श्रेणी: Sports

  • टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को  307  रन का लक्ष्य दिया

    टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 307 रन का लक्ष्य दिया

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे की सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

    टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 306 रन बनाए। उसके टॉप-3 बल्लेबाजों ने अर्धशतकी पारियां खेली हैं। विराट कोहली की जगह नंबर-3 पर खेलने आए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए। कप्तान शिखर धवन ने 72 और ओपनर शुभमन गिल ने 50 रन का योगदान दिया। संजू सैमसन (36) और वॉशिंगटन सुंदर (37) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं।

    गेंदबाजी में टिम साउदी और लोकी फर्ग्यूसन को तीन-तीन विकेट मिले। एक विकेट एडम मिल्ने के खाते में गया।

    जवाब में न्यूजीलैंड ने 12 ओवर में एक विकेट पर 50 रन बना लिए हैं। डेवोन कॉनवे और कप्तान केन विलियमसन क्रीज पर हैं। फिन एलेन को शार्दूल ठाकुर ने पवेलियन की राह दिखाई। एलेन ने 25 गेंदों पर 22 रन बनाए।

    टीम इंडिया ने 160 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव जल्दी आउट हो गए। ऐसे में श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन ने टीम का स्कोर 250 पार पहुंचाया। बाकी का काम अय्यर-सुंदर की जोड़ी ने कर दिया। विराट कोहली की जगह खेलने उतरे श्रेयर अय्यर ने लंबे समय से टी-20 टीम में अपनी बारी का इंतजार कर रहे संजू सैमसन के साथ 94 रन जोड़े। संजू ने 38 गेंदों में 36 रन की उपयोगी पारी खेली।

    धवन का 39वां अर्धशतक
    कप्तान शिखर धवन ने अर्धशतक जमाया। उन्होंने 63वीं गेंद में धवन ने चौके के साथ फिफ्टी पूरी की। यह उनका वनडे इंटरनेशनल में 39वां अर्धशतक है। धवन ने 77 गेंदों पर 13 चौकों से सजी 72 रनों की पारी खेली।

  • IPL 2023: खिलाड़ियों की लिस्ट जारी…

    IPL 2023: खिलाड़ियों की लिस्ट जारी…

    आईपीएल 2023 के लिए सभी टीमों ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इसके बाद 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाले मिनी ऑक्शन में सभी टीमें अपनी जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों को खरीदेंगी और पूरी टीम बनाएंगी।

    हर फ्रेंचाइजी के पास रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी करने से पहले ट्रेडिंग विंडो के जरिए खिलाड़ियों का अदान-प्रदान करने का भी मौका था। इस दौरान कोलकाता की टीम सबसे ज्यादा सक्रिय रही। कोलकाता ने गुजरत टाइटंस से लोकी फर्ग्यूसन और रहमनुल्लाह गुरबाज को खरीदा और दिल्ली कैपिटल्स से शार्दुल ठाकुर को अपनी टीम में शामिल किया। इसके बाद सभी टीमों ने कुछ खिलाड़ियों को रिलीज किया है। सबसे ज्यादा 16 खिलाड़ी कोलकाता की टीम ने रिलीज किए हैं।

    आइए जानते हैं किस टीम ने किन खिलाड़ियों को रिटेन किया है

    मुंबई इंडियंसः 
    रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश माधवाल।

    सनराइजर्स हैदराबादः अब्दुल समद, एडेन मार्कराम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को यानेसन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक।

    चेन्नई सुपर किंग्सः एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिशेल सैंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीषा पथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्ष्णा।

    पंजाब किंग्सः शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, राज बावा, ऋषि धवन, लियम लिविंगस्टोन, अथर्व ताएदे, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नाथन एलिस, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, हरप्रीत बराड़।

    कोलकाता नाइट राइडर्सः श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय, रिंकू सिंह।

    गुजरात टाइटंसः हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नालकांडे, जयंत यादव, आर साई किशोर, नूर अहमदी।

    लखनऊ सुपर जायंट्सः केएल राहुल (कप्तान), आयुष बदोनी, करण शर्मा, मनन वोहरा, क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, काइल मेयर्स, क्रुणाल पांड्या, आवेश खान, मोहसिन खान, मार्क वुड, मयंक यादव, रवि बिश्नोई।

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरः फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलेन, ग्लेन मैक्सवेल, वनिन्दु हसरंगा, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, सिद्धार्थ कौल, आकाश दीप।

    राजस्थान रॉयल्सः संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शिमरन हेटमायर, देवदत्त पडीक्कल, जोस बटलर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेड मैकॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, केसी करिअप्पा।

    दिल्ली कैपिटल्सः ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिशेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नोर्त्जे, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल।

  • 9 ओवर में इंग्लैंड ने बना दिए 82 रन, जीत के लिए 66 बॉल में चाहिए 60 रन….

    टी-20 वर्ल्ड कप में शनिवार को सुपर-12 ग्रुप-1 में इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हो रहा है। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 141 रन बनाए। सबसे ज्यादा रन पथुम निसंका के बल्ले से आए, उन्होंने 45 बॉल में 67 रन की पारी खेली। वहीं, भानुका राजपक्षे ने 22 बॉल में 22 रन बनाए।

    इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट मार्क वुड ने लिए। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 9 ओवर में एक विकेट खोकर 82 रन बनाए हैं। ऐलेक्स हेल्स और बेन स्टोक्स क्रीज पर मौजूद हैं।

    श्रीलंका की टीम पहले ही सेमीफाइनल की होड़ से बाहर हो चुकी है। इंग्लैंड के लिए यह करो या मरो का मैच है। इंग्लैंड अगर इसमें जीत हासिल करता है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।

    अगर इंग्लैंड को हार मिलती है तो ऑस्ट्रेलिया इस ग्रुप से दूसरी टीम के तौर पर अंतिम चार में पहुंच जाएगी। न्यूजीलैंड पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुका है।

    दोनों टीमों की प्लेइंग-11
    श्रीलंका:
     पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डिसिल्वा, चरिथ असलंका, भानुका राजपक्षे, दसून शानका (कप्तान), वनिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ना, महीश थीक्षना, लहिरु कुमारा, कसुन रजिता

    इंग्लैंड: जॉस बटलर (कप्तान), ऐलेक्स हेल्स, डाविड मलान, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, मोईन अली, लियम लिविंगस्टन, सैम करन, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, आदिल रशीद

    अब देखिए दोनों टीमों का टूर्नामेंट में परफॉर्मेंस
    श्रीलंका ने कुल 4 में से 2 मैच जीते और 2 हारे है। अगर टीम जीती तो भी उनके 6 अंक ही होंगे जो की सेमीफइनल में प्रवेश करने के लिए पर्याप्त नहीं है। वहीं, इंग्लैंड ने आयरलैंड के खिलाफ 1 मैच हारा है। अगर टीम मैच जीता तो उनके भी 7 अंक हो जाएंगे फिर नेट रन रेट ज्यादा होने के कारण ऑस्ट्रेलिया की जगह इंग्लैंड दूसरे पायदान पर आ जाएंगी।

    श्रीलंका जीत से खत्म करना चाहेगी सफर
    ग्रुप 1 में श्रीलंका एकमात्र ऐसी टीम है जिसने अपने पूरे मैच खेले। टीम का एक भी मैच बारिश में नहीं धुला। चार गेम खेलने के बावजूद श्रीलंका इसका ज्यादा फायदा नहीं उठा सके। क्योंकि टीम ने 4 में से सिर्फ 2 ही मैच जीते और अब वे सेमीफइनल से की दौड़ से बाहर हो चुके है। श्रीलंका ने अपने पहले मैच में आयरलैंड के खिलाफ जीती लेकिन उसके बाद उन्हें न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। पिछले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के स्टार प्लेयर वानिन्दु हसरंगा और धनंजय डी सिल्वा ने टीम को जिताया। अफगानिस्तान पर छह विकेट से जीत बावजूद उनकी सेमीफाइनल की उम्मीदें समाप्त हो चुकी हैं।

  • Virat Kohli News: विराट कोहली को लेकर बड़ी खबर जानकर हो जायेंगे हैरान…

    आप सभी लोग विराट कोहली को जानते ही होंगे क्योंकि विराट कोहली टीम इंडिया के पिछले कई सालों पहले कैप्टन भी रह चुके हैं और विराट कोहली सभी मैचों में काफी अच्छा परफॉर्मेंस करते हैं जिसके कारण विराट कोहली का सोशल मीडिया पर काफी फैंस और फॉलोवर है।

    तो आप सभी के लिए एक बहुत ही बड़ी खबर आ गई है विराट कोहली इंडिया के ऐसे बल्लेबाज हैं जो सभी मैचों में काफी अच्छा परफॉर्मेंस करते हैं पर आप सभी लोग इस खबर को जानकर चौक जाएंगे जी हां दोस्तों विराट कोहली T20 वर्ल्ड कप जब खेलने गए तो उनके घर में विराट कोहली के कुछ फैंस लोग राशनल बेडरूम में घुसकर रूम का वीडियो फैला दिया है वीडियो सोशल मीडिया पर फैल रहा है जिसके कारण विराट कोहली काफी गुस्सा हो रहे हैं।

    हालांकि विराट कोहली अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर भी इस वीडियो को पोस्ट करके नीचे में लिखे हैं कि कुछ हमारे चाहने वाले लोग जिस टाइम हम T20 वर्ल्ड कप खेलने गए उस टाइम बिना पूछे हमारे बेडरूम की पर्सनल वीडियो को फैला दिया है जिसके कारण विराट कोहली काफी गुस्सा हो रहे हैं पर विराट कोहली का कहना है कि हमारे फैंस है पर बिना पूछे किसी के भी रूम में एंट्री नहीं कर सकते हैं जो भी रूम में गया था उनका पता लग गया है और विराट कोहली इस करवाई भी कर सकते थे पर विराट कोहली आपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट मैं कहां है कि मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगा पर ऐसा करना उचित नहीं है।

    और इस बात को लेकर विराट कोहली काफी भड़के हुए है क्योंकि विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर तकरीबन चाहने वाले 200 मिलियन से भी ज्यादा लोग हैं पर इनमें से कुछ ऐसे ही लोग हैं जो ऐसा कर रहे हैं इसलिए विराट कोहली काफी भड़के हुए हैं क्योंकि उनकी इतने फैंस और फॉलोवर हैं पर कोई भी ऐसा नहीं करता है पर कुछ ऐसे लोग हैं जो ऐसा सलूक विराट कोहली के साथ कर रहे हैं यह खबर काफी चर्चित हो रही है।

  • रांची पहुंची टीम इंडिया-अफ्रीका, देखें तस्वीरें..

    रांची। जेएससीए स्टेडियम में रविवार 9 अक्टूबर को होने वाले इंडिया दक्षिण अफ्रीका t20 मैच के लिए इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट प्लेयर आज शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से वोल्वो बसों द्वारा दोनों देशों के खिलाड़ियों को मेन रोड स्थित होटल रेडिसन ले जाया गया, जहां उनके ठहरने की व्यवस्था की गई है। रांची एयरपोर्ट से लेकर होटल रेडिसन तक गेम्स प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी। एयरपोर्ट और होटल रेडिसन में क्रिकेट प्रेमियों का भारी संख्या में जुटान हुआ था। तस्वीरों मैं देखे दोनों टीमों का रांची आगमन…

  • आज रांची पहुंचेंगे इंडिया-अफ्रीका के खिलाड़ी

    दोपहर 2:00 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेगा उनका विमान

    होटल रेडिसन में रुकेंगे दोनों देश के क्रिकेट खिलाड़ी

    एयरपोर्ट से होटल तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    रांची। रविवार 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में होने वाले इंडिया दक्षिण अफ्रीका t20 मैच को लेकर राजधानी में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट प्लेयर आज शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं। एयरपोर्ट से वोल्वो बसों द्वारा दोनों देशों के खिलाड़ियों को मेन रोड स्थित होटल रेडिसन ले जाया जाएगा, जहां उनके ठहरने की व्यवस्था की गई है। रांची एयरपोर्ट से लेकर होटल रेडिसन तक गेम्स प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। एयरपोर्ट और होटल रेडिसन में क्रिकेट प्रेमियों के भारी जुटान के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की जा रही है।

  • क्रिकेट मैच का टिकट खत्म होने की अफवाह…

    जेएससीए के अधिकारियों ने कहा- पर्याप्त मात्रा में है टिकट

    रांची। जेएससीए स्टेडियम रांची में 9 अक्टूबर को होने वाले इंटरनेशनल वनडे मैच का टिकट कल 7 अक्टूबर और परसों 8 अक्टूबर को काउंटर पर उपलब्ध होगा। टिकट बिकने के पहले दिन आज 6 अक्टूबर को काउंटर पर सेकंड हाफ में कम मूल्य जैसे 1100 और 14 सौ रुपए के टिकट खत्म हो गए थे। इससे शहर में यह अफवाह फैली कि स्टेडियम में कम मूल्य के टिकट पहले ही दिन खत्म हो गए। कुछ लोगों ने कालाबाजारी का भी आरोप लगाया। हालांकि, जेएससीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कब मूल्य के टिकट खत्म नहीं हुए हैं पर्याप्त संख्या में स्टॉक में है और अगले 2 दिन काउंटर से बिकेंगे।

    ऑनलाइन में बिके अधिकतर महंगे टिकट

    जेएससीए के ऑनरेरी सेक्रेटरी देवाशीष चक्रवर्ती ने गांडीव से बात करते हुए कहा कि टिकट खत्म नहीं हुए हैं। उन्होंने बताया कि काउंटर पर जो टिकट भेजा गया था, उसके खत्म होने के बाद फिर दूसरा लौट भेजा गया है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सेल में अधिकतर high-value के 10,000 और 6000 मूल्य के टिकट बिके हैं।

    यह भी पढ़ें: बिकने लगा रांची वनडे मैच का टिकट

  • बिकने लगा रांची वनडे मैच का टिकट

    शाम चार बजे तक खुला रहेगा टिकट काउंटर

    रांची : भारत-दक्षिण अफ्रिका के बीच नौ अक्टूबर को रांची के जेएसएसीए स्टेडियम में दूसरा एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेला जायेगा। मैच के टिकटों की बिक्री आज छह अक्टूबर से शुरू हो गयी है। वेस्ट गेट के पास बने काउंटर से मैच के टिकटों की बिक्री हो रही है। टिकट काउंटर शाम चार बजे तक खुला रहेगा। आम जन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एसोसिएशन ने वेब पोर्टल www.insider.in के माध्यम से ऑनलाइन टिकट भी बेचने का फैसला किया है। दर्शक पेटीएम के एप पर Paytm app, Paytm Insider app और www.insider.in web ऑनलाइन भी टिकट बुक कर सकते हैं।

    एक व्यक्ति को मिले मिलेगा अधिकतम तीन टिकट

    काउंटर पर एक व्यक्ति को अधिकतम तीन टिकट ही मिलेंगे। इसके लिए आधार कार्ड की फोटो कॉपी देना अनिवार्य होगा। टिकटों की बिक्री 8 अक्टूबर तक होगी।

    1100 से 10000 तक के हैं टिकट

    वन डे मैच का सबसे महंगा टिकट 10 हजार और सबसे सस्ता टिकट 1100 रुपये का होगा। अलग अगल विंग के अनुसार टिकट की दर निर्धारित की गयी है। इनमें 1100, 1400, 1500, 1800, 1900, 2000, 4500, 5500, 6000, 8000 और 10 हजार टिकट की कीमत तय की गयी है।

  • क्या ऑस्ट्रेलिया टीम भारत की पाटा पिच पर टीक पाएगी ?…..

    नई दिल्ली । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार से मोहाली में तीन टी-20 मैचों की सीरीज शुरू हो रही है। इसके बाद भारतीय टीम अपने घर में ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टी-20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेलेगी।
    कहा जा रहा है कि इउउक ने इन तमाम मैचों का आयोजन इसलिए किया है ताकि भारतीय टीम को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले अच्छी मैच प्रैक्टिस मिल सके। लेकिन, सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि ऑस्ट्रेलिया की कंडीशन भारतीय परिस्थितियों से बिल्कुल अलग हैं। वहां की पिचों से गेंदबाजों को ज्यादा बाउंस मिलता है। भारत में गेंद बहुत एफर्ट डालने के बाद उछाल लेती है। फिर भारत की पाटा पिच पर खेलकर वर्ल्ड कप की प्रैक्टिस कैसे मिल सकती है?
    टीम कॉम्बिनेशन पर ध्यान
    भारतीय टीम की नजरें इस समय कंडीशन से ज्यादा टीम कॉम्बनेशन पर हैं। एशिया कप में भारतीय टीम फाइनल में •ाी नहीं पहुंच सकी। इसकी सबसे बड़ी वजह यह सामने आई कि टीम के थिंक टैंक को अब तक यह पता नहीं चल सका है कि बेस्ट कॉम्बिनेशन क्या हो। किससे ओपनिंग कराई जाए और मिडिल ऑर्डर में किस नंबर पर किसे भेजा जाए।
    रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के जरिए अपना बेस्ट टीम कॉम्बिनेशन जानना चाहती है। यह वजह है कि भारत ने इन दोनों सीरीज के लिए लगभग वही टीम सिलेक्ट की है जो वर्ल्ड कप खेलने ऑस्ट्रेलिया जाएगी।
    वर्ल्ड कप की प्रैक्टिस भारत में मैच खेलकर करने के पीछे दूसरी वजह यह है कि टी-20 क्रिकेट कहीं भी हो पिच बल्लेबाजी के अनुकूल ही होती है। ऑस्ट्रेलिया में बाउंस ज्यादा जरूर होगा लेकिन स्थिति ऐसी भी नहीं होगी कि एशियाई बल्लेबाज ठीक से खेल ही न पाएं। वैसे भी वर्ल्ड कप के दौरान पिच कैसी हो यह मेजबान देश नहीं बल्कि कउउ को तय करना होता है। लिहाजा ऑस्ट्रेलिया चाहकर भी ऐसी पिचें नहीं बना सकता जहां भारत सहित एशिया के तमाम देशों के बल्लेबाजों को परेशानी हो।

  • पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने बैडमिंटन में गोल्ड जीते

    कॉमनवेल्थ गेम्स का 11वें दिन भारत को 20वां गोल्ड

    बर्मिंघम। भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने आज कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीता। बैडमिंटन फाइनल में उनका मुकाबला कनाडा की खिलाड़ी मिशेल ली से था। सिंधु ने उन्हें 21-15, 21-13 से हराया। कॉमनवेल्थ में विमंस सिंगल्स मुकाबलों में सिंधु का यह पहला गोल्ड है। इससे पहले 2018 में सायना नेहवाल ने कॉमनवेल्थ में विमेंस सिंगल्स का गोल्ड जीता था। कॉमनवेल्थ गेम्स के 11वें दिन भारत को बैडमिंटन में दुसरा गोल्ड लक्ष्य सेन ने दिलाया। मेंस सिंगल्स में गोल्डेन कामयाबी हासिल की। लक्ष्य सेन का मेडल भारत का इस मेगा इवेंट में 20वां गोल्ड है। लक्ष्य सेन ने मलेशिया के जेई यंग को हराया। भारतीय खिलाड़ी ने पहला गेम 19-21 से गंवा दिया। लेकिन दूसरे गेम में उन्होंने जोरदार वापसी की और इसे 21-9 से जीतकर मैच में बराबरी हासिल कर ली है। तीसरे गेम में लक्ष्य ने 21-16 से जीत हासिल की। इस मेगा स्पोर्ट्स इवेंट में भारत के नाम अब तक 57 मेडल हो गए हैं। इनमें 20 गोल्ड, 15 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

  • आज भारत को बॉक्सरो से ज्यादा पदक की उम्मीद

    New Delhi: इंग्लैंड के बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स का आज छठा दिन है. पिछले पांच दिनों में भारतीय खिलाड़ी 13 पदक हासिल कर पदक तालिका में छठे स्थान पर बने हुए हैं. आज से भारतीय खिलाड़ी बॉक्सिंग रिंग में उतर रहे हैं. वेटलिफ्टरों की तरह बॉक्सरों से भी भारत को काफी उम्मीदें हैं. निखत जरीव व लवलीना आज रिंग में होंगी.बॉक्सरों की सफलता के भरोसे उम्मीद लगाया जा रहा है कि आज भारत के कुल पदकों की संख्या 20 के करीब पहुंच जाएगी. भारत अब तक 5 स्वर्ण, 5 रजत व 3 कांस्य पदक हासिल कर चुका है.  बॉक्सिंग के साथ ही वेटलिफ्टिंग के भी तीन मुकाबले हैं. भारत इन दोनों इवेंट में काफी मजबूत है.

    आयोजन के पांचवे दिन महिला लॉन बॉल्स के फाइनल में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 17-10 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. 92 साल के इतिहास में पहला मौका है, जब भारतीय लॉन बॉल्स महिला टीम ने कोई मेडल जीता है. पांचवें दिन लॉन्ग जंप में भारत के श्रीशंकर मुरली और मोहम्मद अनीस ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है. साथ ही शॉटपुट विमेंस में मनप्रीत ने मेडल राउंड में जगह बना ली है. मेंस लॉन्ग जंप इवेंट के क्वालिफाइंग राउंड में केरल के श्रीशंकर ने पहली ही छलांग में 8.05 मीटर की दूरी मापते हुए फाइनल में जगह बनाई है. वहीं, मोहम्मद अनीस 7.68 मीटर की छलांग के साथ 8वें स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया.

    आज के कार्यक्रम इस प्रकार है :

    हाई जंप फाइनल, तेजस्विन शंकर, रात 11:30 बजे
    महिला शॉटट पुट फाइनल, मनप्रीत कौर, 4 अगस्त रात 12:35 बजे

    बॉक्सिंग

    45-48 किग्रा क्वार्टर फाइनल, नीतू गंगा बनाम निकोल क्लाइड, शाम 4:45 बजे
    54-57 किग्रा क्वार्टर फाइनल, हसमुद्दीन मुहम्मद बनाम ट्रायगैन, शाम 5:45 बजे
    48-50 किग्रा क्वार्टर फाइनल, निकहत जरीन बनाम हेलेन जोंस, रात 11:15 बजे
    64-70 किग्रा क्वार्टर फाइनल, लवलीना बोरगोहेन बनाम रोजी, 4 अगस्त रात 12:45 बजे
    75- 80 किग्रा क्वार्टर फाइनल, आशीष कुमार बनाम हारून, 4 अगस्त रात 2:00 बजे

    महिला क्रिकेट

    भारत बनाम बारबाडोस, रात 10:30 बजे

    हॉकी
    महिला पूल ए, इंडिया बनाम कनाडा, दोपहर 3:30 बजे
    पुरुष पूल बी, भारत बनाम कनाडा, शाम 6:30 बजे

    जूडो
    महिला 78 किग्रा क्वार्टर फाइनल, तूलिका मान, दोपहर 2:30 बजे
    पुरुष 100 किग्रा एलिमिनेशन राउंड (16), दीपक देसवाल बनाम एरिक जीन, 2:30 बजे

    लॉन बॉल 

    पुरुष एकल, मृदुल बोर्गोहेन बनाम क्रिस लॉक, दोपहर 1:00 बजे
    महिला युगल, भारत बनाम नियुई, दोपहर 1:00 बजे
    पुरुष एकल, मृदुल बोर्गोहेन बनाम इयान मैकलीन, शाम 4:00 बजे
    महिला युगल, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, शाम4:00 बजे
    पुरुष टीम (चार खिलाड़ी), भारत बनाम कुक आइलैंड्स, शाम 7:30 बजे
    महिला टीम (तीन खिलाड़ी), भारत बनाम नियुई, शाम 7:30 बजे
    पुरष टीम (चार खिलाड़ी), भारत बनाम इंग्लैंड, रात 10:30 बजे

    स्क्वैश
    मिश्रित युगल, भारत बनाम श्रीलंका, दोपहर 3:30 बजे

    पैरा टेबल टेनिस 

    महिला एकल वर्ग, सोनालबेन मनुभाई पटेल बनाम सू बेली, दोपहर 3:10 बजे
    महिला एकल वर्ग, बेबी सहाना रवि बनाम आस्था ओबाज़ुए, दोपहर 3:10 बजे
    महिला एकल, शिशु सहाना रवि बनाम ग्लोरिया ग्रासिया वोंग, रात 9:40 बजे
    महिला एकल वर्ग, भावना हस्मुखभाई पटेल बनाम क्रिस्टियाना इकपेयोई, रात 10:15 बजे
    महिला एकल वर्ग, सोनालबेन मनुभाई पटेल बनाम अमांडा जेन, रात 10:15 बजे
    पुरुष एकल वर्ग, राज अरविंदन अलगर बनाम इसाऊ ओगुनकुंले, रात 12:00 बजे

    वेटलिफ्टिंग

    पुरुष 109 किग्रा वर्ग, लवप्रीत सिंह, दोपहर 2:00 बजे
    महिला 87 किग्रा वर्ग, पूर्णिमा पांडेय, शाम 6:30 बजे
    पुरुष 109 किग्रा, गुरदीप सिंह, रात 11:00 बजे

  • महेंद्र सिंह धोनी को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

    टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सुप्रीम कोर्ट की ओर से नोटिस जारी किया गया है

    नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सुप्रीम कोर्ट की ओर से नोटिस जारी किया गया है. आम्रपाली ग्रुप और एमएस धोनी के बीच लेनदेन का एक मामला चल रहा है, जिसको लेकर सर्वोच्च अदालत में सुनवाई हुई थी. एमएस धोनी को आम्रपाली ग्रुप की तरफ से 150 करोड़ रुपये का बकाया लेना है, दूसरी ओर ग्रुप के ग्राहकों को उनके फ्लैट्स नहीं मिल रहे हैं ऐसे में यह मामला सर्वोच्च अदालत तक पहुंच गया है. आम्रपाली ग्रुप और महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ा यह केस पहले दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहा था,

    जहां पर हाईकोर्ट ने एक कमेटी का गठन किया था. रिटायर्ड जस्टिस वीणा बीरबल की अगुवाई में बनी इस कमेटी के जिम्मे मामले को सुलझाने का काम था. जब कमेटी का गठन किया गया, उसके बाद ही पीड़ितों द्वारा इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में उठाया गया था. सर्वोच्च अदालत में हुई सुनवाई के दौरान पीड़ितों की ओर से यह तर्क दिया गया है कि आम्रपाली ग्रुप के पास फंड की कमी है, इसलिए उनके द्वारा बुक करवाए हुए फ्लैट नहीं मिल पा रहे हैं.

    पीड़ितों का कहना है कि दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा जिस कमेटी का गठन किया गया है, उसके सामने महेंद्र सिंह धोनी अपने बकाए 150 करोड़ रुपये का मामला ले गए हैं. महेंद्र सिंह धोनी आम्रपाली ग्रुप के ब्रांड एंबेसडर थे, इसके ही उन्हें 150 करोड़ रुपये मिलने हैं. अब पीड़ितों की ओर से तर्क दिया गया है कि अगर आम्रपाली ग्रुप एमएस धोनी के बकाये को देने में पैसे खर्च करेगा तो उनके फ्लैट नहीं मिल पाएंगे. इसी बाबत अब सुप्रीम कोर्ट ने महेंद्र सिंह धोनी और आम्रपाली ग्रुप को नोटिस जारी किया है और अपना पक्ष रखने को कहा है. हालांकि, सर्वोच्च अदालत ने अभी मध्यस्थता कमेटी की सुनवाई या किसी तरह के एक्शन पर रोक नहीं लगाई है.

    आगे पढ़े :

    जोहार बोलकर द्रौपदी मुर्मू ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ

  • IPL LIVE अपडेट्स: अब जडेजा होंगे CSK के कप्तान ,धोनी ने CSK की कप्तानी छोड़ी,4 बार टीम को जिताया IPL खिताब

    महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान नहीं होंगे। उन्होंने टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उनकी जगह जडेजा कमान संभालेंगे। जडेजा 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा हैं। माही की कप्तानी में चेन्नई ने 4 बार IPL का खिताब जीता है। चेन्नई टीम ने इस बार जडेजा और धोनी समेत 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। जडेजा को फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया था, वहीं, धोनी को इस सीजन के लिए 12 करोड़ रुपए मिले थे। पहले भी कयास लगाए गए थे कि जडेजा को कप्तान बनाया जा सकता है। उनके अलावा मोईन अली को 8 करोड़ और ऋतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया था।

    CSK के ऑलराउंडर मोइन अली भारत पहुंचे, KKR के खिलाफ मुकाबले में नहीं होंगे टीम का हिस्सा

    चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर मोइन अली को भारत का वीजा मिल गया है और वह मुंबई पहुंच गए हैं। हालांकि, वह पहले मुकाबले में उपलब्ध नहीं रहेंगे। उन्हें पहले तीन दिन तक क्वारंटीन रहना पड़ेगा। मोइन अली तो टीम में शामिल हो गए हैं, लेकिन तेज गेंदबाज दीपक चाहर शुरुआती मैचों में दिखाई नहीं देंगे।

    BCCI से मंजूरी मिलने तक वह NCA में अपनी चोट का उपचार कराते रहेंगे और इसी कारण IPL के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे। चाहर पिछले महीने भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता में खेले गए तीसरे और अंतिम टी-20 मुकाबले में चोटिल हो गए थे। उनकी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था।

  • टीम इंडिया को बड़ा झटका: श्रीलंका टी-20 सीरीज से सूर्यकुमार यादव और दीपक चाहर बाहर ; प्लेइंग-XI में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

    श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के दो स्टार खिलाड़ी दीपक चाहर और सूर्यकुमार यादव चोटिल होने के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं, श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसंरगा भी कोरोना पॉजिटिव होने के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।

    सूर्यकुमार कुमार के बाहर होने से बल्लेबाजी पर पड़ेगा असर
    सूर्यकुमार यादव हाथ में हेयरलाइन फ्रैक्चर के चलते श्रीलंका टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। विराट कोहली और ऋषभ पंत पहले ही श्रीलंका के साथ टी-20 सीरीज से ब्रेक पर हैं। ऐसे में सूर्यकुमार के बाहर होने के बाद भारतीय बल्लेबाजी क्रम कमजोर पड़ गया है। हालांकि, सूर्या की जगह नंबर 4 पर वेंकटेश अय्यर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं। वहीं प्लेइंग-XI में दीपक हूड्डा और संजू सैमसन को मौका मिला सकता है। संजू की श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में टीम में वापसी हुई है। वहीं हूड्डा वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज से इंटरनेशनल में डेब्यू किया था।

    दीपक चाहर पहले ही हो चुके हैं बाहर
    सूर्या के अलावा दीपक चाहर भी सीरीज से बाहर हो गए हैं। चाहर वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी-20 सीरीज में हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। जिसके बाद उनको बीच में मैदान छोड़ने पड़ा था। दीपक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में 3 मैचों में 3 विकेट चटकाए थे।

    चाहर के बाहर होने से गेंदाबाजी अक्रामण पर ज्यादा फर्क नहीं
    दीपक चाहर के बाहर होने से भारतीय तेज आक्रामण पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। जसप्रीत बुमराह वेस्टइंडीज सीरीज से ब्रेक के बाद वापसी कर चुके हैं। वहीं, टीम में भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, मोहम्मद सिराज और हर्षल पटेल मौजूद हैं। आवेश खान वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी-20 से डेब्यू किया था।

    हसरंगा का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव
    हसरंगा को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कोरोना हो गया था और उनका फिर से रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। हसरंगा अब भी ऑस्ट्रेलिया में ही क्वारैंटाइन हैं। IPL मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने उन्हें 10.75 करोड़ में खरीदा है और भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में उनकी बड़ी भूमिका होने वाली थी।

  • विराट कोहली ने शुरू की ट्रेनिंग और प्रैक्टिस, बिल्ली के साथ भी की मस्ती

    • भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने खुद को ज्यादा समय तक मैदान से दूर नहीं रख सकते।

    इसका उदाहरण एक बार फिर से देखने को मिला है। टी20 विश्व कप 2021 के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की कप्तानी छोड़ चुके विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले से आराम लिया था। हालांकि, वे दूसरे टेस्ट मैच में वापसी करने वाले हैं, लेकिन टेस्ट सीरीज से पहले ही उन्होंने मैदान पर वापसी कर ली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ आइसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज गुरुवार 25 नवंबर से कानपुर टेस्ट मैच के साथ शुरू हो रही है। वहीं, दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। इसी मुकाबले से करीब 10 दिन पहले विराट कोहली ने प्रैक्टिस और ट्रेनिंग शुरू कर दी है। भारत की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान विराट कोहली को मुंबई के क्रिकेट क्लब आफ इंडिया मैदान पर देखा गया है।विराट कोहली ने खुद भी अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वे प्रैक्टिस सेशन के बाद एक बिल्ली के साथ खेलते नजर आ रहे हैं, जबकि विराट कोहली के फैन क्लब के पेजों पर उनकी बल्लेबाजी प्रैक्टिस की तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। इन तस्वीरों से साफ देखा जा सकता है कि विराट कोहली को क्रिकेट का कितना जुनून है। विराट ने पहले टेस्ट मैच से पहले ही प्रैक्टिस शुरू कर दी है। वे साउथ अफ्रीका के दौरे पर भी जाएंगे।

  • 11वीं जूनियर वुमन नेशनल हॉकी चैंपियनशिप झारखंड ने महाराष्ट्र को 3-1 से रौंदा, फाइनल में बनाई जगह

    सिमडेगा। 11वीं राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में आज झारखंड ने महाराष्ट्र को 3-1 से हराकर फाईनल में पहुंची।

    बेहद ही रोमांचक मुकाबले में झारखंड ने महाराष्ट्र की टीम को मात दी। अब शुक्रवार को फाइनल में झारखंड का मुकाबला हरियाणा से होगा। झारखंड और महाराष्ट्र के बीच मैच काफी रोमांचक था। मैच में दोनों ही टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। दूसरे क्वार्टर के खत्म होने तक दोनों ही टीम एक एक की बराबरी पर थी। तीसरे क्वार्टर में झारखंड की टीम ने एक गोल कर बढ़त बना ली। जिसे झारखंड की खिलाड़ियों ने तीसरे क्वार्टर के खत्म होने तक बनाए रखा। चौथे क्वार्टर में झारखंड की टीम ने एक पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर तीन एक से बढ़त को और बढ़ा दी। पहला सेमीफाइनल मैच हरियाणा और चंडीगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें हरियाणा ने चंडीगढ़ को 3-2 दो से मात देकर फाइनल में जगह बना ली। अब शुक्रवार को फाइनल में झारखंड का मुकाबला हरियाणा से होगा।

  • Ways to Run Indoors and with Limited Space

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Aliquam eros ante, placerat ac pulvinar at, iaculis a quam. Duis ut risus lobortis diam molestie vehicula. Nunc aliquet lectus at egestas tristique. Orci varius natoque penatibus et magnis dis parturient montes, nascetur ridiculus mus. Ut commodo vel quam sit amet aliquam. Nulla facilisi. Sed enim libero, pellentesque euismod hendrerit sed, vestibulum nec mi. Integer aliquam purus blandit eleifend auctor. Maecenas porttitor eros at pulvinar lobortis. Donec arcu ante, fringilla id orci id, dignissim mollis sapien. Aenean vehicula justo mauris, eget interdum turpis dapibus a.

    Quisque massa mauris, imperdiet in nisl vitae, mollis faucibus enim. Suspendisse mollis tempus enim, id tincidunt velit lacinia eget. Nam tincidunt lorem sit amet malesuada aliquet. Morbi pellentesque pharetra turpis vel mattis. Proin vulputate aliquet tincidunt. Nulla sed urna consequat, aliquam diam in, congue metus. Nullam sit amet aliquam orci.

    Donec lorem metus, pulvinar sit amet augue ut, tristique euismod neque. Nullam vitae hendrerit tellus, sit amet maximus lorem. Praesent commodo orci ut venenatis dictum. Pellentesque odio quam, rutrum a mi sed, aliquet ullamcorper ipsum. Phasellus bibendum elit ligula, sed placerat diam hendrerit non. Suspendisse commodo tempus leo at congue. Curabitur aliquet efficitur nisi, eu dignissim dui consectetur vitae. Aenean eget magna quis est tincidunt maximus. Nunc non metus vitae sem imperdiet scelerisque. Aenean egestas euismod ante, id congue ligula egestas sed. Quisque eros enim, dignissim non efficitur posuere, viverra in velit. Aliquam ac pretium sem. Suspendisse fringilla mattis orci in consequat. Mauris quis nulla sed dui volutpat semper eget at neque.

  • Most Extreme Motorcycle Races

    Most Extreme Motorcycle Races

  • Cycling benefits and disadvantages

    Cycling benefits and disadvantages

  • Development of the Sports Ground

    Development of the Sports Ground