डीपीएस राँची का सीबीएसई-23 में शानदार प्रदर्शन

प्रिंसिपल डॉ राम सिंह ने दी स्टूडेंट्स को बधाई

रांची। सीबीएसई ने आज कक्षा बारहवीं बोर्ड के परिणाम घोषित किए और इसके अनुकरणीय प्रदर्शन को दोहराते हुए डीपीएस, राँची के विद्यार्थी इस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के साथ सामने आए है। एलेक्स सिंह (साइंस स्ट्रीम) ओवरऑल टॉपर ने इंग्लिश एवं बेस्ट चार सब्जेक्ट्स में 98.4 प्रतिशत स्कोर हासिल करके इतिहास रच दिया है जबकि कुमारी रिया ने कॉमर्स स्ट्रीम में 98 प्रतिशत प्राप्त किया एवं पायल सिन्हा 97.2 प्रतिशत के साथ ह्यूमैनिटीज़ की टॉपर रही।
विदित हो कि कुल 706 विद्यार्थियों में से 113 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त किया, 346 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किया एवं 503 छात्रों ने 85 प्रतिशत और उससे अधिक अंक हासिल किया। इसी के साथ-साथ 51 छात्रों ने अलग-अलग विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ राम सिंह ने अपने उत्साह को व्यक्त करते हुए इस शानदार उपलब्धि के लिए छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों की सराहना की और सफल विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *