टैग: ईडी झारखंड

  • रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन सहित 22 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

    रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन सहित 22 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी


    रांची। पूर्व डीसी छवि रंजन के ठिकाने पर ईडी की टीम ने दबिश दी है। सुबह से ही ईडी की छापेमारी कर रही है। ईडी की टीम डीसी के अलावा कई अंचल अधिकारी और जमीन कारोबारियों के यहां भी छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम गुरुवार की सुबह आईएएस छवि रंजन समेत कई अन्य लोगों के ठिकाने पर पहुंचकर छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि रांची के बरियातू स्थित सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री मामले में ईडी यह कार्रवाई कर रही है। इससे पहले ईडी ने बीते पांच नवंबर 2022 को कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल व एक अन्य व्यवसायी विष्णु अग्रवाल, खरीद-बिक्री में शामिल प्रदीप बागची, दिलीप घोष सहित अन्य अधिकारियों से जुड़े दो दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी।

    जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम आईएएस छवि रंजन समेत अन्य लोगों के कुल 22 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। रांची, जमशेदपुर, सिमडेगा, हजारीबाग, कोलकाता और बिहार का गोपालगंज शामिल है। बता दें कि आईएएस छवि रंजन वर्तमान में समाज कल्याण विभाग में निदेशक के पद पर पदस्थापित हैं।

  • कल सीएम के पीछे-पीछे ईडी आफिस जाएगी बड़ी रैली

    कल सीएम के पीछे-पीछे ईडी आफिस जाएगी बड़ी रैली

    रांची। कल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के समक्ष पेश होना है। सत्ताधारी दल जेएमएम ने राज्य में बड़ी रैली और विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल अवैध खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होने से पहले यूपीए विधायक दल की बैठक भी बुलायी है। यह बैठक राजनीतिक और रणनीतिक तौर पर बेहद अहम मानी जा रही है। बैठक में भविष्य की रणनीति और संभावनाओं पर चर्चा होगी। साथ ही बैठक में कई स्थितियों से निपटने पर भी चर्चा होगी।


    जानकारी के अनुसार रोड शो कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही है। इसको लेकर सभी जिलों से झामुमो कार्यकतार्ओं को रांची पहुंचने का कहा गया है। रोड शो कार्यक्रम को लेकर रांची के मोराबादी मैदान में सभी कार्यकर्ता जुटेंगे। कल (17 नवम्बर) को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी कार्यालय जाएंगे। रोड शो की शक्ल में सीएम के साथ-साथ सभी झामुमो विधायक और सांसद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ चलेंगे। सीम हेमंत सोरेन 17 नवंबर की बजाय एक दिन पहले यानी 16 नवंबर को ईडी के समक्ष हाजिर होना चाहते थे। इसके लिए हेमंत सोरेन ने ईडी से अपील भी की थी, लेकिन ईडी ने इनकार कर दिया था।

  • सीएम को फिर सम्मन, अब 17 नवंबर को ईडी ने हर हाल में बुलाया

    सीएम को फिर सम्मन, अब 17 नवंबर को ईडी ने हर हाल में बुलाया

    रांची। ईडी ने मुख्यमंत्री को पूछताछ के लिए एक बार फिर से सम्मन भेजा है। इस बार ईडी ने 17 नवंबर 2022 को हेमंत सोरेन को तलब किया है। ईडी ने पूछताछ के लिए राँची क्षेत्रीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हर हाल में उपस्थित होने कहा है। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

    गौरतलब है कि इससे पूर्व ईडी ने मुख्यमंत्री को सम्मन भेजकर 3 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके जवाब में मुख्यमंत्री ने लेटर के माध्यम से उपस्थित नहीं होने का कारण व्यस्तता और जरूरी कार्यक्रमों का हवाला दिया था।

    पूजा सिंघल मामले में भी हो सकती है पूछताछ


    खान विभाग के मंत्री रहते हुए हेमंत सोरेन के कार्यकाल में विभाग की सचिव रहते हुए पूजा सिंघल ने अवैध खनन से अकूत धन एकत्रित की थी। गत छह मई को पूजा सिंघल व उनके सहयोगियों के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी, जिसमें पूजा सिंघल के चार्टर्ड अकाउंटेंट के ठिकाने से 17.49 करोड़ रुपये नकदी मिले थे। चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार ने यह स्वीकार किया था कि बरामद अधिकांश राशि पूजा सिंघल के माध्यम से मिले थे, जिसमें अवैध खनन से मिले रुपये भी शामिल थे।

    पंकज मिश्रा के पास मिला था चेक बुक

    ईडी को पूर्व में छापेमारी के दौरान पंकज मिश्रा के घर से एक लिफाफा मिला था, इसमें मुख्यमंत्री के बैंक खाते से जुड़ा चेकबुक भी मिला था, जिसमें दो चेकबुक हस्ताक्षरित थे। पंकज मिश्रा पर ईडी की हिरासत में इलाजरत रहते हुए मुख्यमंत्री के नाम पर अधिकारियों को धमकाने का मामला भी सामने आ चुका है।