खलारी में एकतरफ़ा प्यार में लड़की को गोली मारी

युवक ने लड़की को मारकर स्वयं को मारी गोली, लड़के की मौत, लड़की रिम्स रेफर

खलारी। खलारी थानाक्षेत्र अंतर्गत केडीएच कॉलोनी मैदान गेट के निकट शुक्रवार सुबह युवक ने एक लड़की को गोली मार दी। इसके बाद कॉलोनी स्थित अपने घर आकर अपने सिर में गोली मार लिया। लड़के की वहीं मौत हो गई। लड़की को गंभीर हालत में रिम्स भेजा गया है। घटना सुबह करीब 8.30 बजे की है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। युवक करीब 33 वर्षीय सुनील केवट उर्फ छोटू का कॉलोनी की ही पायल कुमारी (29 साल) से प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। पायल केडीएच स्थित ‘राज चिल्ड्रेन’ स्कूल में पढ़ाती है। शुक्रवार सुबह अपने घर से स्कूल जा रही थी। इसी क्रम में सुनील ने उसे गोली मार दी। गोली लड़की के गर्दन में लगी है। इसके बाद वह अपने घर आया और अपने सिर में गोली मार लिया। वहीं उसकी मौत हो गई। इधर गंभीर रूप से घायल लड़की को पहले सीसीएल सेंट्रल अस्पताल डकरा लाया गया, फिर तत्काल रिम्स रेफर कर दिया गया। लड़का बिलासपुर (छत्तीसगढ़) का रहने वाला था, खलारी में अपने रिश्तदार भाई के घर रहता था। लड़की का पिता सीसीएल कर्मी है। घटना को अंजाम देने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाकर एक लोकल ग्रुप में डाला था, जिसमें बताया है कि क्यों गोली मारी। सूचना पाकर पहुंची खलारी थाना पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *