मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा ने बांटा छाता

गांडीव रिपोर्टर,

रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा के अध्यक्ष श्रीमती शुभा अग्रवाल के नेतृत्व में आज जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सृजन हेल्प स्कूल, पहाड़ी टोला, रांची में मुख-बधिर बच्चों एवं विद्यालय के सेवकों के बीच छातों का वितरण किया गया। बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए बच्चों एवं सेवकों की आवश्यकता को समझते हुए यह सेवा कार्य किया गया।

अध्यक्ष शुभा अग्रवाल ने कहा कि जन सेवा सर्वोच्च सेवा है। इस सेवा कार्य का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों तक आवश्यक सामग्री पहुँचाने के साथ-साथ समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश देना है। इस अवसर पर शाखा की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और सेवा के इस भाव को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने दी।

Scroll to Top