ सेंचुरी पूरी की और उसे सेंचुरी में कॉन्वर्ट किया। ब्रुक ने ऐडन मार्करम के साथ 47 गेंद में 72 रन की साझेदारी की। यहां मार्करम (50 रन) करियर का चौथा अर्धशतक जमाकर आउट हुए। हैरी ब्रुक को हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा था।

    पावरप्ले में रसेल का दबदबा
    पहली पारी में हैदराबाद के बल्लेबाजों ने 67 रन जोड़े, हालांकि टीम को 2 झटके भी लगे। ये दोनों झटके आंद्रे रसेल ने दिए। उन्होंने छठे ओवर में दो विकेट गिराकर पावरप्ले में कोलकाता की वापसी कराई।

  • विराट कोहली ने जड़ा करियर का 75वा शतक

    विराट कोहली ने जड़ा करियर का 75वा शतक

    टीम इंडिया की रन मशीन  विराट कोहली (Virat Kohli) के बल्ले से एक अहमदाबाद टेस्ट में  धमाकेदार पारी देखने को मिल रही  है. भारतीय क्रिकेट फैंस पिछले तीन साल के विराट  (Virat Kohli) के टेस्ट शतक का बेशब्री से  इंतजार कर रहे थे, जो आखिरकार अब खत्म हो चूका है. इस सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में फ्लॉप रहने के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) के बल्ले से ये ऐतिहासिक पारी देखने को मिली है.

    विराट कोहली (Virat Kohli) ने पिछले साल एशिया कप 2022 के दौरान अपना पहला टी20 शतक जड़ा ही था. वहीं दिसंबर के महीने में एक काफी लंब इंतजार के बाद वनडे में उनके बल्ले से शतक देखने को मिला था. अब टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली (Virat Kohli) ने 3 साल  बाद 100 रन का आंकड़ा छुया है. ये उनके इंटरनेशनल करियर का 28वां टेस्ट शतक हैं. इससे पहले उन्होंने 22 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में शतक जड़ा था.अब काफी लंबे समय बाद वो समय आया है जब बल्ला उठा कर दोनों हाथ उपर करकर अभिवादन करे 

  • भारतीय टीम में झारखंड के 7 खिलाड़ियों को मिली जगह

    भारतीय टीम में झारखंड के 7 खिलाड़ियों को मिली जगह

    एएफसी अंडर 20 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए टीम की घोषणा

    रांची। एएफसी अंडर 20 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 4 से 12 मार्च तक हनोई वियतनाम में होने वाली है। इस चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। भारतीय टीम में झारखंड के 7 महिला फुटबॉलर को जगह मिली है। जिसमें अंजली, अष्टम उरांव, पूर्णिमा कुमारी, नीतू, सुनीता मुंडा, सुमति और अनीता शामिल हैं। खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक डॉ सरोजनी लकड़ा, उपनिदेश साझा देव शंकर दास, झारखंड फुटबॉल संघ के पदाधिकारी खेल प्रशिक्षकों और राज्य के खेल प्रेमियों ने झारखंड की बेटियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है।

  • सानिया ने दुबई में हार के साथ अपने करियर का अंत किया

    सानिया ने दुबई में हार के साथ अपने करियर का अंत किया

    दुबई। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने मंगलवार को यहां डब्ल्यूटीए दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पहले दौर में अपनी अमेरिकी जोड़ीदार मैडिसन कीज के साथ सीधे सेटों में हारकर अपने चमकदार करियर का अंत किया।
    सानिया और कीज की जोड़ी रूस की वेरोनिका कुदेरमेतोवा और ल्यूडमिला सैमसोनोवा से ठीक एक घंटे तक चले मैच में 4-6, 0-6 से हार गईं।

    वेरोनिका एकल में 11वें और युगल रैंकिंग में पांचवें नंबर पर हैं जबकि ल्यूडमिला युगल में 13वें स्थान पर हैं।
    छत्तीस वर्षीय सानिया 2003 में पेशेवर बनी थी। उन्होंने अपने करियर में छह ग्रैंडस्लैम खिताब जीते जिनमें तीन महिला युगल और इतने ही मिश्रित युगल के खिताब शामिल है। महिला युगल में उन्होंने अपने तीनों ग्रैंडस्लैम खिताब मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर जीते।

    अपने तीन मिश्रित युगल ग्रैंडस्लैम खिताब में से दो खिताब उन्होंने हमवतन महेश भूपति (2009 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन और 2012 में फ्रेंच ओपन) के साथ मिलकर जीते। उन्होंने ब्रूनो सोरेस के साथ मिलकर अमेरिकी ओपन का खिताब जीता था।

    दुबई ओपन में दोनों टीमों ने शुरू में एक दूसरे की सर्विस तोड़ी जिससे एक समय स्कोर 4-4 से बराबरी पर था। इसके बाद हालांकि रूसी जोड़ी ने सानिया और कीज की सर्विस तोड़ी और फिर अपनी सर्विस बचाकर पहला सेट अपने नाम किया।

    सानिया और उनकी जोड़ीदार ने दूसरे सेट के शुरू में ही अपनी सर्विस गंवा दी और इसके बाद वापसी करने में नाकाम रही।

  • थर्ड एम्पायर पर भड़क गयी टीम इंडिया, फैन्स ने लगाया चीटिंग का आरोप

    थर्ड एम्पायर पर भड़क गयी टीम इंडिया, फैन्स ने लगाया चीटिंग का आरोप

    टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के विकेट पर बवाल हुआ है. दिल्ली टेस्ट के दूसरे दिन विराट कोहली LBW आउट हुए, रिप्ले में बैट-पैड का अंदेशा लग रहा था लेकिन इसके बावजूद विराट को आउट दिया गया.

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में बड़ा विवाद हो गया है. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली को जिस तरह से आउट दिया गया, उस पर सवाल खड़े हो रहे हैं. फैन्स ही नहीं बल्कि खुद विराट कोहली और टीम इंडिया का मैनेजमेंट पूरी तरह से इस विकेट को लेकर हताश नजर आया.

    भारत की पारी के 50वें ओवर में जब मैथ्यू कुन्हैनमैन ने विराट कोहली को बॉल डाली, तब बॉल पैड पर जा लगी. अंपायर ने इसे आउट दिया, लेकिन बाद में विराट कोहली ने इसका रिव्यू लिया. रिव्यू में भी विकेट पर कोई साफ चीज़ पता नहीं लग रही थी, लेकिन अंपायर्स कॉल की वजह से विराट कोहली को आउट ही दिया गया.

    जब थर्ड अंपायर ने विराट कोहली को आउट दिया, तब वह गुस्सा हुए और आपत्ति जताते हुए पवेलियन की ओर लौट गए. ड्रेसिंग रूम में बैठा टीम इंडिया का मैनेजमेंट भी इस फैसले से खुश नहीं था, कोच राहुल द्रविड़ और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ भी थर्ड अंपायर के फैसले से खुश नज़र नहीं आए.

    कैसे आउट हुए विराट कोहली?

    ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर कुन्हमैन ने आर्म बॉल फेंकी, जिसपर विराट कोहली सीधा खेल रहे थे. वह डिफेंस कर रहे थे, इस दौरान बॉल बैट-पैड पर लगी. मैदान पर खड़े अंपायर ने विराट कोहली को आउट दिया, लेकिन विराट का कहना था कि उनका बैट पहले लगा है और बॉल पैड पर बाद में लगी है. विराट कोहली ने यहां रिव्यू लिया, जब रिप्ले दिखाया गया उसमें भी लगा कि बॉल पहले बैट पर लगी है. रिव्यू में इसे अंपायर्स कॉल बताया गया, ऐसे में थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर के आउट के फैसले को सही ठहराया.

  • भारत ने तीन दिन के अंदर जीता नागपुर टेस्ट

    भारत ने तीन दिन के अंदर जीता नागपुर टेस्ट

    अश्विन-जडेजा की जोड़ी ने झटके 15 विकेट

    भारतीय टीम ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम को बुरी तरह हरा दिया है। टीम इंडिया ने नागपुर में खेला गया पहला टेस्ट मैच तीन दिन के अंदर ही अपने नाम किया और चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। पहली पारी के स्कोर के आधार पर 223 रनों से पिछड़ने के बाद ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में महज 91 रनों पर सिमट गई। इसी कारण कंगारू टीम यह मुकाबला पारी और 132 रनों से हारी।

    भारत के लिए इस जीत में हीरो रहे टीम के दो प्रमुख स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा। जडेजा ने जहां दोनों पारियों में कुल 7 विकेट (पहली पारी- 5,दूसरी पारी- 2) लिए वहीं अश्विन ने दूसरी पारी में 5 विकेट की बदौलत कुल 8 विकेट (पहली पारी-3,दूसरी पारी-5) झटके। रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने बल्ले से भी कमाल किया था। जडेजा ने 70 और अक्षर ने 84 रनों की पारी खेली थी। वहीं भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने पहली पारी में शतक ठोका था और 120 रन बनाए थे। उधर ऑस्ट्रेलियाई टीम का कोई भी बल्लेबाज दोनों पारियों में मिलाकर 49 से अधिक रन नहीं बना सका।

  • भारत-ऑस्ट्रेलिया नागपुर टेस्ट: टीम इंडिया 300 पार

    भारत-ऑस्ट्रेलिया नागपुर टेस्ट: टीम इंडिया 300 पार

    भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला नागपुर के जामथा स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल जारी है और तीसरा सेशन चल रहा है।

    ऑस्ट्रेलिया के 177 रनों के जवाब में टीम इंडिया ने 7 विकेट पर 310 रन बना लिए हैं। पहली पारी में टीम की बढ़त 130+ की हो चुकी है।

    रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। जडेजा टेस्ट करियर का 18वां अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। जबकि अक्षर हॉफ सेंचुरी की ओर बढ़ रहे हैं।

    डेब्यू मैच खेल रहे केएस भरत 8 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें एक और डेब्यूटेंट टॉड मर्फी ने LBW कर दिया। यह मर्फी का 5वां विकेट है। उन्होंने केएल राहुल (20 रन), रविचंद्रन अश्विन (23 रन), चेतेश्वर पुजारा (7 रन), विराट कोहली (12 रन) के विकेट लिए। मर्फी के अलावा, पैट कमिंस और नॉथन लायन ने एक-एक विकेट लिए।

    भरत से पहले, रोहित शर्मा 120 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें टी-ब्रेक के बाद पहले ही ओवर में ऑस्ट्रेलियन कैप्टन पैट कमिंस ने बोल्ड कर दिया। जबकि सूर्यकुमार यादव (8 रन) को नॉथन लायन ने बोल्ड कर दिया।

    रोहित बतौर कप्तान तीनों फॉर्मेट में शतक जमाने वाले पहले भारतीय
    भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 9वां टेस्ट शतक जमाया है। वे बतौर कप्तान तीनों फॉर्मेट में शतक जमाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। दुनिया भर के बल्लेबाजों की बात करें तो रोहित से पहले तिलकरत्ने दिलशान, फॉफ डुप्लेसी और बाबर आजम ऐसा कर चुके हैं। रोहित के अलावा जडेजा भी अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं।

    ऐसे गिरे टीम इंडिया के विकेट

    • पहला: केएल राहुल को टॉड मर्फी ने अपनी ही बॉल पर कैच किया।
    • दूसरा : 41वें ओवर की पहली बॉल पर टॉड मर्फी ने अश्विन को LBW कर दिया।
    • तीसरा : टॉड मर्फी ने पुजारा को स्कॉट बोलैंड के हाथों कैच कराया।
    • चौथा : मर्फी ने विराट कोहली को एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया।
    • पांचवां : नॉथन लायन ने सूर्या को बोल्ड कर दिया।
    • छठा : टी ब्रेक के बाद पैट कमिंस ने रोहित शर्मा को बोल्ड कर दिया।
    • सातवां : डेब्यू मैच खेल रहे केएस भरत को एक अन्य डेब्यूटेंट टॉड मर्फी ने LBW कर दिया।
  • IND-NZ T20 MATCH : हार्दिक के नेतृत्व में पहली बार रांची में उतरेगी टीम इंडिया

    IND-NZ T20 MATCH : हार्दिक के नेतृत्व में पहली बार रांची में उतरेगी टीम इंडिया

    रांची। रांची में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मैच होगा। JSCA की पिच पर होने वाले मुकाबले को लेकर दोनों टीमें तैयार है। हार्दिक पांडंया की अगुवाई में टीम पहली बार मैच खेलने उतरेगी। पिच रिकार्ड और मनोबल दोनों भारतीय टीम के साथ है। वनडे मैच में जीत से भारतीय टीम जहां उत्साहित है, वहीं पिच का रिकार्ड भी भारतीय टीम के साथ है। टी-20 मैच सीरीज और जेएससीए स्टेडियम में इंडियन टीम के रिकार्ड की बात करें तो जेएससीए का रिकॉर्ड टी-20 सीरीज के लिए हमेशा से भारत के पक्ष में रहा है। यहां अब तक के मैच के पुराने रिकॉर्ड को देखें तो अब तक जितने भी मैच खेले गए हैं, उन सभी में भारत ने जीत हासिल की है। झारखंड से इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने वाले इशान किशन चार महीने के अंदर दोबारा अपने होम ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते दिखेंगे।

    क्रिकेट प्रेमियों के बीच इस मैच को लेकर काफी उत्साह है। तीन दिनों तक बेचे गए टिकट खरीदने के लिए न केवल रांची शहर बल्कि राज्य के विभिन्न जिलों से लोग आए और घंटों टिकट के लिए खड़े रहे। उनके टिकट काउंटर पर घंटों खड़े रहने की जिद बताती है कि इस मैच को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में पहली बार रांची में यह मैच हो रहा है। इसमें 6 नए चेहरे भी हैं। इन चेहरों पर खेल प्रेमियों की काफी नजर है। वहीं खेल प्रेमियों की उम्मीदें भी इन नए खिलाड़ियों पर टिकी हुई है।

    जो नए चेहरे आज इंडियन टीम में देखेंगे उनमें पृथ्वी शाह, दीपक हुड्डा, जितेश शर्मा, अर्शदीप सिंह, शिवम मावी और इमरान मलिक हैं। यह वह 6 नए चेहरे हैं जो जेएससीए के ग्राउंड में खेलते दिखेंगे। सबकी नजर कश्मीर के उमरान मलिक पर होगी। उमरान मलिक इंडिया टीम के सबसे तेज युवा गेंदबाज हैं। जेएससीए का पिच हाई स्कोरिंग है। चेज करने वाली टीम को जीत मिलने में आसानी रहेगी। बता दें की रांची के इस स्टेडियम में अब तक टी-20 सीरीज के तीन मैच खेले गए हैं। चौथा मुकाबला आज यानी 27 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा।

  • सूर्यकुमार यादव साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष टी20 क्रिकेटर

    सूर्यकुमार यादव साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष टी20 क्रिकेटर

    सूर्यकुमार एक साल के अंदर टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इस फॉर्मेट में दो शतक और नौ अर्धशतक लगाए।

    भारत के स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को आईसीसी ने साल 2022 का सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर चुना है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ताहिला मैक्ग्रा को 2022 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का पुरस्कार मिला है।साल 2022 में सूर्यकुमार ने 31 टी20 मैच में 46.56 के औसत और 187.43 के स्ट्राइक रेट से 1164 रन बनाए थे।

    वह एक साल के अंदर टी20 में एक हजार से ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं। इस साल उनके बल्ले से 68 छक्के निकले। सूर्यकुमार एक साल के अंदर टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने पिछले साल दो शतक और नौ अर्धशतक लगाए।

    सूर्यकुमार ऑस्ट्रेलिया में पिछले साल हुए आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के दौरान शानदार फॉर्म में दिखे थे। टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने छह पारियों में तीन अर्धशतक और लगभग 60 की औसत से रन बनाए थे। इतना ही नहीं, इस दौरान सूर्या का स्ट्राइक रेट 189.68 का रहा था।

    सूर्यकुमार ने टी20 में पहला शतक भी पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लिश जमीन पर जड़ा था। इंग्लैंड ने 216 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में भारतीय टीम ने 31 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद सूर्यकुमार ने एक यादगार पारी खेली थी। उन्होंने 55 गेंदों पर 117 रन बनाए थे और भारत को जीत के करीब ला दिया था। हालांकि, उनके आउट होते ही टीम इंडिया मैच हार गई थी।

    वहीं, टी20 वर्ल्ड कप के तुरंत बाद न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 में सूर्या ने इस फॉर्मेट में अपना दूसरा अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान ही सूर्यकुमार आईसीसी टी20 मेंस बैटर रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचे। उनकी इन्हीं उपलब्धियों की वजह से आईसीसी ने उन्हें आईसीसी टी20 मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार से नवाजा है।

  • टी20 प्लेइंग इलेवन में विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या शामिल

    टी20 प्लेइंग इलेवन में विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या शामिल

    आईसीसी ने 11 खिलाड़ियों का बेस्ट मेन्स टी20 टीम का ऐलान कर दिया. इस टीम में आईसीसी ने 11 खिलाड़ियों को जगह दी है. इन 11 खिलाड़ियों में उन्हें शामिल किया गया है, जिन्होंने पूरे साल टी20 क्रिकेट में गेंद या फिर बल्ले से प्रभावित किया था. आईसीसी की बेस्ट टी20 प्लेइंग इलेवन का कप्तान जोस बटलर को बनाया गया है.

    आपको बता दें कि जोस बटलर की कप्तानी में ही इंग्लैंड ने पिछले साल हुआ टी20 वर्ल्ड कप जीता था. बटलर ने पूरे टी20 वर्ल्ड कप में अपनी कप्तानी से सभी को प्रभावित किया था. भारत के तीन खिलाड़ियों जबकि इंग्लैंड और पाकिस्तान के 2-2 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है.

    आईसीसी की इस बेस्ट टी20 प्लेइंग इलेवन में भारतीय टीम से 3 खिलाड़ियों को जगह मिली है. इसमें पूर्व कप्तान विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या का नाम शामिल है. आपको बता दें कि विराट कोहली 2022 टी20 विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे.

    वहीं सूर्यकुमार यादव इस सूची में तीसरे स्थान पर रहे थे. कोहली का बल्ला एशिया कप में भी खूब गरजा था. एशिया कप में कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी रहे थे. एशिया कप में ही कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर तीन साल के सूखे को खत्म किया था.

    आईसीसी की Men’s T20I Team of the Year 2022 में बटलर, कोहली, सूर्यकुमार और पांड्या के अलावा पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान और हैरिस रउफ, न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स, जिम्बाब्वे से सिकंदर रजा, इंग्लैंड के सैम करन, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा और आयरलैंड के गेंदबाज जोश लिटिल शामिल हैं। आपको बता दें कि इन सभी खिलाड़ियों ने टी20 वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था.

  • चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका

    चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका

    आईपीएल 2023 का आगाज बस कुछ ही महिनों में होने वाला है। फैन्स काफी उत्साह के साथ इसका इंतेजार कर रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और धोनी के लिए यह सीज़न खास हो सकता है। माना जा रहा है कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है। लेकिन इसी बीच सीएसके और सीएसके फैन्स के लिए निरश करने वाली खबर आयी है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी इस सीजन के शुरुआती तीन से चार मैच चेन्नई सुपर किंग्स के साथ नहीं खेल पाएंगे।

    क्या है कारण

    धोनी फिलहाल शारिरीक रुप से पूरी तरह फिट नहीं हैं इसलिए वे इन मैचों में शामिल नहीं हो पाएंगे। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धोनी इस वक्त अपने कमर के दर्द से परेशान हैं। और डॉक्टर ने उन्हें दो से ढाई महीनों के लिए क्रिकेट से दूर रहने की सलाह दी है। अभी उन्हें आराम करने की जरुरत है। अगर यह रिपोर्ट ठीक हुई तो फैंस के दिल टूट जाएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी का ना खेलना टीम के प्रदर्शन पर प्रभाव जरुर डालेगा।

    आईपीएल 2023 के लिए सीएसके की टीम।

    विकेटकीपर : एमएस धोनी, डेवोन कॉनवे (न्यूजीलैंड)

    बल्लेबाज : रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, शैक रशीद, अजिंक्य रहाणे।

    ऑलराउंडर : मोइन अली (इंग्लैंड), शिवम दूबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, ड्वेन प्रिटोरियस (दक्षिण अफ्रीका), मिचेल सेंटनर (न्यूजीलैंड), बेन स्टोक्स (इंग्लैंड), काइल जैमीसन (न्यूजीलैंड), अजय मंडल, भगत वर्मा, निशांत सिंधु।

    गेंदबाज : दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना (श्रीलंका), सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षणा (श्रीलंका)

    चेन्नई सुपर किंग्स की टीम और फैन्स को धोनी का बेसब्री से इंतेजार होगा। ऐसे में हम तो यही उम्मीद करेंगे कि धोनी जल्दी से फिट हो जाएं और मैदान पर वापसी करें।

  • पृथ्वी शॉ का रणजी में पहला तिहरा शतक

    पृथ्वी शॉ का रणजी में पहला तिहरा शतक

    • 326 गेंदों में जड़ा तिहरा शतक, सिर्फ 4 छक्के लगाए
    • संजय मांजरेकर का 33 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा


    गुवाहाटी। मुंबई के पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी करियर में अपना पहला तिहरा शतक जड़ा। उन्होंने 383 बॉल पर 379 रन की पारी खेली। यह रणजी ट्रॉफी इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी पारी है। उनसे पहले 1948-49 के सीजन में बीबी निंबालकर ने महाराष्ट्र के लिए 443 रन की नॉटआउट पारी खेली थी। पृथ्वी का स्कोर रणजी ट्रॉफी में किसी ओपनर का सबसे बड़ा स्कोर भी है। उन्होंने त्रिपुरा के समित गोहेल का रिकॉर्ड तोड़ा। गोहेल ने 2016 में 359 रन की नाबाद पारी खेली थी।
    मुंबई और असम के बीच गुवाहाटी में रणजी ट्रॉफी के राउंड-5 का मैच खेला जा रहा है। पहले दिन मंगलवार को मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 2 विकेट पर 397 रन बनाए। पृथ्वी तब 240 के स्कोर पर नाबाद थे। बुधवार को पहले सेशन में ही उन्होंने 326 गेंदों पर अपना तिहरा शतक पूरा किया। वह 379 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में उन्होंने 49 चौके और 4 छक्के लगाए। रणजी ट्रॉफी में यह उनका बेस्ट स्कोर भी है। इससे पहले उन्होंने 2019-20 के रणजी सीजन में बड़ौदा के खिलाफ 202 रन बनाए थे। मुंबई ने दूसरे सेशन तक 127 ओवर में 3 विकेट पर 608 रन बना लिए हैं। उनके कप्तान अजिंक्य रहाणे शतक बनाकर सरफराज खान के साथ खेल रहे हैं। इस पारी के साथ ही पृथ्वी ने रणजी ट्रॉफी में मुंबई के किसी खिलाड़ी द्वारा सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया। उनसे पहले 1990-91 के सीजन में संजय मांजरेकर ने मुंबई के लिए हैदराबाद के खिलाफ 377 रन की पारी खेली थी। मुंबई की टीम इस सीजन के 4 में से 2 मैच जीतकर एलिट ग्रुप-बी के पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने एक मैच हारा और एक ड्रॉ भी खेला। टीम के 16 पॉइंट्स हैं। 19 पॉइंट्स के साथ सौराष्ट्र की टीम इस ग्रुप में टॉप पर है। इस ग्रुप की टॉप-2 टीमें नॉकआउट राउंड खेलेंगी।

  • रांची में सात एकड़ में फैला है धोनी का फार्महाउस

    रांची में सात एकड़ में फैला है धोनी का फार्महाउस

    Team India : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) सफलता और लोकप्रियता दोनों के ही शिखर पर रहे हैं. बता दें कि भारत को दो-दो वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रांची में एक बेहतरीन फार्म हाउस है. धोनी के इस फार्म हाउस का नाम ‘कैलाशपति’ है. धोनी का रांची वाला फार्म हाउस सात एकड़ में फैला है. एमएस धोनी के इस फार्म हाउस में स्वीमिंग पूल से लेकर इंडोर स्टेडियम और जिम जैसी सुविधाएं मौजूद हैं.

    धोनी का यह फार्म हाउस बेहद खूबसूरत

    महेंद्र सिंह धोनी का यह फार्म हाउस इतना खूबसूरत हैं कि कोई भी इससे इंप्रेस हुए बिना नहीं रह सकता है. यह फार्म हाउस धोनी के हरमू रोड पर बने पहले घर से केवल 20 मिनट की ड्राइव पर है. इससे पहले धोनी ने अपना बचपन मैकोन कॉलोनी में छोटे-छोटे कमरों में गुजारा है.

    खूबसूरती का लुत्फ उठा चुके हैं सभी क्रिकेटर

    धोनी, अक्सर अपना खाली वक्त इसी फार्म हाउस में बिताते हैं. टीम इंडिया के लगभग सभी क्रिकेटर इस फार्म हाउस में आकर इसकी खूबसूरती का लुत्फ उठा चुके हैं.

    रांची के रिंग रोड पर बना है धोनी का फार्म हाउस

    महेंद्र सिंह धोनी देश में सबसे अधिक लोकप्रिय खिलाड़ी हैं. विज्ञापन की दुनिया में भी धोनी आज भी सबसे ज्यादा बिकने वाले ब्रांड हैं. रांची के रिंग रोड पर बना है धोनी का ‘कैलाशपति फार्म हाउस’. 

    फार्म हाउस में इंडोर स्टेडियम

    इस भव्य फार्म हाउस को बनवाने में तीन साल का समय लगा है. हरियाली के प्रति धोनी का प्यार इस फा हाउस में भी दिखाई पडता है. ‘कैलाशपति’ में हर चीज भव्य और शाही है. इस फार्म हाउस इंडोर स्टेडियम है, स्वीमिंग पूल है, नेट प्रैक्टिसिंग मैदान है, अल्ट्रा मार्डन जिम है. 

    मॉडर्न सुविधाओं की भरमार

    महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट करियर में सफलता हासिल करने के बाद इस मकान को छोड़कर 2009 में हरमू रोड पर तीन मंजिला मकान खरीदा था. यहां धोनी लगभग 8 साल रहे. 2017 में वह कैलाशपति फार्म हाउस में शिफ्ट हो गए. महेंद्र सिंह धोनी के रांची स्थित इस फार्म हाउस में हर तरफ हरियाली ही नजर आती है. पूरे फार्म हाउस में अलग-अलग किस्म के पेड़-पौधे लगे हैं. वुडन और मार्बल का इस फार्म हाउस में बेहद नजाकत के साथ इस्तेमाल है. धोनी के इस फार्म हाउस में उनकी पार्किंग भी हैं, जहां उनकी पसंद की गाड़ी और बाइकों का कलेक्शन है.

    खूबसूरत फर्निशिंग का इस्तेमाल

    इस पूरे फार्म हाउस में खूबसूरत फर्निशिंग का इस्तेमाल किया गया है. फार्म हाउस में इस्तेमाल क्रीम कलर के अलग-अलग शेड्स, सॉफ्ट येलो और ग्रे से इसे वेस्टर्न लुक मिलता है. 

    फार्म हाउस में पेट्स को ट्रेनिंग देते हैं धोनी 

    धोनी के इस फार्म हाउस के लॉन में उनके फेवरेट पेट्स (डॉग्स) दिखाई पड़ते हैं. धोनी इसी फार्म हाउस में अपने इन पेट्स को ट्रेनिंग भी देते हैं. धोनी ने कई बार अपने डॉग्स को ट्रेनिंग देते हुए वीडियो भी शेयर किए हैं.

  • क्या अब नहीं दिखेगी शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी ??

    क्या अब नहीं दिखेगी शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी ??

    श्रीलंका के खिलाफ वनडे टीम का जब एलान किया गया तब धवन का टीम में नहीं था। उसके बाद से फैंस यह अंदाजा लगाने लगे कि अब वह टीम इंडिया की जर्सी में नहीं दिखेंगे। चयनकर्ता भविष्य के बारे में सोच रहे हैं।

    भारत के अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है। जिस बात का डर था वह मंगलवार (27 दिसंबर) को हुआ। वनडे टीम में धवन का नाम नहीं था। उसके बाद से फैंस यह अंदाजा लगाने लगे कि अब वह टीम इंडिया की जर्सी में नहीं दिखेंगे। चयनकर्ता भविष्य के बारे में सोच रहे हैं। अगर धवन को फिर से नहीं चुना जाता है तो रोहित शर्मा के साथ उनकी जोड़ी नहीं दिखेगी।

    धवन और रोहित शर्मा ने भारत के लिए वनडे में शानदार ओपनिंग जोड़ी बनाई। दोनों ने मिलकर 117 पारियों में 5193 रन की साझेदारी की। धवन और रोहित सबसे ज्यादा रन जोड़ने के मामले में दूसरे स्थान पर रहे। उनसे ज्यादा सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली ने की थी। दोनों ने 176 पारियों में 8227 रन जोड़े। दुनिया में सबसे सफल जोड़ियों के मामले में धवन और रोहित सातवें स्थान पर हैं।

    धवन-रोहित और कोहली की तिकड़ी टूटेगी?
    2013 से 2019 तक धवन का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा था। उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ मिलकर एक शानदार तिकड़ी बनाई थी। तीनों ने शीर्ष क्रम में बेहतरीन खेल दिखाया और टीम को काफी मैच जिताए। इन तीनों के रहते मध्यक्रम को खेलने का मौका ही नहीं मिल पाता था। ज्यादातर मैचों में धवन, रोहित और कोहली में से कोई न कोई बड़ी पारी खेल ही जाता था। कोरोना महामारी के बाद सबकुछ बदल गया। तीनों कम ही मौकों पर एक साथ खेल सके। धवन तो सिर्फ वनडे फॉर्मेट तक सीमित हो गए।

    टीम इंडिया से क्यों बाहर हुए धवन?

    • चयनकर्ताओं ने धवन को वनडे में लगातार मौके दिए। पिछले सालों की तुलना में धवन के खेल में गिरावट हु। हालांकि, उनका औसत 30 से नीचे नहीं गया, लेकिन वह पहले की तरह बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे थे। इस कारण उनके ऊपर दबाव बढ़ने लगा और अब वह टीम से बाहर कर दिए गए।
    • धवन की उम्र अब उनके साथ नहीं है। वह 37 साल के हो गए हैं। उनका स्थान लेने के लिए कई खिलाड़ी कतार में हैं। शुभमन गिल, ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़ जैसे बल्लेबाज अलग-अलग स्तरों पर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। चयनकर्ताओं ने अब उनकी जगह युवाओं को मौका देने का मन बना लिया है।
    • पिछली पांच पारियों में धवन 50 रन भी नहीं बना सके हैं। उन्होंने कुल 49 रन ही बनाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में खेली गई 72 रन की पारी के बाद बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं। उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ अगले दो मैचों में तीन और 28 रन बनाए। बांग्लादेश में धवन ने सात, आठ और तीन रन की ही पारी खेली।

    क्या धवन के पास वापसी का है मौका?
    धवन को भले अभी नहीं चुना गया है, लेकिन उन्हें वापसी का बड़ा मौका मिलने वाला है। धवन आईपीएल में पंजाब किंग्स के कप्तान हैं। अगर वह आगामी सीजन में धमाल मचाने में सफल रहे तो उनकी वापसी हो सकती है। धवन को अगले साल अगर घरेलू मैदान पर वनडे विश्व कप में खेलना है तो उन्हें आईपीएल में अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान आकर्षित करना होगा। वहीं, धवन को बल्ला नहीं चला तो उनका करियर भी समाप्त हो सकता है।

    धवन से जुड़ी रोचक जानकारियां:

    • धवन के नाम एक टेस्ट मैच में शतक लगाने और शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड है। 2014 में ऑकलैंड के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में धवन ने पहली पारी में शून्य और दूसरी में 115 रन बनाए।
    • धवन ने अपने सौवें वनडे मैच में शतक लगाया था। उन्होंने 2018 में जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए 109 रन बनाए थे।
    • धवन 2015 वनडे विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने आठ मैचों में दो शतक और एक अर्धशतक सहित 412 रन बनाए थे।
    • धवन आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार दो गोल्डन बैट पाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर को गोल्डन बैट दिया जाता है। 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में धवन ने पांच मैचों में 363 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 90.75 का रहा था। वहीं, 2017 में धवन ने पांच मैचों में 338 रन बनाए थे। उनका औसत 67.60 का रहा था। 2013 में टीम इंडिया इंग्लैंड को हराकर चैंपियन बनी थी। वहीं, 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल हार गई थी।
    • 2021 में शिखर धवन को खेलों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • अर्जेंटीना फाइनल में, दूसरी बार खिताबी मुकाबला खेलेंगे मेसी, दर्शकों में है उत्साह

    अर्जेंटीना फाइनल में, दूसरी बार खिताबी मुकाबला खेलेंगे मेसी, दर्शकों में है उत्साह


    लुसैल (कतर) । फीफा वर्ल्ड कप 2022 के पहले सेमीफाइनल को अर्जेंटीना ने जीत लिया है। लुसैल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले को में अर्जेंटीना ने क्रोएशिया को 3-0 से हराकर बाहर कर दिया। टीम ने छठी बार टूनार्मेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम ने आखिरी बार 2014 में खिताबी मुकाबला खेला था। वहां उसे हार मिली थी। अर्जेंटीना ने 1978 और 1986 में टूनार्मेंट को अपने नाम कर चुका है। अब रविवार को फाइनल मुकाबले में उसकी भिड़ंत फ्रांस और मोरक्को के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से होगा। वहीं क्रोएशिया शनिवार को तीसरे स्थान के लिए खेलने उतरेगा।
    अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी फाइनल मुकाबले में उतरते ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देंगे। वह फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। फाइनल मुकाबला उनका फीफा वर्ल्ड कप में 26वां मुकाबला होगा।


    मोड्रिच हुए सब्स्टिट्यूट
    अर्जेंटीना ने 75 वें मिनट में दो सब्स्टिट्यूट खिलाड़ियों को मैदान पर उतरा। टीम के लिए दूसरा और तीसरा गोल करने वाले अल्वारेज के साथ ही रोड्रिगो डी पॉल को बाहर कर दिया। उनकी जगह रोमा के लिए खेलने वाले पाउलो डायबाला और मिडफील्डर एक्सेक्विएल पलासियोसको मैदान पर उतारा गया। वहीं क्रोएशिया ने 81वें मिनट में मोड्रिच की जगह माजर को मैदान पर भेजा।


    70वें मिनट में अल्वारेज को दूसरा गोल
    मुकाबले के 69वें मिनट में अर्जेंटीना ने तीसरा गोल कर दिया। इस गोल ने क्रोएशिया की बची हुई उम्मीदें भी खत्म कर दी। मेसी इस क्रोएशियन खिलाड़ी को छकाते हुए गेंद को लेकर गोल पोस्ट के पास पहुंचे। डिफेंडर उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे थे और मेसी ने गेंद को अल्वारेज की तरफ पास कर दिया। उन्होंने उसे पोस्ट में डालने में कोई गलती नहीं कि और टीम की बढ़त 3-0 कर दी।


    अर्जेंटीना ने डिफेंस को किया मजबूत
    अर्जेंटीना ने 62वें मिनट में मिडफील्डर लिएंड्रो परेडेस को मैदान से बाहर बुला लिया। उनकी जगह डिफेंडर लिसेंड्रो मार्टिनेज मैदान पर उतरे। टीम का पूरा फोकस अब डिफेंस को मजूबत करने पर है। इसी वजह से यह फैसला लिया गया है।


    5 मिनट बाद ही दूसरा गोल
    अर्जेंटीना ने 5 मिनट बाद ही दूसरा गोल भी कर दिया। जूलियन अल्वारेज ने काउंटर अटैक पर गोल कर अपने टीम की बढ़त दोगुनी कर दी। उनके इस गोल से क्रोएशिया मुकाबले में काफी पीछ हो गया है। 22 साल के अल्वारेज का यह टूनार्मेंट में दूसरा गोल है।

    सेमीफाइनल में मोरक्को का मुकाबला फ्रांस से
    अल बैत । फीफा वर्ल्ड कप 2022 में बुधवार को फ्रांस और मोरक्को के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला होगा। मोरक्को ने इस वर्ल्ड कप में सिर्फ एक ही गोल खाया है। वह भी मोरक्को के खिलाड़ी ने ही गलती से किया। यह कनाडा के खिलाफ आया था। डिफेंडिंग चैंपियंस फ्रांस एक भी नॉकआउट मुकाबले को पेनल्टी शूट आउट तक ले कर नहीं गया। सभी मैच उसने गोल स्कोर कर के जीते। फ्रांस के पास लगातार दूसरे वर्ल्ड कप के फाइनल में जाने का मौका है। वहीं, मोरक्को फाइनल खेलने वाला पहला अफ्रीकी देश बनने के करीब है।


    हेड टु हेड
    फ्रांस और मोरक्को ने 11 बार एक-दूसरे का सामना किया। फ्रांस का पलड़ा भारी रहा, उसने 7 मुकाबले जीते और मोरक्को ने 1 मैच जीता। बाकी 3 मैच ड्रॉ रहे। दोनों टीमें ज्यादातर समय छोटे टूनार्मेंट में ही भिड़ीं। अब पहली बार ही दोनों टीमें वर्ल्ड कप में एक दूसरे के सामने होंगी।


    मोरक्को ने बड़ी टीमों को हराया
    यह वर्ल्ड कप मोरक्को के लिए खास रहा है। उसने पहले बेल्जियम की गोल्डन जनरेशन को हराया। इसके बाद राउंड आॅफ 16 में स्पेन को हरा कर उन्हें टूनार्मेंट से बाहर कर दिया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में उसने रोनाल्डो समेत पुर्तगाल के सपने तोड़ दिए।
    इस वर्ल्ड कप में मोरक्को का डिफेंस मजबूत दिखाई दिया है। टीम ने पूरे वर्ल्ड कप में अब तक एक भी विपक्षी खिलाड़ी से गोल नहीं खाया। कनाडा के खिलाफ पड़ा एक मात्र गोल मोरक्को के खिलाड़ी ने ही गलती से कर दिया था। टीम के गोलकीपर बोनो इस साल शानदार फॉर्म में है। वे स्पेन की टॉप लीग सेवीया के लिए गोलकीपिंग करते हैं।


    फ्रांस का डिफेंस कमजोर
    वर्ल्ड कप के दावेदारों में से एक मानी जा रही फ्रांस की टीम मजबूत है। लेकिन, अब तक फ्रांस ने 1 भी मैच में क्लीन शीट नहीं ली। टीम ने हर मैच में कम से कम 1 गोल खाया। हालांकि, फ्रांस ने ग्रुप ऊ के पहले मुकाबले में आॅस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया। जबकि, दूसरे मैच में डेनमार्क को 2-1 से हराया। क्वालीफाई होने के बाद टीम ने ट्यूनीशिया ने खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच में अपने प्रमुख प्लेयर्स को रेस्ट दिया। इसका उसे खामियाजा भूगतना पड़ा और टीम 1-0 से हार गई। राउंड आॅफ 16 में फ्रांस ने पोलैंड को 3-1 से हराया।
    क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की। हालांकि, उस मैच में डिफेंस में बड़ी गलती देखने को मिली। जब फ्रांस के डिफेंडर ने बेवजह पेनल्टी बॉक्स में 2 बार फाउल किए, जिस कारण इंग्लैंड को पेनल्टी मिल गई। लेकिन, फ्रांस की किस्मत अच्छी रही और इंग्लैंड पेनल्टी में स्कोर करने से चूक गया।