टैग: क्रिसमस

  • क्रिसमस पर अपनों को भेजें प्यार भरे संदेश और खुशियों की झंकार

    क्रिसमस पर अपनों को भेजें प्यार भरे संदेश और खुशियों की झंकार

    क्रिसमस 2025 की शुभकामनाएं | Merry Christmas 2025 Wishes in Hindi

    • सर्द हवाओं में घुला प्यार,

    घंटियों की मीठी झंकार,

    हर सपना पूरा हो आपका,

    क्रिसमस लाए खुशियों की बहार.

    आपको और आपकी फैमिली को मुबारक हो क्रिसमस का त्योहार.

    • लाल टोपी, सफेद दाढ़ी,

    सांता की है प्यारी सवारी,

    तोहफों से भर जाए झोली आपकी,

    आपकी क्रिसमस हो सबसे न्यारी.

    Merry Christmas.

    • तारों सा चमके हर सपना,

    तोहफे से भरे हर कोना,

    आपको हंसी, खुशी और प्यार मिले,

    आपका क्रिसमस बन जाए सबसे सुहाना.

    मेरी क्रिसमस.

    • छोटी-छोटी खुशियां, प्यारे से गिफ्ट,

    क्रिसमस लाए हंसी का लिफ्ट,

    आपके सपनों को मिले नयी उड़ान,

    आपको और आपकी फैमिली को क्रिसमस की शुभकामना.

    • सांता की हंसी, खुशियों की बहार,

    क्रिसमस लाया प्यार ही प्यार,

    अपनों का साथ बना रहे सदा,

    क्रिसमस लाए खुशियों की सौगात.

    • ट्री की रौशनी, केक की मिठास,

    दिलों में बस जाए अपनापन खास,

    हर दिन हो खुशियों से भरा,

    क्रिसमस 2025 दे नई आस.

    • सांता आएं हंसते-हंसते,

    तोहफे लाएं खुशियों के,

    आपका हर सपना सजे,

    क्रिसमस हो रंगीन सबसे.

    Merry Christmas

    • दुआ है इस पावन दिन,

    मुस्कान सजे हर एक मन,

    प्यार, शांति और खुशियां मिलें,

    आपकी क्रिसमस हो सबसे शानदार.

    मेरी क्रिसमस.

    • चमकते तारे, रोशनी से भरी रात,

    अपनों का साथ हो हर पल,

    खुशियों से भरा हो सबका जीवन

    मेरी क्रिसमस.

    • सांटा की दस्तक हो दरवाजे पर,

    मुस्कान खिल जाए हर चेहरे पर,

    तोहफों संग ढेर सारा प्यार,

    क्रिसमस लाए खुशियों की बहार.

    मेरी क्रिसमस.

    व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए क्रिसमस विशेज स्टेटस | Merry Christmas Status for WhatsApp, Instagram and Facebook (Hindi)

    • प्यार, शांति और खुशियों से भरा हो आपका दिन. आपको और आपकी फैमिली को मेरी क्रिसमस.
    • सांता आएं, ढेर सारी खुशियां और तोहफे लाएं. मेरी क्रिसमस.
    • हर आने वाला दिन हो खुशियों और उजाले से भरा. क्रिसमस की ढेर सारी शुभकामनाएं.
    • घंटियों की झंकार और खुशियों की बहार, मुबारक हो क्रिसमस का त्योहार.
    • इस क्रिसमस सिर्फ ट्री और घर नहीं दिल को भी सजाओ. Merry Christmas.
    • क्रिसमस पर मिले आपको ढेरों उपहार, साथ में खुशियां और अपनों का प्यार. मेरी क्रिसमस.
    • क्रिसमस की रौनक में निखरे आपके चेहरे की मुस्कान, मुबारक हो क्रिसमस का त्योहार.
  • बजट में हैं सीमाएँ? क्रिसमस पर स्मार्टवॉच से करें दोस्तों का स्वागत

    बजट में हैं सीमाएँ? क्रिसमस पर स्मार्टवॉच से करें दोस्तों का स्वागत

    क्रिसमस गिफ्ट आइडिया: क्रिसमस के शुभ अवसर पर अभी सिर्फ 10 दिन बचे हैं। यदि आप अपने दोस्तों या भाई-बहनों के लिए उपहार खरीदने की सोच रहे हैं और बजट सीमित है, तो स्मार्टवॉच एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। ये न केवल स्टाइलिश होती हैं, बल्कि स्वास्थ्य ट्रैकिंग के लिए भी बहुत उपयोगी हैं और 2000 रुपये तक के बजट में आसानी से मिल जाती हैं। हम यहां कुछ किफायती स्मार्टवॉच विकल्प प्रस्तुत कर रहे हैं।

    boAt Storm Call 3 स्मार्टवॉच

    ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर boAt Storm Call 3 स्मार्टवॉच पर 83% की छूट का ऑफर है, जिससे इसकी कीमत 8,499 रुपये से घटकर 1,399 रुपये रह गई है। इसमें 46.4 मिमी की टचस्क्रीन रेक्टेंगुलर डिस्प्ले है। इसके अतिरिक्त, इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट, कॉलिंग फंक्शन, दैनिक गतिविधियों का ट्रैकिंग, 700+ एक्टिव मोड्स और नेविगेशन जैसे कई प्रमुख फीचर्स भी शामिल हैं।

    Fastrack Revoltt XR1 स्मार्टवॉच

    Flipkart पर Fastrack Revoltt XR1 स्मार्टवॉच पर 62% तक की छूट उपलब्ध है, जिससे इसकी कीमत 3,995 रुपये से घटकर 1,499 रुपये हो गई है। इस स्मार्टवॉच में 1.38 इंच का राउंड टचस्क्रीन डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट, कॉलिंग फंक्शन, स्लीप ट्रैकर, स्वास्थ्य गतिविधि ट्रैकर और हार्ट रेट मॉनिटर जैसे फीचर्स हैं।

    Redmi Watch Move स्मार्टवॉच

    Flipkart पर Redmi Watch Move स्मार्टवॉच 50% की छूट पर उपलब्ध है, जिससे इसकी कीमत 3,999 रुपये से घटकर 1,999 रुपये हो गई है। इसमें 46.99 मिमी राउंड टचस्क्रीन रेक्टेंगुलर डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट, कॉलिंग फंक्शन, एडवांस हेल्थ मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकर, SpO2 ट्रैकर और हार्ट रेट मॉनिटर जैसे महत्वपूर्ण फीचर्स हैं। सबसे खास बात यह है कि इसे पूरी तरह चार्ज करने पर यह 14 दिनों तक की बैटरी बैकअप देता है और इसमें IP68 रेटिंग भी है, जिससे यह पानी में गिरने या भीगने पर भी सुरक्षित रहता है।