टैग: क्राइम

  • मां, बेटी और नानी की हत्या में अपनों पर शक की सुई

    जमशेदपुर के सबसे सुरक्षित जगह पुलिस लाइन में मां बेटी और नानी की निर्मम हत्या, शक की सुई अपनों पर

    जमशेदपुर : शहर के सबसे सुरक्षित जगह पुलिस लाइन में महिला पुलिस कर्मी की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई है सबसे सुरक्षित माने जाने वाले पुलिस लाइन में ही घुसकर महिला पुलिसकर्मी की हत्या कर दी जाती है और पुलिस को घटना के दो दिनों बाद इसकी जानकारी होती है, जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित पुलिस लाइन के स्टाफ क्वार्टर एलएसजी प्लस3 जे5 निवासी महिला कांस्टेबल 36 वर्षीय सविता रानी हेंब्रम, उसकी मां 60 वर्षीय लखिया मुर्मू और 13 वर्षीय बेटी गीता हेंब्रम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारे ने घटना को अंजाम देने के बाद कमरे में बाहर से ताला लगा दिया। दो दिनों तक शव बंद कमरे में ही पड़ा रहा। कमरे से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी,सूचना पाकर एसएसपी प्रभात कुमार मौके पर पहुंचे और ताले को तोड़वाया। पुलिस कमरे में गई तो कमरे में तीनों के शव को देख हैरत में पड़ गई। कमरे में एक साथ तीन शव पड़े थे. लखिया मुर्मू का शव बेड पर पड़ा था जबकि, सविता और गीता का शव उसी कमरे में फर्श पर पड़ा था,तीनों की हत्या धारदार हथियार से की गई थी. पुलिस ने कमरे को सील कर डॉग स्क्वायड के अलावा फोरेंसिक टीम को बुलाया और जांच में जुट गई
    इधर सूचना पाकर सविता की बहन रानो मार्डी मौके पर पहुंची. रानो ने बताया कि वो लोग मूल रूप से सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर के रहने वाले है. सविता के पति कैलाश हेंब्रम की मौत जादूगोड़ा में हुए नक्सली हमले में मौत हो गई थी. पति के मारने के बाद नौकरी मिली थी. नौकरी के बाद वह एसएसपी कार्यालय में गार्ड का काम करती थी और अपनी बेटी और मां के साथ स्टाफ क्वार्टर में रहती थी. घटना को किसने अंजाम दिया इसके बारे में जानकारी नहीं है,
    एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि सविता बुधवार से कार्यालय नही आई थी, आज पड़ोसियों ने सूचना दी कि कमरे से दुर्गंध आ रही है जिसके बाद कमरे का ताला तोड़ा गया. जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है, फिलहाल जांच चल रही है,जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

  • ईडी की गिरफ्त में मायूस दिखे सीएम के प्रतिनिधि पंकज मिश्रा

    ईडी के जोनल कार्यालय में पूछताछ होगी।

    रांची। सीएम हेमंत सोरेन के करीबी और उनके विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को ईडी ने गिरफ्तार करने के बाद बुधवार शाम को कोर्ट में पेश कर छह दिन के रिमांड पर ले लिया। आई एम वेटिंग कह कर ईडी को ललकारने वाले पंकज मिश्रा आज उसकी गिरफ्त में कोर्ट रूम से बाहर निकलने पर काफी मायूस दिख रहे थे। कोर्ट में पेश करने के बाद ईडी के अधिकारियों ने विशेष अदालत से अनुरोध किया कि पंकज मिश्रा से अभी कई मामलों में पूछताछ करना बाकी है, इसलिए 10 दिनों का रिमांड दिया जाए। हालांकि कोर्ट ने सिर्फ छह दिन का ही रिमांड मंजूर किया है। अब अगले छह दिनों तक पंकज मिश्रा से ईडी के हीनू स्थित जोनल कार्यालय में पूछताछ होगी।

    ज्ञात हो कि मंगलवार को ईडी की टीम ने 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद शाम 7:30 बजे गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार करने के बाद पंकज मिश्रा का मेडिकल चेकअप किया गया उसके बाद कोतवाली थाने के हाजत में रखा गया। गिरफ्तारी के बाद पंकज मिश्रा काफी मायूस दिख रहे थे और हाजत में रात भर छटपटाते रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोने से पहले पंकज मिश्रा ने पहले दवा खाई उसके बाद रात भर हाजत में छटपटाते दिखे।

  • रांची में चेकिंग कर रहे दरोगा को कुचलकर मारा

    रांची। कल देर रात चेकिंग के दौरान रांची के तुपुदाना में एक पिकअप वैन मैं महिला दरोगा को कुचल दिया। वैन से कुचले जाने के कारण महिला दरोगा की मौत हो गई। घटना तुपुदाना के हुलहुंडू की है। मृतक दरोगा 2018 बैच की संध्या टोपनो है।

    घटना बुधवार की सुबह 3:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी पहुंचकर दरोगा के शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं दूसरी ओर पिकअप वैन का चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है।

  • पांच करोड़ दो, नहीं तो कुंडली खोल देंगे….

    न्यूज़ 11 के मालिक अरूप चटर्जी भेजे गए जेल,

    ब्लैक मेलिंग के आरोप पर निकला था गिरफ्तारी वारंट

    गांडीव एक्सक्लूसिव
    न्यूज़ 11 के मालिक अरूप चटर्जी की गिरफ्तारी के पीछे एक बड़ा कारण सत्ता की धुरी में बैठे एक पावरफुल व्यक्ति से पंगा लेना बताया जा रहा है। झारखंड में एक आईएएस के घर ईडी की रेड पड़ने के तत्काल बाद सत्ता की धुरी में बैठे पीपी नाम के उस शख्स को पता चला कि न्यूज़ 11 पर उसके खिलाफ खबर चलने जा रही है। पीपी ने अपने दोस्त न्यूज़ 11 के मालिक अरूप चटर्जी को फोन कर नाराजगी की वजह पूछी। अपनी टीम के साथ मीटिंग में बैठे अरूप चटर्जी ने मोबाइल को स्पीकर पर रखकर पीपी को जमकर गाली गलौज की और धमकाया। उसने खुलेआम पीपी को धमकाते हुए कहा कि पांच करोड़ भेज दो, नहीं तो कुंडली खोल दूंगा। सत्ता की धुरी में बैठे उस शख्स ने दोस्ती का वास्ता देते हुए मामले का पटाक्षेप करने का निवेदन करता रहा, लेकिन अरूप धमकाते रहे। इस घटना के बाद ही न्यूज़ 11 के मालिक अरूप चटर्जी के खिलाफ अलग-अलग थानों में दर्ज प्राथमिकी और गिरफ्तारी वारंट की प्रशासनिक स्तर पर खोज शुरू हो गई। इसका परिणाम कल रात 1:30 बजे रांची कांके रोड, चांदनी चौक स्थित उनके आवास से गिरफ्तारी के रूप में सामने आया।

  • रंगदारी मांगने के आरोप में न्यूज़ 11 का मालिक अरूप चटर्जी गिरफ्तार

    रांची। शनिवार देर रात 1:30 बजे इलेक्ट्रॉनिक चैनल न्यूज़ 11 के मालिक अरूप चटर्जी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

    धनबाद पुलिस ने रांची गोंदा पुलिस के सहयोग से चांदनी चौक कांके रोड स्थित अरूप चटर्जी के आवास से उनकी गिरफ्तारी की।

    जानकारी के अनुसार अरुप चटर्जी के खिलाफ धनबाद के गोविंदपुर थाना में राकेश कुमार ने 11लाख रुपए रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

  • रांची में डबल मर्डर, देखें हत्यारे की एक्सक्लूसिव तस्वीर

    रांची। स्टेशन रोड स्थित होटल शिवालिक के रूम नंबर 201 में आज दो लोगों की हत्या कर दी गई। मृतक नागेश्वर महतो और अभिषेक महतो रिश्ते में बाप-बेटे हैं।दोनों की चाकू मारकर हत्या की गई। बेटा अभिषेक मेहता दो दिन पहले होटल में आया था, वहीं पिता नागेश्वर मेहता एक दिन पहले आये थे। शुरूआती जांच मे पता चला है कि दोनों बाप बेटे किसी शादी ब्याह में शरीक होने के इरादे से हजारीबाग से रांची आये थे। वहीं एक पुलिस अधिकारी को किसी ने बताया कि दोनों किसी जमीन की खरीद बिक्री के सिलसिले में यहां आये थे। पुलिस दोनों बिंदु पर गहराई से तहकीकात कर रही है। मारे गये नागेश्वर मेहता के दामाद से पुलिस पूछताछ कर रही है।

    यह रिश्तेदार आज शाम 5 बजे के करीब होटल पहुंचा था। इसने ही सबसे पहले दोनों लाशें होटल के रूम में देखी। उसके शोर मचाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर एसएसपी सुरेंद्र झा और सिटी एसपी अंशुमन कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी पहुंचे। एफएसएल की टीम और खोजी कुत्ते की भी मदद ली गई।

    होटल में लगे सीसीटीवी में एक अनजान शख्स का चेहरा कैद हुआ है। दिन के 12.15 बजे करीब यह शख्स होटल में आता दिखाई दे रहा है। पुलिस होटल के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। रांची पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर लिया जायेगा। हत्यारे को खोज निकालने के लिये एक स्पेशल टीम बनाई गई है। सिटी एसपी की देखरेख में गठित इस टीम में डीएसपी और इंस्पेक्टर स्तर के कई अधिकारी शामिल हैं। टेक्निकल सेल की भी मदद ली जा रही है।

  • 27 लावारिस लाशों को मुक्ति ने दिलाई मुक्ति

    मुक्ति संस्था ने जुमार के किनारे किया सामूहिक अंतिम संस्कार
    संस्था के प्रयास से अब तक 1344 शवों को मिली मोक्ष

    रांची। मुक्ति संस्था ने आज दोपहर को जुमार नदी के तट पर 27 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया। जुमार नदी घाट पर पूरे विधि विधान से सामूहिक चिता सजाई गई और मंत्रोच्चार के बीच शवों का अंतिम संस्कार किया गया। पिछले 7 साल से यह संस्था लावारिश शवों का अंतिम संस्कार कर रही है। अबतक 1344 लावारिश शवों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। यह सभी शव रिम्स के शव गृह में रखी हुई थी। जिन पर एक महीने में किसी भी परिजन ने दावा पेश नहीं किया। शवों के अंतिम संस्कार के लिए नगर निगम ने लकड़ी उपलब्ध करायी है। मुक्ति संस्था के संस्थापक प्रवीण लोहिया ने 27 लावारिस शवों की सामूहिक चीता सजाकर उन्हें मुखाग्नि प्रदान की। जबकि अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया। शवों को जुमार नदी के तट पर लाने में नगर निगम का सहयोग रहा। शवों के अंति संस्कार के दौरान पंकज मिद्धा, पंकज खीरवाल, हरीश नागपाल, रवि अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, आशीष भाटिया, अरुण कूरटीयार, संदीप पापनेज, सुनील अग्रवाल, अमरजीत गिरधर, आदित्य रजगड़िया, राहुल जायसवाल, केसी चौधरी, राजेश विजयवर्गीय, सुमित अग्रवाल, उज्ज्वल जैन, संदीप कुमार, विकास सिंघानिया, प्रमोद सारस्वत, नीरज खेतान, रोहित पोद्दार, बलबीर जैन और अमित अग्रवाल उपस्थित थे।

  • पूजा सिंघल के मोबाइल में मिला मुख्यमंत्री के माइंस का ड्राफ्ट

    बीजेपी सांसद निशिकांत ने किया ईडी के हवाले से बड़ा खुलासा

    रांची। निलंबित आईएए पूजा सिंघल के मोबाइल से मुख्‍यमंत्री की माइनिंग लीज का ड्राफ्ट बरामद किया गया है। भाजपा के गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दूबे ने ट्व‍िट कर यह खुलासा किया है।

    भाजपा सांसद ने अपने ट्व‍िट में कहा है, ‘सूत्रों के अनुसार पूजा सिंघल के मोबाइल से मुख्यमंत्री जी के माइनिंग लीज का ड्राफ्ट बरामद हुआ। इसका मतलब यह कि पूजा सिंघल ने ही मुख्यमंत्री जी को माइन्स दिया। पोल खोल जारी।‘

    पिछले दिनों पूजा सिंघल और उनके करीबि‍यों के विभिन्‍न ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी। इस दौरान करीब 19 करोड़ रुपये नकद बरामद किया गया। इसके बाद से उनसे, उनके पति अभिषेक झा, सीए सुमन कुमार से लगातार पूछताछ हो रही है। कई जिलों के खनन पदाधिकारी से भी पूछताछ की जा रही है।

  • सहारा इंडिया के मैनेजर पर हमला, मौत

    रामगढ़। सहारा इंडिया के मैनेजर कमलेश और उनकी पत्नी पर अपराधियों ने लोहे के रड से हमला किया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल है। अपराधियों ने घर की खिड़की से घुस कर घटना को अंजाम दिया। मृतक कमलेश नारायण शर्मा सहारा इंडिया कंपनी भुरकुंडा ब्रांच सेक्टर मैनेजर के पोस्ट पर कार्यरत थे। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।