टैग: हजारीबाग

  • नया परिसर, पुरानी धरोहर – झारखंड हाई कोर्ट में स्थापित अनोखा म्यूजियम

    नया परिसर, पुरानी धरोहर – झारखंड हाई कोर्ट में स्थापित अनोखा म्यूजियम

    📌 गांडीव लाइव डेस्क:

    झारखंड हाई कोर्ट का नया परिसर, जो रांची के धुर्वा इलाके में स्थित है, देखने में एक आधुनिक इमारत जैसा लगता है। लेकिन इस अद्वितीय बिल्डिंग के भीतर एक ऐसी गैलरी है, जो लगभग 100 वर्षों की न्यायिक विरासत की कहानी बयां करती है। यह संग्रहालय केवल पुरानी वस्तुओं का संग्रह नहीं है, बल्कि यह झारखंड और अविभाजित बिहार की न्यायिक यात्रा को दर्शाता है। कदम रखते ही ऐसा प्रतीत होता है जैसे आप किसी “लीगल टाइम मशीन” में प्रवेश कर गए हैं।

    100 साल की न्यायिक यात्रा एक ही जगह

    इस गैलरी का उद्देश्य युवा वकीलों और न्यायिक कर्मचारियों को यह दिखाना है कि वर्तमान न्याय व्यवस्था की नींव में कितनी मेहनत, परंपरा और संघर्ष हैं। यहाँ दीवारों पर लगे दस्तावेज, कांच की अलमारियों में रखे प्राचीन टाइपराइटर और ऐतिहासिक घड़ियां हैं, जो बताते हैं कि एक समय था जब हर फैसला हाथ से लिखना होता था और दस्तावेजों का संरक्षण एक चुनौती पूर्ण कार्य था।

    डॉ. राजेंद्र प्रसाद की ऐतिहासिक एंट्री

    इस संग्रहालय का विशेष आकर्षण हजारीबाग की जयप्रकाश नारायण सेंट्रल जेल का पुराना एंट्री रजिस्टर है। इसी रजिस्टर में भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जेल में दाखिल होने का रिकॉर्ड मौजूद है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जब सेनानियों को जेल भेजा जाता था, तब उनके रिकॉर्ड को जिस बारीकी से रखा जाता था, यह रजिस्टर उसका ज्वलंत उदाहरण है। यह सिर्फ एक दस्तावेज नहीं है, बल्कि आजादी की लड़ाई और न्याय व्यवस्था के आपसी संबंध की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

    जब फैसले कलम से लिखे जाते थे

    आज के डिजिटल युग में फैसले कंप्यूटर पर टाइप होते हैं, लेकिन इस गैलरी में 1941 के हस्तलिखित जजमेंट भी प्रदर्शित किए गए हैं। उस काल के न्यायाधीशों की साफ-सुथरी लेखनी और भाषा की गंभीरता प्रशंसा के योग्य है। एक दिलचस्प परंपरा के अनुसार, जब कोई जज फाँसी की सजा सुनाता था, तो वह अपनी कलम की निब तोड़ देता था। यह गैलरी उस दौर की कलमों को भी सहेजकर रखे हुए है, जो इस बात का प्रतीक है कि जिस कलम से किसी की जिंदगी का अंत करने का आदेश दिया गया, उसका पुन: उपयोग नहीं होना चाहिए।

    टाइपराइटर से डिजिटल दौर तक

    कांच की अलमारियों में रखे पुराने टाइपराइटर, दीवार घड़ियाँ और कानूनी दस्तावेज स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि तकनीकी विकास ने न्यायपालिका को किस प्रकार बदला है। पहले जहां किसी दस्तावेज को टाइप करने में घंटों लगते थे, वहीं आज की डिजिटल प्रणाली ने काम को तेज और सरल बना दिया है।

    हफ्ते में दो दिन खुलता है म्यूजियम

    यह संग्रहालय आम जनता के लिए अभी उपलब्ध नहीं है। शुक्रवार को हाई कोर्ट के वकील यहाँ आ सकते हैं, जबकि शनिवार को कार्य दिवस के दौरान स्टाफ को यहाँ आने की अनुमति होती है।

  • पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की गाड़ी का टायर चलते-चलते अचानक फटा, फिर…

    पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की गाड़ी का टायर चलते-चलते अचानक फटा, फिर…

    📌 गांडीव लाइव डेस्क:

    हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड स्थित जोरदाग गांव में सोमवार को पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की कार अचानक पलट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गाड़ी के दो टायर फटने के कारण चालक संतुलन खो बैठा और कार सड़क के किनारे पलट गई। यह घटना इतनी अचानक हुई कि वहां मौजूद लोग भी चौंक गए।

    ग्रामीणों और पुलिस ने की तत्परता से मदद

    गाड़ी पलटते ही आसपास के ग्रामीण और पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव सहित अन्य सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दुर्घटना में सभी को हल्की चोटें आईं, लेकिन स्थिति गंभीर नहीं थी।

    प्राथमिक उपचार के बाद सभी सुरक्षित

    सभी घायल व्यक्तियों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर प्राथमिक चिकित्सा दी गई। चिकित्सकों ने पुष्टि की कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है और सभी खतरे से बाहर हैं।

    स्थानीय आंदोलन से जोड़कर देखी जा रही घटना

    स्थानीय लोग और कुछ सामाजिक संगठन इस घटना को क्षेत्र में खनन कंपनियों के खिलाफ चल रहे आंदोलन से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी संदिग्ध गतिविधि की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।

    पूर्व मंत्री का वाहन बचा गंभीर टक्कर से

    हालांकि यह हादसा गंभीर लग रहा था, लेकिन पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनके साथी सुरक्षित रहे। यह घटना सड़क पर सतर्क रहने के लिए लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सबक है।

  • हजारीबाग पुलिस का बड़ा अभियान: 70 एकड़ अफीम की अवैध खेती नष्ट की गई।

    हजारीबाग पुलिस का बड़ा अभियान: 70 एकड़ अफीम की अवैध खेती नष्ट की गई।

    📌 गांडीव लाइव डेस्क:

    हजारीबाग में पुलिस का अफीम खेती के खिलाफ बड़ा अभियान 🌿

    हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। बुधवार को उन्हें गुप्त सूचना मिली कि सिकदा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अफीम की अवैध खेती की जा रही है। सूचना की पुष्टि होते ही, पुलिस और वन विभाग की एक संयुक्त टीम गठित की गई, जो तुरंत कार्रवाई के लिए मैदान में उतरी।

    बरामद की गई फसल और उपकरण 🛠️

    इस छापेमारी के दौरान लगभग 70 एकड़ में फैली अफीम की फसल को नष्ट किया गया। यह क्षेत्र बिहार से सटे फल्गु नदी के किनारे स्थित है। पुलिस ने मौके से अफीम की खेती में उपयोग होने वाले 15 डिलीवरी पाइप भी बरामद किए।

    दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ⚖️

    हजारीबाग के एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि अवैध खेती करने वालों के नाम और पते की पुष्टि की जा रही है। दोषियों की पहचान होते ही, उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई इंटेलिजेंस और तकनीकी सहायता से की गई है।

    सुदूरवर्ती और जंगली क्षेत्रों में ड्रोन की मदद से निगरानी की गई, जिससे अवैध अफीम की खेती की तस्वीरें भी प्राप्त हुईं। हाल ही में, पुलिस ने लगभग 100 एकड़ में फैली अवैध अफीम की और फसलें नष्ट की थीं, जो यह दर्शाता है कि हजारीबाग का ग्रामीण और जंगली क्षेत्र अवैध खेती के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

  • झारखंड के सात जिलों को डीवीसी से मुक्त किया, सरकार बनाएगी अपना बिजली नेटवर्क

    झारखंड के सात जिलों को डीवीसी से मुक्त किया, सरकार बनाएगी अपना बिजली नेटवर्क

    📌 गांडीव लाइव डेस्क:

    रांची : झारखंड सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है जिससे राज्य के सात जिले अब दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) पर निर्भर नहीं रहेंगे। सरकार ने इन जिलों में अपने ट्रांसमिशन नेटवर्क का निर्माण करने की योजना बनाई है। आने वाले तीन वर्षों में झारखंड ट्रांसमिशन निगम इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की जिम्मेदारी पूरी तरह से संभालेगा।

    मुख्यमंत्री का फोकस: आत्मनिर्भरता

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और ऊर्जा मंत्री ने पहले ही निर्देश दिए थे कि राज्य को बिजली आपूर्ति के मामले में आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है। इस दिशा में झारखंड ट्रांसमिशन निगम ने आठ नई परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिन पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।

    झारखंड में बिजली आपूर्ति में सुधार

    पतरातू थर्मल पावर प्लांट की पहली यूनिट के जरिए राज्य को पहले ही 585 मेगावाट बिजली मिल रही है। आने वाले दो वर्षों में दो अन्य यूनिट भी चालू होंगी, जिससे राज्य को कुल बिजली का 85% हिस्सा प्राप्त होगा। इससे झारखंड की बिजली जरूरतों का समाधान होगा और बाहरी स्रोतों पर निर्भरता कम होगी।

    स्वतंत्रता का नया युग: सात जिलों का भविष्य

    वर्तमान में झारखंड के जिन सात जिलों—देवघर, दुमका, गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़, धनबाद, और बोकारो—की बिजली की मांग 1200 मेगावाट है, वहां डीवीसी केवल 600 मेगावाट ही प्रदान कर सकता है। पुराने ट्रांसमिशन सिस्टम और खराब लाइनों के कारण बिजली कटौती आम बात हो गई थी। अब, सरकार इन जिलों को अपनी बिजली सप्लाई देने की तैयारी कर रही है।

    नई परियोजनाओं की लिस्ट 🏗️

    सरकार ने जिन नई परियोजनाओं पर काम शुरू करने की योजना बनाई है, उनमें शामिल हैं:

    • आईटीआई मोड़, चास में 132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन – ₹74.95 करोड़
    • बलियापुर-मैथन 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन – ₹174 करोड़
    • बलियापुर-सिंदरी 132 केवी लाइन – ₹67.59 करोड़
    • धनबाद में गैस इंसुलेटेड सब स्टेशन – ₹113 करोड़
    • सिंदरी में लिलो ट्रांसमिशन लाइन – ₹77.66 करोड़
    • मैथन में लिलो लाइन के साथ 220/132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन – ₹173 करोड़
    • मैथन में 220/132/33 केवी जीआईएस सब स्टेशन – ₹172 करोड़
    • मैथन-टुंडी 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन – ₹126 करोड़
    • सिंदरी (हर्ल) में 132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन – ₹74.95 करोड़
  • हजारीबाग : रामनवमी में डीजे पर प्रतिबंध, निषेधाज्ञा लागू रहेगा

    हजारीबाग : रामनवमी में डीजे पर प्रतिबंध, निषेधाज्ञा लागू रहेगा

    हजारीबाग | हजारीबाग रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि डीजे बजाने की इजाजत नहीं दी जाएगी. साउंड बॉक्स, चोंगा, म्यूजिक सिस्टम के जरिए रिकॉर्डर गाना बजाने की इजाजत दी जाएगी. वैसा रिकॉर्डेड गाना बजेगा, जो प्रशासन अनुमति देगा. हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय और एसपी चौथे मनोज रतन ने अन्य पदाधिकारियों के साथ सोमवार को संयुक्त प्रेस वार्ता की. प्रेस वार्ता के दौरान प्रशासन ने बताया कि विधि व्यवस्था को लेकर रामनवमी सरहुल और रमजान की तैयारी की जा रही है. रामनवमी की बात की जाए तो इस बार 91 अखाड़ों को लाइसेंस दिया गया है. 26 जगह बेरिकेडिंग बनाया गया है. बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश निर्गत किया गया है. सभी थानों में शांति समिति की बैठक की जा रही है. 23 मार्च को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है.

    30-31 मार्च और एक अप्रैल को शराब दुकानें बंद रहेंगी. वहीं दो अप्रैल तक सभी सिनेमाघर भी बंद रखने का आदेश निर्गत किया गया है. ब्लड बैंक 24 घंटे खुले रखे जाएंगे और बिजली व्यवस्था दुरुस्त कर किया जाएगा. 24 घंटे जुलूस मार्ग में बिजली रहे, इसे लेकर पत्राचार किया गया है. किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम तैयार रहेगा. वहीं इस बार ड्रोन कैमरा और 100 सीसीटीवी से पूरे जिले पर नजर रखने की बात कही गई है. डीसी ने कहा कि इस बार हम लोग छोटे-छोटे मेडिकल कैंप कई जगह लगाने जा रहे हैं. मेडिकल कॉलेज के अलावा सभी स्वास्थ्य केंद्र अलर्ट मोड में रहेंगे.

    हजारीबाग में इन दिनों धारा 144 को लेकर भी संशय है. इसे लेकर डीसी ने कहा कि पर्व-त्योहारों में धारा-144 लगाने का प्रावधान है. डंडा-लाठी और परंपरागत हथियार जुलूस में हिस्सा लेने की इजाजत दी जा रही है. दरअसल पिछले आदेश में कोविड-19 का जिक्र आदेश में किया गया था. साथ ही लाठी और परंपरागत हथियार के साथ जुलूस में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं थी. इसे इस बार संशोधित किया गया है. उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि सौहार्द के साथ जुलूस निकालें.

    पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने बताया कि 5000 फोर्स रामनवमी के दौरान लगाए जाएंगे. रैफ की दो कंपनियां, सीआरपीएफ की एक कंपनी और होमगार्ड के 500 जवान तैनात किए जाएंगे. इसके अलावा सिविल दस्ता और स्पेशल ब्रांच के ऑफिस भी रामनवमी के दौरान सक्रिय रहेंगे. आने वाले दो मंगला जुलूस में मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है और बल की प्रतिनियुक्ति की जा रही है. जुलूस के दौरान नशापान नहीं करने की अपील पुलिस अधीक्षक ने की है. इस बार सोशल मीडिया कोषांग रामनवमी के दौरान सक्रिय रहेगी. हजारीबाग एसपी ने यह भी अपील की कि कोई भी व्यक्ति ऐसी टिप्पणी सोशल मीडिया पर नहीं करे जिससे आपसी सौहार्द बिगड़े. प्रेसवार्ता में प्रशिक्षु आईएएस शताब्दी मजूमदार, सदर एसडीओ विद्याभूषण, सीओ राजेश कुमार आदि मौजूद थे.

  • होली के दिन पदमा में झड़प मामले में 7 गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

    होली के दिन पदमा में झड़प मामले में 7 गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

    हजारीबाग। पदमा के लाटी में दो गुटों में विवाद के बाद हिंसक झड़प तथा पथराव मामलें में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी में विक्की ओझा, ध्रुव ओझा, अनिल पाण्डेय उर्फ डोमा, शिवकुमार पाण्डेय, गौतम ओझा, पप्पू ओझा ओर बिगुन ओझा शामिल है। वहीं पुलिस घटना में प्रयुक्त कुल 6 मोटर साइकिल, तीन ट्रैक्टर ट्राली, एक ट्रैक्टर, पानी टैंकर, 3 चार पहिया वाहन, घटना में प्रयुक्त तलवार-फरसा और लाठी डंडा, विष्फोटक सामग्री एवं 3 देशी बम के साथ 2 देसी कट्टा जब्त किया है। मामले को लेकर पदमा ओपी में तीन अलग अलग प्राथमिकी पुलिस की ओर से दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि होली त्यौहार के शाम पदमा चौक पर विधि व्यवस्था में तैनात पुलिस पदाधिकारी द्वारा सूचना दिया गया है। कि पदमा में दो गुटों के बिच भयंकर झडप हो रहा है। जिसमें दोनों गुट एक दुसरे के उपर पथराव कर रहे है। इसमे कुछ लोगों को घायल होने कि सूचना प्राप्त हुआ। सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी पदमा अतिरिक्त बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। लेकिन उपद्रवियों कि संख्या अधिक होने कि सूचना वरीय पदाधिकारीयों को दिया गया। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही नाजिर अख्तर, पुलिस निरीक्षक बरही अंचल जगलाल मुंडा रैफ के जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस पदाधिकारियों द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने के उदेश्य से दोनों गुटों को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन दोनों पक्ष उग्र हो गए और दोनों ने मिल कर पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में ओपी प्रभारी पदमा सहित 5 पुलिस कर्मी घायल हो गये तथा थाना का सरकारी वाहन सूमो विक्टा क्षतिग्रस्त हो गया। उपस्थित पुलिस बलों कि सहायता से स्थिति को नियंत्रित करते हुए उपद्रवियों के विरुद्ध सघन छापामारी अभीयान चलाया गया। छापामारी के क्रम में अभियुक्त प्रकाश ओझा और पवन ओझा के घर से भारी मात्रा में विष्फोटक सामग्री देशी बम बम बनाने के उपकरण सहित दो देशी कट्टा बरामद किया गया।

  • आज रात से बदल जाएगी ट्रैफिक व्यवस्था

    दुर्गा पूजा के लिए कल सुबह से लागू होगी नई ट्रैफिक प्लान

    रांचीः राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रांची शहर में दो अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। सुबह आठ बजे से दूसरे दिन सुबह चार बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा के मार्ग भी निर्धारित किए गए हैं। पूजा के दौरान शहर में कई स्थानों में अस्थायी पार्किंग की सुविधा होगी। वहीं, शहर में 67 स्थानों पर ड्रॉप गेट रहेंगे। इस संबंध में राजधानी रांची की ट्रैफिक को व्यवस्थित करने को लेकर ट्रैफिक प्लान से संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।


    ये है ट्रैफिक प्लान


    हजारीबाग रोड से लातेहार, पलामू, गढ़वा, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा जाने वाले वाहन इसी मार्ग से वापस आ सकेंगे।

    पिस्का मोड़ से हजारीबाग रोड जाने वाले वाहन तिलता चैक से रिंग रोड लॉ यूनिवर्सिटी होकर हजारीबाग रोड की ओर जाएंगे।

    जमशेदपुर, हजारीबाग आने जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग पर परिचालन करेंगे।

    गुमला, लोहरदगा, खूंटी से जमशेदपुर आने जाने वाले वाहन रिंग रोड सिठियो मार्ग पर चलेंगे।

    खूंटी की तरफ से हजारीबाग जाने वाले वाहन रामपुर, नामकुम, दुर्गा सोरेन चैक, टाटीसिलवे, खेलगांव, बूटी मोड़ मार्ग से चलेंगे।


    श्रद्धालुओं के लिये यहां रहेगी पार्किग की व्यवस्था



    स्टेशन रोड स्थित पूजा पंडाल के लिये आरआरबी कार्यालय से चुटिया थाना मोड़ के दोनों साईड

    हरमू चैक स्थित पूजा पंडाल के लिये हरमू मैदान में

    बरियातू हाउसिंग पूजा पंडाल बरियातू मैदान में

    कांके रोड स्थित सीएमपीडीआइ पूजा पंडाल कैंब्रियन स्कूल के पास

    डोरंडा-सुजाता चैक से मेन रोड स्थित पंडाल के लिये सैनिक मार्केट और जीइएल चर्च कांप्लेक्स

    फिरायालाल से बकरी बाजार पूजा पंडाल के लिए जिला स्कूल और बालकृष्ण मिशन चैक के पास

    डंगराटोली से सर्जना चैक जानेवाले वाहन मिशन चैक के पास और संत जॉन्स स्कूल के सामने

    लालपुर से कोकर जानेवाले वाहन साधु मैदान और बिजली ऑफिस

    खेलगांव से कोकर पूजा पंडाल के लिये रामलखन यादव कॉलेज परिसर

    कांके रोड से बकरी बाजार पंडाल के लिये न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड

    पिस्का मोड़ से रातू रोड पूजा पंडाल आने वालों के लिये जायसवाल पेट्रोल पंप के सामने

    हरमू बाईपास से बकरी बाजार पूजा पंडाल के लिये बड़ा तालाब के पास।

  • फाइनेंस कंपनी के अधिकारी ने किसान की 27 साल की बेटी को ट्रैक्टर से कुचला, हुई मौत

    झारखंड के हजारीबाग में फाइनेंस कंपनी का क्रूर चेहरा सामने आया है। जहां लोन पर लिए ट्रैक्टर के कुछ रकम बाकी होने पर ट्रैक्टर ले जा रहे फाइनेंस कंपनी के अधिकारी से जब दिव्यांग किसान की बेटी ने आई कार्ड दिखाने की मांग की तो फाइनेंस कंपनी के अधिकारी ने गुस्से में आकर किसान की 27 साल की बेटी को ट्रैक्टर से कुचल डाला। युवती की मौत हो गई। बताया जाता है कि मोनिका तीन माह की गर्भवती भी थी।

    हजारीबाग के इचाक में यह जघन्य घटना हुई है । वसूली एजेंट कर्ज की किस्त में देरी पर ट्रैक्टर जब्त करने आए थे। बकाए को लेकर विवाद के बाद जबरन ट्रैक्टर ले जाने लगे। बेटी ने रोकना चाहा तो उसी ट्रैक्टर से रौंद दिया। मिथिलेश ने बताया कि उन्होंने महिंद्रा फाइनेंस से कर्ज लेकर ट्रैक्टर खरीदा था। दो दिन पहले कंपनी की ओर से मैसेज आया कि बकाया किस्त 120,000 रुपये जमा करें। लेकिन मिथिलेश तय तिथि पर नहीं पहुंच पाए।

    इसी बीच ट्रैक्टर पेट्रोल पंप पर खड़ा था। वहां एक कार से चार लोग पहुंचे। उनमें से एक ट्रैक्टर स्टार्ट कर ले जाने लगा। तब एक पेट्रोल पंपकर्मी ने इसकी सूचना दी। इसके बाद वह बकाया रकम लेकर मोनिका के साथ घर से निकले। उन्हें बरियठ के समीप उनका ट्रैक्टर दिखा। मिथिलेश ने उन लोगों को रोका। ट्रैक्टर के पीछे-पीछे चल रही कार भी रुकी। कार से एक शख्स निकला और कहा कि एक लाख 30 हजार रुपये लेकर ऑफिस पहुंचो।

    मिथिलेश ने कहा कि मैं रुपए लेकर आया हूं लेकिन आप पहचान बताइये। इस पर उसने खुद को महिंद्रा फाइनेंस का जोनल मैनेजर बताया। तब मिथिलेश ने उससे प्रमाण मांगा। इसके बाद वह शख्स आगबबूला हो गया और ट्रैक्टर बढ़ाने का इशारा किया। मोनिका ने जब रोका तो चालक उसे कुचलते हुए बढ़ गया। इलाज के लिए रिम्स लाने के दौरान उसकी मौत हो गई।

  • तिरंगा उल्टा कर मना रहे अमृत महोत्सव….

    बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के अधिकारी का कारनामा
    रांची। आजादी के अमृत महोत्सव पर एक और जहां देशभर में तिरंगे को अभूतपूर्व सम्मान दिया जा रहा है, वहीं अपने झारखंड में एक अधिकारी उल्टा तिरंगा लगाकर अपनी गाड़ी दौड़ा रहा है। यह बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी कांके का।

    गाड़ी में लहरा रहा था उल्टा तिरंगा
    यूनिवर्सिटी के बिरसा कृषि अनुसंधान केन्द्र गोरियाकरमा हजारीबाग में पदस्थापित डिप्टी डायरेक्टर सीड्स एंड फार्म्स की यह बोलेरो गाड़ी है। बताया जा रहा है कि श्री निवास गिरी की गाड़ी में उल्टा तिरंगा बांधकर चलाया जा रहा था, जिसे देख स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई और बाद में इसे सीधा किया गया। स्थानीय लोगों ने गाड़ी का वीडियो भी बना लिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

  • हर घर तिरंगा अभियान के तहत बड़े पैमाने पर किए जा रहे हैं राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण

    रूर्बन कलस्टर बरही के सखी मंडल की महिला सदस्यों द्वारा किया जा रहा है तिरंगे झंडे का निर्माण

    हर घर तिरंगा अभियान में सभी की सहभागिता जरूरी,उत्सव के रूप में मनाए स्वतंत्रता दिवस : उपायुक्त

    हजारीबाग : आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राज्य एवम जिला स्तर पर अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में व्यापक रूप से 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जायेगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है।


    इस अभियान के जरिए सरकार की योजना है कि भारत के हर घर पर तिरंगा लहराए। उपायुक्त ने इस ऐतिहासिक अमृत काल के स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में मनाने की अपील करते हुए कहा है कि 13 से 15 अगस्त के बीच जनभागीदारी से सभी अपने घरों पर तिरंगा फहराए। इसमें सभी सरकारी व निजी प्रतिष्ठान भी शामिल होंगे।

    इस अभियान को लेकर प्रशासन जोर-शोर से तैयारी कर रहा है. इसके लिए नोडल अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की जाएगी। जिला प्रशासन ने रुर्बन क्लस्टर बरही के सखी मंडल की महिला सदस्यों द्वारा झंडों के उत्पादन की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा की इस अभियान को सफल बनाने में कई तरह की एनजीओ भी काफी मदद कर रही हैं।