रांची। ईडी ने आज गुरूवार की रात रांची के पूर्व डीसी और समाज कल्याण विभाग के निदेशक छवि रंजन को गिरफ्तार कर लिया है। लगभग 10 घंटे पूछताछ की बाद जमीन फर्जीवाड़े मामले में आईएएस छवि रंजन को ईडी ने गिरफ्तार किया है। रांची में जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने छवि रंजन को आज दूसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद देर उनको गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के पूर्व डीसी के अधिवक्ता ईडी कार्यालय पहुंचे लेकिन अधिकारियों ने छवि रंजन से उनको मिलने नहीं दिया। इससे पहले गुरुवार को हुई पूछताछ में करीब एक दर्जन जमीन के बारे में जानकारी लेने का ईडी ने प्रयास किया। इस दौरान कई जमीन दलालों के और छवि रंजन के बैंक अकाउंट से ट्रांजैक्शन होने के सबूत मिले है। आज की पूछताछ के दौरान छवि रंजन ने ईडी के अधिकारियों को बड़गलाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन उनकी दाल नहीं गली और ईडी ने उनको गिरफ्तार कर लिया।



प्रातिक्रिया दे