मुख्यमंत्री के आदेश पर देवघर नगर थाना प्रभारी निलंबित
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आदेश पर संथाल परगना क्षेत्र, दुमका के पुलिस उप -महानिरीक्षक द्वारा थाना प्रभारी नगर देवघर रतन कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। थाना प्रभारी पर देवघर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के आर्म्स गार्ड कैलाश यादव के साथ मारपीट करने, मोबाइल तोड़ने एवं गार्ड को जेल भेजने का आरोप है। मालूम हो कि दो जनवरी को थाना प्रभारी द्वारा बैंक के गार्ड के साथ थाना प्रभारी ने मारपीट एवं गाली गलौज करने के उपरांत अतिरिक्त पुलिस बल के सहयोग से गार्ड को घसीटते हुए हाजत में बंद कर दिया गया। गार्ड की गिरफ्तारी अपेक्षित नही रहने एवं पर्यवेक्षी पदाधिकारी के आदेश के बिना गार्ड को जेल भेज दिया गया।
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पुलिस उप -महानिरीक्षक द्वारा मामले की जांच किए जाने के उपरांत थाना प्रभारी को कर्तव्यहीनता, लापरवाही, अनुशासनहीनता, उद्दंडता, नियम विधि विरुद्ध कार्य एवं आपराधिक कृत्य के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
टैग: झारखंड क्राइम
-

गार्ड को पीटने वाला थाना प्रभारी सस्पेंड
-
तीन बसों में भरकर छत्तीसगढ़ ले जाए जा रहे हैं झामुमो विधायक
निशीकांत ने ट्वीट कर किया खुलासा
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायकों को तीन बसों में भरकर झारखंड से छत्तीसगढ़ ले जाया जा रहा है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने यह ट्वीट कर झारखंड के राजनीति में फिर खलबली मचाने की कोशिश की है। निशिकांत दुबे की यह सूचना कितनी सही है यह तो आने वाला समय ही बताएगा। इधर झामुमो सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार थोड़ी देर में मुख्यमंत्री आवास में झामुमो के साथ ही कांग्रेस विधायकों की बैठक होने वाली है। इस बैठक में गवर्नर द्वारा लिए गए फैसले की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही झारखंड मुक्ति मोर्चा आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर भी आपसी सहमति बनाने की कोशिश करेगी। जानकारी के अनुसार झामुमो की बैठक में जाने से पूर्व कांग्रेस के विधायक बिरसा चौक स्थित एक होटल में बैठक कर अपने आगे की रणनीति तैयार कर रहे हैं।
-
प्रेम प्रकाश को ईडी ने किया गिरफ्तार
कल देर रात हुई गिरफ्तारी, आज कोर्ट में करेंगे पेश
रांची। कभी बड़े-बड़े आईएएस, आईपीएस को अपनी उंगलियों पर नचाने वाला प्रेम प्रकाश आज खुद हिरासत में आ गया है। सत्ता के गलियारे में भारी हनक रखने वाले प्रेम प्रकाश को कल देर रात ईडी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है आज उसे ईडी कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी, ताकि इस मामले से जुड़े उसके कनेक्शन का पूरा पर्दाफाश किया जा सके।
-
प्रेम प्रकाश के ठिकानों पर ईडी का छापा
माइंस घोटाले में ईडी की टीम कर रही है छापेमारी
रांची। राजधानी में ईडी की टीम बड़ी कार्रवाई कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, अवैध खनन से जुड़े मामले पर ई़डी की टीम दल-बल के साथ राजधानी रांची में 11 समेत देश के करीब 17 लोकेशन पर छापेमारी कर रही है। राजधानी के हरमू में ईडी की टीम पहुंची है जहां सीआरपीएफ ने मोर्चा संभाल रखा है। झारखंड के अलावे बिहार समेत देश के कई हिस्सों पर ईडी छापेमारी कर रही है।
-
जेल में बंद कांग्रेसी विधायकों को नहीं मिल रहे हैं बेलर
हाय रे किस्मत
जमानत मंजूर होने के बाद भी चार दिन से हैं जेल में बंद
पार्टी से नहीं मिल रही है मदद, कोलकाता में हलकान हो रही है पत्नी और परिजनरांची। कोलकाता जेल में बंद झारखंड के दो कांग्रेसी विधायकों राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगड़ी को बेलर ही नहीं मिल रहे हैं। बेलर नहीं मिल पाने के कारण बुधवार को हाइकोर्ट से जमानत मंजूर होने के बावजूद अबतक वे कोलकाता जेल में बंद हैं। शनिवार को कांग्रेसी विधायक इरफान अंसारी किसी तरह से स्थानीय मुस्लिम बेलर की मदद से रिहा हो पाए, लेकिन राजेश कच्छप और नमन विक्सल को शनिवार तक बेलर नहीं मिल पाया था। दरअसल पश्चिम बंगाल सरकार के नियमानुसार बेल के लिए स्थानीय थाना क्षेत्र के ही बेलर होने चाहिए, जिनके नाम पर कोई अचल संपत्ति निबंधित होनी चाहिए। मुस्लिम होने के कारण इरफान अंसारी के लोगों ने बेलर का इंतजाम कर लिया, परंतु आदिवासी और इसाई होने के कारण इन दोनों विधायकों को बेलर तलाशने में भारी परेशानी हो रही है। कांग्रेस पार्टी से किसी तरह की मदद नहीं मिलने के कारण इन दोनों विधायकों के परिजन कोलकाता में दर-दर भटक रहे हैं। इनकी पत्नियां भी कोलकाता में ही बेल के इंतजार में बैठी हैं। उम्मीद जतायी जा रही है कि सोमवार को बेलर मिल जाएगा, तब इनकी रिहाई हो सकेगी।
रिहा होने के बाद इरफान अंसारी ने कहा-
साजिश रचकर हमें फंसाया गया
कोलकाता जेल से शनिवार शाम को रिहा हुए विधायक इरफान अंसारी कांग्रेस पार्टी और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी पर खूब बिफरे। उन्होंने कहा कि तीनों विधायकों को राजनीतिक साजिश रचकर फंसाया गया है। इरफान ने कहा कि जिस बैकग्राउंड से वे तीनों आते हैं, उनका भाजपा के साथ जाने का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता, लेकिन एक साजिश के तहत उनको बदनाम किया गया है। ज्ञात हो कि जेल से रिहा होने के बाद इरफान अंसारी से झामुमो के एक वरिष्ठ नेता का दूत भी मिला, जो लगातार पार्टी हाईकमान से उनकी बात करवा रहा था।
-
तिरंगा उल्टा कर मना रहे अमृत महोत्सव….
बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के अधिकारी का कारनामा
रांची। आजादी के अमृत महोत्सव पर एक और जहां देशभर में तिरंगे को अभूतपूर्व सम्मान दिया जा रहा है, वहीं अपने झारखंड में एक अधिकारी उल्टा तिरंगा लगाकर अपनी गाड़ी दौड़ा रहा है। यह बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी कांके का।गाड़ी में लहरा रहा था उल्टा तिरंगा
यूनिवर्सिटी के बिरसा कृषि अनुसंधान केन्द्र गोरियाकरमा हजारीबाग में पदस्थापित डिप्टी डायरेक्टर सीड्स एंड फार्म्स की यह बोलेरो गाड़ी है। बताया जा रहा है कि श्री निवास गिरी की गाड़ी में उल्टा तिरंगा बांधकर चलाया जा रहा था, जिसे देख स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई और बाद में इसे सीधा किया गया। स्थानीय लोगों ने गाड़ी का वीडियो भी बना लिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। -
जमशेदपुर में मर्डर
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा शहर
टाटा। जमशेदपुर शहर शुक्रवार सुबह एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी, जहाँ सोनारी थाना क्षेत्र के सी रोड, वेस्ट ले आउट मे अपराधियों ने एक युवक अजय शाह पर गोलियां चलाई। घायल युवक को एमजीएम अस्पताल भेजा गया। हालांकि रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। मृतक खुटाडीह क्षेत्र का निवासी था।
अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
बताया जाता है कि घायल अजय शाह घटना के वक्त सी रोड मे मौजूद था। अचानक बाईक सवार अपराधी वहां आ पहुंचे और उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जानकारी के मुताबिक चार से पांच गोलियां चलाई गई, जो अजय को लगी। घटना की सूचना मिलने पर नगर पुलिस अधीक्षक दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। अजय को एमजीएम अस्पताल भेजा गया, जहाँ डाक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। वैसे पुलिस इस हत्याकांड के जाँच मे जुट गई है।