प्रचंड गर्मी को देखते हुए स्कूलों को 19 को खोलने की पासवा की मांग


प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में राज्य के सभी निजी स्कूल प्रबंधन से अपील

रांची। पासवा के पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भीषण गर्मी को देखते हुए निजी विद्यालय 17 जून तक बंद रखने और 19 जून से स्कूल खोलने की मांग की गयी। पासवा अध्यक्ष ने कहा कि पूरे राज्य में भीषण गर्मी का कहर है। सुबह 9 बजे से ही गर्म हवा एवं लू चलने लगती हैं। पूरे राज्य में 42 से 44 डिग्री तापमान है। गर्मी का आलम यह है कि सरकारी एवं निजी नर्सिंग होम में मरीजों को रखने की जगह नहीं है। कल 12 जून से सभी स्कूल खुलने वाले हैं। पासवा राज्य के सभी निजी विद्यालय संचालकों से आग्रह करती है कि बच्चों और अभिभावकों की सेहत और उनकी सुरक्षा सबसे पहले है। क्योंकि हमारे बच्चे अगर बीमार पड़ते हैं तो यह अफसोस की बात होगी। ऐसी स्थिति में विद्यालय खोलना, छोटे बच्चों को विद्यालय आने के लिए विवश करना निश्चित रूप से जानलेवा साबित होगा। पासवा ने राज्य के लाखों बच्चों एवं अभिभावकों के हितों में राज्य के सभी निजी विद्यालय संचालकों से आग्रह किया है कि राज्य के सभी निजी विद्यालय 17 जून तक बंद रखे एवं 19 जून से स्कूल खोले। बैठक में लाल किशोर नाथ शाहदेव, संजय प्रसाद, आलोक बिपीन टोप्पो, राशीद अंसारी, मनोज कुमार भट्ट, फिरोज रिजवी मुन्ना, कुमुद रंजन, रुपेश कुमार,अमीन अंसारी, माजिद आलम एवं अल्ताफ अंसारी आदि उपस्थित थे।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *