रांची। कभी बड़े-बड़े आईएएस, आईपीएस को अपनी उंगलियों पर नचाने वाला प्रेम प्रकाश आज खुद हिरासत में आ गया है। सत्ता के गलियारे में भारी हनक रखने वाले प्रेम प्रकाश को कल देर रात ईडी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है आज उसे ईडी कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी, ताकि इस मामले से जुड़े उसके कनेक्शन का पूरा पर्दाफाश किया जा सके।
जमानत मंजूर होने के बाद भी चार दिन से हैं जेल में बंद
पार्टी से नहीं मिल रही है मदद, कोलकाता में हलकान हो रही है पत्नी और परिजन
रांची। कोलकाता जेल में बंद झारखंड के दो कांग्रेसी विधायकों राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगड़ी को बेलर ही नहीं मिल रहे हैं। बेलर नहीं मिल पाने के कारण बुधवार को हाइकोर्ट से जमानत मंजूर होने के बावजूद अबतक वे कोलकाता जेल में बंद हैं। शनिवार को कांग्रेसी विधायक इरफान अंसारी किसी तरह से स्थानीय मुस्लिम बेलर की मदद से रिहा हो पाए, लेकिन राजेश कच्छप और नमन विक्सल को शनिवार तक बेलर नहीं मिल पाया था। दरअसल पश्चिम बंगाल सरकार के नियमानुसार बेल के लिए स्थानीय थाना क्षेत्र के ही बेलर होने चाहिए, जिनके नाम पर कोई अचल संपत्ति निबंधित होनी चाहिए। मुस्लिम होने के कारण इरफान अंसारी के लोगों ने बेलर का इंतजाम कर लिया, परंतु आदिवासी और इसाई होने के कारण इन दोनों विधायकों को बेलर तलाशने में भारी परेशानी हो रही है। कांग्रेस पार्टी से किसी तरह की मदद नहीं मिलने के कारण इन दोनों विधायकों के परिजन कोलकाता में दर-दर भटक रहे हैं। इनकी पत्नियां भी कोलकाता में ही बेल के इंतजार में बैठी हैं। उम्मीद जतायी जा रही है कि सोमवार को बेलर मिल जाएगा, तब इनकी रिहाई हो सकेगी।
रिहा होने के बाद इरफान अंसारी ने कहा-
साजिश रचकर हमें फंसाया गया
कोलकाता जेल से शनिवार शाम को रिहा हुए विधायक इरफान अंसारी कांग्रेस पार्टी और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी पर खूब बिफरे। उन्होंने कहा कि तीनों विधायकों को राजनीतिक साजिश रचकर फंसाया गया है। इरफान ने कहा कि जिस बैकग्राउंड से वे तीनों आते हैं, उनका भाजपा के साथ जाने का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता, लेकिन एक साजिश के तहत उनको बदनाम किया गया है। ज्ञात हो कि जेल से रिहा होने के बाद इरफान अंसारी से झामुमो के एक वरिष्ठ नेता का दूत भी मिला, जो लगातार पार्टी हाईकमान से उनकी बात करवा रहा था।
मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के करीबी रहे बच्चू यादव को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने शुक्रवार को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया. कड़ी सुरक्षा के बीच ईडी की टीम बच्चू यादव को लेकर कोर्ट पहुंची. ईडी ने कोर्ट से बच्चू यादव को 10 दिन की रिमांड पर दिये जाने के लिए आवेदन दिया. उसके आवेदन को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने ईडी को 6 दिन की रिमांड पर देने की मंजूरी दी. ईडी अब बच्चू यादव से पूछताछ करेगी. बच्चू यादव से पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं.
बच्चू यादव को ईडी ने कई बार समन देकर पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन वह ईडी के समक्ष हाजिर नहीं हुआ. जिसके बाद बच्चू यादव को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया. ईडी ने साहिबगंज में बीते 26 जुलाई को दाहू यादव और बच्चू यादव के एक जहाज को जब्त कर लिया था. इसके साथ ही ईडी ने साहिबगंज पुलिस को दोनों का पता लगाने को कहा था. बच्चू यादव का जहाज शुक्रवार बाजार घाट पर लंगर पर खड़ा था, जिसे ईडी ने अटैच कर लिया है.