टैग: जामताड़ा

  • जामताड़ा में यज्ञशाला में रात को लगी आग, अफरा-तफरी का माहौल

    जामताड़ा में यज्ञशाला में रात को लगी आग, अफरा-तफरी का माहौल

    📌 गांडीव लाइव डेस्क:

    जामताड़ा के मिहिजाम में एक चिंताजनक घटना घटित हुई है, जहां कानगोई रेलवे फाटक के पास स्थित यज्ञशाला में अचानक आग लग गई। यह घटना वार्ड नंबर 19 में शिव मंदिर के समक्ष बुधवार रात को हुई, जिससे वहां थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।

    रात के समय लगी आग

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह आग शुक्रवार रात लगी थी। यज्ञशाला के ऊपरी हिस्से में मिक्स हालत से तेजी से आग फैलने लगी। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना प्राप्त कर यज्ञशाला को बचाने का प्रयास किया और किसी तरह आग पर काबू पाया।

    पिछले साल हुई थी प्राण प्रतिष्ठा

    उल्लेखनीय है कि इस शिव मंदिर में लगभग एक वर्ष पूर्व भव्य प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ था। यज्ञशाला का निर्माण बांस और बिचाली से किया गया था, जो आग लगने के कारण जलकर खाक हो गया।

    अफरातफरी में जुटी भीड़

    जिस समय आग लगी, आसपास के लोग तुरंत यज्ञशाला के पास इकट्ठा हो गए। कुछ ही समय में उन्होंने मिलकर आग को बुझाने में सफलता प्राप्त की। हालांकि, इस आगजनी के कारण यज्ञशाला का ऊपरी गुंबद नुमा हिस्सा जल गया।

    स्थानीय लोगों का मानना है अपशगुन

    स्थानीय नागरिक इसे एक अपशगुन मान रहे हैं। आग लगने के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। कुछ स्थानीय निवासियों का यह विश्वास है कि निकाय चुनाव की जीत के बाद निकाली गई विजय जुलूस में की गई आतिशबाजी के चलते यह घटना हुई होगी।

  • निर्माणाधीन सिंचाई कूप धंसा, मलबे के नीचे दो मजदूर दबे

    निर्माणाधीन सिंचाई कूप धंसा, मलबे के नीचे दो मजदूर दबे

    जामताड़ा | जामताड़ा प्रखंड क्षेत्र के सहरडाल पंचायत अंतर्गत मोमिनपाड़ा गांव में 20 जून की सुबह मनरेगा योजना के तहत निर्माणाधीन सिंचाई कूप के धंस जाने से मलबे के नीचे दो मजदूर दब गए हैं. दोनों मजदूरों के नाम मोमिनपाड़ा गांव निवासी अबूल हसन व लादना गांव निवासी दिनेश हेंब्रम है. घटना की सूचना पाकर जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी, एसडीओ संजय कुमार पांडेय व बीडीओ जहीर आलम घटनास्थल पर पहुंचे. मोमिनपाड़ा गांव निवासी गुलाम अंसारी की जमीन पर मनरेगा योजना के तहत सिंचाई कूप का निर्माण कार्य चल रहा है. कूप में ईंट जोड़ी जा रही थी. सुबह के समय तीन मजदूरों ने कार्य शुरू किया. दो मजदूर कूप के अंदर बांस के चचरी का मचान बनाकर ईंट जोड़ने लगे. तीसरा मजदूर उपर रहकर दोनों मजदूरों को ईंट और सीमेंट व बालू से मसाला तैयार कर दे रहा था. अचानक कूप में जोड़ गई ईटें भर भराकर गिर पड़ी, जिसके मलबे के नीचे दोनों मजदूर दब गए. दोनों मजदूरों को निकालने के लिए तीन जेसीबी मशीनों को लगाया गया है. हालांकि अंदर दबे दोनों मजदूरों के मौत की आशंका व्यक्त की जा रही है. मलबा हटाने के बाद ही पता चलेगा कि दोनों मजदूर जिंदा है या मौत हो चुकी है. घटना के संबंध में बीडीओ जहीर आलम ने कहा कि दोनों मजदूरों को निकालने की कोशिश जारी है |