रांची। राजधानी रांची में आजादी के 75 वें वर्ष पर मनाये जा रहे अमृत महोत्सव में अद्भुत नजारा दिखा। राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव के नेतृत्व में युवाओं की टोली ने 300 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली। रातू रोड से निकाले गए इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल थे। वे लगातार भारत माता की जय, अमर शहीदों की जयकारे लगा रहे थे। इतनी लंबी तिरंगा यात्रा को देखने के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ लगी हुई थी।
रूर्बन कलस्टर बरही के सखी मंडल की महिला सदस्यों द्वारा किया जा रहा है तिरंगे झंडे का निर्माण
हर घर तिरंगा अभियान में सभी की सहभागिता जरूरी,उत्सव के रूप में मनाए स्वतंत्रता दिवस : उपायुक्त
हजारीबाग : आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राज्य एवम जिला स्तर पर अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में व्यापक रूप से 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जायेगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है।
इस अभियान के जरिए सरकार की योजना है कि भारत के हर घर पर तिरंगा लहराए। उपायुक्त ने इस ऐतिहासिक अमृत काल के स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में मनाने की अपील करते हुए कहा है कि 13 से 15 अगस्त के बीच जनभागीदारी से सभी अपने घरों पर तिरंगा फहराए। इसमें सभी सरकारी व निजी प्रतिष्ठान भी शामिल होंगे।
इस अभियान को लेकर प्रशासन जोर-शोर से तैयारी कर रहा है. इसके लिए नोडल अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की जाएगी। जिला प्रशासन ने रुर्बन क्लस्टर बरही के सखी मंडल की महिला सदस्यों द्वारा झंडों के उत्पादन की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा की इस अभियान को सफल बनाने में कई तरह की एनजीओ भी काफी मदद कर रही हैं।