टैग: angada

  • रांची अपराध समाचार: शराब की दुकान पर फायरिंग, बाइक सवार अपराधी फरार, खोज जारी

    रांची अपराध समाचार: शराब की दुकान पर फायरिंग, बाइक सवार अपराधी फरार, खोज जारी

    📌 गांडीव लाइव डेस्क:

    झारखंड में गोलीबारी की घटना से मचा हड़कंप

    रांची: झारखंड की राजधानी रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के गेतलसूद स्थित एक सरकारी शराब दुकान पर मंगलवार रात को गोलीबारी की एक घटना सामने आई है। बाइक पर सवार अपराधियों ने अचानक दुकान के बाहर आकर फायरिंग की और इसके बाद तेजी से फरार हो गए। इस घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल देखा जा रहा है।

    अपराधियों की पहचान हुई

    पुलिस के अनुसार, गोली चलाने वाले आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जो कि क्षेत्र के पुराने अपराधियों में से एक माने जा रहे हैं। हालांकि, फायरिंग का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, रंगदारी या आपसी विवाद की संभावनाएँ जताई जा रही हैं।

    पुलिस ने तेज़ी से शुरू की कार्रवाई

    इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही, घटनास्थल पर पहुँचकर पुलिस ने जांच-पड़ताल की और आसपास के लोगों से तथ्यों की जानकारी जुटाई।

    स्थानीय निवासियों में हड़कंप मचा हुआ है और वे सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं।

  • बीवी-बेटी के सामने भाई को काट डाला


    रांची। अनगड़ा थाना के महेशपुर जिंगा टोली में छोटे भाई ने बड़े भाई की टांगी से मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पहुंची थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया है।
    सिरका पंचायत के मुखिया रोशन मुंडा ने बताया कि डैम साईड स्थित जिंगा टोली निवासी खुड़ू मुंडा और महेश मुंडा दोनों भाईयों के बीच कल दोपहर में पेड़ काटने को ले कर झगड़ा हुआ था,छोटा भाई महेश मुंडा पेड़ काट रहा था,जिसकी जानकारी के बाद बड़ा भाई खुड़ू मुंडा ने उसे पेड़ काटने से मना कर दिया, दोपहर में खुड़ू मुंडा अपने घर में सो रहा था उसी वक्त महेश मुंडा टांगी ले कर उसके घर पहुंचा और अपने सो रहे भाई पर उसकी पत्नी और बेटी के सामने टांगी से वार कर दिया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद मां बेटी दोनों रोते हुए शोर मचाने लगी,शोर सुन कर आस पास के लोग वहां जमा हो गये उसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी,पुलिस उसे गंभीर हालत में रिम्स ले गयी लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
    घटना के बाद मृतक खुड़ू मुंडा की पत्नी ने अपने देवर के खिलाफ अनगड़ा थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी महेश मुंडा को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दी है। इधर थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि हत्या का आरोपी महेश मुंडा सनकी युवक है,वह पूर्व में भी पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में जेल जा चुका है।