टैग: सोनाहातू

  • फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने लुटेरों पर किया अटैक

    फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने लुटेरों पर किया अटैक

    बाल बाल बचे सोनहातू थाना प्रभारी, गाड़ी क्षतिग्रस्त

    लूट के महज 30 मिनट के अंदर माल बरामद

    चलते सुमो से कूदकर भागे चारों लुटेरे

    ओमप्रकाश, सोनहातू।

    रात के तीन बजे चार लुटेरे शराब दुकान के गार्ड को पिस्तौल के बल पर बंधक बनाकर हजारों रुपए के शराब और लॉकर लेकर भागते हैं और महज 30 मिनट के अंदर पुलिस लुटेरों को खदेड़ कर जान की बाजी लगाकर गाड़ी पकड़ ले, ऐसी कहानी आमतौर पर फिल्मों में देखने को मिलती है। इस फिल्मी कहानी को हकीकत कर दिखाया है सोनहातू पुलिस ने। पीछे और आगे दोनों तरफ से पुलिस की गाड़ी आता देख लुटेरे चलते सुमो से कूदकर अंधेरे में भाग निकले। बिना ड्राइवर चलती सुनो सीधे आकर सोनाहातू थाना प्रभारी सतीश वर्णवाल की गाड़ी से टकराकर रुकी। पुलिस वाहन के ड्राइवर ने किसी तरह अपने वाहन को कंट्रोल किया और वाहन में सवार थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों की जान बची।

    क्या है मामला


    सोनाहातू थाना क्षेत्र के पंचायत बारेंदा में कल रात तीन बजे सरकारी शराब दुकान में टाटा सूमो में आये चार नकाबपोश अपराधी ने गार्ड हरिहर महतो को पिस्तौल के बल पर अपने कब्जे में लेकर शराब दुकान का शटर तोड़कर क़ीमती शराब की पेटी एवं लॉकर को लेकर टाटा रोड की ओर भाग निकले। गार्ड हरिहर महतो ने यह सूचना तुरंत सोनाहातू थाना को दिया। थाना प्रभारी सतीश वर्णवाल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ईचागढ़ थाना को सूचना दिया। तत्काल बेरिकेट लगाया गया। घटना के 30 मिनट के अन्दर ईचागढ़ थाना प्रभारी के सहयोग से शराब लदे टाटा सूमो को जब्त किया गया। चलते टाटा सूमो से अपराधी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फिल्मी स्टाईल में छलांग लगाकर जंगल की ओर भाग निकले। घटना की सूचना पर बुंडू डीएसपी अजय कुमार भी घटनास्थल पर तुरंत पहुचे। इस घटना के क्रम में सोनाहातू थाना प्रभारी सतीश वर्णवाल की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इस अभियान में सोनाहातू थाना प्रभारी सतीश वर्णवाल, एएसआई मुकेश यादव आदि मौजूद थे।

  • मां… मेरा क्या था कसूर

    मां… मेरा क्या था कसूर

    ममता को किया शर्मसार, नवजात शिशु को फेंका नदी में


    सोनाहातू। संतान के लिये लोग दर- दर मन्नतें मांगते फिरते हैं। बच्चे की एक आह पर माँ-बाप का कलेजा निकल आता है। लेकिन, दूसरी और ऐसे लोग भी होते हैं जो ममता को शर्मसार करने में नहीं हिचकते हैं। ममता को शर्मसार करने वाला ऐसा ही एक मामला आज सोनाहातू में देखने को मिला है, जहां माँ की ममता एक बार फिर कलंकित हुई है।
    शनिवार शाम को सोनाहातू थाना क्षेत्र के सिल्ली-रांगामाटी रोड में स्थित जिन्तुडीह गांव के सामने कांची नदी के पुल के पहले पिलर के नीचे एक अज्ञात नवजात शिशु के शव को पानी में तैरते लोगों ने देखा। लोगों ने इसकी सूचना सोनाहातू पुलिस को दिया। एसआई मुकेश यादव के नेतृत्व में पुलिस बल देर शाम को नदी पहुँच कर खोजबीन कर अज्ञात नवजात शिशु का शव बरामद किया।
    शव को अपने कब्जे में लेकर थाना लाया गया। कल शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेजा जायेगा। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नवजात शिशु को देखने से प्रतीत होता है कि एक या दो दिन का अज्ञात नवजात शिशु है।