टैग: झारखंड घोटाला

  • मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई और आईएएस मनीष रंजन पर ईडी का छापा

    मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई और आईएएस मनीष रंजन पर ईडी का छापा

    पीएस और कई इंजीनियर के घर भी पहुँची ईडी की टीम

    गांडीव रिपोर्टर

    राँची। ईडी ने आज फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के मंत्री मिथलेश ठाकुर के भाई विनय ठाकुर, उनके पीएस हरेंद्र सिंह और आईएएस मनीष रंजन के घर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की है। राजधानी रांची से लेकर चाईबासा तक एक बार फिर सोमवार की सुबह कई ठिकानों पर ईडी की टीम की दबिश से हड़कंप मचा है। एजेंसी आईएएस मनीष रंजन, मंत्री मिथलेश ठाकुर के पीएस हरेंद्र सिंह, मंत्री के भाई विनय ठाकुर समेत कई विभागीय इंजीनियर्स से जुड़े 20 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

    जानकारी के अनुसार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जल जीवन मिशन में अनियमितता से जुड़े मामले को लेकर ईडी की टीम यह छापेमारी कर रही है। जिन जगहों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है उसमें रातू रोड स्थित इंद्रपुरी रोड में विजय अग्रवाल के आवास के अलावा हरमू और मोरहाबादी में भी छापेमारी चल रही है।सोमवार की सुबह एक साथ ईडी की टीम एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी ऑफिस से निकलकर अलग-अलग ठिकानों पर पहुंचकर तलाशी में जुटी हुई है।

  • तीन बसों में भरकर छत्तीसगढ़ ले जाए जा रहे हैं झामुमो विधायक

    निशीकांत ने ट्वीट कर किया खुलासा

    रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायकों को तीन बसों में भरकर झारखंड से छत्तीसगढ़ ले जाया जा रहा है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने यह ट्वीट कर झारखंड के राजनीति में फिर खलबली मचाने की कोशिश की है। निशिकांत दुबे की यह सूचना कितनी सही है यह तो आने वाला समय ही बताएगा। इधर झामुमो सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार थोड़ी देर में मुख्यमंत्री आवास में झामुमो के साथ ही कांग्रेस विधायकों की बैठक होने वाली है। इस बैठक में गवर्नर द्वारा लिए गए फैसले की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही झारखंड मुक्ति मोर्चा आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर भी आपसी सहमति बनाने की कोशिश करेगी। जानकारी के अनुसार झामुमो की बैठक में जाने से पूर्व कांग्रेस के विधायक बिरसा चौक स्थित एक होटल में बैठक कर अपने आगे की रणनीति तैयार कर रहे हैं।

  • प्रेम प्रकाश को ईडी ने किया गिरफ्तार

    कल देर रात हुई गिरफ्तारी, आज कोर्ट में करेंगे पेश

    रांची। कभी बड़े-बड़े आईएएस, आईपीएस को अपनी उंगलियों पर नचाने वाला प्रेम प्रकाश आज खुद हिरासत में आ गया है। सत्ता के गलियारे में भारी हनक रखने वाले प्रेम प्रकाश को कल देर रात ईडी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है ‌ आज उसे ईडी कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी, ताकि इस मामले से जुड़े उसके कनेक्शन का पूरा पर्दाफाश किया जा सके।

  • प्रेम प्रकाश के ठिकानों पर ईडी का छापा

    माइंस घोटाले में ईडी की टीम कर रही है छापेमारी

    रांची। राजधानी में ईडी की टीम बड़ी कार्रवाई कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, अवैध खनन से जुड़े मामले पर ई़डी की टीम दल-बल के साथ राजधानी रांची में 11 समेत देश के करीब 17 लोकेशन पर छापेमारी कर रही है। राजधानी के हरमू में ईडी की टीम पहुंची है जहां सीआरपीएफ ने मोर्चा संभाल रखा है। झारखंड के अलावे बिहार समेत देश के कई हिस्सों पर ईडी छापेमारी कर रही है।

  • जेल में बंद कांग्रेसी विधायकों को नहीं मिल रहे हैं बेलर

    हाय रे किस्मत

    जमानत मंजूर होने के बाद भी चार दिन से हैं जेल में बंद

    पार्टी से नहीं मिल रही है मदद, कोलकाता में हलकान हो रही है पत्नी और परिजन

    रांची। कोलकाता जेल में बंद झारखंड के दो कांग्रेसी विधायकों राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगड़ी को बेलर ही नहीं मिल रहे हैं। बेलर नहीं मिल पाने के कारण बुधवार को हाइकोर्ट से जमानत मंजूर होने के बावजूद अबतक वे कोलकाता जेल में बंद हैं। शनिवार को कांग्रेसी विधायक इरफान अंसारी किसी तरह से स्थानीय मुस्लिम बेलर की मदद से रिहा हो पाए, लेकिन राजेश कच्छप और नमन विक्सल को शनिवार तक बेलर नहीं मिल पाया था। दरअसल पश्चिम बंगाल सरकार के नियमानुसार बेल के लिए स्थानीय थाना क्षेत्र के ही बेलर होने चाहिए, जिनके नाम पर कोई अचल संपत्ति निबंधित होनी चाहिए। मुस्लिम होने के कारण इरफान अंसारी के लोगों ने बेलर का इंतजाम कर लिया, परंतु आदिवासी और इसाई होने के कारण इन दोनों विधायकों को बेलर तलाशने में भारी परेशानी हो रही है। कांग्रेस पार्टी से किसी तरह की मदद नहीं मिलने के कारण इन दोनों विधायकों के परिजन कोलकाता में दर-दर भटक रहे हैं। इनकी पत्नियां भी कोलकाता में ही बेल के इंतजार में बैठी हैं। उम्मीद जतायी जा रही है कि सोमवार को बेलर मिल जाएगा, तब इनकी रिहाई हो सकेगी।

    रिहा होने के बाद इरफान अंसारी ने कहा-

    साजिश रचकर हमें फंसाया गया

    कोलकाता जेल से शनिवार शाम को रिहा हुए विधायक इरफान अंसारी कांग्रेस पार्टी और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी पर खूब बिफरे। उन्होंने कहा कि तीनों विधायकों को राजनीतिक साजिश रचकर फंसाया गया है। इरफान ने कहा कि जिस बैकग्राउंड से वे तीनों आते हैं, उनका भाजपा के साथ जाने का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता, लेकिन एक साजिश के तहत उनको बदनाम किया गया है। ज्ञात हो कि जेल से रिहा होने के बाद इरफान अंसारी से झामुमो के एक वरिष्ठ नेता का दूत भी मिला, जो लगातार पार्टी हाईकमान से उनकी बात करवा रहा था।

  • गांडीव ब्रेकिंग : ईडी ने सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक पिंटू को किया सम्मन

    अवैध खनन और मनी लांड्रिंग में होगी पूछताछ

    एक अगस्त को होना होगा उपस्थित

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी और उनके प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू को ईडी ने सम्मन भेजा है। अवैध कमाई, टेंडर मैनेज करने और अवैध खनन से हुई मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही ईडी की टीम ने अभिषेक प्रसाद पिंटू को पूछताछ के लिए बुलाया है। 1 अगस्त को उनको ईडी ऑफिस में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

    पंकज मिश्रा हो चुके हैं गिरफ्तार

    गौरतलब हो कि इस मामले की जांच कर रही ईडी ने अभिषेक प्रसाद पिंटू से पूर्व मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को समन भेजकर बुलाया था। ईडी के बुलावे पर उसके कार्यालय पहुंचे पंकज मिश्रा को पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। वर्तमान में पंकज मिश्रा कोई डी में रिमांड पर ले रखा है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

    सरयू राय दिन में कर चुके हैं ट्वीट

    राज्य के पूर्व मंत्री सरयू राय मैं आज सुबह 10:45 बजे ट्वीट कर यह सूचना सार्वजनिक की थी कि ईडी की टीम मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार को बुलाना चाहती है। सरयू राय की ट्वीट के बाद यह अंदेशा जताया जा रहा था कि अभिषेक प्रसाद पिंटू के खिलाफ कभी भी संबंध जारी हो सकता है और शाम होते होते यह आशंका सच साबित हो गया। हालांकि, सरयू राय ने अपने ट्वीट में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की ओर भी इशारा किया था।

    इसे भी पढ़ें –

    मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा समेत 12 व्यवसायियों के ठिकानों पर ईडी का छापा

    ईडी की गिरफ्त में मायूस दिखे सीएम के प्रतिनिधि पंकज मिश्रा

    सीएम प्रतिनिधि के करीबी का क्रशर सील

  • सीएम प्रतिनिधि के करीबी का क्रशर सील

    मारीकुट्टी में विष्‍णु यादव के भाई का क्रशर ईडी की टीम ने किया फ्रीज
    पंकज मिश्रा का करीब है विष्णु यादव, कार्रवाई से क्रशर कारोबारियों में हड़कंप

    साहिबगंज। ईडी ने सोमवार की रात मारीकुट्टी में स्थित मां अंबा स्टोन वर्क्स को भी फ्रीज कर लिया। यह क्रशर विष्णु यादव के भाई पवित्र कुमार यादव उर्फ गुड्डू यादव के नाम से है। सोमवार दोपहर वहां से स्टोन चिप्स ला रहे ट्रक चालकों को पुलिस ने पकड़ा था। वाहन चालकों से लंबी पूछताछ की थी। इसके बाद ट्रक को पुलिस के हवाले कर दिया था। विष्णु यादव का क्रशर को 8 जुलाई को ईडी ने फ्रीज कर दिया था। बाद में वहां सुरक्षा के लिए पुलिस को तैनात कर दिया गया था। सोमवार की रात करीब साढ़े 12 बजे तक ईडी ने मारीकुट्टी में स्थित पवित्र कुमार यादव के क्रशर की जांच-पड़ताल की। दोपहर दो बजे के करीब ईडी अधिकारी वहां पहुंचे थे। 10 घंटे से अधिक समय तक अधिकारियों ने जांच-पड़ताल की। ईडी की टीम अभी साहिबगंज में जमी हुई है। वह वन विभाग के गेस्ट हाउस में ठहरी हुई है। टीम आज भी क्रशरों की जांच-पड़ताल करेगी। फिलहाल जांच के लंबा खींचने की आशंका है। टीम के आज मिर्जा चौकी, बाकुड़ी व बरहड़वा जाने की उम्मीद है। इधर, ईडी की धमक से साहिबगंज पत्थर कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। वैध रूप से चल रहे क्रशरों में भी काम बंद कर दिया गया है। ईडी ने आठ जुलाई को पंकज मिश्रा समेत एक दर्जन से अधिक पत्थर कारोबारियों के विभिन्‍न ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान पांच करोड़ रुपये से अधिक नकद बरामद किया गया था। बाद में ईडी ने मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया था। ईडी उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

  • टेंडर गड़बड़ी में फंसे ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, केस दर्ज

    अवैध खनन और टेंडर गड़बड़ी का आरोप

    रांची। अवैध खनन और टेंडर गड़बड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और झारखंड के संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर समेत 11 लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज की है। इससे आलमगीर आलम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पिछले दिनों ईडी के रांची जोनल आॅफिस के असिस्टेंट डायरेक्टर ने बड़हरवा में हाट बाजार की बंदोबस्ती के टेंडर में गड़बड़ी के मामले में ठेकेदार को नोटिस जारी कर जानकारी मांगी थी। जानकारी के अनुसार ईडी ने बुधवार को पंकज मिश्रा की कोर्ट में पेशी के साथ ही नया केस दर्ज किया है। यह केस प्रिवेंशन आॅफ मनी लाउंड्रिंग एक्ट की धारा 3 एवं 4 के तहत किया गया है। इसके बाद उक्त मामले में पंकज को रिमांड पर लिया गया। पंकज को रिमांड पर लेकर ईडी ने गुरुवार से पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस दौरान ईडी टेंडर गड़बड़ी मामले में भी पंकज से राज उगलवाएगी।
    ये भी बनाए गए आरोपी : ईडी ने जिन 11 पर केस दर्ज किया है उनमें तपन सिंह, दिलीप साह, इस्तेकार आलम, तेजस भगत, कुंदन गुप्ता, धनंजय घोष, राजीव रंजन शर्मा, संजय रमानी एवं टिंकू रज्जक अंसारी भी शामिल हैं।

  • ईडी की गिरफ्त में मायूस दिखे सीएम के प्रतिनिधि पंकज मिश्रा

    ईडी के जोनल कार्यालय में पूछताछ होगी।

    रांची। सीएम हेमंत सोरेन के करीबी और उनके विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को ईडी ने गिरफ्तार करने के बाद बुधवार शाम को कोर्ट में पेश कर छह दिन के रिमांड पर ले लिया। आई एम वेटिंग कह कर ईडी को ललकारने वाले पंकज मिश्रा आज उसकी गिरफ्त में कोर्ट रूम से बाहर निकलने पर काफी मायूस दिख रहे थे। कोर्ट में पेश करने के बाद ईडी के अधिकारियों ने विशेष अदालत से अनुरोध किया कि पंकज मिश्रा से अभी कई मामलों में पूछताछ करना बाकी है, इसलिए 10 दिनों का रिमांड दिया जाए। हालांकि कोर्ट ने सिर्फ छह दिन का ही रिमांड मंजूर किया है। अब अगले छह दिनों तक पंकज मिश्रा से ईडी के हीनू स्थित जोनल कार्यालय में पूछताछ होगी।

    ज्ञात हो कि मंगलवार को ईडी की टीम ने 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद शाम 7:30 बजे गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार करने के बाद पंकज मिश्रा का मेडिकल चेकअप किया गया उसके बाद कोतवाली थाने के हाजत में रखा गया। गिरफ्तारी के बाद पंकज मिश्रा काफी मायूस दिख रहे थे और हाजत में रात भर छटपटाते रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोने से पहले पंकज मिश्रा ने पहले दवा खाई उसके बाद रात भर हाजत में छटपटाते दिखे।

  • रंगदारी मांगने के आरोप में न्यूज़ 11 का मालिक अरूप चटर्जी गिरफ्तार

    रांची। शनिवार देर रात 1:30 बजे इलेक्ट्रॉनिक चैनल न्यूज़ 11 के मालिक अरूप चटर्जी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

    धनबाद पुलिस ने रांची गोंदा पुलिस के सहयोग से चांदनी चौक कांके रोड स्थित अरूप चटर्जी के आवास से उनकी गिरफ्तारी की।

    जानकारी के अनुसार अरुप चटर्जी के खिलाफ धनबाद के गोविंदपुर थाना में राकेश कुमार ने 11लाख रुपए रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

  • पूजा सिंघल मामले में सरयू राय की एंट्री

    रवि केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा सभी शेल कंपनियों का सरगना है वही

    रांची। पूजा सिंघल प्रकरण में अब पूर्व मंत्री सरयू राय भी कूद गये हैं। उन्‍होंने 16 मई की सुबह जेएमएम के पूर्व कोषाध्‍यक्ष रवि केजरीवाल को लेकर बड़ा धमाका किया। अपने टि्वटर हैंडल पर पूर्व मंत्री ने लिखा है, ‘रवि केजरीवाल ही मुखौटा कंपनियों का सरग़ना है. जुलाई 2013 में @HemantSorenJMM मुख्यमंत्री बने तो मैंने इन कंपनियों की लंबी सूची भाजपा ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस कर उजागर किया, सीबीआई को भेजा, अख़बारों ने प्रमुखता से छापा. ईडी ने सूची सीबीआई से लिया है. तब रवि ने मुझे भरपूर गालियाँ दी थी.

    पूर्व मंत्री ने ट्व‍िट कर लिखा है कि, ‘इन मुखौटा कंपनियों की सूची लगाकर झारखंड हाई कोर्ट के वकील राजीव कुमार ने पीआईएल किया, बोकारो के दीवान इंद्रनील (अब स्वर्गीय) याचिकाकर्ता थे. अधिवक्ता राजीव कुमार ने दुबारा पीआईएल किया है. आदेशानुसार ईडी इसकी जाँच कर रही है. मामले का राजनीतिकरण न हो, असली गुनहगार सामने आएँ.