बेहोशी की हालत में गिरकर अस्पताल में भर्ती हुए गोविंदा…

अभिनेता गोविंदा की तबीयत बिगड़ी, घर में बेहोश होकर नीचे गिरे, अस्पताल में कराया गया भर्ती

अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। मंगलवार की रात उन्हें बेहोश होकर फर्श पर गिर जाने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालात गंभीर होने के कारण इमरजेंसी वार्ड में रखा गया है।

धर्मेंद्र की स्वास्थ्य को लेकर भी उठी अफवाहें

इससे पहले, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को भी तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के ब्रीज कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि, उन्हें सुबह अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उनके परिवार ने यह निर्णय लिया है कि वे अब घर पर रहेंगे।

धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर मीडिया में चल रही अफवाहों पर उनकी पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इन दोनों ने कहा है कि ऐसी गलत सूचनाओं पर ध्यान नहीं देना चाहिए। फिलहाल, धर्मेंद्र की तबीयत स्थिर बताई जा रही है और वे धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *