टैग: खलारी

  • कभी मेरे द्वार भी आइये सरकार   कमली लगा रही गुहार, अभी मैं जिंदा हूं

    कभी मेरे द्वार भी आइये सरकार
    कमली लगा रही गुहार, अभी मैं जिंदा हूं

    अफसरों ने इस वृद्धा को मृत घोषित कर पेंशन रोक दिया, अपने जिंदा
    होने का सबूत लेकर पांच साल से काट रही है प्रखंड कार्यालय का चक्कर
    रांची/डकरा। झारखंड सरकार कई माह से आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम चला रही है। अधिकारियों और मंत्रियों की मानें तो सरकार जनता के दरवाजे पर पहुंचकर उनको सरकारी योजनाओं का लाभ देने के उद्देश्य से यह योजना चला रही है। हर महीने अफसरों और नेताओं की टोली जिला से लेकर गांव तक में बड़े-बड़े टेंट लगाकर जनता के काम को आसान करने का दावा करती फिर रही है। लेकिन जमीनी सच्चाई (ग्राउंड रियलिटी) इसके ठीक विपरीत है। प्रखंडों में आय-आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को महीना कौन कहें, सालों चक्कर कांटना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला राजधानी के डकरा से सामने आया है। पिछले पांच सालों से एक वृद्धा अपने जिन्दा होने का सबूत लेकर खलारी प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाते-लगाते थक चुकी है, पर सरकार आपके द्वारा वाले अफसरान को स्टेज प्रोग्राम करने से फुर्सत ही नहीं है कि उसकी बात सुन कर उसका पेंशन शुरु कर सकें। बेचारी थक-हार कर अब निराश हो गयी है।

    खलारी के भूतनगर का है मामला
    खलारी प्रखंड के चुरी पश्चिमी पंचायत के भूतनगर बस्ती की रहने वाली 70 वर्षीय विधवा कमली देवी बताती हैं कि आठ वर्ष पूर्व उसे सरकार द्वारा वृद्धा पेंशन दिया जाता था। इससे उसको दो वक्त का खाना नसीब हो पाता था। इसी बीच प्रखंड कर्मचारियों द्वारा सत्यापन कर डाटा एंट्री के क्रम में बिना जांच पड़ताल किये उसे मृत घोषित कर दिया गया।
    दो बार कैंप में भी फरियाद लगायी, पर नहीं चालू हुआ पेंशन
    फाइलों में जिंदा महिला को मृत दिखा देने के बाद नियमानुसार उनकी पेंशन भी रूक गयी। जब कमली को पेंशन मिलना बंद हुआ, तो वह पता करने प्रखंड आॅफिस पहुंची तो उसे अपने मृत घोषित कर दिये जाने का पता चला। इसके बाद से वह अपने जिन्दा होने का सबूत लेकर प्रखंड के सभी साहबों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक मिल कर गुहार लगा चुकी है, लेकिन उसका पेंशन अबतक शुरु नहीं हो पाया। पंचायत में दो बार लगे सरकार आपके द्वार कैंप में भी फरियाद लगाई लेकिन अबतक कोई समाधान नहीं हुआ है।

  • आज रात से बदल जाएगी ट्रैफिक व्यवस्था

    दुर्गा पूजा के लिए कल सुबह से लागू होगी नई ट्रैफिक प्लान

    रांचीः राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रांची शहर में दो अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। सुबह आठ बजे से दूसरे दिन सुबह चार बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा के मार्ग भी निर्धारित किए गए हैं। पूजा के दौरान शहर में कई स्थानों में अस्थायी पार्किंग की सुविधा होगी। वहीं, शहर में 67 स्थानों पर ड्रॉप गेट रहेंगे। इस संबंध में राजधानी रांची की ट्रैफिक को व्यवस्थित करने को लेकर ट्रैफिक प्लान से संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।


    ये है ट्रैफिक प्लान


    हजारीबाग रोड से लातेहार, पलामू, गढ़वा, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा जाने वाले वाहन इसी मार्ग से वापस आ सकेंगे।

    पिस्का मोड़ से हजारीबाग रोड जाने वाले वाहन तिलता चैक से रिंग रोड लॉ यूनिवर्सिटी होकर हजारीबाग रोड की ओर जाएंगे।

    जमशेदपुर, हजारीबाग आने जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग पर परिचालन करेंगे।

    गुमला, लोहरदगा, खूंटी से जमशेदपुर आने जाने वाले वाहन रिंग रोड सिठियो मार्ग पर चलेंगे।

    खूंटी की तरफ से हजारीबाग जाने वाले वाहन रामपुर, नामकुम, दुर्गा सोरेन चैक, टाटीसिलवे, खेलगांव, बूटी मोड़ मार्ग से चलेंगे।


    श्रद्धालुओं के लिये यहां रहेगी पार्किग की व्यवस्था



    स्टेशन रोड स्थित पूजा पंडाल के लिये आरआरबी कार्यालय से चुटिया थाना मोड़ के दोनों साईड

    हरमू चैक स्थित पूजा पंडाल के लिये हरमू मैदान में

    बरियातू हाउसिंग पूजा पंडाल बरियातू मैदान में

    कांके रोड स्थित सीएमपीडीआइ पूजा पंडाल कैंब्रियन स्कूल के पास

    डोरंडा-सुजाता चैक से मेन रोड स्थित पंडाल के लिये सैनिक मार्केट और जीइएल चर्च कांप्लेक्स

    फिरायालाल से बकरी बाजार पूजा पंडाल के लिए जिला स्कूल और बालकृष्ण मिशन चैक के पास

    डंगराटोली से सर्जना चैक जानेवाले वाहन मिशन चैक के पास और संत जॉन्स स्कूल के सामने

    लालपुर से कोकर जानेवाले वाहन साधु मैदान और बिजली ऑफिस

    खेलगांव से कोकर पूजा पंडाल के लिये रामलखन यादव कॉलेज परिसर

    कांके रोड से बकरी बाजार पंडाल के लिये न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड

    पिस्का मोड़ से रातू रोड पूजा पंडाल आने वालों के लिये जायसवाल पेट्रोल पंप के सामने

    हरमू बाईपास से बकरी बाजार पूजा पंडाल के लिये बड़ा तालाब के पास।

  • खलारी में पति के खिलाफ दीवार पर लिपस्टिक से लिखकर पत्नी ने लगाई फांसी

    जानकारी अनुसार चंदा देवी और दिलीप चौहान 2019 में लव मैरेज हुआ था दोनों के बीच अक्सर लड़ाई हुआ करता था कई बार इस मामले को लेकर बैठक भी हुआ था इतना ही नही थाना में भी इस मामले को लेकर कई बार शिकायत लड़की पक्ष की ओर से किया गया था।

    खलारी थाना क्षेत्र के मोहननगर 40 नम्बर आवासीय कॉलोनी में रहने वाले सीसीएल कर्मी दिलीप चौहान की पत्नी 26 वर्षीय चंदा देवी ने फंदे से झूलकर की आत्महत्या।

    चंदा देवी आत्महत्या करने से पहले अपने रूम के दीवार पर लीविस्टिक से अपने मौत का जिमेवारी अपने पति दिलीप चौहान पर लगाते हुए लिखी है कि पति दिलीप चौहान हमेशा मारपीट करता है और भदी भदी गालियां देता है इससे तांग आकर मौत को गले लगा रही हु।

    चंदा देवी की दो छोटे छोटे बच्ची है एक ढाई साल व दूसरी एक वर्ष की है ।चंदा देवी की माँ का कहना है कि हमलोग जब आते थे तो घर मे घुसने नही देता था और हमेशा मारपीट करता था कई बार हम इसका इलाज भी करा चुका हूं।खलारी पुलिस दिलीप चौहान और उसकी माँ को गिरफ्तार कर पूरे मामले की छानबीन में जुटी।इस घटना के बाद कॉलोनी में दहसत का माहौल बना है।