टैग: मल्लिकार्जुन खड़गे

  • ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस कमिटी ने खिजरी विधायक राजेश कच्छप को बिहार विधान सभा चुनाव में ऑब्जर्बर बनाया

    ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस कमिटी ने खिजरी विधायक राजेश कच्छप को बिहार विधान सभा चुनाव में ऑब्जर्बर बनाया

    अनगड़ा:- बिहार विधानसभा चुनाव में ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस की तरफ से खिजरी विधायक सह कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का ऑब्जर्बर बनाया गया है। बिहार विधानसभा चुनाव में ऑब्जर्बर बनाये जाने पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, यूपीए अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया, महासचिव (संगठन) के.सी. बेणुगोपाल, झारखण्ड प्रभारी के. राजू, सह प्रभारी डां सिरिबेला प्रसाद एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के प्रति हृदय से आभार प्रकट एवं धन्यवाद दिया। राजेश कच्छप ने कहा कि ये जिम्मेवारी मेरे लिए सौभाग्य की बात है। बिहार विधानसभा चुनाव में आदिवासी समाज का एक-एक वोट महा गठबंधन के पक्ष में जाए। इसके लिए मैं अपना हर संभव प्रयास करूंगा। एक बार फिर से कांग्रेस आलाकमान को मेरे ऊपर विश्वास जताने और मुझे इस योग्य समझने के लिए आभार।

  • हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करेंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

    हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करेंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

    रांची | कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड आ रहे मल्लिकार्जुन खड़गे साहिबगंज से कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ करेंगे. मौके पर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम सहित सभी कांग्रेस विधायक और मंत्री शामिल होंगे.

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे विशेष विमान से दुमका जाएंगे. वहां से हेलीकॉप्टर से साहिबगंज पहुंचेंगे. साहिबगंज जिला स्थित पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के गुमानी में मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा होगी और वहीं हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लोगो का लोकार्पण कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे.

    कांग्रेस की योजना हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के जरिये अपने खोए हुए जनाधार को पाना चाह रही है. हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी और मल्लिकार्जुन खड़गे के झारखंड आगमन को लेकर भव्य तैयारी की गई है. संथाल परगना क्षेत्र में बड़े-बड़े तोरणद्वार और होर्डिंग लगाए गए हैं. वहीं सभी बड़े नेता संथाल परगना क्षेत्र में कैंप किए हुए हैं.