टैग: anjali arora

  • उमर रियाज संग वीडियो शेयर कर ट्रोल हुईं अंजलि अरोड़ा

    कंगना रनौत होस्टेड शो ‘लॉकअप’ की कंटेस्टेंट रहीं एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा अपने एक वीडियो पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। अंजलि अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर यह ब्लूपर वीडियो शेयर किया है जिसमें वह मॉडल उमर रियाज के साथ नजर आ रही हैं। इस ब्लूपर वीडियो में अंजलि और उमर कोई रोमांटिक सीन शूट करते नजर आ रहे हैं। अंजलि ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- हाहाहाहा… सॉरी उमर इस वीडियो के लिए।

    कमेंट सेक्शन में लोगों ने कर दिया ट्रोल

    अंजलि अरोड़ा की इस पोस्ट पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया है। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- अगला MMS इसके साथ आएगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- उमर रियाज के पास इससे अच्छी लड़कियां हैं। इसी तरह के ढेरों कमेंट करके लोगों ने अंजलि को ट्रोल किया है। बता दें कि पिछले दिनों एक MMS वायरल हुआ था जिसमें नजर आ रही लड़की काफी हद तक अंजलि अरोड़ा जैसी दिख रही थी।

    लोगों ने कहा- MMS क्वीन अंजलि अरोड़ा

    हालांकि इस वीडियो को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई और ना ही इस बारे में अंजलि अरोड़ा का कोई रिएक्शन आया। हालांकि लोगों ने सोशल मीडिया पर अंजलि अरोड़ा को MMS क्वीन अंजलि का नाम दे दिया और अब उनके हर नए पोस्ट पर उन्हें ट्रोल कर दिया जाता है। बता दें कि हाल ही में नया गाना लॉन्च करने पर भी अंजलि को ट्रोल किया गया था।

  • कच्चा बादाम फेम अंजली अरोड़ा का एमएमएस वीडियो हुआ वायरल

    टिक टॉक स्टार अंजली अरोड़ा एक बार फिर चर्चा में छाई हुई हैं। अंजली को कच्चा बादाम से शोहरत मिली थीं। एक्ट्रेस हाल ही में कंगना के रियलिटी शो लॉकअप में नजर आई थीं। सोशल मीडिया पर अंजली की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं।

    जी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक अंजली अरोड़ा का एमएमएस वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि इसमें नजर आने वाली लड़की अंजली अरोड़ा है। हालांकि अभी तक इस बात की सही जानकारी नहीं मिली है कि ये लड़की कौन है। कुछ लोगों का कहना है कि वीडियो में दिखने वाली लड़की अंजली अरोड़ा नहीं है।

    वहीं, कुछ लोगों का दावा है कि वीडियो में दिखने वाली लड़की अंजली जैसी दिखती हैं। टाइम्स नाउ नवभारत इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हालांकि अंजली की तरफ से इस वीडियो को लेकर अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

    ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी टिकटॉकर का एमएमएस वीडियो इंटरनेट पर लीक हुआ है। इससे पहले टिकटॉकर निशा गुरगैन का भी वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा था कि निशा अपने बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही हैं। हालांकि निशा ने इस वीडियो को फर्जी बताया था।