टैग: bihar news

  • Tejashwi Yadav से CBI, बहन मीसा से ED कर रही पूछताछ

    Tejashwi Yadav से CBI, बहन मीसा से ED कर रही पूछताछ

    पटना। नौकरी के बदले जमीन घोटाला (Land For Job Scam Case) मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) से दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में पूछताछ कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ उनकी बड़ी बहन और राज्यसभा सांसद मीसा भारती (Misa Bharti) से प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर में सवाल-जवाब का सिलसिला जारी है। 

    सीबीआई दफ्तर जाने से पहले तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने हमेशा जांच एजेंसियों का सहयोग किया है, लेकिन देश में स्थिति यह है कि झुकना बहुत आसान है और लड़ना बहुत मुश्किल हो गया है। हमने लड़ने का फैसला किया है और हम जीतेंगे।

    दिल्ली हाई कोर्ट ने तेजस्वी को नहीं मिली राहत

    बता दें कि तेजस्वी यादव को सीबीआई तीन बार पूछताछ के लिए समन जारी कर चुकी थी। बिहार के उपमुख्यमंत्री ने बीते बुधवार को सीबीआई की ओर से जारी समन को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। हालांकि, दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) से उन्हें कोई राहत नहीं मिली और उन्हें 25 मार्च को सीबीआई के सामने पेश होने का आदेश दिया गया।

    लालू परिवार सहित 16 लोगों पर भ्रष्टाचार का आरोप

    उल्लेखनीय है कि रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव, पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती समेत 16 लोगों को सीबीआई ने आरोपित बनाया है। 2004 से 2009 के दौरान लालू यादव के रेल मंत्री रहते अपने करीबियों से जमीन लेकर नौकरी देने का आरोप है। 

    29 मार्च को दिल्ली की अदालत में सुनवाई

    पिछले दिनों लालू परिवार से सीबीआई की पूछताछ और कई राज्यों में ईडी की छापेमारी के बाद दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार 15 मार्च को सुनवाई हुई। कोर्ट ने लालू परिवार को तत्काल राहत देते हुए लालू यादव (Lalu Yadav), राबड़ी देवी (Rabri Devi) और बड़ी बेटी मीसा भारती (Misa Bharti) को जमानत दे दी है। इस मामले में अगली सुनवाई 29 मार्च को होगी।

  • मनीष कश्यप का एक सहयोगी गिरफ्तार

    मनीष कश्यप का एक सहयोगी गिरफ्तार

    पटना। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने यूट्यूबर मनीष कश्यप के एक दोस्त नागेश कश्यप को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि तमिलनाडु (Tamil Nadu) में बिहार प्रवासियों पर हमले के फर्जी वीडियो साझा करने में नागेश का भी योगदान था। एक अधिकारी ने गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित की पहचान नागेश कश्यप के रूप में हुई है। तमिलनाडु प्रकरण में मनीष कश्यप की गिरफ्तारी के बाद नागेश कश्यप सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर उसके लिए प्रचार कर रहा था।

    दूसरी तरफ मनीष कश्यप को एक दिन की रिमांड पर लेकर EOU पूछताछ कर रही है। इस पूछताछ में तमिलनाडु पुलिस भी शामिल है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ईओयू मनीष कश्यप की रिमांड अवधि बढ़ाने के लिए फिर से कोर्ट जाएगी। ईओयू के पास सवालों की लंबी सूची है। इसमें फर्जी वीडियो शेयर करने के उद्देश्य से लेकर पूरी साजिश में शामिल नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाना है।

  • राजद नेता विनय कुशवाहा के आवास पर गिरा विशाल बरगद का पेड़

    राजद नेता विनय कुशवाहा के आवास पर गिरा विशाल बरगद का पेड़

    गया। जिले के बांके बाजार प्रखंड के जमुआरा कला गांव में आज तेज आंधी पानी के कारण राजद के वरिष्ठ नेता महात्मा ज्योतिबा फुले क्रांतिकारी संघ के राष्ट्रीय संयोजक विनय कुशवाहा के गांव स्थित आवास पर बरगद का विशाल पेड़ गिर जाने से आगे का बिल्डिंग पूरी तरह से ढह गया।

    इस संदर्भ में पूछने पर विनय कुशवाह ने बताया कि गांव में बरगद का विशाल पेड़ घर के सामने था आज आंधी पानी में पूरा पेड़ घर के आगे वाला हिस्सा पर गिर गया इसमें लाखों की क्षति हुई। काफी देर तक पेड़ का बड़ा हिस्सा घर के आगे वाला हिस्सा पर टंगा आ रहा। एवं मेरे चाचा उदल प्रसाद के नवनिर्मित भवन पर भी बरगद का दूसरा बड़ा हिस्सा जाने से वह घर का काफी काफी नुकसान हुआ।
    
      बरगद के पेड़ के कारण आवागमन पूरी तरह से ठप है और गांव का रास्ता पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। बांके बाजार अंचलाधिकारी को फोन करने के बावजूद भी समाचार लिखे जाने तक बरगद को नहीं हटाया गया। इस मौके पर विनय कुशवाहा ने गया के जिलाधिकारी से क्षतिग्रस्त बिल्डिंग के निर्माण के लिए उचित मुआवजा की मांग की।
  • दीवार गिरने से निचे दबे चार महिला मजदूरो की हुई मौत

    दीवार गिरने से निचे दबे चार महिला मजदूरो की हुई मौत

    बिहार | पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक ईंट भट्ठे में आठ मजदूर दब गए. चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार मजदूर घायल हो गए. मृतकों की पहचान शीला देवी, धुरनी देवी, सुगंधि देवी और सिताबी देवी (गुमला, झारखंड) के रूप में की गई है.पुलिस के मुताबिक, दरवेशपुर गांव स्थित एक चिमनी ईंट भट्ठे में अन्य दिनों की भांति कुछ मजदूर एक कच्ची दीवार के सटे काम कर रहे थे. इसी दौरान दीवार भरभरा कर गिर गई. आठ मजदूर इसके नीचे दब गए. इनमे से चार मजदूरों की मौत हो गई. सभी मृतक महिला थीं.

    घटना की सूचना मिलते ही मनेर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया. मनेर के थाना प्रभारी शशि रंजन ने बताया कि सभी मजदूर झारखंड के गुमला यहां काम करने आये थे. इनमें से चार की मौत हो गयी. पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है तथा मामले की छानबीन की जा रही है.

  • खैनी के लिए जीजा से हुई  विवाद में साले की गई जान

    खैनी के लिए जीजा से हुई विवाद में साले की गई जान


    बिहार | आरा : बिहार हमेशा से अपने अजीबो- गरीब कारनामों को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। यहां छोटी- छोटी बातों पर लोग एक दूसरे की जान लेने से भी पीछे नहीं हटते है। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के भोजपुर जिले से निकल कर सामने आया है। जहां एक खिल्ली खैनी मांगने को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई है। जहां चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। इनसभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

    दरअसल, भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के महादलित टोले में एक खिल्ली खैनी मांगने को लेकर दो गुटों में जमकर विवाद हो गया। दोनों तरफ से जमकर मारपीट भी हुई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई है और चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। मृतक की पहचान बिहिया थाना क्षेत्र के मझौली गांव निवासी साधु मुसहर के पुत्र महेश मुसहर रूप में की गई है। सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।

    बताया जा रहा है कि, आरा के जगदीशपुर नगर पूरब टोला मोहल्ले में कुछ लोग आपस में बैठे हुए थे उसी दौरान इसी टोला का निवासी श्रीराम ने कुछ लोगों से एक खिल्ली खैनी की मांग कर दी। जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया ओर देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के तरफ से लाठी-डंडे भी चलाए गए। जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए और एक की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    आपको बताते चलें कि, महेश अपनी बहन के घर आया था। उसी दौरान उसके जीजा का खैनी मांगने को लेकर पड़ोस के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष में जम कर लाठी-डंडे से मारपीट होने लगी। मारपीट में महेश समेत पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जिसके बाद इलाज के दौरान महेश की मौत हो गई। इधर, घटना के सूचना मिलते थाना प्रभारी विलास पासवान मौके पर पहुंच कर मामले की जांच करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा अस्पताल भेज दिया। पुलिस घटना के बाद अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

  • मुजफ्फरपुर में लूट के दौरान एमआर को मारी गोली

    मुजफ्फरपुर में लूट के दौरान एमआर को मारी गोली

    मुजफ्फरपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। देर रात मोतीपुर के रतनपुरा गांव के पास एनएच-27 पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने एमआर आशीष कुमार सिंह को गोली मार दी। इसके बाद बाइक व मोबाइल लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद शहर की ओर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई।

    लोगों ने मामले की सूचना मोतीपुर थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। जख्मी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। जख्मी की पहचान सरैया थाने के बरुआ निवासी आशीष कुमार सिंह के रूप में हुई है।

    घटना को लेकर जख्मी आशीष के दोस्त विशाल कुमार और गौरव कुमार ने बताया कि दो बाइक से तीनों शहर से मोतीपुर के रास्ते गांव लौट रहे थे। गौरव ने बताया कि आशीष बाइक से आगे चल रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने आशीष को घेर लिया। विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मार दी। गोली आशीष के पैर में लगी है। उनके परिजनों को भी मामले से अवगत कराया गया है। मोतीपुर थानेदार मुकेश कुमार ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • CBI तेजस्वी से 25 मार्च को करेगी पूछताछ

    CBI तेजस्वी से 25 मार्च को करेगी पूछताछ

    लैंड फॉर जॉब्स स्कैम मामले में गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगा। कोर्ट ने तेजस्वी की सीबीआई के समन को रद्द करने वाली याचिका को खारिज कर दिया। कहा कि तेजस्वी को 25 मार्च को सुबह साढ़े 10 बजे CBI दफ्तर जाना ही होगा।

    सुनवाई के दौरान तेजस्वी के वकील ने दिल्ली हाईकोर्ट में गुरुवार को कहा कि अगर तेजस्वी एजेंसी के सामने पेश होंगे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद CBI ने अदालत से कहा कि हमारा उन्हें गिरफ्तार करने का इरादा नहीं है। हम चाहते हैं कि वो CBI के सामने पेश हों, क्योंकि उन्हें कुछ दस्तावेज दिखाने हैं। अगर वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होते हैं, तो उससे कोई फायदा नहीं होगा।

    तेजस्वी ने कोर्ट में कहा कि बिहार में बजट सत्र चल रहा है। ऐसे में वे बार-बार पूछताछ के लिए दिल्ली नहीं आ सकते हैं। इस पर CBI ने कहा कि शनिवार को बजट सत्र नहीं होता। वे इस दिन आ सकते हैं। साथ ही एजेंसी ने भरोसा दिलाया कि वह फिलहाल उन्हें गिरफ्तारी नहीं किया जाएगा।

    सीबीआई तेजस्वी को तीन बार समन भेज चुकी है। मामला 2004 से 2009 तक केंद्रीय रेलमंत्री रहते हुए लालू प्रसाद से जुड़ा है। आरोप यह है कि लालू प्रसाद ने पद पर रहते हुए परिवार को जमीन हस्तांतरित के बदले रेलवे में नौकरियां दिलवाईं। सीबीआई ने यह भी आरोप लगाया है कि रेलवे में की गई भर्तियां भारतीय रेलवे के मानकों के दिशा निर्देशों के अनुरुप नहीं थीं।

    इसी के खिलाफ वे दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे हैं। जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा की अदालत में इस पर सुनवाई हो रही है। तेजस्वी यादव ने याचिका में कहा, ‘सीआरपीसी की धारा 160 के उल्लंघन में उन्हें परेशान करने की नीयत से नोटिस जारी किया गया है। वे तो कथित अपराध के समय नाबालिग थे।’ दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने इसी मामले में लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, मीसा भारती को बुधवार को जमानत दी है।

  • एगरोल लाने गया था पति तबतक पत्नी पंखे से लगा ली फांसी

    एगरोल लाने गया था पति तबतक पत्नी पंखे से लगा ली फांसी

    मुजफ्फरपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। उसका शव कमरे के भीतर पंखे से लटका मिला। मामला सदर थाना क्षेत्र के सुस्ता की है। घटना के बाद इलाके के सनसनी फ़ैल गई। मौके पर स्थानीय लोगो की भिड़ जुट गई। लोगो ने मामले की जानकारी सदर थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। शव को फंदे से उतारा।

    फिर, कमरे की जांच की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए skmch भेज दिया है। मृतका 22 वर्षीय प्रियंका कुमारी थी। मामले में सदर थाने के दारोगा राम विनोद राय ने बताया की घटना की जानकारी पर जांच की गई हैं। महिला के पति और सास ससुर से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कारवाई की जायेगी।

    मृतका के पति पिंटू कुमार ने बताया की वह निजी कंपनी में कार्यरत है। वे मूल रूप से हबीबपुर के बलीगांव थाना क्षेत्र के रहने वाले है। वे पटना गए हुए थे। पटना से लौटे तो घर पहुंचे। एक कमरे में बहन पढ़ रही थी। प्रियंका अपने कमरे में पढ़ रही थी। किचन में गया तो देखा की खाना नही बना है। तेल नही था। वे खाना लेने के लिए बाहर चौक पर निकले। चौक पर उन्होंने एगरोल दोनो के लिए खरीदा। फिर, वापस घर लौटे। बहन को एग रोल दिया। फिर, पत्नी के पास गया तो कमरा का दरवाजा बंद था। उन्होंने दरवाजे को खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नही मिला। काफी देर तक आवाज लगाई। लेकिन, दरवाजा नही खुला। जिसके बाद बगल से झांककर देखा तो प्रियंका कमरे में झूल रही थी। वह पंखे के सहारे चुनरी से लटकी हुई थी। जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस और परिजनों को दिया।

    मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया की ससुराल वालो ने बेटी की हत्या कर टांग दिया है। 3 माह पहले शादी हुई थी। ससुर से कभी कभी विवाद होता था। कॉल पर घटना की जानकारी दी गई की आपकी बेटी की मौत हो गई है। वे लोग बदहवास होकर मौके पर पहुंचे। देखे की बेटी मृत पड़ी थी।

  • हाइवा और मिनी बस के बीच भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत

    हाइवा और मिनी बस के बीच भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत

    शेखपुरा। शेखपुरा जिले के तीन लोगों की नालंदा में भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी सोमवार की रात्रि में नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में लड़के को तिलक फलदान देकर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी मिनी बस की टक्कर एक हाइवा से हो गई। हादसा इतना भयानक था कि तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई।

    सभी लोग शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनबीघा गांव के रहने वाल थे। आधी रात को यह हादसा नालंदा जिले के मानपुर गांव के पास हुआ। इस संबंध में ग्रामीणों से मिली जानकारी में बताया गया कि दिलीप यादव की बेटी की शादी होनी थी। इसी को लेकर गांव के लोग सोमवार को नालंदा में तिलक फलदान के लिए गए थे। तिलक फलदान देकर सभी लोग लौट रहे थे। तभी हाइवा और सिटी राइड मिनी बस के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई।

    मृतकों के परिजन पहुंचे सदर अस्पताल 

    मृतकों की पहचान ग्रामीण राजेंद्र शर्मा (55 वर्ष), उत्तम यादव (35 वर्ष) एवं एक अन्य रिश्तेदार मेहुस निवासी उपेंद्र यादव के रूप में की गई है। घटना के बाद पुलिस के द्वारा मौके से लाश को बरामद करते हुए नालंदा जिले के बिहारशरीफ सदर अस्पताल में पहुंचाया गया है। परिवारवालों को सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग भी सदर अस्पताल पहुंच गए हैं। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

  • कैदी के पेट से निकला मोबाइल

    कैदी के पेट से निकला मोबाइल

    गोपालगंज जिला के मंडल कारा में 16 फरवरी को छापेमारी की गई थी. इस दौरान जेल में बंद कैदी ने मोबाइल फोन निगल लिया था. कैदी की हालत खराब होने पर उसे पीएमसीएच लाया गया. इसके बाद आईजीआईएमएस रेफर कर दिया गया. गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ आशीष कुमार झा ने एक्स रे कराया, तो पेट में मोबाइल दिखा, जिसके बाद एंडोस्कोपी करने का निर्णय लिया गया. बता दें कि आईजीआईएमएस के डॉक्टरों ने बिना सर्जरी किए एंडोस्कोपी तकनीक से मोबाइल को बाहर निकाला. वहीं, अभी कैदी की हालत ठीक है.

    डॉ. आशीष झा ने बताया कि जेल प्रशासन की मदद से समय पर कैदी को अस्पताल लाया गया था. लेट होने पर मरीज की जान को भी खतरा हो सकता था. मोबाइल की बैटरी लीक होती, तो उसका एसिड और लिथियम पेट में फैल जाता, इससे वह पेट को पूरी तरह से जला देता. पेट में छेद हो जाता और मरीज की हालत गंभीर हो जाती. वहीं, आईजीआईएमएस के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. मनीष मंडल ने कहा कि मोबाइल खाने की थैली में जाकर फंसा हुआ था, जिसे सफलतापूर्ण बाहर निकाल लिया गया है.

  • भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    बिहार | बक्सर में पुलिस ने एक भोजपुरी सिंगर को गिरफ्तार किया है. मंगलवार (21 फरवरी) को बक्सर के एसपी मनीष कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसके बारे में जानकारी दी है. पुलिस ने भोजपुरी सिंगर को शिल्पी राज के एक मामले में गिरफ्तार किया है. सिंगर के खिलाफ शिकायत की गई थी. पकड़े जाने के बाद उसने अपनी गलती मानी है.

    पुलिस ने जिस भोजपुरी सिंगर को गिरफ्तार किया है वह सिमरी थाना क्षेत्र के काजीपुर का रहने वाला है. उसका नाम अहमद राजा (20 साल) है. अश्लील गीत गाने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी. अहमद राजा ने शिल्पी राज को ले कर एक एल्बम बनाया था. अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया गया था. इसी मामले में शिकायत के बाद यह कार्रवाई पुलिस की ओर से की गई है.

    अहमद राजा द्वारा स्वीकार भी किया गया है कि उसने वह गाना गया है. एसपी ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि इस तरह अगर किसी के द्वारा अश्लील गाना गाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी. इधर, बक्सर डीएम की ओर से पत्र भी जारी किया गया है कि सार्वजनिक या निजी तौर पर होली एवं शादी-विवाह के मौके पर दो अर्थ वाले या अश्लील गीतों के बजाने पर कार्रवाई की जाएगी. आरक्षी अधीक्षक के नेतृत्व में साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखी जा रही है.

    पत्र में सोशल मीडिया पर भी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले गीतों को अपलोड करने वालों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई है. बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया के साथ-साथ खुलेआम भी लोग अश्लील और किसी के नाम के साथ या जाति को लेकर गीत बना रहे हैं. पहले भी इस तरह के मामलों में गिरफ्तारी हो चुकी है.

  • उपेंद्र कुशवाहा ने नई पार्टी बनाने का किया एलान

    उपेंद्र कुशवाहा ने नई पार्टी बनाने का किया एलान

    बिहार में नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा की तनातनी ने नया मोड़ ले लिया है। उपेंद्र कुशवाहा ने नई पार्टी बनाने की घोषणा कर दी है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि वे नई पार्टी ‘राष्ट्रीय लोक जनता दल’ बनाने जा रहे हैं।

  • तेजस्वी यादव ने कहा- बिहार पर कब्जा करना चाहती थी भाजपा, 3 सीटों पर सिमट जायेगी

    तेजस्वी यादव ने कहा- बिहार पर कब्जा करना चाहती थी भाजपा, 3 सीटों पर सिमट जायेगी

    पटना : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर एक बार फिर निशाना साधा है. तेजस्वी ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी बिहार में तीन सीटों पर सिमट कर रह जायेगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी बिहार को अपने कब्जे में लेना चाहती थी, लेकिन जनता ने जवाब दे दिया है. यह सभी बाते तेजस्वी ने संत रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोली है.

    तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की स्थिति खराब है. एक तरफ जहां सम्प्रदायिक शक्तियां कब्जा किये हुए हैं वहीं ये लोग सामाजिक न्याय नही चाहते हैं. और आरएसए के लोग सरकार चला रहे हैं.ये अंतिम पायदान पर बैठे लोगों को आगे आने देना नहीं चाहते है. जरूरत है सभी को एकजुट होकर एक साथ चलने की.

    तेजस्वी ने आगे कहा कि बहुरूपिया से सावधान रहने की जरूरत है. मीठा बोलकर, आपके वोटों को हथिया लेंगे. देश में अभी जिस जगह पर बीजेपी की सरकार नहीं है वहां छापेमारी करवा रही है. बीजेपी के लोग बिहार में कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बिहार में अच्छे से मजा चखा दिया.बिहार में जब विकास हो रहा है तो बीजेपी के लोग छटपटा रहे हैं. काम हो रहा है तो कहते हैं कि जंगलराज है.जनता का सहयोग मिला तो बिहार में बीजेपी को 3 सीटों पर सिमटा देंगे. तेजस्वी ने कहा और बहाली होनी है सभी विभागों में समीक्षा कर जो वादा किया है. 10 लाख रोजगार देने का उसे पूरा करेंगे. सबलोग एकजुट रहिये बीजेपी और आरएसएस को हटाने का काम कीजिये.

  • ‘दोनों किडनी चोरी, बुरे समय में पति भी भाग गया… मेरे बच्चों का क्या होगा?’

    ‘दोनों किडनी चोरी, बुरे समय में पति भी भाग गया… मेरे बच्चों का क्या होगा?’

    बिहार के मुजफ्फरपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें पहले तो एक गरीब महिला की दोनों किडनी निकाल ली गई और अब पति भी उन्हें छोड़कर फरार हो गया है. महिला का कहना है कि वह अपनी मौत के दिन गिन रही है. लेकिन उसे अपने 3 बच्चों की चिंता है, जो उसके साथ हैं.

    भरोसे पर जिस नर्सिंग होम में इलाज कराया, वहां दोनों किडनी चोरी कर ली गईं. जिस पति ने सुख-दुख में साथ रहने का वादा किया वह बीच मंझधार में छोड़कर चला गया. तीन बच्चे हैं. पति उन्हें मेरे पास छोड़ गया. मजदूरी करके इन्हें पाल रही थी. अब अस्पताल में भर्ती हूं. मौत के दिन गिन रही हूं. पता नहीं कितने दिन की जिंदगी बची है. लेकिन मेरी गलती क्या थी, मेरे बाद इन बच्चों का क्या होगा, ये कैसे जिंदा रहेंगे?

    बिहार के मुजफ्फरपुर के अस्पताल में भर्ती सुनीता ये चुभते हुए सवाल पूछते-पूछते रो पड़ती हैं. यूटरस में इंफेक्शन होने पर सुनीता एक नर्सिंग होम में इलाज कराने गई थीं. वहां डॉक्टर ने उनकी दोनों किडनी निकाल लीं और फरार हो गया. अब सुनीता का इलाज मुजफ्फरपुर के SK मेडिकल कॉलेज (SKMCH) में चल रहा है. हालत दिन ब दिन खराब होती जा रही है. हर दो दिन में उनका डायलिसिस करना पड़ता है. कई लोग किडनी देने आगे आए, लेकिन मैच न होने के चलते ट्रांसप्लांट नहीं हो सका है.

    मेरे बाद इन बच्चों का क्या होगा?

    सुनीता के तीन बच्चे भी मासूम निगाहों से अपनी मां की हालत देखते रहते हैं. जब कोई सुनीता को देखने आता है तो वह उनसे यही सवाल पूछती है कि इन मासूमों का क्या कसूर है, मेरे बाद इनका क्या होगा? कुछ दिनों पहले तक सुनीता का पति अकलू राम भी उसके साथ था. वह किडनी देने के लिए भी तैयार था, लेकिन उसकी किडनी भी मैच नहीं हुई. किसी बात को लेकर अकलू राम की सुनीता से लड़ाई हो गई और वो तीनों बच्चों को उसके पास छोड़कर रफूचक्कर हो गया. जाते-जाते उसकी कही बात सुनीता के जख्मों को और हरा कर गई.

    …तुमसे मेरी जिंदगी नहीं चल पाएगी

    अकलू राम ने जाते समय सुनीता से कहा कि अब तुमसे मेरी जिंदगी नहीं चल पाएगी, इसलिए मैं जा रहा हूं. पति से हुई लड़ाई का जिक्र करते समय सुनीता फफक-फफक कर रोने लगती है. वह कहती है कि जब अच्छी हालत में थी तो खुद भी मजदूरी करती थी. बच्चों को कोई कमी न आए इसका पूरा खयाल रखती थी. पति के आखिरी शब्द याद करते हुए वह कहती है, ‘जाते समय उन्होंने कहा था- तुम्हारे साथ जिंदगी चलाना अब मुश्किल है. तुम जियो या मरो मुझे इससे कोई मतलब नहीं है.’सुनीत को इस बात का भी डर है कि पति उसे छोड़कर अब दूसरी शादी कर लेगा. 

    मैच नहीं हुई किसी डोनर की किडनी 

    अस्पताल में सुनीता की मां उनकी देखरेख कर रही हैं. मां का कहना है कि पति-पत्नी के बीच क्या विवाद हुआ, इस पर वो कुछ नहीं बोलेंगी. उन्होंने बताया कि एक महीने पहले तक अकलू राम सुनीता को राजी-खुशी किडनी देने के लिए तैयार था. लेकिन मैच नहीं होने के कारण संभव नहीं हो पाया. अस्पताल प्रबंधन भी सुनीता की मदद के लिए कोशिशें कर रहा है, लेकिन अब तक जो भी डोनर मिले हैं, किसी की भी किडनी मैच नहीं हो पाई. 

    सुनीता की ये हालत कैसे हुई?

    मुजफ्फरपुर के बरियारपुर चौक के निकट निजी शुभकान्त क्लिनिक में 3 सितंबर को सुनीता देवी के यूटरस के ऑपरेशन के बजाय फर्जी डॉक्टरों ने उसकी दोनों किडनी निकाल ली थीं. जब महिला की स्थिति बिगड़ी तब डॉक्टर और क्लिनिक संचालक पवन उसे पटना के नर्सिंग होम में भर्ती कराकर फरार हो गया. आरोप है कि डॉक्टरों ने धोखे से इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस पवन को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

  • ‘मरते दम तक BJP के साथ नहीं जाएंगे…’ – CM नीतीश कुमार

    ‘मरते दम तक BJP के साथ नहीं जाएंगे…’ – CM नीतीश कुमार

    नीतीश कुमार ने कहा, हमने बीजेपी को छोड़ दिया था. लेकिन वे जबरदस्ती पीछे पड़ कर साथ आए. 2020 में हम तो मुख्यमंत्री बनना नहीं चाहते थे, लेकिन इन्होंने जो किया सबने देखा. हम लोगों ने इन्हें कितनी इज्जत दी. लेकिन अब हम मरते दम तक बीजेपी केे साथ नहीं जाएंगे.

    सत्ताधारी जदयू में मचे सियासी घमासान के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया. नीतीश कुमार ने कहा कि मरते दम तक बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे. नीतीश कुमार ने कहा, मुझे मर जाना कबूल है, लेकिन बीजेपी के साथ जाना नहीं.

    नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोग अटलजी को मानने वाले लोग हैं. उन्होंने दावा किया कि हमने बीजेपी को छोड़ दिया था. लेकिन वे जबरदस्ती पीछे पड़ कर साथ आए. 2020 में हम तो मुख्यमंत्री बनना नहीं चाहते थे, लेकिन इन्होंने जो किया सबने देखा. हम लोगों ने इन्हें कितनी इज्जत दी. नीतीश कुमार ने कहा, चुनाव तो होने दीजिए इस बार, सबको पता चल जाएगा कि कितनी किसकी सीटें आती हैं.

    नीतीश कुमार का ये बयान ऐसे वक्त पर आया, जब उनकी पार्टी के नेता उपेंद्र कुशवाहा लगातार उन पर निशाना साध रहे हैं. उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया था, जदयू के बड़े नेता बीजेपी के संपर्क में हैं. इससे पहले जब उपेंद्र कुशवाहा एम्स में भर्ती हुए थे, तब उनकी फोटो भी कुछ बीजेपी नेताओं के साथ सामने आई थी. इसके बाद कुशवाहा के बीजेपी में शामिल होने के कयास लगाए जाने लगे थे. हालांकि, कुशवाहा ने कहा कि वे जदयू को छोड़कर कहीं नहीं जाने वाले.

    बीजेपी नीतीश के साथ नहीं करेगी समझौता- सुशील मोदी

    इससे पहले बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा था कि अब बीजेपी किसी भी कीमत पर नीतीश कुमार के साथ समझौता नहीं करेगी. सुशील कुमार मोदी ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति में बिहार प्रभारी विनोद तावड़े भी स्पष्ट कर चुके हैं कि नीतीश कुमार किसी भी गठबंधन के लिए अब बोझ बन चुके हैं. नीतीश में वोट ट्रांसफर कराने की क्षमता खत्म हो चुकी है. 2020 में अगर पीएम मोदी ने बिहार में प्रचार नहीं किया होता तो जेडीयू 15 सीट नहीं जीत पाती उन्होंने कहा कि नीतीश के चले जाने से बीजेपी खुश है.

  • JDU के बड़े नेता BJP के संपर्क में – उपेंद्र कुशवाहा

    JDU के बड़े नेता BJP के संपर्क में – उपेंद्र कुशवाहा

    उन्होंने कहा कि पार्टी के किसी भी नेता से आप बात कीजिए वो बताएंगे कि पार्टी किस तरह कमजोर हो रही है. सच को स्वीकार करने कि बजाय लोग अनदेखा कर रहे है.

    उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू छोड़ने की संभावना से साफ इनकार करते हुए कहा कि लोग भाजपा नेताओं से हुई मुलाकात का गलत मतलब निकाल रहे हैं. उन्होंने कहा कि जदयू में रहकर ही पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे.

    मैंने दो-तीन बार पार्टी बदली है, लेकिन जदयू ने भी तो अपनी रणनीति के अनुसार 2-3 बार गठबंधन को बदला है. वहीं बात रही नीतीश जी से बात करने की तो मुझे अगर बात करनी होगी तो एक मिनट लगेगा, मुझे मीडिया से मदद लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एम्स, दिल्ली से इलाज कर पटना पहुंच गये है.

    जहां मीडियाकर्मियों ने बीजेपी नेताओं के साथ मुलाकात को लेकर सवाल पूछा जिसपर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बीजेपी नेताओं से मुलाकात को लेकर मुझ पर जो सवाल उठ रहे है, वो समझ से परे है, मैं तो लगातार जदयू को मज़बूत करने में लगा हुआ हूं, क्योंकि पार्टी लगातार कमजोर हो रही. लेकिन, लोग इसका गलत मतलब निकाल रहे हैं.

  • वंदे भारत ट्रेन पर पथराव

    वंदे भारत ट्रेन पर पथराव

    कटिहार :  बिहार के कटिहार डिवीजन में एक बार फिर वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हुआ है. पथराव की वजह से बोगी संख्या C-6 में दाहिनी ओर की खिड़की का कांच टूट गया है. जिसके कारण ट्रेन काफी देर तक खड़ी रही. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ की टीमों ने मामले की जांच पड़ताल की और फिर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया.

    घटना की पुष्टि कटिहार डिवीजर आरपीएफ ने की है. कटिहार डिवीजन में नई हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस पर यह पथराव की घटना दालकोला स्टेशन के आसपास हुई है. यह स्टेशन पश्चिम बंगाल की सीमा में आता है.बताया कि इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.
    बता दें कि हाल ही में बिहार में वंदे भारत ट्रेन शुरू हुई है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी. इससे पहले भी वंदे भारत ट्रेन पर कई बार हमले हो चुके हैं.गुजरात चुनावों के दौरान भी इस ट्रेन पर हमला हुआ था. इस दौरान ट्रेन में सांसद आसुद्दीन ओवैसी सफर कर रहे थे.

  • गोली मारकर मुखिया की हत्या

    दशहरा की रात हुआ बिहार के बक्सर में खूनी खेल

    बक्सर: विजयादशमी की देर रात तीन लोगों को गोली मार दी गई, जिसमें पूर्व मुखिया धर्मेंद्र सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव की है। बदमाशों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मार दी। मृतक की पहचान पूर्व मुखिया धर्मेंद्र सिंह के रूप में की गई है। घायलों में अजय सिंह और राजेश सिंह शामिल हैं। घटना के बाद दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के पिछे का कारण आपसी वर्चस्व है। घटना के बाद अभी तक दोनों तरफ से किसी ने थाने को आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलते ही पुलिस जांच में जुट जाएगी। घटना को लेकर एसपी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि अभी तक किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं की है।

  • लड़की के प्यार से परेशान पिता और फूफा ने बेटी की ही कर दी हत्या

    उड़वा पहाड़ी के पास से युवती का शव बरामद होने मामले का पुलिस ने किया पर्दाफाश,एक आरोपित गिरफ्तार,दो की तालाश जारी।

    लड़की ने प्रेम प्रसंग में घर से भागने को लेकर हत्या की गई जिसकी खुलासा जमुई पुलिस ने किया।

    चंद्रदीप थाना क्षेत्र के उड़वा पहाड़ी के पास से एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया था उसके बाद युवती की पहचान कर चौकीदार के लिखित आवेदन पर मुकदमा दर्ज किया गया था।।।।।मामले का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।।।।।।।।जबकि मामले में दो अन्य अभियुक्तों का नाम सामने आया है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। उक्त जानकारी मंगलवार के एसडीपीओ डॉक्टर राकेश कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान कार्यालय कक्ष में दी है।

    उन्होंने बताया कि मामले में एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन के निर्देश पर एक एसआईटी टीम गठित की गई।जिसमें एसडीपीओ डॉक्टर राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक प्रताप सिंह,सिकंदरा अंचल निरीक्षक,पुलिस अवर निरीक्षक पंकज कुमार पासवान, आशीष कुमार,मो.रफीक आलम के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी को शामिल किया गया।

    उसके बाद वैज्ञानिक अनुसंधान और गहराई से जांच में मामले का पर्दाफाश किया गया।।।।उन्होंने बताया कि युवती शेखपुरा जिले की रहने वाली है।।।।प्रेम प्रसंग में युवती किसी लड़के के साथ फरार हो गई थी।।।।उसके बाद युवती के पिता सुरेश केवट के द्वारा युवती को बहला फुसला कर उसे बाइक से जंगल की ओर ले गया और युवती के फूफा नीरू केवट और एक अन्य व्यक्ति के द्वारा युवती की गला दबा कर व ताड़ के धार से प्रहार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई।।।।और शव को छोड़कर सभी लोग फरार हो गए थे। इस मामले में युवती के फूफा नीरू केवट को गिरफ्तार कर लिया गया है।।।जबकि फरार लड़की पिता और एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।।।।।