टैग: 15 November

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची रांची

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची रांची

    एयरपोर्ट पर गवर्नर और सीएम ने किया स्वागत

    रांची। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आज भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू भारतीय एयरफोर्स के विशेष विमान से रांची पहुंची। रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर महामहिम का स्वागत झारखंड के गवर्नर रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुष्पगुच्छ देकर किया।

    एयरपोर्ट पर ही जवानों ने महामहिम द्रौपदी मुर्मू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति श्री मुर्मू सेना के हेलीकॉप्टर में बैठकर खूंटी जिला के उलीहातू स्थित भगवान बिरसा मुंडा जन्मस्थली के लिए रवाना हो गई, जहां वह भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी।

  • मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा पर चढ़ाएं श्रद्धा सुमन

    मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा पर चढ़ाएं श्रद्धा सुमन

    रांची। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। समाधि स्थल कोकर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री श्री सोरेन बिरसा चौक पहुंचे, जहां भगवान बिरसा की आदमकद प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण कर देश के आजादी की लड़ाई में उनके योगदान को याद किया।

    देखें तस्वीरें….

  • स्थापना दिवस के राजकीय कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी राष्ट्रपति

    स्थापना दिवस के राजकीय कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी राष्ट्रपति

    रांची। मोरहाबादी ग्राउंड में होने वाले झारखंड स्थापना दिवस के राजकीय कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल नहीं होंगी। श्रीमती मुर्मू 15 दिसंबर को रांची आएंगी, लेकिन मोरहाबादी की जगह खूंटी और उलीहातू में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे में बदलाव हुआ है। राज्य स्तर पर मोराबादी में आयोजित हो रहे राजकीय समारोह में उनके शामिल होने की प्रशासनिक तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही थी, लेकिन महामहिम के कार्यक्रम में हुए बदलाव को देखते हुए अब नए सिरे से तैयारी शुरू कर दी गई है। राष्ट्रपति अब सिर्फ खूंटी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर वापस रांची एयरपोर्ट लौटेंगी और जबलपुर के लिए रवाना हो जाएंगी।