रांची। बुंडू में सूर्य मंदिर के समीप आज दोपहर एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कूल वैन को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें 4 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। अनियंत्रित ट्रक ने स्कूल वेन में इतना जोरदार का टक्कर मारा की वेन 50 मीटर दूर फेका गया। वेन में स्कूली बच्चे सवार थे। दुर्घटना में कई बच्चें गंभिर रूप से घायल हो गए। खबर लिखे जाने तक कई बच्चे स्कूल वैन में ही गंभीर रूप से घायल होकर फंसे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही बुंडू थानेदार मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। स्कूली वैन से दो बच्चों के शव को बाहर निकाला। खबर लिखे जाने तक वैन में फंसे बच्चों को रेस्क्यू कर बाहर निकालने का प्रयास जारी था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना में मरने वाले बच्चों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना देने का प्रयास कर रही है। दुर्घटना के बाद सड़क पर दोनों और दूर-दूर तक गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। जिससे रांची-जमशेदपुर मार्ग पर परिचालन पूरी तरह से बंद हो गया है। दुर्घटना में स्कूली बच्चों की मौत की सूचना के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई है। घटना के प्रति स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।
टैग: टक्कर
-
8 की मौत,18 घायल,पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर खड़ी डबल डेकर बस को दूसरी बस ने मारी टक्कर
यूपी: हादसे में 8 की मौत,18 घायल,पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर खड़ी डबल डेकर बस को दूसरी बस ने टक्कर मारी, आधे हिस्से के परखच्चे उड़े
लखनऊ:-यूपी के बाराबंकी में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर खड़ी डबल डेकर बस को दूसरी बस ने जोरदार टक्कर मार दी। 8 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए । हादसा इतना भीषण था कि आधी डबल डेकर बस क्षतिग्रस्त हो गई।यह हादसा लोनीकटरा थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास हुआ है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर हैं। रेस्क्यू टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया है।
बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही थी बस
एएसपी मनोज पांडेय ने बताया कि डबल डेकर बस बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही थी। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास बस खड़ी थी। सुबह 4:47 बजे तेज रफ्तार में आई दूसरी बस ने टक्कर मार दी। मारे गए लोग कहां के हैं। यह अभी पता नहीं चल पाया है।