टैग: पलामू

  • डायन-बिसाही के शक में एक परिवार के तीन सदस्यों की हत्या, नाबालिग बेटी घायल।

    डायन-बिसाही के शक में एक परिवार के तीन सदस्यों की हत्या, नाबालिग बेटी घायल।

    📌 गांडीव लाइव डेस्क:

    पलामू में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या से फैली सनसनी 🚨

    पलामू के पांकी थाना क्षेत्र स्थित आसेहार के कुसड़ी में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक, यह घटना डायन बिसाही के संदेह में हुई बताई जा रही है। पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया गया है, जिससे स्थानीय निवासियों में डर का माहौल बना हुआ है।

    शिकार बने परिवार के सदस्य 👪

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस हत्या का शिकार विजय भुईयां, उनकी पत्नी हेवंती देवी और उनके बेटे छोटू भुईयां बने हैं। वहीं, घटना के दौरान परिवार की 16 वर्षीय बेटी ममता कुमारी भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। ममता को पांकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

    पुलिस का सक्रियता से जवाबी कदम 👮‍♂️

    जैसे ही इस घटना की सूचना मिली, पांकी पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी। हत्या में पड़ोसी रवींद्र भुईयां और प्रमोद भुईयां को आरोपी माना गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच करने का आश्वासन दिया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

    यह घटना न केवल स्थानीय समुदाय को हिला रही है, बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है। पुलिस की टीम अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर काम कर रही है।

  • पलामू: थाना में भीषण आग! देखिए कैसे धू-धू कर जलती रही गाड़ियां

    पलामू: थाना में भीषण आग! देखिए कैसे धू-धू कर जलती रही गाड़ियां

    🔥 क्या है पूरा मामला?

    झारखंड के पलामू जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रविवार दोपहर मेदिनीनगर के टाउन थाना परिसर में अचानक आग लग गई, जिससे थाना परिसर के मालखाना में रखे कई वाहन जलकर राख हो गए। यह घटना उस स्थान के बेहद करीब हुई जहां पुलिसकर्मियों के क्वार्टर, महिला थाना और टीओपी 1 स्थित है।

    🧯 कैसे फैली आग?

    पुलिसकर्मियों के अनुसार, थाना परिसर में मौजूद झाड़ियों में सबसे पहले आग लगी। देखते ही देखते आग ने मालखाना में रखे दोपहिया और चार पहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पुलिसकर्मियों को भी तत्काल कार्रवाई करनी पड़ी।


    🚒 क्या हुई कार्रवाई?

    • दमकल विभाग को तुरंत दी गई सूचना
    • मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिश की
    • थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है
    • आग बुझाने में पुलिस जवानों ने भी अपनी जान जोखिम में डाल दी

    🚨 कितनी गाड़ियां जल गईं?

    फिलहाल आगजनी में कितनी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं, इसका आंकलन किया जा रहा है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, कई बाइक्स और चार पहिया वाहन पूरी तरह जल चुके हैं।


    🕵️‍♂️ आग लगने की वजह क्या थी?

    इस घटना के पीछे की असली वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। थाना परिसर में मौजूद सूखी झाड़ियों से आग फैलने की बात सामने आ रही है, लेकिन फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद ही इस पर पक्की जानकारी मिल सकेगी।


    📌 निष्कर्ष:

    एक तरफ जहां यह घटना पुलिस महकमे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है, वहीं दमकल कर्मियों और पुलिस जवानों की तत्परता से आग को और फैलने से रोक लिया गया। अब देखना यह होगा कि जांच के बाद कौन-सी लापरवाही उजागर होती है।

  • पलामू में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, फ्लाईओवर से फेंका

    पलामू में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, फ्लाईओवर से फेंका


    डाल्टनगंज। पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से पांच लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किये थाने का मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म के बाद घायल अवस्था में टेंपों से आरोपियों ने कव्वल गांव के पास फोर लेन सड़क निर्माण कार्य में फ्लाईओवर से युवती को फेंक दिया, लेकिन युवती जमीन पर नहीं गिरी। राहगीरों ने घायल अवस्था में युवती को छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर कर दिया है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

  • आज रात से बदल जाएगी ट्रैफिक व्यवस्था

    दुर्गा पूजा के लिए कल सुबह से लागू होगी नई ट्रैफिक प्लान

    रांचीः राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रांची शहर में दो अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। सुबह आठ बजे से दूसरे दिन सुबह चार बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा के मार्ग भी निर्धारित किए गए हैं। पूजा के दौरान शहर में कई स्थानों में अस्थायी पार्किंग की सुविधा होगी। वहीं, शहर में 67 स्थानों पर ड्रॉप गेट रहेंगे। इस संबंध में राजधानी रांची की ट्रैफिक को व्यवस्थित करने को लेकर ट्रैफिक प्लान से संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।


    ये है ट्रैफिक प्लान


    हजारीबाग रोड से लातेहार, पलामू, गढ़वा, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा जाने वाले वाहन इसी मार्ग से वापस आ सकेंगे।

    पिस्का मोड़ से हजारीबाग रोड जाने वाले वाहन तिलता चैक से रिंग रोड लॉ यूनिवर्सिटी होकर हजारीबाग रोड की ओर जाएंगे।

    जमशेदपुर, हजारीबाग आने जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग पर परिचालन करेंगे।

    गुमला, लोहरदगा, खूंटी से जमशेदपुर आने जाने वाले वाहन रिंग रोड सिठियो मार्ग पर चलेंगे।

    खूंटी की तरफ से हजारीबाग जाने वाले वाहन रामपुर, नामकुम, दुर्गा सोरेन चैक, टाटीसिलवे, खेलगांव, बूटी मोड़ मार्ग से चलेंगे।


    श्रद्धालुओं के लिये यहां रहेगी पार्किग की व्यवस्था



    स्टेशन रोड स्थित पूजा पंडाल के लिये आरआरबी कार्यालय से चुटिया थाना मोड़ के दोनों साईड

    हरमू चैक स्थित पूजा पंडाल के लिये हरमू मैदान में

    बरियातू हाउसिंग पूजा पंडाल बरियातू मैदान में

    कांके रोड स्थित सीएमपीडीआइ पूजा पंडाल कैंब्रियन स्कूल के पास

    डोरंडा-सुजाता चैक से मेन रोड स्थित पंडाल के लिये सैनिक मार्केट और जीइएल चर्च कांप्लेक्स

    फिरायालाल से बकरी बाजार पूजा पंडाल के लिए जिला स्कूल और बालकृष्ण मिशन चैक के पास

    डंगराटोली से सर्जना चैक जानेवाले वाहन मिशन चैक के पास और संत जॉन्स स्कूल के सामने

    लालपुर से कोकर जानेवाले वाहन साधु मैदान और बिजली ऑफिस

    खेलगांव से कोकर पूजा पंडाल के लिये रामलखन यादव कॉलेज परिसर

    कांके रोड से बकरी बाजार पंडाल के लिये न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड

    पिस्का मोड़ से रातू रोड पूजा पंडाल आने वालों के लिये जायसवाल पेट्रोल पंप के सामने

    हरमू बाईपास से बकरी बाजार पूजा पंडाल के लिये बड़ा तालाब के पास।

  • 50,000 रिश्वत लेते सिविल सर्जन गिरफ्तार

    पलामू में एसीबी की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

    पलामू। जिला के सिविल सर्जन डॉक्टर जॉन एफ कैनेडी रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिए गए हैं। एसीबी की टीम ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पलामू के सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ कैनेडी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही डॉक्टर जॉन एफ कैनेडी ने एक बार फिर यानी दोबारा पलामू सिविल सर्जन का पदभार संभाला था, तब से वे काफी चर्चे में थे। पकड़ने के बाद एसीबी की टीम सिविल सर्जन से पूरे मामले की तहकीकात कर रही है।

  • जब बॉयफ्रेंड एक और लड़की दो, तो ये होना ही था

    बॉयफ्रेंड एक और लड़की दो, दावा करते हुए आपस में भिड़ी दो लड़की और सेहलियां
    डिज्नीलैंड मेला में अपने बॉयफ्रेंड के साथ दूसरी लड़ी को देखते ही हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

    पलामू। डिज्नीलैंड मेला में बॉयफ्रेंड पर दावा को लेकर दो लड़कियां आपस में भिड़ गई। दोनों के बीच विवाद इतना गहरा गया कि सड़क पर कई घंटे तक एक दूसरे से मारपीट चली। इस हाईवोल्टेज ड्रामे में लड़कियों की सहेलियां भी शामिल हो गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि मेला घूमने गई एक लड़की को उसके बॉयफ्रेंड के साथ कोई दूसरी लड़की दिख गई। जिसके बाद बॉयफ्रेंड और उस लड़की के बीच विवाद बढ़ता गया। इधर दूसरी लड़की ने भी खुद को उस लड़के अपना बॉयफ्रेंड बताया। इसके बाद दोनों लड़कियों के बीच मामला मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट में बॉयफ्रेंड तो अलग रहा लेकिन दोनों लड़कियां और उनकी सहेलियों के बीच जमकर लात घूंसे और मुक्केबाजी हुई। करीब 15 मिनट तक मेले में अफरातफरी का माहौल रहा। बाद में पुलिसकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों में मारपीट को शांत करवाया गया। दोनों लड़कियों कौन थी अभी उसका पता नहीं चला है। टीओपी प्रभारी रेवा शंकर राणा ने बताया कि बॉयफ्रेंड को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। पुलिस ने मामले को शांत करवाया है। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया है।