नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट संबंधों में तनाव बढ़ता जा रहा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भारत में खेलने से असमर्थता जताई है। इसके अलावा, बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि ICC ने मान्यता दी है कि भारत में बांग्लादेश की टीम के लिए सुरक्षा का खतरा हो सकता है।
BCB का दावा गलत
हालांकि, ICC ने इस दावे को गलत बताते हुए स्पष्ट किया है कि उसने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। ICC ने यह भी कहा कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को अभी तक कोई पत्र नहीं भेजा गया है। इस मामले में ICC जल्द ही एक आधिकारिक बयान जारी करने की योजना बना रहा है।
बांग्लादेश का झूठ सामने आया
आसिफ नजरुल ने दावा किया था कि उन्होंने ICC को पत्र भेजे थे, जिसमें ICC की सुरक्षा टीम द्वारा उन्हें जवाब देने का जिक्र किया गया। नजरुल का कहना है कि ICC की सुरक्षा टीम ने बताया कि यदि कुछ विशेष परिस्थितियाँ बनती हैं, तो बांग्लादेश टीम की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
उन्होंने विशेष रूप से तीन स्थितियों का उल्लेख किया: पहली, यदि मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश की टीम में शामिल होते हैं; दूसरी, यदि बांग्लादेश के प्रशंकता अपनी राष्ट्रीय जर्सी में जाते हैं; और तीसरी, यदि बांग्लादेश में चुनाव नजदीक आते हैं। अब ICC ने नजरुल के इस दावे का खंडन किया है।
मुस्तफिजुर रहमान को किया गया रिलीज
BCCI के निर्देशों पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया था। इसके बाद BCB ने सुरक्षा का हवाला देते हुए ICC को दो पत्र भेजे और भारत में मैच न खेलने की मांग की।
वेन्यू बदलने का विकल्प
इसके पूर्व, यह जानकारी आई थी कि ICC नेVenue बदलने का विकल्प प्रस्तावित किया है। ICC ने BCB को कोलकाता और मुंबई के अलावा चेन्नई और तिरुवनंतपुरम जैसे नए शहरों का विकल्प दिया है। बांग्लादेश की टीम पहले ग्रुप स्टेज के अपने मैच कोलकाता और मुंबई में खेलने वाली थी, लेकिन अब इन दो दक्षिण भारतीय शहरों पर विचार किया जा सकता है।

प्रातिक्रिया दे