टैग: पहाड़ी मंदिर

  • रांची: महाशिवरात्रि पर ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा के विशेष इंतजाम।

    रांची: महाशिवरात्रि पर ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा के विशेष इंतजाम।

    📌 गांडीव लाइव डेस्क:

    महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं का भारी समागम 🕉️

    रांची: महाशिवरात्रि के अवसर पर ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में शिवभक्तों की संख्या में बृद्धि हो गई। सुबह से ही श्रद्धालु जलाभिषेक और पूजा अर्चना के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए। “हर-हर महादेव” की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

    भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था 🚧

    भक्तों की सुविधा के लिए अलग-अलग कतारें तैयार की गई थीं, जिससे महिलाओं और पुरुषों के बीच व्यवस्था बेहतर हो सके। श्रद्धालुओं को पहाड़ी मंदिर तक पहुंचने के लिए काफी सीढ़ियाँ चढ़नी पड़ीं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी गई। पहाड़ी पर चढ़ने और उतरने के लिए अलग मार्ग निर्धारित किए गए थे, जिससे व्यवस्था में कोई बाधा उत्पन्न न हो। प्रशासन के अधिकारियों के अलावा, स्वयंसेवी और पहाड़ी मंदिर शिवराज समिति के सदस्य भी मौके पर मौजूद थे।

    शहर भर में पूजा का उल्लास 🎉

    रांची के अन्य प्रमुख शिवालयों में भी दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की। महाशिवरात्रि के इस पवित्र पर्व पर रांची का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय रहा, और प्रशासन एवं समिति के समन्वित प्रयासों से पूजा अर्चना सुचारू रूप से संपन्न हुई।

  • हिन्दू जागरण मंच ने पहाड़ी मंदिर मे निशुल्क सेवा शिविर लगाया

    हर वर्ष की भांती इस वर्ष भी हिन्दू जागरण मंच राँची महानगर श्रावण मास के प्रत्येक सोमवारी कों पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर सेवा कार्य लगया गया। जिसमे मुख्य रूप से श्रद्धालुओं के बीच दूध, बेलपत्र और अगरबत्ती आदी वितरित किया गया।

    हिंदू जागरण मंच के प्रांत उपाध्यक्ष सुजीत सिंह ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर हिंदू जागरण मंच का सेवा शिविर लगाया जाता है जिसमें भक्तों को निशुल्क दूध फूल अगरबत्ती वितरण किया जाता है सुबह 5:00 बजे से स्वयंसेवक बंधुओं भक्तों की सेवा कार्य में लगे हुए थे जिससे आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो भोले बाबा का दर्शन सबको प्राप्त हो इस व्यवस्था में प्रशासन के लोग भी पूरी तरह से मुस्तैद थे और अपनी सेवा कर दे रहे थे।

    इस मौके पर प्रान्त संरक्षक रत्नेश कुमार, प्रान्त उपाध्यक्ष सुजीत सिंह, महानगर संरक्षक राजेश चौधरी,महानगर अध्यक्ष चंदन मिश्रा, सोनू गुप्ता, नमन भारतीय,अमृत रमन,आशीष शर्मा, निखिल वर्मा,अमित कुमार,राजेश अग्रवाल, गणिता जी,राहुल गुप्ता, ऋषभ सिंह,राहुल राजपूत,सूरज चौधरी, विष्णु चौरसिया, अशोक पांडे, रोहित पांडे, अमित अग्रवाल, बिन्दा बरनवाल, सोनू बर्धवाज,रंजय वर्मा,रोशन कुमार, अर्पित सिंह, श्याम कुमार सेकरो कार्यकर्त्ता मौजूत थे। यह जानकारी महानगर मिडिया प्रभारी नमन भारतीय ने दी।

  • मां काली सेना नें पहाड़ी मंदिर मे निशुल्क सेवा शिविर लगाया

    मां काली सेना द्वारा सावन कि अंतिम सोमवारी को पहाड़ी मंदिर मे निशुल्क सेवा शिविर लगाया गया। सेवा शिविर मे 251 किलो गाय का दूध,बेलपत्र, फूल एवं अगरबत्ती आदी वितरण किया गया।

    जिसमे मुख्य रूप से उपस्थित सेना प्रमुख भोलू सिंह,सुमित तिवारी, शिल्पी कुमारी, जिया सिंह, प्रिया बर्मन, अमित सोनी, आशीष सोनी, करण सिंह, नमन भारतीय, रोहन सिंह, मोहित रजक, अर्जुन सिंह, आदी उपस्थित थे।