जमशेदपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का गर्मजोशी से स्वागत 🎉
जमशेदपुर: मरीन ड्राइव पर स्थित श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र के भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बारीडीह पहुँचीं। उन्होंने मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया और वहां छात्रों के साथ संवाद किया।
उन्हें निर्धारित समय से कुछ मिनट पहले ही कॉलेज में देखा गया। कार्यक्रम की समाप्ति का समय 3:20 बजे निर्धारित था, लेकिन वे थोड़ी देर बाद वहां से रवाना हुईं।
जनता के बीच पहुंची राष्ट्रपति 🤝
कॉलेज से बाहर निकलते समय, राष्ट्रपति ने अपने काफिले को रुकवाया और यहां खड़े आम लोगों के बीच गईं। करीब 150 कदम पैदल चलकर, उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और बच्चों को चॉकलेट वितरित की। इस पर वहां मौजूद लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई।
कार्यक्रम का शांति से आयोजन ✌️
राष्ट्रपति ने कदमा से मरीन ड्राइव होकर खरकई लिंक रोड और मानगो गोलचक्कर होते हुए बारीडीह की ओर प्रस्थान किया। कॉलेज के बाहर कई लोगों ने तिरंगा लेकर समर्थन किया। कॉलेज प्रबंधन ने जानकारी दी कि भविष्य में ‘द्रौपदी मुर्मू स्पोर्ट्स एंड फूड कैंपस’ विकसित करने की योजना है। इस प्रकार, कड़ी सुरक्षा के बीच यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को रांची से दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। उन्हें विदाई देने के लिए संतोष गंगवार और हेमंत सोरेन एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने राष्ट्रपति को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और उनके सफल दौरे के लिए आभार प्रकट किया।
इससे पहले, राष्ट्रपति मुर्मू जमशेदपुर पहुंचीं, जहां मरीन ड्राइव क्षेत्र में जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के लिए भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन 🕉️
यह कार्यक्रम पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ। धार्मिक पुरोहितों ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए भूमि पूजन कराया, जिससे माहौल में आध्यात्मिकता छा गई। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर शिलापट्ट का अनावरण कर केंद्र की आधारशिला रखी। इस दौरान कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मंच पर उपस्थित थे, जिसमें सांसद बिद्युत बरन महतो, विधायक सरयू राय और पूर्णिमा साहू शामिल थे।
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के समान बनेगा केंद्र 🏛️
जानकारी के अनुसार, यह केंद्र लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया जाएगा। इसका डिजाइन जगन्नाथ मंदिर पुरी के अनुरूप होगा, जिसका उद्देश्य जमशेदपुर और उसके आसपास के निवासियों को धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक व्यवस्थित स्थान प्रदान करना है। यह केंद्र जगन्नाथ स्पिरिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जाएगा। ट्रस्ट के अधिकारियों का कहना है कि यहां नियमित पूजा, धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
प्रशासन ने किया माॅक ड्रिल, एयरपोर्ट से राजभवन तक काफिला का हुआ रिहर्सल.
हिनू, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, हरमू चौक, रातू रोड चौक होता हुआ राज भवन पहुंचा कारकेड
कारकेड में शामिल थी तीन दर्जन से अधिक गाड़ियां
हर चौक चौराहे पर भारी संख्या में पुलिस थी तैनात
हरमू भारत माता चौक से गुजरता हुआ कारकेड राष्ट्रपति के काफिले में शामिल कमांडोखुली जिप्सी में हथियार के साथ एस्कॉर्ट करते जवान
कल राष्ट्रपति के कारकेड गुजरने के दौरान थोड़ी देर के लिए ट्रैफिक रोक दी जायेगी, कई जगहों पर बना बैरियर व ड्रॉप गेट
राँची। महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू कल तीन दिवसीय दौरे पर रांची आ रही है। उनके आगमन के पूर्व आज प्रशासन ने रांची एयरपोर्ट से राजभवन तक मॉक ड्रिल कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। मॉक ड्रिल के दौरान जो कारकेड एयरपोर्ट से राजभवन तक गया, वह ठीक उसी तरह था जैसा कल महामहिम के स्वागत में रहेगा।
के लिए तीन दिनों का रूट प्लान तैयार कर लिया गया है।राजभवन से लेकर नया हाइकोर्ट,नामकुम के ट्रिपल आइटी तथा एयरपोर्ट तक के मुख्य सड़क में मिलने वाले बाइलेन में बैरियर व ड्रॉप गेट लगाया गया है।राष्ट्रपति के कारकेड गुजरने के दौरान थोड़ी देर के लिए ट्रैफिक रोक दिया जायेगा।कारकेड गुजरने के थोड़ी देर बाद ट्रैफिक सामान्य हो जायेगा।
*24 मई* :बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, हीनू चौक,बिरसा चौक, सेटेलाइट चौक,अरगोड़ा चौक,सहजानंद चौक,न्यू मार्केट चौक,हॉट लिप्स चौक,एसएसपी आवास चौक, रेडिमय रोड चौक,अलबर्ट एक्का चौक एवं राजभवन से हॉट लिप्स चौक,न्यू मार्केट चौक, किशोरगंज चौक, पुराना विधान सभा, शहीद मैदान चौक, शालीमार बाजार चौक, प्रभात तारा मैदान, जेएससीए स्टेडियम होकर न्यू हाइकोर्ट के गेट नंबर-दो तक के पहुंच पथों तक कुछ देर के लिए ट्रैफिक रोक दिया जायेगा।इसके लिए मेन रोड तक आने वाले ब्रांच रोड पर बैरियर व ड्रॉप गेट लगाये गए है।
*25 मई:* राजभवन से हॉटलिप्स चौक, न्यू मार्केट चौक, किशोर गंज चौक, अरगोड़ा चौक, सेटेलाइट चौक, बिरसा चौक, हीनू चौक से हवाई अड्डा तक व राजभवन से हॉटलिप्स चौक, न्यू मार्केट चौक, किशोर गंज चौक, सहजानंद चौक, कडरू कटिंग, देवेंद मांझी चौक, मेकॉन चौक, कमांडेंट आवास मोड़, कुसई घाघरा, घाघरा ब्रिज से सदाबहार चौक से ट्रिपल आइटी नामकुम तक आने-जाने के दौरान पहुंच पथो से मुख्य मार्ग पर सामान्य ट्रैफिक व्यवस्था कुछ देर के लिए रोक दी जायेगी।इसके लिए मेन रोड तक आने वाले ब्रांच रोड पर बैरियर व ड्रॉप गेट लगाये गए है।
*26 मई* :राजभवन से हॉट लिप्स चौक, न्यू मार्केट चौक, किशोरगंज चौक, सहजानंद चौक, अरगोड़ा चौक, सेटेलाइट चौक, बिरसा चौक, हीनू चौक से हवाई अड्डा तक आने-जाने के दौरान मुख्य मार्ग के पहुंच पथोंं पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक को रोक दिया जायेगा। इसके लिए मेन रोड तक आने वाले ब्रांच रोड पर बैरियर व ड्रॉप गेट लगाये गए है।
*उक्त मार्गो पर दोनों ओर वाहन लगाना वर्जित है। लगेगा दोगुणा जुर्माना*
*24, 25, 26 मई* तीनों दिन उक्त मार्गों पर दोनों ओर वाहनों का पार्किंग वर्जित रहेगा। वाहन पार्किंग करने पर वाहन जब्त कर लिया जायेगा और जुर्माना के साथ क्रेन से वाहनों का उठाने का खर्च भी देना होगा। इसके लिए सोमवार से ही ट्रैफिक की क्यूआरटी के जवान व पदाधिकारी हरमू बाइपास रोड के दोनों ओर पार्क किये वाहनों का चालान काट रहे थे।
*24, 25, 26 को राष्ट्रपति के आने-जाने के दौरान एयरपोर्ट पहुंंचने का वैकल्पिक मार्ग*
-रिंग रोड-तुपुदाना की ओर से एयरपोर्ट जाने के लिए सिंह मोड़ से दाहिने से लटमा रोड, लटमा बस्ती, हेथू से हवाई अड्डा
-नामकुम-जमशेदपुर, खरसीदाग होते हुए एयरपोर्ट जाने के लिए सदाबहार चौक, कुटियातू बस्ती चाैक, कुम्हाहुटू बस्ती, तुम्बागुटू, करमटोली, हेथू होते हुए एयरपोर्ट -जमशेदपुर मार्ग एवं तुपुदाना रिंग रोड के बीच से एयरपोर्ट जाने के लिए भुसूर(प्राथमिक विद्यालय), चंदाघासी बस्ती, बड़का टोली, तुम्बागुटू , करमटोली, हेथू बस्ती से एयरपोर्ट -राजेंद्र चौक, डोरंडा की ओर एयरपोर्ट जाने के लिए नीम चौक, मणी टोला (ख्वाजा नगर), पोखर टोली, आर्मी कैंप से एयरपोर्ट पहुंच सकते है।