टैग: रांची एयरपोर्ट

  • झारखंड की ब्रांडिंग में ‘कैप्टन कूल’ की भूमिका, एमएस धोनी हो सकते हैं पर्यटन का चेहरा

    झारखंड की ब्रांडिंग में ‘कैप्टन कूल’ की भूमिका, एमएस धोनी हो सकते हैं पर्यटन का चेहरा

    📌 गांडीव लाइव डेस्क:

    धोनी बनेगा झारखंड का पर्यटन ब्रांड एंबेसडर 🌟

    झारखंड सरकार पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को राज्य के पर्यटन क्षेत्र में ब्रांड एंबेसडर बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। राज्य के पर्यटन विभाग द्वारा इस प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जा रहा है, और बहुत जल्द इसकी आधिकारिक सूचना जारी होने की संभावना है।

    राज्य के पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा ✈️

    सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय झारखंड के पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करने के उद्देश्य से लिया जा रहा है। धोनी के इस भूमिका में आ जाने से, उन्हें राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों के प्रति जागरूकता फैलाते हुए देखा जा सकता है।

    मुलाकात से शुरू हुआ चर्चा का दौर 🤝

    पिछले वर्ष, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार और धोनी के बीच हुई शिष्टाचार मुलाकात के बाद से, उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाने की चर्चाएं तेज हो गई थीं।

    मुख्यमंत्री के साथ हुआ अचानक वार्तालाप 📸

    हाल में, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और महेंद्र सिंह धोनी के बीच एक आकस्मिक मुलाकात हुई। सीएम सोरेन की मां, रूपी सोरेन, नियमित स्वास्थ्य जांच हेतु दिल्ली जा रही थीं, और विधायक कल्पना सोरेन भी उनके साथ थीं। एयरपोर्ट पर मौजूद सीएम ने धोनी से बातचीत की। इस मुलाकात की तस्वीर मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पर साझा की।

    इस तरह, झारखंड सरकार धोनी की लोकप्रियता का भरपूर फायदा उठाने की योजना बना रही है, जिससे राज्य के पर्यटन क्षेत्र को नए आयाम मिल सकें।

  • आज रात से बदल जाएगी ट्रैफिक व्यवस्था

    दुर्गा पूजा के लिए कल सुबह से लागू होगी नई ट्रैफिक प्लान

    रांचीः राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रांची शहर में दो अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। सुबह आठ बजे से दूसरे दिन सुबह चार बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा के मार्ग भी निर्धारित किए गए हैं। पूजा के दौरान शहर में कई स्थानों में अस्थायी पार्किंग की सुविधा होगी। वहीं, शहर में 67 स्थानों पर ड्रॉप गेट रहेंगे। इस संबंध में राजधानी रांची की ट्रैफिक को व्यवस्थित करने को लेकर ट्रैफिक प्लान से संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।


    ये है ट्रैफिक प्लान


    हजारीबाग रोड से लातेहार, पलामू, गढ़वा, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा जाने वाले वाहन इसी मार्ग से वापस आ सकेंगे।

    पिस्का मोड़ से हजारीबाग रोड जाने वाले वाहन तिलता चैक से रिंग रोड लॉ यूनिवर्सिटी होकर हजारीबाग रोड की ओर जाएंगे।

    जमशेदपुर, हजारीबाग आने जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग पर परिचालन करेंगे।

    गुमला, लोहरदगा, खूंटी से जमशेदपुर आने जाने वाले वाहन रिंग रोड सिठियो मार्ग पर चलेंगे।

    खूंटी की तरफ से हजारीबाग जाने वाले वाहन रामपुर, नामकुम, दुर्गा सोरेन चैक, टाटीसिलवे, खेलगांव, बूटी मोड़ मार्ग से चलेंगे।


    श्रद्धालुओं के लिये यहां रहेगी पार्किग की व्यवस्था



    स्टेशन रोड स्थित पूजा पंडाल के लिये आरआरबी कार्यालय से चुटिया थाना मोड़ के दोनों साईड

    हरमू चैक स्थित पूजा पंडाल के लिये हरमू मैदान में

    बरियातू हाउसिंग पूजा पंडाल बरियातू मैदान में

    कांके रोड स्थित सीएमपीडीआइ पूजा पंडाल कैंब्रियन स्कूल के पास

    डोरंडा-सुजाता चैक से मेन रोड स्थित पंडाल के लिये सैनिक मार्केट और जीइएल चर्च कांप्लेक्स

    फिरायालाल से बकरी बाजार पूजा पंडाल के लिए जिला स्कूल और बालकृष्ण मिशन चैक के पास

    डंगराटोली से सर्जना चैक जानेवाले वाहन मिशन चैक के पास और संत जॉन्स स्कूल के सामने

    लालपुर से कोकर जानेवाले वाहन साधु मैदान और बिजली ऑफिस

    खेलगांव से कोकर पूजा पंडाल के लिये रामलखन यादव कॉलेज परिसर

    कांके रोड से बकरी बाजार पंडाल के लिये न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड

    पिस्का मोड़ से रातू रोड पूजा पंडाल आने वालों के लिये जायसवाल पेट्रोल पंप के सामने

    हरमू बाईपास से बकरी बाजार पूजा पंडाल के लिये बड़ा तालाब के पास।

  • रांची एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

    धमकी वाले फोन के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा, केस दर्ज
    नालंदा का रहने वाला है फोन करने वाला रितेश

    रांची। आज दोपहर 12 बजे के करीब एक फोन कॉल की वजह से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर खलबली मच गई। जानकारी के अनुसार झारखंड के बाहर से एक फोन आया था। फोन करने वाले ने बताया कि हमारे चार साथी एयरपोर्ट के भीतर मौजूद हैं। उनके पास बैग है। अगर हमारी मांगें नहीं मानी गई तो एयरपोर्ट को उड़ा दिया जाएगा। जिसने फोन किया था। उसके बारे में बताया जा रहा है कि उसका नाम रितेश है और वह नालंदा का रहने वाला है। एयरपोर्ट के निदेशक केएल अग्रवाल ने सिर्फ इतना बताया कि एक धमकी भरा फोन आया था। इसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी गई। इसके बाद बम निरोधक दस्ता ने पूरे एयरपोर्ट क्षेत्र की जांच की। लेकिन बम होने की कोई बात सामने नहीं आयी। यह बात पूरी तरफ अफवाह साबित हुई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई।