अर्जुन और सानिया की शादी में शामिल होंगे कई बड़े सितारे

सचिन के घर आज बजेगी शहनाइयां! अर्जुन-सानिया की शादी में PM मोदी से लेकर धोनी, युवराज समेत कई दिग्गज होंगे शामिल | Arjun Tendulkar and Saaniya Chandhok Wedding ceremony know the guests list and venue

मुंबई: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के परिवार में आज, 5 मार्च को बेहद खुशी का माहौल है। सचिन के छोटे बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बता दें कि इन दोनों ने पिछले साल अगस्त में एक निजी समारोह में सगाई की थी और अब आज शादी का उत्सव मनाया जाएगा।

शादी की रस्में 3 मार्च, 2026 से शुरू हो चुकी हैं, जबकि विवाह का मुख्य कार्यक्रम आज आयोजित किया जाएगा। 4 मार्च को मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में अर्जुन और सानिया की मेहंदी की रस्म आयोजित की गई थी, जिसमें सचिन तेंदुलकर के करीबी मित्र शामिल हुए थे। अब फैंस जानने के लिए उत्सुक हैं कि इस समारोह में कौन-कौन से मेहमान आएंगे और मेन्यू में क्या होगा।

जामनगर में आयोजित हुए शादी के कार्यक्रम

इस शादी के समारोह जामनगर और मुंबई में आयोजित किए जा रहे हैं। शुरुआती आशीर्वाद समारोह रिलायंस ग्रुप की संपत्ति में सम्पन्न हुआ। मुख्य शादी की रस्म दक्षिण मुंबई में किसी निजी आवास या फिर इंटरकॉन्टिनेंटल जैसे लग्जरी होटल में होने की संभावना है, जो दुल्हन के परिवार के बिजनेस ग्रुप से जुड़ा हुआ है।

कई सूत्रों के अनुसार, शादी का मुख्य समारोह सेंट रेजिस होटल में होने की उम्मीद है। तेंदुलकर परिवार ने समारोह की अधिकतर जानकारी को गोपनीय रखा है। मेहमानों की सूची में कई नामी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

ये सितारें होंगे शादी में शामिल

अर्जुन और सानिया की शादी में कई प्रमुख सितारों के शामिल होने की उम्मीद है, जैसे रवि शास्त्री, युवराज सिंह, जहीर खान, इरफान पठान, यूसुफ पठान, हरभजन सिंह और अजीत अगरकर, जो मेहंदी की रस्म में पहले ही पहुंच चुके थे। खबरों के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी जैसे राजनीतिक नेताओं को भी निमंत्रण दिया गया है।

इसके अतिरिक्त, उम्मीद की जा रही है कि महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण जैसे पूर्व क्रिकेटर्स भी इस खास दिन में शामिल होंगे। अर्जुन के मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के साथी खिलाड़ियों के भी समारोह में आने की संभावना है। वहीं, नीता अंबानी और मुकेश अंबानी सहित कई उद्योगपतियों के भी समारोह में शामिल होने की खबर है।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *