टैग: भोपाल

  • बस के पुल से नीचे गिरने से 22 लोगों की मौत 

    बस के पुल से नीचे गिरने से 22 लोगों की मौत 

    भोपाल |  मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक सड़क हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और खरगोन जिला अस्पताल लाया गया है। यह हादसा मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे हुआ। जान गंवाने वालों में चालक, परिचालक और क्लीनर भी शामिल हैं।

    बताया जाता है कि बस श्रीखंडी से इंदौर जा रही थी। वह दंसवा, डोंगरगांव के बीच बोराड़ नदी के पुल की रेलिंग तोड़ते हुए 50 फीट नीचे जा गिरी। बस ओवरलोड थी। मिली जानकारी के मुताबिक, बस एमएसटी हीरामणि ट्रेवल्स की थी थी, जिसका नंबर एमपी 10 पी 7755 है। बस ओवरलोड थी। घटना की सूचना मिलने पर  एसपी, कलेक्टर और विधायक मौके पर पहुंचे हैं। वहीं, घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

    मध्य प्रदेश सरकार खरगोन बस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी और घायलों का इलाज खुद करवाएगी। गंभीर रूप से घायल लोगों को 50 हजार, जबकि अन्य घायलों को 25 हजार रुपये की मदद दी जाएगी। सरकार ने बस हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

  • 6 साल का बच्चा, बीमार पिता को ठेले पर अस्पताल ले गया

    6 साल का बच्चा, बीमार पिता को ठेले पर अस्पताल ले गया

    भोपाल | छह साल का बच्चा बीमार पिता को ठेले पर लेकर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचा। यह मामला शनिवार को तब सामने आया, जब कुछ लोगों ने लड़के को उसकी मां के साथ ठेले को धकेलते देखा और घटना का वीडियो वायरल कर दिया। यह घटना सिंगरौली जिले के बलियारी कस्बे की है। पीड़ित परिवार एक घंटे से अधिक समय तक एंबुलेंस का इंतजार करता रहा, लेकिन वाहन के आने में देरी के कारण बच्चे को अपने पिता को ठेले पर अस्पताल ले जाना पड़ा।

    घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद सिंगरौली जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया और शनिवार शाम को मामले की जांच के आदेश दिए सिंगरौली के अतिरिक्त कलेक्टर डी.पी. बर्मन ने प्रेस से कहा,”पता चला है कि एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण मरीज को उसकी पत्नी और मासूम बेटे को ठेले पर लेकर अस्पताल ले जाना पड़ा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी और सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारणों का पता लगाया जाए।”