टैग: रांची स्टेशन पर बड़ा हादसा टला

  • रांची स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, RPF की सजगता से यात्री की जान बची (VIDEO)

    रांची स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, RPF की सजगता से यात्री की जान बची (VIDEO)

    रांची रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला

    रांची: रांची रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक गंभीर घटना होने से बच गई। एक यात्री ट्रेन पकड़ने के प्रयास में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते समय फिसलकर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गया। कुछ ही सेकंड में वह ट्रेन के साथ घिसटने लगा, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इस स्थिति को देखते हुए आरपीएफ कांस्टेबल गौरव ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आस-पास खड़े अन्य यात्रियों ने राहत की सांस ली और जवान की प्रशंसा की।

    घायल यात्री की पहचान

    बचाए गए यात्री की पहचान मोहम्मद नसरुद्दीन (61 वर्ष), निवासी पाथाडीह, धनबाद के रूप में हुई है। वह ट्रेन 13320 एक्सप्रेस से रांची से धनबाद जा रहे थे। घटना के दौरान उन्हें हल्की चोटें आईं, जिन्हें मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया।

    “ऑपरेशन जीवन रक्षा” के अंतर्गत सतर्कता

    आरपीएफ पोस्ट रांची द्वारा “ऑपरेशन जीवन रक्षा” के तहत यात्रियों की सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता और सतर्कता बरती जा रही है। कमांडेंट पवन कुमार के मार्गदर्शन में जवान अपनी ड्यूटी को पूरी तत्परता से निभा रहे हैं। इसी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण एक बड़ी अनहोनी टल गई।