हाल-ए-रांची : कहीं पेड़ गिरा, कहीं पानी भरा

सुबह से बिजली गायब, लस्त-पस्त हुई राजधानी

रांची। कल रात से शुरू हुई बारिश ने राजधानी में रांची नगर निगम, बिजली बोर्ड और अन्य प्रशासनिक तैयारी की पोल खोल कर रख दी है। तेज हवा के झोंकों ने जगह जगह पेड़ या उसकी डाली को तोड़कर सड़क जाम की स्थिति पैदा कर दी है। कई जगहों पर बिजली के तारों पर पेड़ के गिर जाने से विद्युत आपूर्ति सुबह से ही ठप है। मेन रोड, शहीद चौक, बरियातू रोड, दुर्गा सोरेन चौक नामकुम, रिंग रोड समेत कई सड़कों पर पेड़ और डाली टूट कर गिरने के कारण कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

निचले इलाकों में भारी जलजमाव, खतरे में जान

लगातार हो रही बारिश का असर यह हुआ है कि राजधानी के कई निचले इलाकों में भारी जलजमाव हो गया है।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *