टैग: banna gupta

  • जमशेदपुर: पत्नी को ढाल बनाकर मेयर चुनाव लड़ रहे बन्ना गुप्ता, जदयू ने मानगो पद पर किया दावा, सरयू ने आदित्य साहू का समर्थन किया।

    जमशेदपुर: पत्नी को ढाल बनाकर मेयर चुनाव लड़ रहे बन्ना गुप्ता, जदयू ने मानगो पद पर किया दावा, सरयू ने आदित्य साहू का समर्थन किया।

    📌 गांडीव लाइव डेस्क:

    जमशेदपुर में मेयर चुनाव को लेकर जदयू का आरोप

    जमशेदपुर में मेयर पद के लिए हो रहे चुनाव में जनता दल (यूनाइटेड) ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जदयू का कहना है कि गुप्ता अपने चुनाव को अपने पत्नी के सहारे निर्लज्ज रूप से लड़ रहे हैं। पार्टी के नेताओं का कहना है कि गुप्ता को मानगो नगर निगम का मेयर बनने की कोशिश से जनता को उन्हें सबक सिखाना चाहिए।

    फिर से सक्रिय हो रहा जदयू

    जदयू ने मानगो नगर निगम के मेयर पद पर अपना दावा पेश किया है, और भारतीय जनता पार्टी से अपील की है कि इस सीट को जदयू के लिए छोड़ दिया जाए। पार्टी का मानना है कि उनके पास एक से अधिक सशक्त उम्मीदवार हैं, जो एनडीए की ओर से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

    विधायक सरयू राय की बैठक

    रविवार को, जदयू के प्रमुख नेता जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के साथ एक बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में जदयू के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, और युवा जदयू के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह शामिल थे। इस दौरान उन्होंने विधानसभा में अपनी मांग को रखने का प्रस्ताव रखा।

    भाजपा नेतृत्व से बातचीत

    विधायक सरयू राय ने बैठक में बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से इस मुद्दे पर बातचीत हो रही है। सरयू राय ने आश्वासन दिया कि जदयू की मांग को भाजपा नेतृत्व के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा।

    न्यायोचित निर्णय की उम्मीद

    बैठक में उपस्थित नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि राजग गठबंधन जदयू के संगठनात्मक मजबूती और जनता के हित को ध्यान में रखते हुए उचित और सम्मानजनक निर्णय लेगा।

    इस प्रकार, जमशेदपुर में मेयर चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं, और जदयू ने भाजपा से सहयोग की उम्मीद जताई है। सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर चर्चा भी बढ़ रही है।

  • स्वास्थ्य मंत्री बन्ना का अश्लील वीडियो वायरल… देखें वीडियो

    झारखंड में सत्ता के गलियारे में मचा हड़कंप

    स्वास्थ्य मंत्री ने दी सफाई, कहा वीडियो झूठा

    रांची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और जमशेदपुर के कांग्रेसी विधायक बन्ना गुप्ता का एक अश्लील वीडियो आज शाम सोशल प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में बन्ना गुप्ता किसी महिला से बात कर रहे हैं और महिला का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से निर्वस्त्र है। वीडियो में मंत्री और निर्वस्त्र महिला आपस में बात कर रहे हैं। हालांकि, मंत्री का चेहरा तो स्पष्ट दिख रहा है लेकिन महिला का चेहरा वीडियो में नहीं दिखाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री का यह वीडियो भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद झारखंड में सत्ता के गलियारे में हड़कंप मची हुई है। कांग्रेस के पदाधिकारी भी बैकफुट पर नजर आ रहे हैं। गांडीव इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने दी सफाई

    वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि आज सोशल मीडिया में मेरी छवि को धूमिल करने और राजनीतिक विद्वेष भावना के साथ राज्य के कुछ प्रमुख राजनीतिक विरोधियों ने एक सोची समझी साजिश के तहत, एक फेक और एडिट वीडियो को जानबूझ कर वायरल किया है। उन्होंने कहा कि वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि फोटो शॉप या अन्य किसी एडिटिंग एप्प के माध्यम से यह कुकृत्य किया गया है जिसके विरुद्ध मैंने FIR करवा दिया है, जल्द ही इस मामले में पुलिस जाँच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। श्री गुप्ता ने कहा कि जिन लोगों ने इस फर्जी और एडिटेड वीडियो के माध्यम से मुझे फंसाने का कार्य किया है उन सभी के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाई करूंगा।

  • स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव

    समान कार्य और समान वेतन की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव
    झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन किया प्रदर्शन, सरकारी दर पर मांगा मानदेय

    जमशेदपुर। समान कार्य और समान वेतन की मांग को लेकर झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने आज स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आवासीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिसके बाद एसोसिएशन की ओर से स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि झारखंड में कुल 20 हजार गृह रक्षक हैं। इनमें से 12 हजार गृह रक्षक को ही ड्यूटी मिल पाती है। बड़ी संख्या में गृह रक्षक ड्यूटी पाने के लिए बेरोजगार बैठे रहते हैं। एसोसिएशन मांग की कि गृह रक्षकों को नियमित ड्यूटी भी दी जाए। होमगार्डों का कहना है कि गृह रक्षक अल्प वेतन भोगी दैनिक कर्मी है। जब वह प्रतिनियुक्त होते हैं, तो उन्हें प्रत्येक कार्य दिवस पर 500 रुपए दिया जाता है। जबकि, उनसे सुरक्षा के सारे काम लिए जाते हैं। इसलिए, मांग कर रहे हैं कि जितना मानदेय अन्य सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है। उतना ही मानदेय दिया जाए।

  • …जब सड़क पर बैठ गए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

    मंत्री आवास घेरने आई सहिया हुई गदगद, जय-जयकार करते लौटी

    जमशेदपुर। वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर राज्यभर से आई सहिया बहने आज उस समय हतप्रभ हो गई जब स्वास्थ्य मंत्री अपने आवाज से निकलकर खुद उनके बीच आकर सड़क पर ही बैठ गए। मंत्री बन्ना गुप्ता को जैसे ही जानकारी मिली कि राज्य भर की सहिया आंदोलन करने उनके आवास पहुंची है, वह खुद उनकी बात सुनने घर से बाहर आ गए। वेतन बढ़ाने और अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रही सहियाओ के बीच में सड़क पर ही आकर बैठ गए। उनकी बातों को गंभीरता से सुना। उनको बताया कि वह खुद राज्य सरकार और केंद्र सरकार से कई बार इस विषय पर चर्चा कर चुके हैं और आश्वस्त किया कि जल्द ही इस संबंध में सरकार फैसला लेगी।

    बन्ना गुप्ता ने आंदोलनकारी सहिया बहनों के आंदोलन का समर्थन किया, उनको मिठाई खिलाई और खुद भी आंदोलनकारी बहनों के हाथों से मिठाई खाई। स्वास्थ्य मंत्री का यह व्यवहार देख वहां जुटी सहिया बहनें जय जयकार करते हुए उनके आवास से विदा हुई।

  • राज्यपाल ने कहा- रिम्स को संभालिये बन्ना जी

    रांची/ राज्यपाल रमेश बैस ने राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची की लचर व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। शुक्रवार को उन्होंने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के शुभारंभ के मौके पर ही स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के समक्ष रिम्स को लेकर अपनी चिंता प्रकट की। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से कहा कि राज्य के सबसे बड़े अस्पताल की स्थिति ठीक नहीं है। वे इसे देखें।राज्यपाल ने बन्ना गुप्ता को डा. बन्ना गुप्ता जी संबोधित करते हुए कहा कि रिम्स को लेकर अक्सर शिकायतें उनके पास आती रहती हैं। वर्तमान में रिम्स के डायरेक्टर छुट्टी पर हैं। आपरेशन वाले मरीज वेटिंग में चल रहे हैं। डाक्टर गायब रहते हैं।

    उन्होंने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय ने भी कई बार रिम्स को लेकर कड़ी टिप्पणी की है। कहा, जब हम जनता को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं करा पाते हैं तो यह स्थिति ठीक नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री रिम्स पर भी ध्यान दें। उन्होंने कहा कि वे स्वास्थ्य मंत्री को डा. बन्ना गुप्ता कहकर संबोधित करते रहते हैं, क्योंकि जो जिम्मेदारी मरीजों को लेकर डाक्टरों की है वही जिम्मेदारी स्वास्थ्य मंत्री के रूप में इनकी भी है। उन्होंने कार्यक्रम के बाद भी रिम्स के विषय पर मंत्री से बात की। स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें रिम्स में सुधार का आश्वासन दिया।

    बाद में मीडिया द्वारा राज्यपाल की टिप्पणी को लेकर पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि वे राज्यपाल की वेदना को समझते हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि राज्यपाल महोदय ने यह नहीं कहा कि पूरे राज्य में स्वास्थ्य की खराब व्यवस्था है। उनकी चिंता रिम्स को लेकर है। उन्होंने कहा कि वे इसकी समीक्षा करेंगे और बढ़िया करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे राज्यपाल की टिप्पणी को भी पाजिटिव लेते हैं, क्योंकि उनका ध्यान रिम्स की ओर गया।