नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन नजदीक है, जिससे सभी 10 टीमें अपनी टीमों को और मजबूत बनाने की तैयारी में जुट गई हैं। इस बार कुल 77 खिलाड़ियों की जगह भरी जानी हैं और सभी टीमों के पास मिलाकर 237.55 करोड़ रुपये खर्च करने का बजट है।
कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे बड़ा पर्स है, जबकि कुछ टीमें सीमित बजट में काम करने के लिए मजबूर हैं। चलिए जानते हैं इस ऑक्शन की पूरी जानकारी।
आईपीएल 2026 ऑक्शन की तिथि
आईपीएल 2026 का खिलाड़ी ऑक्शन 16 दिसंबर 2025 को होने जा रहा है। यह एक दिवसीय इवेंट होगा और इसे मिनी ऑक्शन के रूप में आयोजित किया जाएगा।
ऑक्शन का समय
यह ऑक्शन भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा और शाम तक चल सकता है, क्योंकि कई खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी।
ऑक्शन का स्थान
यह ऑक्शन अबू धाबी (संयुक्त अरब अमीरात) में आयोजित किया जाएगा। यह लगातार तीसरा साल है जब आईपीएल ऑक्शन भारत के बाहर किया जा रहा है। इससे पहले का ऑक्शन दुबई और जेद्दा में हुआ था।
लाइव प्रसारण कहां देख सकते हैं?
आईपीएल 2026 ऑक्शन का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा, जिसे आप अपने टीवी पर देख सकेंगे।
लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट के माध्यम से फ्री या सब्सक्रिप्शन के साथ उपलब्ध होगी। आप इसे मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर कहीं भी देख सकते हैं।
टीमों के पास कितना पर्स है?
इस बार कुछ टीमों ने बड़े बदलाव किए हैं, इसलिए पर्स में काफी परिवर्तन देखने को मिलेगा। यहां सभी 10 टीमों की बची हुई राशि की सूची दी गई है। कोलकाता सबसे बड़े पर्स के साथ तैयार है, जिसमें 64.3 करोड़ रुपये हैं। चेन्नई सुपर किंग्स 43.4 करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर है, वहीं हैदराबाद की टीम 25.4 करोड़ रुपये के साथ तीसरे नंबर पर है।
- कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) – 64.3 करोड़ रुपये
- चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) – 43.4 करोड़ रुपये
- सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) – 25.5 करोड़ रुपये
- लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) – 22.95 करोड़ रुपये
- दिल्ली कैपिटल्स (DC) – 21.8 करोड़ रुपये
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) – 16.4 करोड़ रुपये
- राजस्थान रॉयल्स (RR) – 16.05 करोड़ रुपये
- गुजरात टाइटंस (GT) – 12.9 करोड़ रुपये
- पंजाब किंग्स (PBKS) – 11.5 करोड़ रुपये
- मुंबई इंडियंस (MI) – 2.75 करोड़ रुपये