धनबाद: वज्रपात से 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसा तीसरी सोमवारी पर शिव मंदिर में पूजा के दौरान हुआ. घायलों में अधिकतर महिला और बच्चे बताए जा रहे हैं. तीसरी सोमवारी को लेकर मंदिर परिसर में भक्तो की ज्यादा भीड़ थी ,मौसम का मिजाज बदलते ही मंदिर पे हुआ वज्रपात , वज्रपात होने से वह भगदड़ मच गई , वही वज्रपात से और भगदड़ होने के कारण लगभग 25 लोगो के घायल होने की सूचना है .
टैग: वज्रपात
-
पलांडू गांव में ठनका से एक युवक की मौत
नगड़ी थाना क्षेत्र पलांडू गांव में ठनका से एक युवक की मौत
नगड़ी थाना क्षेत्र के पलांडू गांव में अभी अभी अचानक वज्रपात होने से एक युवक की मौत हो गई , जानकारी के अनुसार गांव के कर्मा मुंडा का पुत्र अर्जुन मुंडा खेत में काम कर रहे थे कि अचानक हुए ठनका ने उन्हें अपना शिकार बना लिया ।जानकारी मिलते ही परिवार के लोग शव को घर ले आये । मृतकअर्जुन मुंडा के मौत की खबर से पुरा गांव में शोक की लहर छा गई ,घर वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है इधर घटना की जानकारी मिलते ही नगड़ी जिप सदस्य पुनम देवी, समाजसेवी बजरंग महतो ,प्रमुख मधु कच्छप साहेर मुखिया परदेशिया उरांव,उप मुखिया गूडडू उरांव सहित कर्ई लोगों शोक व्यक्त करते हुए सरकार से मुआवजा की मांग की है।
-
वज्रपात से दो किसान के 19 बकरियों की मौत
किस्को के बगड़ू में वज्रपात से दो किसान के 19 बकरियों की मौत।
भुक्तभोगी किसानों ने सीओ से लगाई मुआवजे की गुहार।
किस्को/लोहरदगा। किस्को प्रखंड क्षेत्र के बगड़ू पंचायत अंतर्गत ग्राम बगड़ू गांव में बीते शनिवार को हुई वज्रपात की चपेट में आने से 19 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी बकरी बगड़ू निवासी किसान विकास गोप एंव जगवा उरांव का था। इस संदर्भ में दोनों भुक्तभोगी किसान ने बताया कि वज्रपात की चपेट में आने से बकरियों की मौत होने से करीब 50 हजार रुपये से अधिक का आर्थिक क्षति पहुंची है। ज्ञात हो कि आसमानी कहर से दोनों भुक्तभोगी किसानों की कमर तोड़ कर रख दिया है। उल्लेखनीय है कि किसान अपनी बकरियों को चराने खेत की ओर ले गए थे। इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आने से बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि वज्रपात से किसान विकास गोप का 5 खस्सी एंव 9 बकरी और किसान जगवा उरांव का 2 खस्सी एंव 3 बकरी की मौत वज्रपात से हुई है। इधर मामले को लेकर दोनों भुक्तभोगी किसान किस्को अंचल प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। मामले पर अंचलाधिकारी बुडा़यं सारू ने कहा कि मुआवजे के लिए किसान अंचल कार्यालय में मृत बकरियों के फोटो लिखित आवेदन में संलग्न कर के जमा करें। ताकि कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जा सके।