टैग: तिरंगा यात्रा

  • रांची में लहराया 300 मीटर लंबा तिरंगा

    राष्ट्रीय युवा शक्ति ने कायम की अनोखी मिसाल

    रांची। राजधानी रांची में आजादी के 75 वें वर्ष पर मनाये जा रहे अमृत महोत्सव में अद्भुत नजारा दिखा। राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव के नेतृत्व में युवाओं की टोली ने 300 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली। रातू रोड से निकाले गए इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल थे। वे लगातार भारत माता की जय, अमर शहीदों की जयकारे लगा रहे थे। इतनी लंबी तिरंगा यात्रा को देखने के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ लगी हुई थी।

  • तिरंगा उल्टा कर मना रहे अमृत महोत्सव….

    बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के अधिकारी का कारनामा
    रांची। आजादी के अमृत महोत्सव पर एक और जहां देशभर में तिरंगे को अभूतपूर्व सम्मान दिया जा रहा है, वहीं अपने झारखंड में एक अधिकारी उल्टा तिरंगा लगाकर अपनी गाड़ी दौड़ा रहा है। यह बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी कांके का।

    गाड़ी में लहरा रहा था उल्टा तिरंगा
    यूनिवर्सिटी के बिरसा कृषि अनुसंधान केन्द्र गोरियाकरमा हजारीबाग में पदस्थापित डिप्टी डायरेक्टर सीड्स एंड फार्म्स की यह बोलेरो गाड़ी है। बताया जा रहा है कि श्री निवास गिरी की गाड़ी में उल्टा तिरंगा बांधकर चलाया जा रहा था, जिसे देख स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई और बाद में इसे सीधा किया गया। स्थानीय लोगों ने गाड़ी का वीडियो भी बना लिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

  • कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट के द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई

    कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट के द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम को समर्थन करते हुए एक तिरंगा यात्रा निकाली गई

    जो डोरंडा के विभिन्न इलाकों में भ्रमण करते हुए झंडा चौक तुलसी चौक नेपाल हाउस भवानीपुर काली मंदिर रोड होते हुए कलाकृति स्कूल पार्क में संपन्न हुई l

    इस अवसर पर कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट के संचालक धनंजय कुमार ने बताया की इस तिरंगा यात्रा में कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स के बच्चे और उनके अभिभावक के अलावा डोरंडा के गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित हुए जिसमें पप्पू वर्मा जी मुख्य अतिथि के रूप में रिंकू तामांग की विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थें l